29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 646

कंफर्म! अर्जुन कपूर नहीं, शाहिद कपूर निभाएंगे साउथ रीमेक ‘अर्जुन रेड्डी’ में लीड रोल।

अर्जुन रेड्डी
अर्जुन रेड्डी

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

साल 2017 की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिंदी रीमेक में लीड रोल के लिए पहले अर्जुन कपूर का नाम सुनने में आ रहा था। लेकिन फिल्ममेकर्स द्वारा शाहिद को इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है।

अब शाहिद कपूर, तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा का लीड रोल प्ले करेंगे। और बीते हफ्ते ही शहीद फिल्म के लिए अपनी ओर से हां कह चुके हैं। फिलहाल शाहिद अपनी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे।

अर्जुन रेड्डी’ एक मेडिकल स्टुडेंट की कहानी है जो सफल है, मशहूर है लेकिन साथ ही शराबी और नशे का आदी भी है। गुस्सैल दिमाग वाला ये शख्स किस तरह अपनी करियर में नीचे गिरता चला जाता है, ये इस फिल्म की कहानी है।

खबर है क‍ि शाह‍िद कपूर तेलुगू फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के ह‍िंदी रीमेक में लीड रोल प्‍ले करेंगे। पहले इस रोल के ल‍िए अर्जुन कपूर का नाम चर्चा में था। हालांक‍ि अर्जुन से भी पहले कई स्‍टार्स को ये रोल ऑफर होने की बात सामने आई थी ज‍िनमें सुशांत सिंह राजपूत, वरुण धवन और रणवीर स‍िंह शाम‍िल हैं। निर्देशक अर्जुन रेड्डी ने सुशांत को फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग दिखाई लेकिन सुशांत ने ये कहकर फिल्म करने से मना कर दिया कि फिल्म में नेगेटिव किरदार उनकी छवि को खराब कर सकता हैं।

फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्माण अश्विन वर्डे और मुराद खेतानी द्वारा किया जा रहा है और अब शाहिद को फाइनल करने के बाद फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश में की जाएगी लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन डिसाइड नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू की जाएगी।

आसाराम केस : पीड़िता के पिता ने कहा, अब जाकर मिला इंसाफ

आसाराम केस
आसाराम केस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नाबालिग रेप के आरोप में जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को दोषी माना है। आसाराम के खिलाफ फैसला आने के बाद पीड़िता के पिता का दर्द मीडिया के सामने छलका है।

ANI से बात करते हुए पीड़िता ने पिता ने कहा, आसाराम को कोर्ट ने दोषी माना है और अब जाकर हमें इंसाफ मिला है। उन्होंने कहा, मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने इस लड़ाई को लड़ने में हमारा साथ दिया। मैं चाहता हूं आसाराम को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

फैसले से पहले पीड़िता के पिता ने कहा था। मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पीड़िता के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक के. बी. सिंह ने बताया था कि पीड़िता के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा आसाराम के शाहजहांपुर स्थित रुद्रपुर आश्रम पर भी नजर रखी जा रही हैं।

आसाराम मामले की सुनवाई के लिए जेल के अंदर ही कोर्टरूम बनाया गया था, फैसले के बाद आसाराम के समर्थक किसी तरह की वारदात को अंजाम ना दे सकें, इसलिए कोर्ट के बाहर के इलाके को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

कोर्ट ने दिया फैसला, आसाराम को ठहराया गया दोषी

आसाराम
आसाराम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जोधपुर सेंट्रल जेल में बनी एससी/एसटी विशेष अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में आसाराम को दोषी करार दिया है। आसाराम के अलावा अदालत ने शिल्‍पी और शरदचंद्र को दोषी करार दिया है।

कोर्ट ने जबकि शिवा और प्रकाश को बरी कर दिया है जोधपुर सेंट्रल जेल के अंदर बनी विशेष कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा ने अपना अहम फैसला सुनाया है। जोधपुर सेन्ट्रल जेल में आसाराम बीते चार साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं।

आसाराम को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराध बाल संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत दोषी ठहराया गया है, वह यौन उत्पीड़न के दो मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। एक मुकदमा यहां राजस्थान में चल रहा है।

आसाराम को दोषी करार दिए जाने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि अदालत से हमें इंसाफ मिला। आसाराम को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद आसाराम की प्रवक्‍ता नीलम दुबे ने कहा कि हम अपनी लीगल टीम से चर्चा करेंगें। हमें न्‍यायपालिक पर पूरा भरोसा है।

फैसले के चलते सुरक्षा के मद्देनजर जोधपुर सेंट्रल जेल समेत पूरे जिले में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी रखी गई और निषेधाज्ञा लागू की गई थी। राम रहीम पर फैसले के बाद पंचकूला में हुई हिंसा को ध्‍यान में रखते हुए केन्द्र ने राजस्थान। गुजरात और हरियाणा सरकारों से सुरक्षा बढ़ाने और अतिरिक्त बल तैनात करने को कहा था। क्योंकि इन तीनों राज्यों में 77 साल के आसाराम के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

खाइये कटहल, इसको खाने से होगें गुणकारी लाभ

खाइये कटहल,
खाइये कटहल,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कुछ लोग कटहल को फल मानते हैं तो कुछ इसे सब्जी मानते हैं। कुछ लोग तो इसे नॉनवेज का ऑप्शन भी मानते हैं। कई घरों में कटहल की सब्जी के अलावा इसका अचार, पकौड़े और कोफ्ता बनाकर भी खाया जाता है।

औषधीय गुणों से भरपूर कटहल में कई पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, C, थाइमिन, पोटेशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है।

1. कटहल में विटामिन ए भी पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा में निखार आता है।

2. कटहल के बीजों को सुखा लें, अब इनका चूर्ण बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें, शहर मिलाने के बाद बने लेप को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें, ऐसा करने से चेहरे के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं।

3. कटहल में कैलोरी नहीं होती है, ऐसे में यह हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों में भी फायेमंद होता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसलिए भी इसका सेवन दिल की समस्‍या को दूर करता है।

4. कटहल में मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से हड्डियां भी स्वस्थ और मजबूत रहती है।

5. कटहल का सेवन करने वालों को अल्सर और पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं हैं। इसमें भरपूर रेशे होते हैं जो कब्ज की समस्या से दूर रखते हैं।

नाइजीरिया पर फिर से हमला, 21 लोगों की मौत

नाइजीरिया
नाइजीरिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नाइजीरिया के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने अलग अलग हमले करके 21 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय आतंकवाद विरोधी मिलिशया के एक सदस्य ने बताया कि आंतकवादियों ने बोर्नों राज्य में जलावन लकड़ी इकट्ठा कर रहे 18 वनकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी।

यह स्थान कैमरून की सीमा से लगा हुआ है।एक अन्य सदस्य ने एएफपी को कल बताया कि शव कई मीटर के क्षेत्र में पड़े हुए थे और इन सभी को सिर पर या पीछे से गोली मारी गई थी।

वहीं दूसरी घटना वूम्बी गांव के निकट की है जहां रविवार को एक वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया जिसमें तीन लोग मारे गए और 11 घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की पुष्टि कर दी है।

आप को बता दें कि नाइजीरिया में इससे पहले भी इस तरह के हमले चुके हैं। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी में साइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर के खुद को ही बम से उड़ा लिया था। यह जानकारी बोको हरम के खिलाफ सुरक्षा बलों का सहयोग करने वाले सिविलियन मिलिशिया ने दी थी।

ग्रेटर नोएडा: 11वीं की छात्रा से चलती कार में  गैंगरेप

गैंगरेप
गैंगरेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पॉस्को एक्ट में बदलाब करने के बावजूद नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्मा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालही में यहां 11वीं की एक छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म कर आरोपी 11 घंटे बाद उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। आरोपियों में छात्रा का एक रिश्तेदार, क्लासमेट और एक अन्य शख्स शामिल है। ये तीनों 11 घंटे तक इस नाबालिग लड़की को शहर की सड़कों पर घुमाते रहे और आधी रात को नॉलेज पार्क की सुनसान सड़क पर उसे फेंककर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना 18 अप्रैल की है, लेकिन इसका खुलासा सोमवार को हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

पीड़ित छात्रा का कहना है कि उस दिन उसकी स्कूल बस छूट गई थी। वह पैदल ही एक क्लासमेट के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान उसके दूर का रिश्तेदार नवीन और क्लासमेट अंकित उसके पास पहुंचे। उसे घर तक छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया।

छात्रा का आरोप है कि कार में बंधक बनाकर आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और चलती कार में तीनों ने गैंगरेप किया। शाम 3 बजे तक वह घर न पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। स्कूल से पता चला कि छात्रा चली गई है। बाद में परिजनों ने ग्रेटर नोएडा कोतवाली में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। वह पुलिस को 18-19 अप्रैल की रात करीब 2 बजे नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज के पास सुनसान सड़क पर मिली।

ग्रेटर नोएडा के एसएचओ राम भुवन सिंह का कहना है कि छात्रा को आरोपियों ने रात 1.30 बजे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे। छात्रा के बयान पर के आधार पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

स्कूल के प्रिंसिपल के मुताबिक, छात्रा ने पेट में दर्द होने की बात कहकर स्कूल बस में जाने से मना कर दिया था। उसने यह भी कहा था कि उसके पिता स्कूल के बाहर उसे लेने आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली छात्रा कासना के एक स्कूल में पढ़ती है। वह रोज स्कूल बस से आती और जाती है। 18 अप्रैल को बस छूटने के बाद दोस्त के साथ पैदल घर जा रही थी। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।

डोनाल्ड ट्रंप का झटका, अब अमेरिका में एक साथ नौकरी नहीं कर सकेंगे पति-पत्नी

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप का झटका,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार एच-1बी वीजा होल्डर के लिए नियम कड़े करने में जुट हुएे हैं, इसी दिशा में उन्होंने अब एक और कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

ट्रंप सरकार एच1-बी वीजा होल्डर के स्पाउस (जीवनसाथी) के लिए अमेरिका में कानूनी तौर पर काम करने पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ेगा।

अमेरिका की संघीय एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लॉ मेकर्स को इसकी जानकारी दी है। इस नए नियम का असर 70 हजार से ज्यादा एच-4 वीजा होल्डर पर पड़ सकता है।

एच-4 वीजा, एच-1बी वीजा होल्डर्स के जीवनसाथी को जारी किया जाता है। इन वीजा को लेने वाले उन लोगों के स्पाउस होते हैं। जो एच-1बी वीजा के बूते यहां काम करने के लिए पहुंचते हैं।

इनमें भारतीय सबसे ज्यादा संख्या में शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन इस प्रावधान को खत्म करने की योजना बना रहा है।यूएएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस के डायरेक्टर फ्रांसिस सिस्ना की मानें तो इन गर्मियों के आखिर तक इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया जा सकता है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर 5 पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर
जम्‍मू-कश्‍मीर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्‍तान की ओर लगातार हो रहे सीजफायर तोड़ने पर भारतीय सेना ने मंगलवार को मुहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई में पाकिस्‍तान की एक चौकी तबाह हो गई। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में 5 पाकिस्‍तानी सैनिक भी मारे गए हैं और जबकि 3 बंकर्स को भी तबाह किया है।  दोनों ही ओर से भारी गोलाबारी हुई।

आपको बता दें कि राजौरी और पुंछ इलाके में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार गोलीबारी जारी थी। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, सेना के एक अधिकारी ने बताया था। ‘पाकिस्तानी सेना ने सोमवार(23 अप्रैल) को शाम साढ़े पांच बजे छोटे और स्वचालित हथियारों से एलओसी के पास कृष्णाघाटी सेक्टर में गोलाबारी की और मोर्टार गोले दागे। पाकिस्तानी सेना का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने 5 जवानों को ढेर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवा गांव के आस-पास पाक सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की कई पोस्ट भी तबाह की गई हैं।

हाल ही में भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए दो नए बॉर्डर बटालियन बनाने पर भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।

इन 14,460 बंकरों का निर्माण सांबा, जम्मू, कठुआ, पुंछ और राजौरी में किया जाएगा। इससे पहले 2016-17 के दौरान 3 करोड़ रुपये की लागत से 60 बंकरों के निर्माण के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी गई थी। जो अब पूरी हो चुकी है।

कनाडा: टोरंटो में ट्रक से 9 लोगो की मौत, 15 घायल 

कनाडा: टोरंटो
कनाडा: टोरंटो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कनाडा:टोरंटो शहर में एक ट्रक ने कई राहगीरों को कुचल दिया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और 15 अन्य घायल हो गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस की खबर के अनुसार पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टोरंटो के पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 27 मिनट पर घटनास्थल पर बुलाया गया। उन्होंने हालांकि इस बात का विवरण नहीं दिया कि इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया है या नहीं। फिलहाल, ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

टोरंटो के डिप्टी पुलिस प्रमुख पीटर युएन ने चश्मदीदों से जांच में सहयोग की अपील की है और कहा है कि जांच लंबी चल सकती है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों और गवाहों के परिजनों के लिए अलग से हॉटलाइन सेवा की व्यवस्था की गई है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पत्रकारों से कहा है। इस घटना पर अफसोस जाहिर किया है। सरकार घटना में प्रभावित लोगों के साथ है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा, राम मंदिर बनाने के लिए हम बलिदानी दस्ते तैयार करेंगे

विनय कटियार
विनय कटियार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राम मंदिर को लेकर बीजेपी के नेता विनय कटियार ने बयान देते हुए कहा है कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो हम बलिदानी दस्ते तैयार करेंगे, ये दस्ता मंदिर निर्माण करेगा।

एक निजी चैनल से बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि जब तक मामले में अदालत का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक बलिदानी कार्यक्रम स्थगित रहेगा। लेकिन हम प्रक्रिया जारी रखेंगे।

उधर आरएसएस, विहिप, बीजेपी के संयुक्त बैठक के बाद विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। ये सबके सहयोग से होगा।

उन्होंने कहा कि ये संयुक्त बैइक परिवारिक बैठक थी। हमारे संग परिवार के कार्यकर्ता गण हैं। जितने भाग ले रहे हैं उसमें से कई ऐसे हैं, जो राम जन्मभूमि का आंदोलन शुरू हुआ उस पहले दिन से आज तक इस आंदोलन में बने हैं।

उन्होंने कहा कि मंदिर जल्द से जल्द बनेगा, उन्होंने कहा कि यह देश आस्थाओं पर चलता है और भगवान सब कराता है। उसी ने संकल्पना दी है, वही पूरी करेगा और यह निश्चित रूप से पूरा होगा।