30 C
Mumbai
Saturday, August 29, 2026
Home Blog Page 703

हरियाणा: शिक्षा निदेशालय ने दिया आदेश, विद्यालयों में गायत्री मंत्र और राष्ट्रगान गाना जरूरी

Gayatri Mantra is mandatory in schools of haryana

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

हरियाणा के शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया है कि हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में अब प्रार्थना के दौरान गायत्री मंत्र का भी जाप किया जाएगा।

प्रदेश में बीजेपी जब से सत्ता में आई है तब से कभी गाय, कभी गीता तो कभी योग को लेकर विवाद होता रहता है। इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र हमारे संतों और महापुरुषों द्वारा विश्व को दिया गया वरदान जैसा है।

गीता के श्लोक पहले ही सिलेबस में शामिल-

मनोहर लाल खट्टर जब से हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं तब से कभी गाय तो कभी गीता को लेकर चर्चा होती रही है, गीता के कई श्लोकों को हरियाणा शिक्षा विभाग ने सिलेबल का हिस्सा भी बनाया गया है। शिक्षा निदेशालय के आदेश को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, शिक्षा का स्तर कैसे ऊंचा हो, शिक्षा में नैतिकता कैसे आए, उस नाते शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया कि सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में गायत्री मंत्र का जाप किया जाए।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ होगी और राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना खत्म होगी। जानकारी के अनुसार, इस बाबत हरियाणा सरकार विधानसभा में एक प्रस्ताव लेकर आएगी। विधानसभा सत्र 5 मार्च से शुरू हो रहा है, उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा सत्र के तुरंत बाद गायत्री मंत्र को लेकर हरियाणा सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी।

PNB घोटाले के बाद इस बैंक ने दर्ज कराया ‘लोन धोखाधड़ी’ का मामला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नीरव मोदी PNB को 11,400 करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश फरार है, और अब बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिल्ली के कारोबारी अमित सिंगला और अन्य पर लोन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सीबीआई से की गई शिकायत में बताया गया है, कि सिंगला की आशीर्वाद चेन कंपनी बैंक से 9.5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, इससे पहले कल दिल्ली के हीरा निर्यातक पर ओरएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की तरफ से 389.85 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

ओरएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने हीरा कारोबारी फर्म द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड पर मामला दर्ज किया है, गुरुग्राम के सेक्टर-32 स्थित ओबीसी बैंक के ब्रांच से यह फर्जीवाडा हुआ है।

बैंक के एजीएम स्तर के अधिकारी ने इस पूरे मामले की जानकारी सीबीआई को लिखित तौर पर दी और सीबीआई ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। उधर पंजाब नेशनल बैंक में फर्जीवाड़ा मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल नीरव मोदी की पत्नी एमी को पूछताछ के लिए समन भेजा और साथ ही नीरव की बैंकों में जमा राशि तथा शेयरों सहित लगभग 44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि, नीरव की पत्नी एवं अमेरिकी नागरिक एमी को सम्मन जारी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने नीरव के रिश्तेदार एवं गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी को पूछताछ के लिए 26 फरवरी को मुंबई स्थित ईडी कार्यालय बुलाया है।

पढ़िए, देश में हो रहे घोटालों पर क्या बोले पीएम नरेन्द्र मोदी

Narendra Modi

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इकनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए। समिट में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अगले कुछ महीनों में चार साल पूरे करने जा रही है, लोग वही हैं, देश वही है, अधिकारी भी वही हैं, बस देश के आर्थिक और सामाजिक कंटेट में बदलाव आ रहा है।

पीएम ने कहा कि चार साल पहले दुनिया हम पर हंसती थी और कहती थी कि भारत खुद भी डूबेगा और हमें भी लेकर डूबेगा, लेकिन आज वही दुनिया भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। पीएम ने पीएनबी के घोटाले के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और जनता के धन की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हालांकि पीएम ने अपने संबोधन में नीरव मोदी या पंजाब नेशनल बैंक का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय संस्थानों के प्रबंधन, ऑडिटर्स व नियामकों को अपना काम पूरे समर्पण से करना चाहिए, जनता से धोखाधड़ी न करें। पीएम ने भारतीय अर्थव्यवस्था में ग्रोथ का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत के फाइव ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य की चर्चा होती है, अब दुनिया भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा, आज आप कोई भी मैक्रो पैरामीटर देख लीजिए, महंगाई दर, चालू खाता घाटा, वित्तीय घाटा, जीडीपी ग्रोथ, ब्याज दर, एफडीआई आमद, भारत सभी में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पीएम ने आगे कहा, कि जिस अर्थव्यवस्था को पाने में आठ साल लगे थे, वह हमारी सरकार ने चार साल में करके दिखा दिया है। विश्व अर्थव्यवस्था में पिछले चार सालों में जो इजाफा हुआ है, वो 21 फीसदी भारत की अर्थव्यस्था में हुए विकास के कारण है।

अनीमिया के हैं शिकार, तो इन फलों का करें सेवन

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

अनीमिया या हीमोग्लोबिन का शिकार ज्यादातर महिलाएं ही होती हैं, इस परेशानी के चलते नसों में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है, जिस कारण शरीर को ऊर्जा और ताकत नहीं मिल पाती है।

जिस व्यक्ति को अनीमिया होता है, उसे हर समय थकान, उठने-बैठने पर चक्कर, त्वचा और आंखों में पीलापन, सांस लेने में तकलीफ, दिल की असामान्य धड़कन जैसी परेशानियां होती हैं। अनीमिया होने के कारण हैं, शरीर में आयरन की कमी, ज़्यादा मात्रा में कैल्शियम लेना, हरी सब्जियां न खाना, शरीर मे खून की कमी होना, शुद्ध आहार न लेना।

फिजीशियन डा. एच.एल के अनुसार, अनीमिया कोई बड़ी बीमारी नहीं है। ये बीमारी व्यक्ति मे खून, आयरन की कमी से होती है, इसमें व्यक्ति अगर सही से पोषणयुक्त खाने का सेवन करेगा, तो ये जल्दी सही हो सकता है। डा. के अनुसार, इस बीमारी में व्यक्ति को सुस्ती लगती है और थकावट महसूस होती है, जिससे व्यक्ति का काम में मन नही लगता और सोने का मन करता है, लेकिन यदि व्यक्ति इसमें अपने खान-पान का ध्यान रखे तो ये ठीक हो जाता है।

ये चीजें अपनी डायट में शामिल करें-​

*सेब, केला, आड़ू और आलूबुखारे, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।

*अंडा, दूध, चीज़, मीट, मछली, सोयाबीन, चावल खाएं।

*किशमिश और सूखे आलूबुखारे जैसे ड्राइ फलों का सेवन करें।

*कॉफी और चाय से जितना हो सके दूर रहें।

एयरसेल के बाद रिलायंस जिओ यूजर्स को लगने वाला है बड़ा झटका

JIO MONEY

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

रिलायंस जिओ का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को जल्द ही एक बड़ा झटका लगने वाला है। जिओ कंपनी जल्द ही एक बड़ी सर्विस को बंद करने जा रही है। मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक, रिलायंस जियो अपनी वॉलेट सर्विस जियो मनी (jio money) को बंद करने जा रही है।

ख़बरों के अनुसार, जिओ मनी 27 फरवरी से बंद होने जा रही है। इस मामले में यूजर्स को मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरबीआई की गाइडलाइन्स की वजह से जिओ मनी को कंपनी बंद करने जा रही है, जबकि जिओ मनी (jio money) का कहना है कि आरबीआई की गाइडलाइन्स की वजह से सभी बैंक ट्रांसफर वॉलेट के द्वारा से 27 फरवरी के बाद से नहीं हो पाएंगे। किसी को परेशानी न हो, इसके लिए ग्राहक 26 फरवरी तक मुफ्त में एक बार बैंक ट्रांसफर की सुविधा ले सकते हैं। इसके बाद यह सेवा बंद कर दी जाएगी। 

पेमेंट बैंक की सेवा शुरू करने की योजना बना रही रिलायंस जिओ को अभी यह सर्विस शुरू करने में और समय लग सकता है। इसके पीछे आरबीआई की वह गाइडलाइन्स बताई जा रही है, जिसमें कंपनियों को नो योर कस्टमर (केवाईसी) को पूरा करने के लिए कहा गया था।

नीरव मोदी ब्रांड से प्रियंका चोपड़ा ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
पंजाब नेशनल बैंक से 11,400 करोड़ रुपये का गबन करने वाले नीरव मोदी से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी पर लगे आरोपों के बाद से ही अनुबंध खत्म करने के लिए कानूनी सलाह ले रहीं थी।
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने क्वांटिको सीरीज से मिली सफलता के बाद काफी हिट हुईं थी, इसको देखते हुए नीरव ने उन्हें जनवरी 2017 में अपनेे ब्रांड का एंबेसडर बनाया था। नीरव मोदी पीएनबी का पैसा लेकर देश से फरार है।
सीबीआई से लेकर और जांच एजेंसियां उससे जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इसी दौरान कुछ लोगों ने यह भी कहा कि क्या नीरव मोदी ब्रांड से जुड़े बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ नहीं होनी चाहिए, इसमें सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का आया, जो नीरव मोदी की कंपनी की ब्रांड एम्बेसेडर रहीं हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर हॉलीवुड की केट विंसलेट तक नाम नीरव मोदी से जुड़ा है, ये सभी नीरव मोदी के क्लाइंट रहे हैं, लेकिन, पीएनबी घोटाले के तुरन्त बाद सेलिब्रिटीज भी अपना पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है।

दिवालिया होने से पहले ही बंद हुई ये टेलीकॉम कंपनी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने काम करना बंद कर दिया है। दो दिन से कंपनी का सर्वर पूरी तरह से ठप है, सभी एयरसेल के सिम काम नहीं कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के मोबाइल में नेटवर्क पूरी तरह से गायब है। कर्ज में डूबी इस कंपनी ने हाल ही में दिवालिया होने की अर्जी दी थी, लेकिन, बंद होने से पहले ही कंपनी के सर्वर ने काम करना बंद कर दिया है। कंपनी के सीईओ कैजाद हेर्जी ने अपने कर्मचारियों को मेल के जरिए कहा है, आने वाले वक्त में कंपनी की हालत और खराब होने की संभावना है। कंपनी खुद को दिवालिया घोषित करना चाहती है, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में दिवालिया होने की अर्जी भी दे चुकी है।
रिलायंस जियो के टेलीकॉम मार्केट में आने के बाद से एयरसेल को नुकसान हो गया है, पिछले साल ही कंपनी अपने 6 सर्किल्स में सर्विस बंद कर चुकी थी, अब घाटा और बढ़ने, की वजह से कंपनी दिवालिया होने की कगार में आ गयी है।
एयरसेल का नेटवर्क ठप होने की वजह से यूजर्स अब इसे पोर्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन, पोर्ट कराने में भी लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, नेटवर्क नहीं होने से पोस्टपेड ग्राहक पिछला बकाया नहीं चुका पाए हैं, दूसरी कंपनी बकाया रहने पर पोर्ट करने से इनकार कर रही है।
एयरसेल के बंद होने से कंपनी के 5000 कर्मचारी पर असर पड़ेगा, केवल कर्मचारियों पर ही नहीं बल्कि वेंडर्स, पार्टनर, टॉवर ऑपरेटर जीटीएल इंफ्रा, भारती इंफ्राटेल, इंडस टॉलर और एटीसी पर भी इसका असर पड़ेगा।

PNB ने अपने1415 कर्मचारियों का किया ट्रांसफर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का पता लगने के बाद अपने कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएनबी ने 18,000 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया है। लेकिन कंपनी ने इस आंकड़े को झुठलाते हुए बैंक ने अपने अधिकारिक बयान में 1,415 कर्मचारियों के ट्रांसफर की बात कही है, जो एक रोटेशनल ट्रांसफर नीति के तहत किया गया है। 

पीएनबी ने ट्वीट किया है कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि बैंक ने करीब 18,000 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। बैंक ने 257 सब स्टाफ, 437 क्लर्क और 721 अधिकारियों (कुल 1,415 कर्मचारियों) का 19 फरवरी, 2018 से ट्रांसफर किया है, जो कि बैंक की रोटेशनल ट्रांसफर नीति के तहत है। ट्वीट में आगे कहा गया है कि बैंक की शाखाओं का काम ‘सुचारु रूप से चल रहा है’ और स्थानांतरण से ग्राहक सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। 

बैंक का इन अधिकारियों को स्थानांतरित करने का फैसला इसके मुंबई स्थित ब्राडी हाउस शाखा में हुए 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद आया है, जिसमें बैंक अधिकारियों भी सम्मिलित बताए जा रहे थे। 

आपको बता दें कि सीबीआई ने 17 फरवरी को पीएनबी के सेवानिवृत्त उपप्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी और बैंक के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात को इस खरबों रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारी सालों से पीएनबी की एक ही शाखा में काम करते रहे, जबकि बैंक की नीति के अनुसार हर दो-तीन साल में ट्रांसफर का प्रावधान है।

होली ऑफर: 990 रुपए में करिए हवाई यात्रा

travel in flights at just rs 990

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

होली पर अब अपने घर जाना बड़ा आसन हो गया है। इस मौके पर कई एयरलाइन्स टिकटों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। इस बार होली शुक्रवार को है और साथ ही वीकेंड भी सामने है। ऐसे में एयरलाइन्स कंपनियां कई ऑफर लेकर आई हैं। 

जिन कंपनियों ने होली पर अपना खास ऑफर पेश किया है, उनमें जेट एयरवेज, गो एयर और एयर एशिया शामिल हैं। गो एयर में जहां 990 से किराये की शुरुआत है, वहीं एयर एशिया भी 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है। जेट एयरवेज भी प्रीमियम और इकोनॉमी क्लास के यत्रियों के लिए 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है। 

गो एयर पर 990 रुपये से फेयर शुरू हो रहा है, वहीं कुछ रूट्स पर इसका किराया 1400 रुपये भी है। किराये पर यात्रियों को 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। बागडोगरा से गुवाहाटी का किराया 990 रुपये है, वहीं  चेन्नई से कोच्च‍ि 1,120 रुपये,  गुवाहाटी से बागडोगरा 1,291 रुपये, बंगलूरू से कोच्च‍ि 1,390 रुपये और  कोच्च‍ि से बंगलूरू 1,390 रुपये हैं।

एयर एशिया ने भी विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 20 फीसदी की छूट दे रहे हैं। इस छूट को पाने के लिए यत्रियों को 25 फरवरी तक टिकट बुक कराना होगा। वहीं घरेलू फ्लाइट की टिकट बुकिंग सीमा भी 25 फ़रवरी ही है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको इस ऑफर के तहत शामिल रूट चुनने होंगे। 

‘परीक्षा’ के बहाने शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी पर कसा तंज

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही सरकार पर तंज कसा है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी द्वारा छात्रों को परीक्षा के तनाव का सामना के लिए दिए गए भाषण पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट किया “श्रीमान, आपने पिछले दिनों बच्चों को परीक्षा में सहज रहने के लिए दो घंटे का भाषण दिया था, बच्चों को इसे सुनने के लिए मजबूर किया गया।”

शत्रुघ्न ने कहा, केवल एक बात जो मैंने उन्हें नहीं बताई, वह यह है कि अगर छात्र परीक्षा में फेल हो जाएं तो तनाव न लें, दुखी या मानसिक रूप से परेशान न हों, बीती बातों को भूल कर आगे बढ़ें, लेकिन बीते समय पर नजर दौड़ाएं, तो हमारे चौकीदार-ए-वतन संसद में हमेशा पुरानी सरकारों को कोसते रहते हैं।”

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएनबी घोटाले पर हमला बोलते ट्वीट किया कि यह ट्वीट व्यंग्य है, मोदी जी ने एक रैली में कहा था, कि मैं तो फकीर हूं झोला उठाकर चल दूंगा। भाइयों, “तीन मोदी जा चुके हैं ललित, जतिन और नीरव, चौथे का झोला छिपा देना चाहिए।”