30 C
Mumbai
Saturday, August 29, 2026
Home Blog Page 704

बॉडी शेमिंग पर ये क्या कह गई चंद्रमुखी चौटाला!

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

घर- घर में अपने हुनर से चर्चित ‘चंद्रमुखी चौटाला’ ने बॉडी शेमिंग पर कुछ ऐसा कह दिया कि अचानक वह चर्चा में आ गई। रील लाइफ में चद्रमुखी चौटाला नाम से जानी जानेवाली टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों गोवा के बीच पर घूम रही हैं। पति रोनित बिस्वास के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची कविता ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

दरअसल, कविता ने बिकिनी में पोज देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है और उसका कैप्शन उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया कि वह चर्चा में आ गया। कविता ने लिखा कि हर लड़की, जो बिकिनी पहनना चाहती है कहीं न कहीं अपनी बॉडी की वजह से झिझकती है। वो अपने फैट और शरीर पर दिखने वाले दाग-धब्बे, बर्थ मार्क्स को लेकर कॉन्शियस रहती हैं और बिकिनी पहनने से बचती हैं। आपको बता दूं कि दुनिया का कोई भी क्रीम या उबटन उन दाग-धब्बों को मिटा नहीं सकता।

उन्होंने आगे लिखा, “तो क्या हम परफेक्ट बॉडी पाने की ललक में हमेशा ऐसे ही मॉडल्स के आकार को निहारकर या उनकी आलोचना कर अपना जीवन व्यतीत कर लेंगे? या फिर जिम में कसरत कर, स्वस्थ भोजन खाकर, फिट बॉडी पाएंगे और अपने अंदर की खामियों को गले लगाकर अपने जीवन को सुंदर बनाएंगे।”

कविता के अनुसार, “उनके शरीर पर भी ऐसे मार्क्स हैं, बावजूद इसके उन्होंने बिकिनी पहनी है।” इतना ही नहीं हैशटैग में कविता ने लिखा कि यह तस्वीर फोटोशॉप्ड नहीं है। कविता की इस पोस्ट को उनके फैन्स द्वारा खूब सराहना मिल रही है। यूजर्स इस पर पॉजिटिव कमेंट्स लिख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक तस्वीर को अब तक 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

ट्रंप सरकार ने H1B Visa के नियम किए सख्त, बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें

US President-elect Donald Trump speaks during a press conference January 11, 2017 at Trump Tower in New York. Trump held his first news conference in nearly six months Wednesday, amid explosive allegations over his ties to Russia, a little more than a week before his inauguration. / AFP / TIMOTHY A. CLARY (Photo credit should read TIMOTHY A. CLARY/AFP/Getty Images)

पारुल पाण्डेय । Navpravah.com

ट्रंप सरकार ने एच1बी वीजा के नियमों में को और भी सख्त कर दिया है, जिसका सीधा असर अमेरिका में काम रहे भारतीयों पर पड़ सकता है। अमेरिकी सरकार ने एच1बी वीजा नियम में कई बदलाव किए हैं, उससे आईटी कंपनियों में भारतीय एंप्लॉइज को वीजा दिलाने में बड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसका असर भारतीय आईटी कंपनियों और कर्मचारियों पर भी पड़ेगा।

अमेरिकी सरकार की नई नीति के तहत यह साबित करना होगा कि एक या एक से अधिक स्थानों पर जॉब-वर्क की तरह के काम करने के लिए इस वीजा पर बुलाए जा रहे कर्मचारी का काम खास तरह का है और उसे खास जरूरत के लिए बुलाया जा रहा है। सरकार यह वीजा ऐसे कर्मचारियों के लिए जारी करती है जो बहुत उच्च कौशल प्राप्त होता है।

सरकार ने कल सात पृष्ठ का एक नीतिगत दस्तावेज जारी किया, जिसमें एच1बी वीजा के नए नियम जारी किए गए हैं। इसके तहत अमेरिका के नागरिकता और आव्रजन विभाग को यह वीजा केवल तीसरे पक्ष के साइट कार्य (कार्यस्थल) की अवधि तक के लिए जारी करने की ही अनुमति होगी। इस तरह इसकी अवधि तीन साल से कम की हो सकती है, जबकि पहले यह एक बार में तीन साल के लिए दिया जाता था। इतना ही नहीं यह नियम अमेरिका में लागू हो गया है। वहीँ 1 अक्टूबर 2018-19 से शुरु होने वाले वित्त वर्ष के लिए एच1बी वीजा के आवेदन 2 अप्रैल से आमंत्रित किए जा सकते हैं।

उम्दा स्ट्राइक रेट होने के बावजूद भारत के लिए नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी! 

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com

टीम इंडिया फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। वनडे के बाद टी-20 सीरीज पर भी भारत अपना कब्जा करने की तैयारियों में लगा हुआ है। अगले साल खेले जाने वाले फिफ्टी-20 विश्वकप को देखते हुए टीम इंडिया मैनेजमेंट ने इस टूर में कई खिलाड़ियों को ऊपर-नीचे करने में लगे हैं। ऐसे में केपटाउन में न्यूलैंड्स में शनिवार को खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 में उस केएल राहुल को शायद ही मौका मिले।

आपको बता दें कि केएल राहुल टी-20 फॉर्मेट में औसत और स्ट्राइक रेट दोनों में ही विराट कोहली से भी अव्वल है। कर्नाटक के इस ओपनर को वनडे टीम में भी नहीं चुना गया था, जबकि वह पारी की शुरुआत करने के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर या नंबर तीन पर खुद को ढालने में सक्षम हैं। केएल राहुल का टी-20 में औसत 50.88 और स्ट्राइक रेट 147.74 है और फिलहाल टीम इंडिया में उनसे बेहतर औसत और स्ट्राइक रेट इस फॉर्मेट में किसी का भी नहीं है।

टी-20 सीरीज से पहले घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी में केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ 107 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के लिए बहुत ही शानदार फॉर्म होने का सबूत दिया था। बावजूद इसके केएल राहुल को टीम मैनेजमेंट ने पिछले दोनों टी-20 मुकाबलों में जगह नहीं ही दी।

आपको बता दें कि केएल राहुल का टी-20 में औसत और स्ट्राइक रेट भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी बेहतर है। विराट कोहली का इस फॉर्मेट में औसत 50.84 और स्ट्राइक रेट 137.32 है। हालांकि यह बात जरूर है कि राहुल टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली से पीछे हैं। जहां विराट कोहली की रैंकिंग इस फॉर्मेट में नंबर 3 है, तो केएल राहुल दुनिया में नंबर 6 बल्लेबाज हैं।

भाजपा पर भड़के केजरीवाल, तो कपिल ने ली चुटकी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में दिल्‍ली पुलिस आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची थी, जिस पर पार्टी के पूर्व विधायक एवं सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है।

मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि सूत्र बताते हैं कि जिस कमरे में मुख्य सचिव की पिटाई की गई, उसे “केजरीवाल की गुफा” कह सकते हैं। वहां कोई कैमरा नही है, केजरीवाल अपनी ज्यादातर “सीक्रेट डील” इसी कमरे में करते हैं। अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘जब बचने की ना दिखे कोई राह, तो बोलो ज़ुल्मी है अमित शाह। उन्होंने केजरीवाल से सवाल पूछते हुए लिखा है कि रात को वो मीटिंग अमित शाह ने बुलाई थी? चीफ सेकेट्री को वहां क्या अमित शाह ने बुलाया था? आपके विधायको का दिमाग क्या अमित शाह ने हैक कर लिया था?

बता दें आज दिल्ली पुलिस की टीम सीएम आवास पंहुची थी, दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर से 21 CCTV DVR सीज की है। पुलिस ने कहा है कि आज सीएम से पूछताछ नहीं की गई है, जांच कर रही पुलिस ने सीएम स्टाफ को घर से बाहर जाने के लिए कहा था।

एडिशनल डीसीपी हरिंदर सिंह की अगुवाई में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री के घर पहुंची है, पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी है, पूछताछ में पता चला है कि केजरीवार के घर के ड्राइंग रूम में मीटिंग हुई थी, मीडिया से बातचीत करते हुए हरविंदर सिंह ने बताया, कि घर में 21 में 14 कैमरों में रिकॉर्डिंग हो रही थी, जबकि 7 बंद पड़े थे, उन्होंने कहा कि सीएम आवास में जांच इसलिए की गई है, ताकि क्राइम सीन को देखा जा सके।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जितनी शिद्दत के साथ इस मामले की जांच की जा रही है, ख़ूब पुलिस मेरे घर भेजी गयी है, मेरे घर की छानबीन चल रही है, इससे मैं खुश हूँ, लेकिन मैं जांच एजेंसियों से कहना चाहता हूं, कि जज लोया के कत्ल की जांच के मामले में अमित शाह से भी पूछताछ करने की हिम्मत दिखाएं।

इस मामले में आम आदमी प्रवक्ता आशुतोष ने भी कहा है, कि केंद्र सरकार को हमें जितना डराना है, डरा लें, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं,  केंद्र हमारी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है, केंद्र सरकार घबराई हुई है। आशुतोष ने राज्यपाल अनिल बैजल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के एजेंट हैं।

हिट एंड रन मामला : SC ने दी सलमान खान की याचिका पर मंजूरी

सलमान खान को मिली राहत

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

साल 2002 के मुंबई हिट एंड रन मामले में सलमान खान द्वारा की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने सलमान को जमानती बदलने की मंजूरी दी है। अर्जी में सलमान ने कहा था कि वह श्योरटी देने वाली रेश्मा जयराम शेट्टी को बदलना चाहते हैं क्योंकि वह अपना फ़्लैट बेच रही हैं। ऐसे में जमानती होने के कारण वह फ्लैट नहीं छोड पा रही हैं। इसलिए वो रेश्मा की बजाए गुरमीत सिंह जोली को जमानती बनाना चाहते हैं, जिसपर कोर्ट ने इस याचिका को मंजूरी दे दी है।  

आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान को हिट एंड रन मामले में बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। हाई कोर्ट ने कहा था कि दुर्घटना के वक्त सलमान गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने शराब पी रखी थी, ऐसे में यह आरोप साबित नहीं हो सका है। इतना ही नहीं कोर्ट ने सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रविंद्र पाटिल की गवाही को भी झूठा करार दिया है।  

गौरतलब है कि हिट एंड रन की यह घटना 28 अक्टूबर, 2002 की है। इसमें मुंबई के बांद्रा इलाके में एक दुकान के बाहर सड़क के किनारे सो रहे पांच लोगों पर सलमान की लैंडक्रूजर चढ़ गई थी। इसमें एक शख्स की मौत हो गई थी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुंबई की सत्र अदालत ने अभिनेता को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सलमान ने उसी दिन बॉम्बे हाई कोर्ट से सजा पर स्टे ले लिया था।

कंटेस्टेंट को किस करने के चक्कर में बुरे फंसे सिंगर पपॉन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के मशहूर गायक पपॉन परेशानियों में घिरते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक रियलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया में उन्होंने एक कंटेस्टेंट को किस कर दिया, जिसके बाद शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले पर पपॉन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की वकील रुना भुइयां ने शिकायत दर्ज कराई है। जबकि पपॉन के वकील गौरांग नांरग का कहना है कि‍ शि‍कायत करने वाली वकील वीडियो को गलत तरीके से देख रही हैं। उन्हें अपना नजरिया बदलना चाहिए।

दरअसल, पपॉन ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लाइव वीडियो के दौरान जूनियर कंटेस्टेंट को किस करते नजर आ रहे हैं। इस शो को पपॉन जज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पपॉन के इस वीडियो पर लोगों ने विरोध जताया है। 

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को सिंगर के इस हरकत के खिलाफ लेट POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। इस लेटर में वकील रूना भूइयां ने शिकायत करते हुए लिखा है कि मैं हैरान हूं कि सिंगर पपॉन महांता ने होली का रंग लगाते हुए एक बच्ची को गलत तरीके से किस कर लिया। मैंने वीडियो देखा है, पूरे देश से कई नाबालिग बच्चे इस शो में भाग ले रहे हैं। मैं बच्चों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर परेशान हूं।

वहीं दूसरी तरफ पपॉन के एक फैनपेज क्लब ने 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस फैनक्लब के मुताबिक,  सिंगर की प्रसिद्धि को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

आज़ादी के 70 साल बाद विश्व विरासत आईलैंड पर पहुंची बिजली

electricity in elephanta caves

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

भारत को आजाद हुए 70 साल हो गये हैं और 70 साल बाद यूनेस्को विश्व विरासत स्थल ‘एलीफेंटा की गुफाओं’ में बिजली की आपूर्ति हुई है, अब एलीफेंटा की गुफाएं भी बिजली से रोशन हो गई हैं।

समुद्र में 7.5 किलोमीटर लंबी केबल बिछाकर मुंबई से महज 10 किलोमीटर दूर एलीफेंटा या घरापुरी टापू पर बिजली पहुंचाई गई है। इस मामले में ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह पहली बार है कि इस तरह के बड़े ताल का प्रयोग कर अरब सागर में बिजली की लाइनों का प्रसार किया गया है।

महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक सतीश करापे ने बताया कि यहाँ रोजाना देशी व विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ आती है, इसलिए यहाँ विद्युत् संचार आवश्यक हो गया था। यह परियोजना 15 महीने में 25 करोड़ रूपये की लागत से पूरी हुई है। सतीश करापे ने आगे कहा, “समुद्र में बिछाया गया भारत में यह सबसे लंबा बिजली केबल है, जिसे बिछाने में लगभग 3 माह का वक्त लगा है। इसके अलावा यहां के तीन गांवों में से प्रत्येक में छह स्ट्रीट लाइट टावर भी लगया गया है।

एलीफेंटा की गुफा मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से 12 किलोमीटर दूर एलीफेंटा नाम की गुफा स्थापित है, यहां लगभग 7 गुफाएं हैं। इस गुफा में अर्द्धनारीश्‍वर, भगवान शिव, रावण द्वारा कैलाश पर्वत को ले जाते हुए और नटराज शिव की उल्‍लेखनीय छवियां दिखाई गई हैं।

अगर आपके पास PNB डेबिट और क्रेडिट कार्ड है, तो जाएं सावधान

Transfers in Punjab National Bank

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

घोटाले के बाद पंजाब नेशनल बैंक के लिए अब एक और बुरी खबर है। जानकारी के मुताबिक़, पीएनबी का 10 हजार क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डाटा लीक हो गया है। हांग-कांग के एक अखबार एशिया टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 महीने में एक वेबसाइट के जरिए यह डाटा लीक हुआ है।

सिंगापुर की कंपनी क्लाउडसेक इन्फॉर्मेशन सिक्युरिटी ने यह जानकारी दी कि उन्हें डार्क वेब पर एक ऐसी वेबसाइट मिली है, जो गूगल और बाकी सर्च इंजन में शामिल ही नहीं है और चौंकाने वाली बात तो यह है कि पीएनबी के ग्राहकों का डाटा यहां गैरकानूनी ढंग से बेचा जा रहा।

क्लाउडसेक कंपनी दुनियाभर के डाटा ट्रांजैक्शन्स पर नजर रखती है। इस कंपनी का काम ही है कि यह ऐसी ट्रांजैक्शन पर नजर रखती है, जो गलत ढंग से की जा रही हैं। कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर राहुल शशि ने एशिया टाइम्स को बताया कि कंपनी का एक प्रोग्राम डार्क वेब पर नजर रखने का काम करता है, अगर कोई ऐसा डाटा सामने आता है, जिस पर संदेह होता है, तो उसकी जांच की जाती है।

पीएनबी के चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्युरिटी ऑफिसर टीडी वीरवानी ने कहा कि बैंक कस्टमर्स के डाटा लीक होने की बात सही है। हम इसे रोकने का काम सरकार के साथ काम कर रहे हैं, लीक होने वाले डाटा में क्रेडिट-डेबिट कार्ड होल्डर का नाम, एक्सपायरी डेट, PIN और CVV तक शामिल है।

मूत्रमार्ग में होने वाले इन्फ़ेक्शन का रामबाण इलाज है अनार

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

मूत्र मार्ग में होने वाले बैक्टीरिया संक्रमण को यूरीनरी ट्रैक्ट संक्रमण कहते हैं। यह बीमारी महिलाओं में होती है, इस बीमारी की जटिलताओं को दूर करने के लिए महिलाओं को उचित चिकित्सा का ध्यान रखना चाहिए।

ऐसे संक्रमण से बचाव के लिए अनार का प्रयोग करना चाहिए। अनार एंटीऑक्सिडेंट्स से भरा होता है, यूरीनरी ट्रैक्ट संक्रमण के लक्षणों से राहत के लिए अनार का रस अच्छा उपाय हो सकता है। एक अनुमान के अनुसार करीब 40 फीसदी महिलाएं जीवन में कभी न कभी यूटीआई से ग्रसित होती है। यूरीनरी ट्रैक्‍ट संक्रमण जीवाणु जन्य संक्रमण है, जिसमें मूत्र मार्ग का कोई भी भाग प्रभावित हो सकता है।

अनार इस संक्रमण से बचने के लिए काफी फायदेमंद होता है। अनार विटामिन्स का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें विटामीन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलिक एसिड भी होता है। अनार में एंटी आक्सीडेंट, एंटी वाइरल की विशेषता पाई जाती है, अनार में विटामिन सी और दूसरे एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं, यही एंटीऑक्‍सीडेंट जीवाणुओं को मूत्र मार्ग में जाने से रोकता है और विटामिन सी इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है।

अनार के दानों को निकाल लें और एक कटोरी में रख लें। अगर संक्रमण अधिक हो, तो दिन में दो से तीन बार अनार खा सकते हैं, इसके अलावा आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। अनार के अलावा कुछ प्राकृतिक उपाय हैं, जो इन लक्षणों में राहत देने का कार्य या उसे रोक सकते हैं, अनार की तरह, नींबू भी विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है, और एक मूत्रवर्धक एजेंट के रूप में काम कर सकता है।

चहल की गेंदबाज़ी का कायल है दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज़

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कहा कि भले ही उनके अन्य साथी इस लेग स्पिनर को पढ़ने में नाकाम रहे हों, लेकिन उन्हें युजवेंद्र चहल का सामना करना काफी पसंद है।

क्लासेन ने 21 फरवरी को रात 30 गेंदों पर 69 रन बनाये थे, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी छह विकेट से जीत दर्ज की थी। चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के खिलाफ काफी सफल रही। क्लासेन ने कहा कि उन्हें लेग स्पिनर के खिलाफ खेलना पसंद है, उन्होंने चहल के बारे में कहा, मुझे चहल सामना करना काफी पसंद है, जब मैं एमेच्योर क्रिकेट में था, तब दो उपयोगी लेग स्पिनर हुआ करते थे। मैंने टाइटन्स की तरफ से शान वान बर्ग का भी काफी सामना किया।

क्लासेन ने कहा, हम हमेशा मजाक करते थे, कि मुझे अन्य लेग स्पिनर का करियर बर्बाद करना चाहिए, ताकि वह आगे बढ़ सके, कल रात ऐसा हुआ। क्लासेन ने कहा कि चहल पर आक्रमण करना रणनीति का हिस्सा नहीं था, लेकिन जिस तरह से उनके तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की तो मैंने लेग स्पिनर के खिलाफ अपने मौके बनाये क्योंकि उसके खिलाफ मेरे पास अधिक विकल्प थे।

वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपने अंदर का भय मिटाने के लिए जेपी डुमिनी को श्रेय देते हुए कहा कि उनकी मैच विजेता पारी में कप्तान की भूमिका अहम रही है।