29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 648

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने कहा, पोर्न साइट्स की वजह से बढ़ रही हैं रेप की घटनाएं

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं इन मामलों पर नेताओं के अजीबो-गरीब बयान आ रहे हैं। अब मध्‍यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऐसी घटनाओं के लिए पोर्न साइट्स को जिम्‍मेदार ठहराया है।

भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उन्‍होंने एक सर्वे में कराया था। जिसमें पोर्न साइट्स ऐसे मामलों का प्रमुख वजह बनकर सामने आई थी, इसके साथ ही राज्‍य मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने ऐसी 25 साइट्स को बंद करवा दिया है और उन्‍होंने पोर्न साइट्स को बैन करने की मांग भी की है।

कठुआ और उन्‍नाव मामला अभी सुलझा भी नहीं था, कि 21 अप्रैल को इंदौर में पांच महीने की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। इस जघन्‍य अपराध से फिर से जनता का गुस्‍सा उबल उठा।

बारह साल से कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार के मामलों में दोषियों को मृत्युदंड सहित सख्त सजा के प्रावधान वाले अध्यादेश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल हस्ताक्षर कर दिया था, गजट अधिसूचना में कहा गया है। संसद का सत्र अभी नहीं चल रहा है और राष्ट्रपति इस बात से संतुष्ट हैं कि जो परिस्थितियां हैं उनमें यह आवश्यक था कि वह तत्काल कदम उठाएं।

इसमें 16 वर्ष से कम आयु की किशोरियों और 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों से बलात्कार के दोषियों के खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 12 साल से कम उम्र के बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को अदालतों द्वारा मौत की सजा देने की बात कही गई है।

दहेज़ न मिलने पर पति और उसके दोस्तों ने पत्नी के साथ किया गैंगरेप 

गैंगरेप
दोस्तों ने पत्नी के साथ किया गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में महिलाओं हो या मासूम बच्ची कोई भी सुरक्षित नहीं है और दरिंदगी थमने का नाम ही नहीं ले रही है।  बढ़ते आपराधिक मामलों के बीच अब एक और मामला सामने आया है जिसमे पति ने दोस्तों  के साथ मिलकर अपनी नई नवेली दुल्हन का गैंग रेप किया। ये मामला असम का है। जहां पत्नी ने अपने पति और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

घटना असम के करीमगंज जिले की है। पुलिस ने आज ही बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि दहेज में सोने के आभूषणों  मांग नहीं पूरी होने पर पति और उसके दो दोस्तों ने शादी के तीन दिन के अंदर उसके साथ कई बार रेप किया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने दहेज के रूप में सोने की ज्वेलरी और कैश की मांग की थी। उसके परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में खर्च किया। लेकिन मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने पर पति गुस्से में रहता था। पीड़ित महिला के मुताबिक, 17 अप्रैल को पति और दोस्तों ने उसके साथ कई बार रेप किया। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। उसके दो दोस्तों की गिरफ्तारी की तलाशी तेज कर दी गई है।

बता दें कि इसके पहले यूपी के सीतापुर जिले से एक ऐसी हा घटना सामने आई थी जहां एक शख्स पर आरोप था कि उसने अपनी बेटी को अपने दोस्तों को गैंगरेप के लिए तोहफे में दे दी। लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य फरार हैं।

हरियाणा: यमुनानगर में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप

हरियाणा गैंगरेप
हरियाणा गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू के कठुआ का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। बच्ची से रेप को लेकर पूरा देश गुस्से में उबल रहा है। इसलिए सरकार ने बच्चियों के बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा का कानून बना दिया लेकिन समाज के दरिंदो पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के यमुनानगर में दोहराया गया है।

यहां 13 साल की एक लड़की से चार दरिंदों ने गैंगरेप किया, गैंगरेप के बाद हत्या के इरादे से बच्ची का सिर दीवार से दे मारा जिससे उसे गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने भाई बहनों के साथ सो रही थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

SHO ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई है।

बच्ची के माता पिता किसी काम से बाहर गए थे। उसी समय गांव के दो बदमाश अपने दो साथियों के साथ घर में घुसे हैं और बच्ची को जबरन उठाकर मंदिर परिसर में ले जाकर गैंगरेप किया और उसके बाद हत्या की कोशिश की। दीवार में सिर मारने से बच्ची बेहोश हो गई जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बच्ची को जब होश आया तो वो जैसे तैसे घर पहुंची और घरवालों को सारी बात बताई।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता के एक रिश्तेदार का कहना है कि उनकी बच्ची अब तक सदमे में है और उसे इंसाफ चाहिए।

अली जफर की बढ़ी मुश्किल, तीन और महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पाकिस्तानी एक्टर
अली जफर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी के द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न आरोप के बाद इस मामले में नया मोड़ आया है। अली जफर पर तीन और महिलाओं ने आरोप लगाया।

अली जफर मीशा शफी के आरोपों को झूठा बता चुके हैं। पहले मीशा शफी और अब तीन और महिलाओं ने अली जफर के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जो बेहद ही संगीन हैं। इनमें से सबसे पहली महिला है लीना घानी जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि, आपने बहादुरी दिखाई है और ये बहुत बड़ी बात है लेकिन आप अकेली लड़की नहीं हैं जिसने ये सहा है।

अली ने मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही किया है और इतना ही नहीं कई बार तो गंदी-गंदी बातें भी की हैं जिसे बताने में भी मुझे घिन आ रही है। बाकी की दो महिलाएं माहम और हुमा ने भी कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं। भारतीय एक्ट्रेसेस को पाकिस्तानी लड़कियों से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कम से कम किसी का नाम तो लिया यहां हिंदुस्तान में तो कोई नाम भी नहीं लेता।

अली जफर पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अली जफर तेरे बिना लादेन, डीयर जिंदगी, किल दिल जैसी भारतीय फिल्मों में काम कर चुके हैं तो मीशा सैफी ने भी फिल्म भाग मिल्खा भाग में छोटा सा रोल किया था।अब जब अली जफर पर इतने आरोप लग रहे हैं ऐसे में उनके गले का फंदा कसता जा रहा है।

इस अभियान से भाजपा की खटिया खड़ी करेंगे राहुल गाँधी

राहुल गांधी
राहुल गांधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और इसी साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने आज मोदी सरकार के खिलाफ ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत की, दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुरू हुए इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी की किताब ‘कर्मयोगी-नरेंद्र मोदी’ के शब्दों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, हमारे पीएम की सोच है कि वाल्मीकि समाज का व्यक्ति अपने पेट के लिए नहीं। बल्कि अध्यात्म के लिए काम करता है।

राहुल ने कहा, दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है लेकिन पीएम लगातार चुप हैं। यूपी, ऊना जैसे मामले सामने आ रहे हैं, कांग्रेस ने गुजरात में आवाज़ उठाई तब तीन दिन बाद स्टेज पर मोदी जी आते हैं और आंसू निकल आते हैं।

उन्होंने कहा, देश में जो भी संवैधानिक संस्था हैं उन्हें दबाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के चार जज जनता के सामने इंसाफ के लिए गुहार लगाने आए थे, सरकार ने उन्हें संसद में बोलने से रोक दिया। मोदी सरकार में इंस्टीट्यूशन खत्म हो रहे हैं।

राहुल ने कहा कि, विपक्ष संसद नहीं चलने देती, लेकिन, यहां तो मोदी सरकार ही संसद नहीं चलने दे रही। पीएम सांसदों और विधायकों को चुप रहने को बोलते हैं। उनके अनुसार, देश केवल मेरे मन की बात सुनेगा। उन्‍होंने कहा कि पीएम चाहते हैं कि केवल वह बोलें और कोई नहीं।

राहुल गांधी ने कहा, विदेश में भी अब मोदी जी से पूछा जा रहा है भारत में महिलाओं के साथ अत्‍याचार क्‍यों हो रहा है और वह चुप क्‍यों हैं। उन्‍होंने कहा कि इस तरह से 70 साल में कभी नहीं हुआ। जब विदेश में भारत को लेकर ऐसी बात नहीं बोली गई हो।

कांग्रेस पार्टी की योजना के मुताबिक, ‘संविधान बचाओ’ अभियान पूरे देश भर में अगले एक साल तक चलाया जाएगा, इसका उद्देश्य मोदी सरकार को दलितों हितों का विरोधी बता कर दलितों के बीच कांग्रेस की पैठ बढ़ाने का है।

शुरू में ही फेंक देना चाहिए था महाभियोग प्रस्ताव -सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस खारिज पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि इस नोटिस पर निर्णय लेने में दो दिन लेना ही नहीं चाहिए था। बल्कि जिस दिन विपक्ष ने इस प्रस्ताव के लिए राज्यसभा के सभापति को नोटिस दिया गया, उसी दिन उन्हें इसे रद्द कर देना चाहिए था।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, वेंकैया नायडू ने बिल्कुल सही फैसला किया है। उन्हें निर्णय देने के लिए दो दिन की भी जरूरत नहीं थी। इस महाभियोग प्रस्ताव को शुरू में ही फेंक देना चाहिए था। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को ‘पद से हटाने’ के लिए कांग्रेस एवं अन्य दलों की ओर से दिये गये नोटिस पर कानूनविदों से विस्तृत विचार विमर्श के बाद आज उसे नामंजूर कर दिया है।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को पद से हटाने संबंधी कांग्रेस तथा अन्य दलों की ओर से दिए गए नोटिस पर बीते 22 अप्रैल को अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल सहित संविधानविदों और कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया था।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार नायडू ने याचिका को स्वीकारने अथवा ठुकराने को लेकर संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप। पूर्व विधि सचिव पी.के. मल्होत्रा और विधायी मामलों के पूर्व सचिव संजय सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों से कानूनी राय ली थी।

OMG ! पूजा भट्ट को एक ट्रोलर ने शराबी कह दिया 

पूजा भट्ट
पूजा भट्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पूजा भट्ट ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के कठुआ और उन्नाव रेप केस पर दिए बयान की आलोचना की थी। अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर काफी गुस्सा आ गया जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली। बिग बी के खिलाफ बोलने पर एक ट्रोलर ने पूजा भट्ट को शराबी कह दिया। जिसके बाद पूजा ने उसकी जमकर क्लास लगाई।

ट्रोलर ने लिखा- एक सीजनल कीड़ा और एक जानी-मानी एल्कोहलिक अमिताभ बच्चन के नाम पर पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रही है।इसके जवाब में पूजा ने लिखा- शराब की लत से उभरने के लिए मुझे खुद पर गर्व है। ऐसे देश में जहां लोगों को ये भी मालूम नहीं है कि उन्हें पीने की लत है। मुझे खुशी है कि मैं भीड़ से अलग हूं।

आप को बता दें, अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन से एक इवेंट के कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर सवाल किया गया और उनसे इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी जिस पर जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा था कि, ‘उन्हें इस मुद्दे पर चर्चा करने में घिन आती है। लोग उस विषय को उछालें ना। उनके ऐसा कहे जाने के बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट भड़क गईं और उन्होंने अमिताभ पर तंज कसते हुए लिखा है कि, ‘मैं पिंक नामक फिल्म की याद दिलाने में मदद नहीं कर सकती। क्या हमारी छवि वास्तविकता में प्रतिबिंबित हो सकती है।

पूजा भट्ट के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया था। बिग बी के खिलाफ कमेंट किए जाने से लोगों ने पूजा को खरी खोटी भी सुनाई थी। तो वहीं कई लोग पूजा के सपोर्ट में भी आए थे। एक ने लिखा था- @SrBachchan को अब कोई सामाजिक सरोकार नहीं रहा। कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर उम्र के इस पड़ाव में आकर बेबाकी से अपनी राय देना चाहिए। अफसोस! और वही एक कमेंट में लिखा गया है कि अच्छा है कि अमिताभ मीडिया के जाल में नहीं फंसे हैं।

इलियाना डीक्रूज ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी 

इलियाना डीक्रूज
इलियाना डीक्रूज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इलियाना डीक्रूज काफी समय से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। आप को बता दें, कुछ दिन पहले इलियाना के ब्वॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन ने अपने इंस्टाग्राम पर इलियाना की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह बाथटब में नजर आ रहीं थी जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इलियाना के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन आखिरकार  इलियाना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ ही दी,  इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की दो तस्वीरें भी शेयर की और कहा नॉट प्रेग्नेनेंट।

इससे पहले इलिया ने एक और पोस्ट किया था। इस पोस्ट में इलियाना योगा करती नजर आ रही हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए इलियाना ने लिखा। “सकारत्मकता को अंदर लो, नकारत्मकता को बाहर छोड़ो|” बता दें कि इलियाना की ये दोनों तस्वीरे उनके ब्वॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन ने क्लिक की हैं।

इलियाना ने इस पोस्ट के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की खबरों पर तो विराम लगा दिया। फैंस को काफी समय से इलियाना की शादी का इंतजार है। दरअसल, कुछ समय पहले इन खबरों को हवा इलियाना ने सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन को ‘हबी’ लिखकर दी थी। लेकिन जब इस बारे में एक्ट्रेस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती क्या कमेंट करूं। तभी से फैंस को इलियाना की फिल्मों से ज्यादा उनकी शादी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

इलियाना पहले भी कह चुकी हैं कि लिव इन र‍िलेशन और शादी में कुछ भी अंतर नहीं है। एक कागज का टुकड़ा होता है।जो आपको अलग कर देता है। शादी कई लोगों के लिए बेहद खास है। ये चीजों को पूरी तरह बदल देती है, लेकिन मैं इसे इस तरह नहीं देखती| मेरा उसके (बॉयफ्रेंड) प्रति किया वादा बदलने वाला नहीं है।

इलियाना, मेरी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी चल रही है। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हूं। मुझे नहीं लगता इस पर कोई कमेंट बनता है। इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहिए।

भेस बदलकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचा ये क्रिकेटर

ब्रेट ली बच्चों के साथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का जादू हर किसी के सिर पर चढ़ा हुआ है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई बस आईपीएल और क्रिकेट की ही बातें कर रहा है।

सड़क हो, गली हो, मैदान हो या समुद्र का किनारा हर कोई हर जगह क्रिकेट के रंग में रंगा हुआ है। कुछ दिन पहले ‘क्रिकेट के भगवान’ यानि सचिन तेंदुलकर का कुछ लड़कों के साथ सड़क किनारे क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल हुआ था।

अब एक और दिग्गज क्रिकेटर का वीडियो वायरल हो रहा है। जो बच्चों के साथ भेस बदलकर क्रिकेट खेल रहा है। ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भेस बदलकर अचानक एक मैदान पर पहुंच गया और बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगा।

इस क्रिकेटर ने एक साधु बाबा जैसा भेस बनाया। ताकि उन्हें कोई पहचान ना सकें, ऑरेंज कलर का कुर्ता और नकली लंबे बाल लगाकर मैदान पर यह क्रिकेटर बच्चों के साथ खेलने के लिए उतर गया।

यह दिग्गज क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है।

ब्रेट ली लंबे सफेद बाल, पकी दाढ़ी-मूंछों और ऑरेंज कलर के कुर्ते में बच्चों के साथ काफी देर तक खेलते रहे। लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाया।

बाबा बनकर मैदान पर आए ब्रेट ली ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं की, बल्कि बल्लेबाजी भी करते दिखाई दिए। ब्रेट ली बच्चों के साथ बिल्कुल बच्चे बन गए थे।

ब्रेट ली ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 76 टेस्ट मैच, 221 वनडे मैच और 25 टी-20 मैच खेले हैं। 1994 में पहली बार भारत आए ब्रेट ली उस वक्त 18 साल के थे। उन्हें भारत से जैसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था। ब्रेट ली को भारत और बॉलीवुड से खासा लगाव है। ली को हिंदी बोलना भी काफी अच्छा लगता है।

…इस भारतीय अरबपति ने भी छोड़ दिया देश!

सुरेंद्र हीरानंदानी
सुरेंद्र हीरानंदानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अरबपतियों के देश छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब एक और भारतीय अरबपति ने भारत छोड़ दिया है फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार। 2014 से लेकर अब तक 23000 भारतीय अरबपति भारत छोड़ चुके हैं।

देश छोड़ने वालों की सूची में अब एक और अरबपति का नाम जुड़ा है। इस अरबपति ने भारतीय नागरिकता छोड़कर साइप्रस का नागरिक बनना पसंद किया है।

रियल एस्टेट टायकून सुरेंद्र हीरानंदानी अब भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं। सुरेंद्र हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर हैं, सुरेंद्र हीरानंदानी की गिनती रियल एस्टेट के दिग्गजों में होती है। उन्होंने अपने भार्इ निरंजन के साथ अपनी कंपनी को देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक बनाया, 63 साल के इस कारोबारी ने साइप्रस की नागरिकता ले ली है।

सुरेंद्र हीरानंदानी ने बताया कि, भारतीय पासपोर्ट पर वर्क वीजा मिलने में मुश्किल आती हैं यह एक प्रमुख वजह जिससे यह कदम उठाना पड़ रहा है, हालांकि, टैक्स रेट्स और अन्य चीजों से बिल्कुल समस्या नहीं है। उन्‍होंने यह भी साफ किया कि उनका बेटा हर्ष भारतीय नागरिक बना रहेगा।

कंस्ट्रक्शन बिजनेस में अब नहीं फायदा
सुरेंद्र हीरानंदानी के भारत छोड़ने की एक और वजह बतायी है कि भारत में कंस्ट्रक्शन बिजनेस के हालात बिगड़ गये हैं, उन्‍होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन बिजनेस अब उतना फायदेमंद नहीं रहा। प्रॉफिट मार्जिन 10 फीसदी से भी कम रह गया है।