30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 678

मोहम्मद शमी का बैंक स्टेटमेंट हुआ वायरल, हसीन जहां को मिले थे इतने रुपए

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। अब मोहम्मद शमी का एक बैंक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि वह अपनी पत्नी हसीन जहां को रुपए देते थे।

शमी अपनी पत्नी को थोड़े नहीं बल्कि लाखों में रूपये देते थे। कहा जा रहा है कि हसीन जहां द्वारा चेक से भुगतान रुकवाने के आरोपों के बाद शमी ने ये बैंक स्टेटमेंट जारी किया है।

मोहम्मद शमी ने जो बैंक स्टेटमेंट जारी किया है उसके मुताबिक 20 मार्च को हसीन के खाते में शमी ने चेक से एक लाख रुपये का भुगतान अपनी पत्नी को किया है। दूसरी तरफ हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी ने चेक से भुगतान पर रोक लगा दी थी।

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर उनके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि शमी ने उन्हें कभी भी पत्नी का दर्जा नहीं दिया। इसके बाद ही शमी की ओर से ये बैंक स्टेटमेंट जारी किया गया है। हालांकि नवप्रवाह इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं करता है।

शमी ने भी अपनी पत्नी पर बीमा में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जब मैं एक विदेश दौरे पर था तो हसीन जहां ने मुझसे फोन पर कहा था कि बेटी के लिए 15 लाख रुपए का बीमा कराना है।

शमी ने कहा, इसके बाद मैंने कहा मैं पैसे दे दूंगा, लेकिन जब मैंने विदेश से घर आकर बीमा के पेपर देखे तो मेरे होश उड़ गए। हसीन जहां ने बेटी के नाम केवल 5 लाख रुपए का बीमा कराया था। जबकि बाकी 10 लाख का बीमा उसने खुद के नाम का कराया था।

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने इस कारोबारी के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने कल शाम मुंबई के जुहू पुलिस स्‍टेशन में बिजनसमैन अमन खन्ना पर रेप का केस दर्ज किया है। जूहू पुलिस ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अमन खन्‍ना को गिरफ्तार कर लिया गया है और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गया है। जीनत अमान ने 2 महीने पहले भी 30 जनवरी को बिजनेसमैन अमन खन्ना पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने के आरोप में केस भी दर्ज किया था। इस अभिनेत्री ने जुहू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सरफराज उर्फ अमन खन्ना नामक एक कारोबारी उनके घर आया और उनके गार्ड के साथ बदतमीजी और मारपीट की थी।

पुलिस ने अपने एक बयान में बताया था कि, दोनों एकदूसरे को लंबे समय से जानते थे। लेकिन उनके बीच तब सबकुछ खत्‍म हो गया जब किसी कारण ज़ीनत अमान ने उससे बात करना बंद कर दिया इसके बावजूद वह बिजनेसमैन उन्‍हें फोन करता रहा।

पिछले कुछ दिनों से अमन अभिनेत्री के व्हाट्सएप पर वह अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सरफराज मानसिक रूप से परेशान है जिसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शर्मनाक: महिला को पेड़ से लटकाकर बेल्ट से पीटता रहा पति, किसी ने नहीं की मदद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बुलंदशहर से एक हैरत अंगेज वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला को भरी पंचायत में उसके पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। महिला आस-पास खड़े लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई मदद के लिए आगे नही आया।

बुलंदशहर के लोंदा गांव में जिस समय यह वाकया हो रहा था वहां करीब 50-60 लोग खड़े तमाशा देख रहे थे। किसी ने न तो महिला के पति को रोकने की कोशिश की और न ही पुलिस को सूचना देने की जरूरत समझी। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना एक सप्ताह पहले की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पति, ग्राम प्रधान शेर सिंह और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी युवक के साथ अवैध संबंध है। चर्चा यह भी है कि महिला बिना बताए पड़ोसी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। पत्नी को मारने का आदेश पंचायत ने ही दी थी।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला कितनी बुरी तरह से बेल्ट जैसी किसी चीज से उसकी पिटाई कर रहा है। वह विरोध न कर सके इसलिए उसके हाथ बांधकर पेड़ पर लटका दिया गया है। पिटाई खत्म होते-होते महिला बेहोश होकर पेड़ से लटकी रही और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक्‍ट्रेस डेजी ईरानी ने किया खुलासा, 6 साल की उम्र में उनके साथ हुआ था बलात्‍कार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रसिद्ध चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट रही एक्‍ट्रेस डेजी इरानी ने चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि जब वह हिंदी फिल्‍मों का जाना माना नाम बन गई थीं, उस उम्र में उनका बलात्‍कार हुआ था।
ईरानी ने ये बात 60 साल बाद सबको बताया है। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, डेजी ईरानी ने दुनियाभर में यौन शोषण के खिलाफ चल रहे #MeToo कैंपेन के साथ ही अब अपनी चुप्‍पी तोड़ने का फैसला इसलिए लिया है। उनका कहना है कि वह चाहती हैं कि माता-पिता और मैंटर्स इस तरह काम कर रहे चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। डेजी ईरानी ने बताया, जिस शख्‍स ने मेरे साथ ऐसा किया, वह मेरा अभिभावक था।
उन्होंने बताया कि, अंकल मुझे एक फिल्‍म (हम पंछी एक डाल के) की शूटिंग के लिए मद्रास ले गया था। एक रात होटल के कमरे में उसने मेरे साथ रेप किया। मुझे बेल्‍ट से मारा और मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को इस सब के बारे में बताया तो वह मुझे मार देगा।
डेजी ने इस रिपोर्ट में बताया कि वह आदमी अब मर चुका है। उसका नाम नजर था और वह प्रसिद्ध गायक जोहराबाई अंबालेवाली से जुड़ा हुआ था। मेरी मां मुझे स्‍टार बनाने की पीछे पड़ी हुई थी, तो अंकल मुझे ‘हम पंछी एक डाल के’ की शूटिंग के लिए मद्रास लेकर गए थे।
डेजी ने बताया कि मुझे अब वह वाकया सिर्फ कुछ हिस्‍सो में ही याद है, लेकिन मुझे वह दर्द और उसका मुझे बेल्‍ट से मारना पूरी तरह याद है। सालों तक मैं अपनी मां को नहीं बता पायी कि उस आदमी ने मेरे साथ क्‍या किया था।
डेजी ने आगे कहा कि चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के लिए यह हमेशा काफी मुश्किल भरा होता है। कुछ के लिए यह आसान हो सकता है, लेकिन ज्‍यादातर के लिए यह सफर मुश्किल भरा होता है। डेजी आखिरी बार शाहरुख खान स्‍टारर फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आयी थीं।

राज्यसभा चुनाव: यूपी में क्रॉस वोटिंग, BSP विधायक ने दिया BJP को वोट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
6 राज्यों की 25 राज्यसभा सीटों केे लिए आज सुबह 9 बजे से वोटिंग चल रही है। यहां बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने बीजेपी को वोट डाला है। उन्‍होंने कहा कि मैंने बीजेपी को वोट दिया है।
अनिल सिंह ने कहा कि मैं योगी जी को वोट दे रहा हूं, मैंने अंतरात्‍मा की आवाज पर वोट दिया है। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि वह बीजेपी को वोट देंगे। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं, इन चुनावों में मतभेद भी खुलकर सामने आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा के 9 उम्‍मीदवार जीतेंगे।
सपा-बसपा ने उपचुनाव में जो गठबंधन किया। वह सही नहीं है और जनता इन्‍हें करारा जवाब देगी। मैं यही कहना चाहता हूं कि जो पार्टी समाज की सेवा करने वालों की बजाय मनोरंजन करने वालों को उम्‍मीदवार बनाए। वह हार का मुंह ही देखेगी।
यूपी में राज्‍यसभा की दस सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की प्रत्येक सीट के लिए 37 विधायकों के मत की दरकार होती है। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी में बीजेपी सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए बीजेपी की तरफ से एक-एक अतिरिक्त उम्मीदवार उतार दिया है, जिसके बाद राज्यसभा चुनाव का मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

दाद – खाज – खुजली हो तो अपनाये ये तरीके

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navparavah.com
दाद खाज और खुजली स्किन से जुड़ी समस्याएं है। इसमें त्वचा पर लाल रंग के छोटे छोटे दाने होने लगते हैं। खारिश बार बार करने से स्किन पर निशान और जलन होने लगती है।
खुजली को एक्ज़िमा रोग भी कहते है जो अधिकतर हाथों, गले, कमर, चेहरे, पैरों और शरीर के गुप्त अंग के आसपास होती है। लंबे समय तक त्वचा के गीले रहने पर और रूखी त्वचा पर भी इचिंग जादा होती है।
त्वचा पर दाद हो जाये तो कई बार इसके साथ फुंसियां भी हो जाती है और उनमें पस भरने लगती है। खुजली खारिश के उपचार के लिए जरुरी है की साफ़ सफाई का ध्यान रखे।
शरीर को साफ़ रखे और साफ़ सुथरे कपड़े पहने, अगर सही तरीके से और सही समय पर इचिंग का इलाज किया जाये तो इस समस्या को बढ़ने से रोक सकते है।
खुजली के कारण –
धूल मिट्टी के कारण
मौसम में आये बदलाव से
स्किन पर इंफेक्शन होना
लंबे समय तक गीले रहने से
किसी क्रीम या मेडिसिन के साइड इफ़ेक्ट आदि से
दाद खाज खुजली का घरेलू इलाज –
1. खीरे के रस से हल्की मालिश करने से खुजली दूर हो जाती है।
2. अगर खुजली जादा होती है तो 1 हफ्ता टमाटर का रस सुबह सुबह पिए।
3. खारिश करने से अगर दानों में से पानी निकलता है तो आप इसे गीला होने से बचाए।
4. नीम की पत्तियों को पानी में उबाले और इस पानी से नहाए। इस घरेलू नुस्खे से कीटाणु खत्म होते है।
5. कपूर को नारियल तेल में डाल कर अच्छे से मिला ले और इचिंग वाली जगह पर मसाज करे।
6. एलोवेरा के पत्ते को काट कर इसका गुदा निकाल कर लगाने से स्किन इचिंग से राहत मिलती है।

हसीन जहां का नया आरोप, इस लड़की से भी हैं शमी के रिश्ते

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ता जा रहा है। अब शमी की पत्नी हसीन जहां ने नया आरोप लगाते हुए कहा है कि लंदन का बिजनेसमैन मोहम्मद भाई शमी को नई नई लड़कियों से मिलवाता था।

हसीन जहां ने अपने आरोपों के पक्ष में फिर से एक और फेसबुक चैट पोस्ट की है। ये उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की है। जब सबसे पहली बार हसीन जहां ने आरोप लगाते हुए चैट पोस्ट की थी। तब उनका अकाउंट डिलीट कर दिया गया था।

अब हसीन जहां ने मंजू मिश्रा नाम की एक कथित महिला के साथ शमी के संबंध होने की बात कही है। हालांकि नवप्रवाह इन आरोपों और फेसबुक पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हसीन जहां ने पोस्ट पर लिखा कि, मंजू मिश्रा नाम की ये महिला नागपुर में रहती है। क्या कोई इसके बारे में जानता है।

इससे पहले हसीन जहां के तमाम आरोपों पर मोहम्मद शमी ने कहा था कि कोई तीसरा शख्स उनके घर को बर्बाद करने पर तुला है और वही हसीन के कान भर रहा है। शमी ने साथ ही कहा कि इस मामले में उन्हें कुछ साबित नहीं करना है। मैं तो निर्दोष हूँ।

टीबी से जूझ रही अभिनेत्री पूजा की मदद के लिए आगे आए रवि किशन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘वीरगति’ में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस पूजा डडवाल इन दिनों टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं।पूजा मुंबई के शिवड़ी स्थिति बीएमसी के टीबी अस्‍पताल में भर्ती हैं।
पूजा डडवाल बीमारी के साथ ही आर्थिक तंगी से भी जूझ रही हैं। खबर है कि इस हालत में उनके परिवार वालों ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। कुछ दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्‍टार रवि किशन ने उनकी मदद की है। हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘एमएलए’ के प्रोमोशन के लिए मौजूद रवि किशन ने अपने सहयोगी पप्पू यादव के द्वारा धनराशि और फल अस्पताल में पहुंचाए हैं।
पूजा ने हाल ही में एक वीडियो के द्वारा सहयोग की अपील की थी। इस बारे में रवि किशन ने बताया कि उन्होंने बरसो पहले निर्देशक विनय लाड की एक फिल्‍म में पूजा के साथ काम किया था। पप्पू यादव ने मदद की राशि बताने से इनकार करते हुए कहा कि रवि किशन दिखावा नही करते हैं, उन्हें ये सब नहीं पसंद है।

IPL 2018 : KKR के लिए है खुशखबरी, पहले मैच तक फिट होगें ये खिलाड़ी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah
 

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने सौरव गांगुली की किताब ‘अ सेंचुरी इज नाट इनफ’ के कोलकाता विमोचन के मौके पर कहा कि क्रिस लिन और आंद्रे रसेल 8 अप्रैल को रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के खिलाफ पहले मैच तक फिट हो जायेंगे और वे शिविर में आयेगें।

ऑस्ट्रेलिया के लिन को कंधे में चोट है जिसकी वजह से वह पाकिस्तान सुपर लीग नहीं खेल सके थे। जबकि वेस्टइंडीज के हरफनमौला रसेल को पीएसएल के दौरान मांसपेशी में खिंचाव आ गया था।

क्रिस लिन ट्राई टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हुए थे। ईडन पार्क में खेले गए मैच में लिन के कंधे पर चोट लग गई थी। इस चोट के कारण लिन पाकिस्तान प्रीमियर लीग में भी नहीं खेल पाये थे। इसलिए उनका आईपीएल में खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा था।

नीलामी से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने आंद्रे रसेल को 8.50 करोड़ रुपए की कीमत देकर रिटेन किया था। पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान वह चोटिल हुए और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह तय नहीं था कि अपनी चोट से उबर कर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन दोनों के पहले मैच तक फिट होने की उम्मीद से केकेआर कैंप में खुशी आई है।

वेस्ट इंडीज के स्पिनर सुनील नरेन भी इस बार आईपीएल में खेलना खतरे में पड़ सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच शारजाह में चल रहे मैच के दौरान उनके गेंदबाजी के संदिग्ध एक्शन को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

हालांकि, नरेन अभी केवल वार्निंग लिस्ट में ही हैं। इसका अर्थ है कि उन्हें टीम में चुना जा सकता है और वह पीएसएल में गेंदबाजी कर सकेंगे, नरेन उन दो खिलाड़ियों में हैं। जिन्हें केकेआर ने रिटेन किया था। केकेआर ने सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को रिटेन करने का फैसला किया है।

UP: शव के अंतिम संस्कार को लेकर भिड़े गये दो समुदाय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah
cmo up के मुरादाबाद में एक शख्स की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए। हिंदू समुदाय के लोग उसे अपना भाई चमन बता रहे थे। वहीं मुस्लिम समुदाय उसे रिजवान बता रहा था।
कल मुरादाबाद के कटघर इलाके में किसी बीमारी के चलते एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद हिंदुओं ने कहा कि वह चमन है जबकि मुस्लिम लोगों ने उसे रिजवान बताकर अंतिम संस्कार करने की बात कही।
शव की अंतिम यात्रा में भी अलग ही नजारा देखने को मिला। अर्थी को कंधा देने के लिए एक तरफ टीका लगाए हिंदू तो दूसरी टोपी पहने मुसलमान दिखाई दिए। अंतिम यात्रा में अल्लाह हो अकबर और राम नाम सत्य की आवाजें सुनाई दे रही थीं, पूरा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। आगे-आगे पुलिस चर रही थी और पीछे-पीछे शव यात्रा।
अर्थी को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार श्मशान घाट ले जाया गया जहां मुस्लिम भी मौजूद थे। एक तरफ चिता को अग्नि देने की तैयारी चल रही थी तो दूसरी तरफ उसे दफनाने के लिए कब्र तैयार हो रही थी। कई घंटों बाद जयकारा वीर बजरंगी के नारों के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से मृतक चमन उर्फ रिजवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
साल 2009 में ज्वाला नाम की महिला का इकलौता भाई चमन गायब हो गया था। वह मानसिक रूप से कुछ बीमार था।कटघर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अपने आप को मृतक की मां बताने वाली हिंदू महिला सुनिदा ने कहा कि साल 2014 में चमन गलशहीद क्षेत्र में घूमता मिल गया। लेकिन जब वो उसे घर ले जाने लगे तो सुब्हान नाम के युवक ने उसे अपना भाई रिजवान बताकर जाने नहीं दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा, पुलिस ने चमन को दोनो परिवारों को अपने पास बारी-बारी से रखने का आदेश भी दिया। इसी बीच किसी बीमारी से चमन की मौत हो गई।