30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 679

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘राहुल गांधी अक्ल से पैदल हैं क्या’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा है कि, राहुल गांधी जी अक्ल से पैदल हैं क्या? उनको ये समझना चाहिए कि भारतीयों के डाटा चोरी (फेसबुक डाटा लीक) का गंभीर अपराध हुआ है और यदि उसमें शामिल लोगों का पर्दाफाश हो रहा है तो इसमें उनको क्या प्रॉब्लम है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सरकार डाटा लीक मामले का सहारा लेकर 39 भारतीयों की इराक में मारे जाने की घटना को दबा रही है। सरकार का झूठ पकड़ा गया है, इसलिए वे ऐसा कर रही है।

मालूम हो कि इराक में  2014 में 40 भारतीय लापता हो गए थे। जिनमें से मंगलवार को 39 की हत्या की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की थी। उन्होंने बताया था कि शवों की पहचान डीएनए के मिलान से की गई थी।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक विवादों में घिर गई है। इसके पांच करोड़ यूजर्स की जानकारियां लीक हो गई हैं। फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी इस मामले में गलती मानते हुए कहा है कि यूजर्स के डाटा की सुरक्षा करना हमारी जिम्‍मेदारी है लेकिन इस तरह की चूक हुई है।

कहा जा रहा है कि 2016 के अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में फेसबुक से मिले इस डाटा का इस्‍तेमाल कर उसने सोशल मीडिया में डोनाल्‍ड ट्रंप के पक्ष में माहौल बनाया था। भारत में भी बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर इसकी सेवाएं लेने का आरोप लगा रही हैं। इस बीच पिछले एक हफ्ते में डाटा लीक होने की घटना सार्वजनिक होने के बाद फेसबुक को 58 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

डाटा लीक होने के बाद क्या FACEBOOK बंद हो जायेगा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navapravah.com
फेसबुक के पांच करोड़ यूजर्स के डाटा लीक होने के बाद फेसबुक को गहरा धक्‍का लगा है। अमेरिका समेत यूरोपीय यूनियन ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
2.2 अरब यूजर वाली फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी माना है कि उनकी कंपनी ने गलती की है और चूक हुई है। उसके बाद से सोशल मीडिया पर बाकायदा फेसबुक को डिलीट करने का अभियान शुरू हो गया है।
व्हाट्सऐप के सह-संस्‍थापक ब्रायन एक्टन ने भी यूजर्स से फेसबुक को डिलीट करने के लिए कहा है। ब्रायन एक्टन ने ट्वीट कर अपने फालोअर्स से कहा। यह फेसबुक को हटाने का समय है। फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सऐप का अधिग्रहण किया था।
डाटा लीक मामले में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन के बाद अमेरिका में भी फेसबुक के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अमेरिका का संघीय व्‍यापार आयोग जांच कर रहा है कि क्‍या फेसबुक ने कैंब्रिज एनालिटिका को सूचनाएं बेची हैं।
इस सम्बंध में फेसबुक का कहना है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने एक ऐप बनाकर इन जानकारियों को चुराया है। यदि जांच में आयोग ने फेसबुक को आरोपी पाया तो उसे प्रति उल्‍लंघन 40 हजार डॉलर का भुगतान करना पड़ सकता है।
जो पांच करोड़ यूजर्स के डाटा चोरी हुए हैं। उनमें से अधिकांश अमेरिका के ही हैं। वैसे ही इस मामले के उजागर होने के एक सप्‍ताह के भीतर फेसबुक के शेयरों के बाजार मूल्‍य में भारी गिरावट दर्ज की गई है और उसको 58 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
फेसबुक हमारी रोजमर्रा जिंदगी का अहम हिस्‍सा बन चुका है। सुख-दुख, हर्ष-विषाद के क्षणों को यूजर अब प्राथमिक रूप से इसके माध्‍यम से ही साझा कर रहे हैं। ऐसे में 2.2 अरब यूजर अपना फेसबुक बंद नहीं कर सकते हैं। फेसबुक की तरह डेढ़ दशक पहले ऑरकुट सबसे प्रमुख सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट थी लेकिन अब यह पूरी तरह से बंद हो चुकी है।

केंद्र सरकार ने SC को बताया, सुरक्षित है आधार का डेटा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से सवाल किया कि यदि आपको सिर्फ नागरिकों की पहचान करनी है तो आधार योजना के अंतर्गत उनके व्यक्तिगत आंकड़ों को केन्द्रीकृत और एकत्र करने की क्या आवश्यकता है।
इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी अदालत को बताया कि आधार का डेटा 13 मीटर ऊंची और 5 मीटर चौड़ी दीवार के पीछे सुरक्षित रखा हुआ है। केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह डेटा सेंट्रल आईडेंटिटीज रिपॉजिटरी में सुरक्षित है।
आधार डेटा की सुरक्षा को लेकर तमाम आशंकाओं को खारिज करते हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि यह भ्रष्टाचार खत्म करने का एक गंभीर प्रयास है।
अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने केन्द्र की ओर से बहस शुरू करते हुये कहा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी निगरानी, आंकड़ों की सुरक्षा और उन्हें अलग रखने जैसे सभी मुद्दों पर पीठ के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए कल पावरप्वाइंट प्रजेन्टेशन की अनुमति दी जाये।
संविधान पीठ ने वेणुगोपाल से कहा कि, इसे पेश करने संबंधी विवरण वर्ड प्रारूप में दाखिल किया जाये और इस बारे में वह कल निर्णय करेगी। पीठ ने केन्द्र से सवाल किया, अगर आपका लक्ष्य पहचान करना है। तो पहचान सुनिश्चित करने के लिये इससे कम दखल वाले तरीके हैं।
पीठ ने इसके बाद सिंगापुर का उदाहरण दिया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चिप आधारित पहचान पत्र लेना होता है और उसकी निजी जानकारी सरकारी प्राधिकारियों के पास नहीं बल्कि उसके ही पास रहती है।
हालांकि, पीठ ने कहा कि वह इस बारे में निर्णय करेगी और अटार्नी जनरल से कहा कि वह आधार से निजता के मौलिक अधिकार का हनन होने सहित विभिन्न मुद्दों पर अपना जवाब देना शुरू करें। पीठ ने कहा, ‘याचिकाकर्ताओं ने निजता, गुमनामी, गरिमा, निगरानी, संग्रह, संभावित , असंवैधानिक शर्तें, कानून का अभाव, सुरक्षा के मुद्दे उठाये हैं।
कई फैसलों का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था दी गयी है कि जीने के अधिकार का मतलब सिर्फ पशु की तरह जीना नहीं है बल्कि गरिमा के साथ जीने का है इसलिए कल्याणकारी योजनाओं को आधार से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च से आगे बढ़ा कर इस मामले का फैसला होने तक कर चुका है।

आइये आज जानते हैं च़ीज के सेवन से होने वाले फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पिछले 10 वर्षों से भी अधिक, चीज भारत और पड़ोसी देशों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हुआ हैं। विशेष रूप से मैकडॉनल्ड्स जैसी मल्टीनेशनल कंपनियां। जो बहुत अधिक मात्रा में पनीर का इस्तेमाल करती हैं।
चीज़ दही जैसे दूध या दूध से बने उत्पादों से तैयार किया जाता है। पनीर के दुनिया भर में कई किस्में और स्वाद उपलब्ध हैं।
चीज के फायदे – पनीर में कई विटामिन्स जैसे विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व शामिल हैं।
इसका अपने आहार में सेवन करने से आपको कैल्शियम, सोडियम, जस्ता, फास्फोरस, पोटेशियम और लोहे जैसे कुछ महत्वपूर्ण खनिज भी उपलब्ध होते हैं।
चीज में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम सामग्री पाई जाती है। जो दांतों की मजबूती के लिए आपकी सबसे पहली जरूरत होती है। इसके अलावा, इसमें लैक्टोज सामग्री में बहुत कम होती है। यह दांतों के लिए भी फायदेमंद है।
चीज हड्डियों और उपास्थि के गठन और मजबूत बनाने के लिए बच्चों। महिलाओं (विशेषकर गर्भवती या स्तनपान कराने वाली) और बुजुर्ग लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। चीज में मौजूद विटामिन-बी कैल्शियम के उचित अवशोषण और वितरण के लिए सहायता करता है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील को कोर्ट ने किया रिहा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी को आज रिहाई मिल गयी है। पुलिस ने सीडीएसआर मामले में 16 मार्च को अरेस्ट किया गया था।
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, अपनी रिहाई के बाद सिद्दीकी ने मीडिया से कहा। मुझे न्यायपालिका में पूरा विश्वास था। मैंने जमानत के लिए आवेदन नहीं किया और न ही भागा और मैं खुद के लिए खड़ा रहा। मैं अपने किसी भी क्लाइंट के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता हूं। सिद्दीकी की पत्नी तन्सीम ने हाइ कॉर्ट में एक याचिका दायर की थी।जिसमें उसने कहा था कि सिद्दीकी को गलत तरीके से अरेस्ट किया गया है।
ठाणे पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने कहा था कि पुलिस ने जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद वकील रिजवान सिद्दीकी को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया था लेकिन वह नहीं आए थे। पुलिस मुंबई स्थित उनके घर गई और उन्हें हिरासत में ले लिया था।
कुछ वक्त पहले ठाणे पुलिस ने अवैध रूप से मोबाईल कम्पनियों से कॉल डिटेल्स निकालने वाले गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया था इन्हीं गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि इनमें से एक आदमी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की जासूसी के लिए फोन डिटेल्स निकलवाने के लिए हॉयर किया था।

देश का हज़ार करोड़ रुपए लेकर भागा ज्वेलर, 14 बैंकों को लगाया चूना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पीएनबी घोटाला होने के बाद से बैंकों के नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। अब एक मामले में खुलासा हुआ है जिसमें ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी एक और कंपनी ने बैंकों को 824.15 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जनवरी में सीबीआई से चेन्नई की ज्वेलरी चेन कनिष्क गोल्ड की जांच करने को कहा था। कनिष्क गोल्ड ने 14 बैंकों से करीब 824 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा है।
कनिष्क गोल्ड का रजिस्टर्ड ऑफिस चेन्नई में है। इसके प्रोमोटर्स और डायरेक्टर्स भूपेश कुमार जैन और उनकी पत्नी नीता जैन है। बैंकर्स का कहना है कि इन दोनों से पिछले कुछ समय से संपर्क नहीं हो सका है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, कनिष्क गोल्ड को लोन देने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा निजी और सरकारी 14 बैंक शामिल हैं। 25 जनवरी 2018 को सीबीआई को लिखे एक लेटर में एसबीआई ने आरोप लगाया था कि कनिष्क गोल्ड रिकॉर्ड को बदलने की कोशिश और रातोंरात दुकानें बंद कर रही है।
SBI ने सबसे पहले कंपनी के खिलाफ आरबीआई को जानकारी दी थी। SBI ने 11 नवंबर 2017 में आरबीआई को कंपनी के फ्रॉड के बारे में बताया था। SBI के अनुसार, ज्वेलरी कंपनी ने मार्च 2017 में पहली बार आठ बैंकों के ब्याज का डिफॉल्ट किया था। वहीं, अप्रैल 2017 के बाद कनिष्क गोल्ड ने सभी 14 बैंकों का भुगतान नहीं किया है।
कनिष्क गोल्ड का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 215 करोड़, आईसीआईसीआई बैंक का 115 करोड़, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कआ 50 करोड़, सिडिकेट बैंक का 50 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया का 45 करोड़, IDBI बैंक का 45 करोड़, यूको बैंक का 40 करोड़, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का 37 करोड़, आंध्रा बैंक का 30 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा का 30 करोड़, HDFC बैंक का 25 करोड़, सेंट्रल बैंक का 20 करोड़ और कॉरपोरेशन बैंक: 20 करोड़ रूपये बकाया है।

मोहम्मद शमी के मामले की जांच करने दुबई जाएगी कोलकाता पुलिस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा झगड़ा काफी आगे बढ़ चुका है। हसीन जहां के लगाए फिक्सिंग के आरोपों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों ने पहले मोहम्मद शमी से पूछताछ की है।
इस मामले में बीसीसीआई भी कोलकाता क्राइम ब्रांच के संपर्क में है। हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी ने इंग्लैंड के व्यापारी मोहम्मद भाई के कहने पर अलिश्बा नाम की एक पाकिस्तानी महिला से रुपए लिए थे।
बीसीसीआई ने भी मोहम्मद शमी के फरवरी माह के शेड्यूल को लेकर कोलकाता पुलिस को रिपोर्ट सौंपी थी। ज्वाइंट सीपी (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, हमें बीसीसीआई से एक पत्र मिला है। जिससे पता चलता है कि मोहम्मद शमी 17 और 18 फरवरी को दुबई में थे। हम जाँच पड़ताल कर रहे हैं।
शमी की पत्नी ने शमी पर घरेलू हिंसा, व्यभिचार, रेप और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे। जिससे इस गेंदबाज के खिलाफ जमानती और गैर जमानती धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
हसीन ने कहा था। अलिश्बा पाकिस्तानी नागरिक है और शमी ने दावा किया था कि उसने उन्हें पैसा दिया है। शमी ने मुझे यह नहीं बताया कि यह राशि किस काम के लिए दी गई है। मैं नहीं जानती लेकिन अगर वह मुझे धोखा दे सकता है तो वह देश को भी धोखा दे सकता है।
हसीन जहां ने कोलकाता पुलिस में मोहम्मद शमी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। इसी कड़ी में कोलकाता पुलिस शमी के गांव अमरोहा भी पहुंची थी। यहां कोलकाता क्राइम ब्रांच ने शमी की संपत्तिों की जांच कर रही है।

गाजियाबाद : एक महिला ने ही करा दिया महिला पर एसिड अटैक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
गाजियाबाद में मंगलवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के मोहन नगर तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने 24 वर्षीय एक बैंक कर्मी महिला पर तेजाब फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि श, महिला के अलावा पांच अन्य लोग भी इस तेजाब हमले में जख्मी हो गए, जिन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई ने दिल्ली के कोंडली इलाके में रहने वाली एक युवती और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दो अज्ञात युवकों ने घटना को अंजाम कल सुबह 9 बजे दिया।  युवती सुबह ऑटो से अपने दफ्तर जा रही थी। ऑटो मोहन नगर मंदिर के पास पहुंचा था कि पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी युवती समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी महिला दोनों कभी रुममेट हुआ करते थे। दोनों के बीच बेहद गहरी दोस्ती थी, लेकिन कुछ समय से पीड़िता ने आरोपी महिला से बातचीत बंद कर दी थी।  जिससे वो नाराज थी।

मोदी सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को होगा फायदा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मोदी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी की है। ऐसे में सरकार ने श्रम कानून में बड़ा बदलाव किया है। नियमों में बदलाव कर सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट जॉब को प्रमोट करना शुरू किया है।
अब तक सरकार का ध्यान जॉब सिक्योरिटी पर केंद्रित थ लेकिन, नए नियम के तहत सरकार ने ज्यादा ध्यान जॉब क्रिएशन पर दिया है। कर्मचारियों को हायर करने को लेकर कंपनियों के ज्यादा अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं।
केंद्र सरकार ने रोजगार अधिनियम, 1946 में बदलाव किया है। यह अधिसूचना 16 मार्च से प्रभावी हो चुकी है। अधिसूचना के तहत सरकार ने निश्चित अवधि की नियुक्तियों की सुविधा सभी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध करवा दी है।
सरकार ने यह कदम किसी विशेष प्रोजेक्ट को पूरा करने करने के लिए कंपनियों द्वारा बहाली को आसान बनाने के लिए उठाया है। श्रम मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, आदेश को संशोधित करने के लिए ‘गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में निश्चित अवधि के लिए नियुक्ति’ को ‘निश्चित अवधि के लिए नियुक्ति’ से बदला गया है।
स्थाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दिशा में उठाए गए सरकार का यह बड़ा कदम है। श्रम मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, निश्चित अवधि के रोजगार पर नियुक्त कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, काम के घंटे किसी भी सूरत में स्थाई कर्मचारियों से कम नहीं हो सकती है।

तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में CRPF का एक जवान हुआ गिरफ्तार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
समाज सुधारक और द्रविड़ आंदोलन के प्रतीक ई. वी. रामास्वामी पेरियार की एक मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक  CRPF जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ह
पुलिस ने बताया कि आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी जवान ने लेकिन ये नहीं बताया है कि उसने मूर्ति को क्यों नुकसान पहुंचाया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी जवान सेंथिल कुमार ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने शराब के नशे में मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि कहीं आरोपी जवान ने किसी संगठन या किसी शख्स के कहने पर तो ऐसा नहीं किया है।
पुलिस ने बताया कि मूर्ति का सिर कटा हुआ पाया गया और उसे गोलचक्कर के पास रख दिया गया था। क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना होने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, जब आरएसएस और भाजपा ने त्रिपुरा में लेनिन की मूर्तिओं को ढहाये जाने को प्रोत्साहित किया तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उन लोगों की मूर्तिओं को नष्ट करने के संकेत दिये थे जिन्होंने उनकी विचारधारा का विरोध किया था। उन्होंने पेरियार की मूर्ति की बिना सिर वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की।
इससे पहले छह मार्च को द्रविड़ नेता की एक मूर्ति को वेल्लोर जिले में कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीएम मोदी ने देशभर में मूर्तिओं को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा था। मूर्ति तोड़ने वालों पर सख्त कारवाई होगी।