30 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 680

SBI बंद करने वाला है यह सुविधा, हो सकती है यह परेशानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
SBI ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को याद दिलाया है कि, उन्हें एसोसिएट बैंक और भारतीय महिला बैंक की चेकबुक 31 मार्च तक बदल लेनी चाहिए। 31 मार्च 2018 के बाद महिला बैंक समेत छह बैंकों की चेकबुक नहीं चलेगी।
अगर आपने चेक बुक नहीं बदली तो बाद आपको परेशानी हो सकती है। पिछले साल भारतीय महिला बैंक, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का एसबीआई में विलय कर दिया गया था।
इन बैंकों का एसबीआई में विलय होने के बाद पहले एसबीआई ने इनकी चेकबुक को बदलने का 30 सितंबर तक का समय दिया था। इसके बाद बैंक की तरफ से इस समय सीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था।
एसबीआई ने यह जानकारी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। यदि आप 31 मार्च तक नई चेकबुक नहीं लेते हैं तो 1 अप्रैल से आपके लिए चेक के जरिए वित्तीय लेनदेन करना मुश्किल हो जाएगा।
SBI की तरफ से कहा गया कि ग्राहक नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या ATM से आवेदन कर सकते हैंBANK इसके अलावा आप संबंधित शाखा में जाकर भी नई चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप भी करते हैं नशा, तो ये खबर आपके लिए है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
नशा एक ऐसी बीमारी है जो हमें और हमारे अपनों को जीवन भर रुलाने की वजह बन सकती है। समाज का हर तबक़ा, हर उम्र के लोग नशे की चपेट में आते जा रहे हैं।
आज बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, पुरुष सभी नशे की लत घिरे हुए हैं और यह स्थिति दिन ब दिन भयावह रूप लेती जा रही है।यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के रिसर्चर्स का कहना है कि तम्बाकू का सेवन धूम्रपान के रूप में करने से आपके गले की नली जहा से आप सांस लेते है उसमें ऐसा नुकसान पहुँचा सकता है।
कई कारणों से लोग तम्बाकू का सेवन करना शुरू करते है। कभी स्ट्रेस कम करने के लिए तो कभी गुस्से में, कभी टाइम पास करने और अक्सर शौक समझकर तम्बाकू का सेवन करते हैं।
आइये आपको बताते हैं तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में
* सिगरेट का एक कश लगाकर आप दिन भर कामकाज के तनाव को भले ही कुछ पल भूल जाएं, लेकिन इसमें मौजूद बेनजीन, टार, फोर्मलडीहाइड, आर्सेनिक, निकोटिन जैसे तत्व शरीर के लिए कई रोगों का आमंत्रण हो सकते हैं।
* जर्दा, सुर्ती और पान मसाले के नाम पर तंबाकू खाना अगर आपकी आदत का हिस्सा हो चुका है तो आपकी इस आदत को बदलने की कुछ बेहद जरूरी वजहें हो सकती हैं। तंबाकू में 28 किस्म के कार्सिनोजेनिक तत्व होते हैं जिनसे कैंसर हो सकता है।
* आज हुक्का न सिर्फ गांवों तक सीमित है बल्कि तमाम पब, होटलों और रेस्तरां में हुक्के का चलन बढ़ा है। हुक्का में सिगरेट की तरह ही टार, कार्बन मोनोऑक्साइड, हेवी मेटल्स और कार्सिनोजेनिक तत्व हैं जो कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं। इससे मुंह का कैंसर, दिल के रोग और फेफड़ों के कैंसर की आशंका सबसे अधिक होती है। सिगरेट की तरह ही हुक्के का निकोटिन भी हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है।
* सिगार का प्रचलन हमारे यहां अपेक्षाकृत कम है पर कुछ लोग सिगार को सिगरेट की अपेक्षा बेहतर विकल्प मानते हैं।सिगार में मौजूद निकोटिन भले ही फेफड़ों में कम जाए लेकिन यह मुंह को सीधा प्रभावित करता है जिससे मुंह और गले के कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।

यौन उत्पीड़न मामला: गिरफ्तार हुए JNU प्रोफ़ेसर अतुल जौहरी को कोर्ट से मिली ज़मानत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
जेएनयू में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर अतुल जौहरी को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। कल हुए हंगामें के बाद जौहरी को आज शाम को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार करने बाद प्रोफेसर को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया गया  लेकिन कोर्ट ने प्रोफेसर की दलील सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी।
पुलिस ने अतुल जौहरी को पूछताछ के लिए वसंत कुंज थाने बुलाया। यहां पुलिस ने उनसे करीब दो घंटे पूछताछ की, पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ 8 विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उन्होंने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रोफेसर को पटियाला कोर्ट में पेश किया। यहां अतुल जौहरी के वकील ने उन्हें जमानत देने की अपील की, अपनी अपील में प्रोफेसर ने कहा कि अगर उन्हें जेल भेज दिया गया तो उनका पूरा करियर चौपट हो जाएगा।
15 मार्च को जेएनयू की कुछ छात्राओं ने प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की 9 छात्राओं ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि प्रोफेसर अतुल जौहरी अक्सर यौन प्रवृत्ति वाली टिप्पणियां करते हैं। खुलेआम सेक्स के लिए कहते हैं।

IPL 2018 : मुंबई इंडियंस में यह खिलाड़ी अब जेसन बेहरनडोर्फ की जगह लेगा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आईपीएल की तकनीकी समिति से स्वीकृति मिलने के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने चोटिल आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह टीम में न्यूजीलैंड के मिशेल मेक्लेनघन को शामिल किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। बीसीसीआई ने कहा, पीठ की समस्या के कारण जेसन को आईपीएल-2018 संस्करण के लिए मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है।
बोर्ड ने कहा कि मुंबई ‘रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी)’ में शामिल खिलाड़ियों में से किसी का चयन कर उसे जेसन के स्थान पर टीम में शामिल कर सकती है। ऐसे में मुंबई की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मेक्लेनघन का चयन किया है।
अगले महीने ही सात तारीख से आईपीएल 2018 के मैच शुरू हो जाएंगे, सभी टीमें तैयारी में जुट गईं हैं। सात अप्रैल को पहला मैच मुंबई इंडियन्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच और अन्य मैचों के लिए मुंबई इंडियन्स ने टिकटों की आनलाइन बिक्री शुरू कर दी है।
टिकट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट मुंबई इंडियंस डाट काम से खरीदे जा सकते हैं। टिकटों की दर 800 से 8000 रूपये तक है। दर्शक 14 अप्रैल को छोड़कर सारे मैचों की टिकट खरीद सकते हैं क्योंकि 14 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच के टिकट वंचित बच्चों के लिये आरक्षित है।
बीसीसीआई के अनुसार, दुनिया की सबसे संपन्न और सफल लीग के मुकाबले 27 मई तक 51 दिनों तक नौ आयोजन स्थलों पर खेले जाएंगे। इसके अलावा इस बार आईपीएल के उदघाटन समारोह छह अप्रैल को मुंबई में होगा जिसे भव्य और यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है।

बढ़ सकती है महँगाई, गोल्डमैन सैक्स ने घटाया भारत का GDP अनुमान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएनबी घैटाले के बाद सरकारी बैंकों की इमेज खराब हो गयी है। और अब ग्रोथ की रफ्तार को भी झटका लगने की आशंका है। दिग्गज एफआईआई ब्रोकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटा दिया है।

गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2019 के लिए भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 8 फीसदी से घटाकर 7.6 फीसदी किया है।वहीं, गोल्डमैन सैक्स के अनुसार। वित्त वर्ष 2019 में रिटेल महंगाई दर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान है।

गोल्डमैन सैक्स ने कहा, राजकोषीय घाटे का लक्ष्य उम्मीद के अनुरूप है। लेकिन जबतक आर्थिक कारोबार का तेजी से पंजीकरण नहीं होता, 2018-19 में इसके अनुमान से थोड़ा अधिक रहने की आशंका है।

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, पिछले साल जुलाई से लागू जीएसटी के संदर्भ में राजस्व वृद्धि भी उत्साहजनक है। उसने एक रिपोर्ट में कहा। राजस्व में जरूरी वृद्धि के लिए जबतक आर्थिक गतिविधियों का आने वाले वर्ष में तेजी से पंजीकरण नहीं होता है। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2018-19 में राजकोषीय घाटे के बजट अनुमान से 0.2 प्रतिशत ऊपर जाने का जोखिम है।

कृषि, निर्माण और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन हुआ था। जिसके कारण अक्टूबर से दिसंबर की तीसरी तिमाही के दौरान देश की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 7.2 प्रतिशत हो गई जो कि पिछली पांच तिमाहियों में सर्वाधिक रही।

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर जहां कुछ दिन पहले ही भारत के लिए अच्छी थी कि महंगाई घट गई थी। वहीं महंगाई दर फरवरी में घटकर 4.4 प्रतिशत पर आ गई, केंद्रीय सांख्यिकी संगठन के आंकड़े के अनुसार खाने-पीने की चीजें तथा ईंधन की लागत में कमी से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में घटकर चार महीने के न्यूनतम स्तर 4.44 प्रतिशत पर पहुंच गई है। लेकिन गोल्डमैन सैक्स ने अगले वित्त वर्ष में इसके बढ़ने की आशंका जताई है।

UIDAI ने दी चेतावनी, लीक हो सकता है आपका डाटा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर एक चेतावनी जारी की है। UIDAI ने उपभोक्ताओं को लेमिनेट आधार या फिर प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल करने पर सावधान रहने को कहा है।
UIDAI का कहना है कि अगर आपने भी अपने आधार कार्ड पर प्लास्टिक का लेमिनेशन कराया है या आपके पास प्लास्टिक का आधार कार्ड है तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। ऐसा करने पर आपके आधार का क्यूआर कोड काम करना बंद हो सकता है या निजी जानकारी चोरी हो सकती है।
UIDAI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आधार पत्र या इसका कटा हुआ भाग। सामान्य कागज पर आधार का इंटरनेट से निकाला गया संस्करण या एम आधार पूरी तरह वैध है।
UIDAI का कहना है कि आधार स्मार्ट कार्ड की अनाधिकृत छपाई से यूजर को 50 से 300 रुपए की लागत आएगी जोकि पूरी तरह अनावश्यक है। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा है,‘प्लास्टिक या पीवीसी आधार स्मार्ट कार्ड का आमतौर पर क्यूआर कोड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे का कहना है कि, सामान्य कागज पर डाउनलोड किया गया आधार कार्ड या फिर मोबाइल आधार कार्ड पूरी तरह से मान्य है। स्मार्ट या प्लास्टिक आधार कार्ड का कोई सिद्धांत ही नहीं है। यह पूरी तरह से अनावश्यक और व्यर्थ है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, कभी नहीं बनाएंगे TWITTER और FACEBOOK अकाउंट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आज हर नेता अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को मजबूत करने में लगा है। वहीं दूसरी ओर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि वे कभी भी फेसबुक या ट्विटर अकाउंट नहीं बनाएंगे।
मोहन ने बताया कि, सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाना आपको अहंकारी और आत्म-केंद्रित बना सकता है लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि संगठनों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि, ‘निजी स्तर पर खुद के प्रमोशन करने का एक सिमित महत्व है। संगठन के स्तर पर इसका काफी फायदा है। यही वजह है कि ट्विटर और फेसबुक पर आरएसएस का अकाउंट है और मेरा नहीं।
2014 में बीजेपी को मिली जीत में सबसे बड़ी भूमिका सोशल मीडिया की ही मानी गई थी। इसके बाद से ही अन्य पार्टियों ने भी सोशल मीडिया को अपने प्रचार-प्रसार के लिए एक बड़ा जरिया बनाना शुरू कर दिया।
मोहन भागवत ने माना कि सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियों को अकाउंट बनाने से फायदा मिलता है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि इन मंच का इस्तेमाल काफी सावधानी से करना चाहिए।

ISIS ने की 39 भारतीयों की नृशंस हत्या – सुषमा स्वराज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मोसुल में 40 लापता भारतीयों में से 39 मारे गए हैं। इनमें से एक व्‍यक्ति हरजीत मसीह मुस्लिम बनकर आईएसआईएस के चंगुल से निकल भागा था। मारे गए 39 लोगों में से 38 शवों का डीएनए सैंपल मैच हो गया है।
राज्‍यसभा में इस विषय में जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने दी है। उनके अनुसार इराक में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ने इन सभी का पहले अपहरण किया और उसके बाद मारकर दफना दिया।
मृतकों में से 31 पंजाब, 4 हिमाचल और बाकी पश्चिम बंगाल-बिहार के हैं। स्‍वराज ने यह भी कहा कि इनके साथ बांग्‍लादेशियों को भी पकड़ा गया था लेकिन उनको छोड़ दिया गया।
सुषमा स्‍वराज ने बयान में यह भी कहा कि जनरल वीके सिंह मृतकों के शवों को लेने के लिए इराक जाएंगे, जिस प्‍लेन में इनको लाया जाएगा, वह सबसे पहले अमृतसर, उसके बाद पटना और कोलकाता जाएगा।
इससे पहले पिछले साल इन लोगों के मारे जाने के संबंध में कई रिपोर्ट आई थीं। इसके जवाब में 26 जुलाई को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा था कि इराक में लापता भारतीयों के मारे जाने के सबूत नहीं मिले हैं। मैंने लापता भारतीयों के मामले में कभी देश को गुमराह नहीं किया है।
सुषमा ने कहा कि इराक ने कभी नहीं कहा कि लापता भारतीय मारे गए है। उस वक्‍त सुषमा ने ये भी बताया था कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि लापता भारतीय बदरूस जेल में बंद थे। उन्होंने कहा कि बिना ठोस सबूत के किसी को मृत घोषित करना पाप है।

लौकी में होते हैं ये गुण, आइये जानते हैं लौकी खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
लौकी की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बेहद आसानी से मिल जाती है और हर मौसम में मिलती है। इसके अलावा लौकी में कई ऐसे गुण होते हैं जो कुछ गंभीर बीमारियों में औषधि की तरह काम करते हैं।
लोग लौकी खाने से बचते हैं। कुछ को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है तो कुछ को ये पता ही नहीं होता है कि ये कितनी फायदे वाली चीज है। लौकी एक बेहद फायदेमंद सब्जी है।
लौकी खाने के फायदे
* किसी भी दूसरी चीज की तुलना में लौकी ज्यादा तेजी से वजन कम करती है। आप चाहें तो लौकी का जूस नियमित रूप से पी सकते हैं।
* लौकी में नेचुरल वॉटर होता है। ऐसे में इसके नियमित इस्तेमाल से प्राकृ‍तिक रूप से चेहरे की रंगत निखरती है।
* प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
* लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। इसे खाने से पेट में भारीपन नहीं रहता, बल्कि यह शरीर में ताजगी बनाए रखने में सहायक है।
* लौकी पाचन संबंधी समस्याओं का उत्तम इलाज है। साथ ही यह एसिडिटी में भी लाभप्रद है।
* लौकी को भोजन में शामिल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल बहुत आसानी से धीरे- धीरे कम होने लगता है। जिससे हृदय संबंधी या कोलेस्ट्रॉल से होने वाली अन्य समस्याएं नहीं होती।

दूसरी बेटी को दिया जन्‍म तो नाराज परिवार ने महिला को घर से निकाला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सारी कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं। मामला बांदा का है। जहां एक विवाहिता को ससुरालियों के ज़ुल्म का इसलिए शिकार होना पड़ा, क्योंकि उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया था।
मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के अतराहट का है। यहां पीड़िता निर्मला ने अपने ससुराल वालों को खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे घर से इसलिए निकाल दिया, क्योंकि उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति और ससुराल वालों ने उस पर मासूम की हत्या का दबाव बनाया, लेकिन जब उसने ये करने से मना कर दिया। तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने बच्चियों की परवरिश के लिए 2 लाख रुपए मायके से लाने के लिए कहा था, जब उसके पिता ने और पैसे देने को मना किया। तो उसके ससुराल वालों ने उसे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।