29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 647

बलात्कारियों को लेकर अनुष्का शर्मा ने दिया ये बयान 

बलात्कारियों को लेकर
बलात्कारियों को लेकर

कोमल झा । Navpravah.com 

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने POCSO एक्ट में हुए संशोधन का समर्थन किया है। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला बढ़ने के बाद पोक्सो एक्ट में बदलाव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भी मंजूरी मिल गई है। संशोधन के तहत अब 12 साल से छोटे बच्चे से बलात्कार करने पर आरोपी को फांसी की सजा होगी। अनुष्‍का ने कहा कि मैं इस आदेश का 1000 फीसदी समर्थन करती हूं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आगे कहा कि इस तरह के आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा देनी चाहिए। अनुष्का शर्मा से पहले कई बॉलीवुड कलाकारों ने पॉक्सो एक्ट में बदवाल का समर्थन किया। बता दें कि कठुआ और उन्नाव में हुए गैंगरेप के बाद इस एक्‍ट में बदलाव किया गया है, जिसमें 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार करने के दोषियों को मृत्युदंड समेत सख्त सजा देने का प्रावधान किया गया है।

अनुष्का शर्मा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है। मासूम बच्चों के साथ ऐसा करने वालों के लिए कड़ी सजा होनी ही चाहिए। अनुष्‍का शर्मा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रही थीं। अनुष्‍का ने कठुआ की घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया। गौरतलब है कि कठुआ गैंगरेप और मर्डर के मामले में सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं, बल्कि सिलेब्रिटीज़ ने भी विरोध किया था, इसके बाद ही बच्चों से हो रहे अपराध के लिए कड़े कानून को लाने की मांग भी की गई थी।

बदलाव के बाद यह है प्रावधान- 

12 साल की बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा।
16 साल से छोटी लड़की से गैंगरेप पर उम्रकैद की सजा।
16 साल से छोटी लड़की से रेप पर कम से कम 20 साल तक की सजा।
सभी रेप केस में 6 महीने के भीतर फैसला सुनाना होगा।
नए संशोधन के तहत रेप केस की जांच 2 महीने में पूरी करनी होगी।
अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी।
महिला से रेप पर सजा 7 से बढ़कर 10 साल होगी।

बता दें कि सूरत, कबीरधाम और कठुआ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद, लगभग हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा ऐसी कई घटनाएं हैं, जो किसी के सामने नहीं आती।

OMG !  फिल्‍म ‘संजू’ का धमाका, एक साथ 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेगा टीजर

संजू'टीजर
संजू'टीजर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्‍म ‘संजू’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं। आप को बता दें, यह अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं कि इस फिल्‍म के टीजर को एक-दो लाख नहीं बल्कि 10 करोड़ से ज्‍यादा लोग देखेंगे।

दरअसल इस‍ फिल्‍म के टीजर को 80 से ज्‍यादा चैनल्‍स पर एक साथ रिलीज किया जाएगा, जो अब तक का सबसे बड़ा टीजर रिलीज होगा। यह टीजर 80 सैंकड का होगा और स्‍टार नेटवर्क के चैनल्‍स पर प्रसारित होगा। यह टीजर आईपीएल के दौरान भी दिखाया जाएगा, जो इस साल 8 चैनल्‍स पर दिखाया जा रहा है।

इसके अलावा ‘संजू’ का टीजर हिंदी, अंग्रेजी और रीजनल भाषा के 80 से ज्‍यादा चैनल पर अगले दिन दिखाया जाएगा। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इस टीजर को 10 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूयरशिप मिलेगी। फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार है। ये संजय दत्त और रणबीर कपूर दोनों अभिनेताओं के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

इस ट्रेलर में संजय दत्त के ड्रग्स विवाद  से लेकर अफेयर तक सब कुछ देखने को मिलेगा। राजकुमार हीरानी के परफेक्शन को आप इस फिल्म के पोस्टर में देख सकते हैं, जहां रणबीर कपूर ने इस रोल के साथ पूरी तरह से न्याय किया है और वो संजय दत्त के तौर तरीकों में पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्‍म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में रणबीर कपूर को ही संजय दत्त के रोल के लिए क्यों चुना। राजकुमार हिरानी ने बताया कि, उन्होंने इस फिल्म के लिए रणबीर को मैसेज किया था और उनसे कहा था कि उनके पास एक स्क्रिप्ट है और वह मिल कर इस बारे में बात करना चाहते हैं। इस पर रणबीर कपूर ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मुझे उम्मीद है कि यह दत्त बायोपिक नहीं होगी’. इसके बाद हिरानी ने एक और मैसेज करते हुए कहा था, ‘यह वही फिल्म है लेकिन इस बारे में मिल कर बात करते हैं’। राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘संजू’ में रणबीर कपूर के अलावा, सोनम पकूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोयराला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

शायर मुनव्‍वर राणा को ट्रेन में हुई परेशानी, ट्वीट कर बताया अपना दर्द

मुनव्‍वर राणा
मुनव्‍वर राणा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जाने-माने मशहूर शायर मुनव्‍वर राणा की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है। उन्होंने उपचार के लिए एम्स में अप्वाइंटमेंट लिया था। लखनऊ से दिल्ली आने के लिए उन्होंने सुहेलदेव ट्रेन के एसी-फर्स्ट में टिकट बुक कराया था।

मुनव्‍वर राणा जब लखनऊ में ट्रेन के अंदर पहुंचे तो उनके साथ दो लोग और थे। जिनमें एक और वरिष्‍ठ नागरिक थे ऐसे में तीन में से दो पैसेंजर वरिष्ठ नागरिक थे। जबकि दो सीटें अपर बर्थ थीं। इसी बात से मुनव्वर राणा नाराज हो गए।

राणा साहब ने अपनी रेल टिकट की तस्वीर खींचकर ट्वीट कर अपना दर्द बयां करते हुए ट्वीट किया है कि, ‘हम एम्‍स में भर्ती होने के लिए जा रहे हैं। तीन में से दो वरिष्‍ठ नागरिक हैं। इसके बावजूद हमें अपर बर्थ अलॉट की गई है। क्‍या बुजुर्गों को यही सुविधा मिलती है?’

मालूम हो कि संसद में रेलमंत्री ने ऐलान किया था कि वरिष्‍ठ नागरिकों को लोअर बर्थ अलॉट की जाएगी। ताकि बुजुर्गों को चढ़ने-उतरने की समस्‍या से दो-चार न होना पड़े, इसके बावजूद कई बुजुर्गों को अपर बर्थ दे दिया जाता है।

मुनव्वर राणा के घुटनों में दर्द है, उन्होंने हाल ही में इसका चेकअप कराया था। इससे पहले साल 2015 में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनके कैंसर का सफल ऑपरेशन हुआ था।

इंडस्ट्री में यौन शोषण करके रोजी रोटी देते है, कहकर सरोज खान ने मांगी माफी

सरोज खान
सरोज खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने  कास्टिंगकाउच को लेकर एकदम अलग सुर में बात करके हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल, सरोज खान का कहना है। ‘ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। यह लड़की की मर्जी से होता है। इतना ही नहीं, सरोज खान का कहना है कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में होने वाले कास्‍ट‍िंग काउच (यौन शोषण) के बदले लड़कियों को काम तो मिलता है हालांकि उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली है।

सरोज खान ने आगे कहा, ‘ये लड़की के ऊपर है कि तुम क्‍या करना चाहती हो। तुम उसके हाथ में नहीं आना चाहती हो तो नहीं आओगी। तुम्‍हारे पास आर्ट है तो क्‍यों बेचोगी अपने आप को? फिल्‍म इंडस्‍ट्री को कुछ मत कहना, वो तुम्‍हारी माई-बाप है।

सरोज खान ने सरकार पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा – गवर्नमेंट भी ऐसा करती है। गवर्नमेंट के लोग भी करते हैं। लेकिन लोग सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पिछे क्यों पड़ते हैं। सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नाम मत लो वो हमारा माई-बाप है।

हालांकि इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली। लेकिन साफ है कि अब स्टार्स ने ये मानना शुरू कर दिया है कि यहां कास्टिंग काउच होता है। जिसकी वजह से लड़कियों का शोषण आम बात हो चली है। अभी हाल ही में, तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने तो मीडिया के कैमरों के सामने अपने कपड़े उतारकर कास्टिंग काउच के खिलाफ विरोध जताया था।

अगले महीने तक 90 रुपए हो जायेगा पेट्रोल का दाम

पेट्रोल
पेट्रोल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है और यह 80 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर पहुंच सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो भारत में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए तक जा सकती हैं और डीजल की कीमतें भी काफी बढ़ सकती हैं। इससे महंगाई और बढ़ जायेगी।

यह आशंका दुनिया की सबसे बड़ी फाइनेंशियल और रिसर्च कंपनियों में से एक जेपी मॉर्गन ने जताई है। क्रूड पहले से 2014 के बाद के उच्‍चतम स्‍तर पर है

जेपी मॉर्गन के मुताबिक, सीरिया की हालत और खराब होने से मध्य-पूर्व के देशों में उथल-पुथल बढ़ गई है। सीरिया संकट अभी खत्म होने वाला नहीं है। इसके अलावा, ईरान पर अमेरिका और यूरोपीयन यूनियन के प्रतिबंद्ध से आशंकाएं और गहरा गई हैं।

इन हालातों में क्रूड की कीमतें आसमान छू सकती हैं। आशंका जताई गई है कि क्रूड की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच सकती हैं, अगर हालात यही रहे तो पेट्रोल-डीजल भी महंगा होगा।

जेपी मॉर्गन ने आशंका जताई है कि पेट्रोल के दाम 90 रुपए प्रति लीटर तक जा सकते हैं। ऐसे में महंगाई बढ़ने का खतरा और गहरा जाएगा। रोजाना तय होने वाले रेट का बोझ पहले से आम आदमी की जेब पर भारी है। वहीं, सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती से इनकार कर चुकी है।

इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने गेंदबाजों की दयनीय हालत पर निराशा जताई

ज्योफ लासन
ज्योफ लासन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ज्योफ लासन ने दुनिया भर में टी20 क्रिकेट, विशेषकर आईपीएल में गेंदबाजों की दयनीय स्थिति पर निराशा जताते हुए कहा कि अधिक संतुलन के लिए गेंदबाजों को मौके देना भी जरूरी है।

लासन का यह बयान इसलिए खास है कि, आईपीएल में छक्के और चौकों की बरसात हो रही है। अभी आधा टूर्नामेंट भी नहीं हुआ है और 22 मैचों तक ही 312 छक्के लग चुके हैं।

हालाकि लासन के बयान से पहले आईपीएल के पिछले  सीजन्स में भी इस तरह के बयान आ चुके हैं। लेकिन कई विशेषज्ञों का यह मानना है कि बल्लेबाजों का पड़ला गेंदबाजों पर भारी होना ही चाहिए क्योंकि दर्शक छक्के चौके ही देखने आते हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लासन ने यहां क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में ‘दूसरा राजसिंह डूंगरपुर स्पिरिट आफ क्रिकेट लेक्चर’ देने के बाद कहा। गेंदबाजों को खेल में जगह नहीं दी जा रही। यह बेवकूफाना है। अब इसमें कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। यही कारण है कि आईपीएल बेहद सफल है।

अपने देश की ओर से 1980 के दशक में 46 टेस्ट में 180 विकेट चटकाने वाले लासनने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में गेंदबाजों की सफलता की संभावना कुछ अधिक है।

उन्होंने कहा, विकेट में उछाल और बड़ी बाउंड्री के कारण बिग बैश में गेंदबाजों के पास कुछ अधिक मौके होते हैं। यह (टी20 क्रिकेट) क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है।

पंजाब और हैदराबाद दोनों ही टीमों के सारे मैच जीतने में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही है। खासतौर पर रिस्ट स्पिनर्स का जादू इस टूर्नामेंट में बढ़-चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल के इस सीजन का दिल्ली और पंजाब के बीच हुआ  22वां मैच पूरी तरह से गेंदबाजों के कब्जे में रहा है।

जहां पहले दिल्ली के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को 143 रन पर रोका वहीं पंजाब के गेंदबाजों ने खासा दबाव बनाकर दिल्ली को 139 रनों पर रोककर मैच अपने नाम कर लिया है।

अनुराग कश्यप ने कहा मेरे साथ भी हुआ है यौन उत्पीड़न

अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म इंडस्ट्री में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को लेकर बड़ी बात कही है। कि वर्क प्लसे पर होने वाले यौन शोषण के बारे में लोग इसलिए चुप रहते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि जब तक पीड़िता सामने आकर नहीं बोलेगी, तब तक किसी और के बोलने से फर्क नहीं पड़ेगा। इस बात से उन्होंने बॉलीवुड का बचाव भी किया है।
उन्होंने ये भी कहा कि जब वो 19 साल के थे तब उन्होंने इस बारे में बात की थी क्योंकि उनके साथ भी ये हो चुका है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा- जब मैं 19 साल का था। मैंने यौन उत्पीड़न के बारे में बात की थी क्योंकि मैं इससे गुजर चुका था। जब मुझे इस बारे में बात करना था तो मैंने किया था…बहुत समय पहले। मैं आमिर खान के शो में गया था और इस बारे में बात की थी। इसलिए ऐसा नहीं है कि मैंने इस बारे में बात नहीं की है। आज मैंने बोलना छोड़ दिया है क्योंकि अभी किसी को आंदोलन से मतलब नहीं है। सबको हैडलाइन चाहिए।
इतना ही नहीं अनुराग कश्यप ने एक बार फिर उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र किया। उन्होंने कहा- यौन उत्पीड़न के बारे में मैंने पहली बार 19 साल की उम्र में आवाज उठाई थी।उन्होंने कहा- मैं 11 साल का था जब मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था।
पिछले साल हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विनस्टीन के विरोध में #MeToo कैम्पेन की शुरुआत हुई थी। कई हॉलीवुड सेलेब्स ने सामने आकर हार्वी पर इल्जाम लगाया था। लेकिन बॉलीवुड से ज्यादा लोग अभी इस मामले पर सामने नहीं आए हैं। कुछ ही लोगों ने इंड्स्ट्री में हो रहे कास्टिंग काउच पर बोला है, लेकिन बिना किसी का नाम लिए हुए।
अनुराग ने इस बारे में कहा- कहीं भी, ऐसा कैम्पैन तभी सफल होगा, जब पीड़िता सामने आकर बोलेंगी। इसके बाद ही लोग पीड़िता के समर्थन में खड़े हो सकते हैं। यदि पीड़िता ही कुछ नहीं बोलेगी तो कोई और कुछ नहीं बोल सकता। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया को सिर्फ बॉलीवुड ही दिखता है। जबकि सेक्शुअल हैरेसमेंट हर जगह है।

महेश बाबू की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्डस, नम्रता शिरोडकर को किया किस

महेश बाबू
महेश बाबू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक महेश बाबू की फिल्म ‘भारत अने नेनु’ (भरत यानी मैं) बॉक्स ऑफिस में पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म भारत अने नेनू 2018 की सबसे जल्दी 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म की इस सफलता से महेश बाबू बहुत खुश हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म टॉलीवुड (बाहुबली फ्रेंचाइजी को छोड़ कर) की सबसे जल्दी 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है।

इस जबरदस्त सफलता के बाद महेश बाबू ने अपनी वाइफ और पूर्व एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर को किस कर लिया। सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो के नीचे महेश बाबू ने Thank You My Love का संदेश भी लिखा है, जिससे साफ है कि महेश अपनी फिल्म भारत एने नेनू की सक्सेस का क्रेडिट नम्रता को दे रहे हैं।

महेश बाबू उन चुनिंदा सुपरस्टार में से एक हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। ऐसे में पहली बार इस फोटो को देखकर उनके फैन्स हैरान हो जाएंगे। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान नम्रता ज्यादातर सेट में ही रहती थी। इस फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट एम एस धोनी एनटोल्ड स्टोरी फेम कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस हैं।

जिस तरह से ये फोटोग्राफ वायरल हो रही है उससे उन लोगों को भी इस फिल्म के बारे में पता चल गया है जो साउथ की फिल्मों में कम रुचि रखते हैं। ऐसे में ये महेश का पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है क्योंकि इससे पहले उन्होंने नम्रता के साथ कोई भी फोटोग्राफ अपने इस अकाउंट पर पोस्ट नहीं की है।

आपको बता दें कि महेश बाबू की फिल्म भारत एने नेनू हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और ये फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। महेश की इस फिल्म को साउथ के बड़े स्टार्स ने भी जमकर सराहा है।

इस फ‍िल्म में महेश इस राजनीतिक नाटक में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे है। भारत एएन नेनु में एक युवा ग्रेजुएट की यात्रा का प्रदर्शन किया गया है जो अपने राज्य से युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।

राजपाल यादव को मिली 6 महीने की सजा और 1.60 करोड़ का जुर्माना।

राजपाल यादव
राजपाल यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली के दोषी करार देते हुए दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई है। राजपाल पर कोर्ट ने 1.60 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बाद में राजपाल यादव को इस केस में जमानत भी मिल गई है।

राजपाल यादव ने फ़िल्म ‘अता पता लापता’ के लिए साल 2010 में 5 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन वह लोन लौटाया नहीं। बल्कि लोन लौटाने के लिए जो चेक दिए थे वह चेक बाउंस हो गए थे।

गौरतलब है कि उनकी कंपनी और पत्नी समेत चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में दोषी करार दिया गया था। लक्ष्मी नगर स्थित कंपनी मुरली प्रॉजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने यादव और अन्य के खिलाफ चेक बाउंस से जुड़ी सात अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाईं थीं। शिकायतकर्ता का कहना था कि राजपाल यादव ने अप्रैल 2010 में ‘अता पता लापता’ नाम से अपनी फिल्म पूरी करने के लिए इनसे मदद मांगी थी।

कोर्ट ने राजपाल यादव को कई बार तलब किया लेकिन वो कई बार गलत हलफनामे देकर कोर्ट आने से बचते रहे, जिससे नाराज होकर कोर्ट ने उन्हें 2013 में भी दस दिन के लिए जेल भेजा था।