29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 636

बिना कोचिंग के IAS बनी जयन्तिका सिंह ने कही ये बातें

जयन्तिका सिंह
बिना कोचिंग के आईएएस बनीं जयन्तिका

अभिजीत मिश्र | Navpravah.com

यू.पी.एस.सी. भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसे पास करने में बड़े बड़े धुरंधरों को हालत पस्त हो जाती है। मगर रीवा (मध्य प्रदेश) जिले के एक छोटे से गाँव मे जन्मी जयंतिका सिंह ने आज वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने की चाह में हर साल लाखों लोग उम्मीद लगाए रहते हैं।

रीवा मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव अमहा में जन्मी जयन्तिका सिंह ने बिना किसी कोचिंग में पढ़ाई किए यू.पी.एस.सी. मेंस में 286वीं रैंक ला कर पूरे मध्य प्रदेश का नाम ऊंचा कर दिया है। बता दें कि आई.ए.एस. जयन्तिका ने अपनी प्राइमरी शिक्षा से ले कर बारहवीं बोर्ड तक कुल 11 स्कूलों में पढ़ाई की। दरअसल जयन्तिका के पिता भारतीय सेना में बतौर कर्नल पदस्थ थे, जो अब सेवानिवृत्त हो गए है। वहीं जयन्तिका की मां एक फ्रीलांसर आर्टिस्ट हैं।

विधि अधिकारी की नोकरी छोड़ आई.ए.एस. बनी जयन्तिका-
जयन्तिका सिंह ने बारहवीं की परीक्षा में कॉमर्स ओर मैथ्स विषय का चयन कर टॉप किया, जिसके बाद क्लेट का एग्जाम दे कर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में वकालत की शिक्षा ली। बाद में पांच साल तक पावर ग्रिड कारपोरेशन में बतौर विधि अधिकारी के रूप में सेवाएं दी। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने के लिए बिना कोचिंग के यू.पी.एस.सी. की तरफ रुख किया, जहां उन्हें पहली बार में ही सफलता हासिल हो गई।

नवप्रवाह.कॉम की टीम ने जयन्तिका के अनुभव और उनके संघर्ष के बारें में कुछ सवाल किए, प्रस्तुत हैं उसके कुछ प्रमुख अंश-

आपके आदर्श और प्रेरणा कौन हैं?
जयन्तिका: मेरे लिए मेरे माता-पिता और सबसे अहम दादाजी रामनिवास सिंह से प्रेरणा मिली। वही मेरे आदर्श हैं।

अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा के बारे में बताएं?
जयन्तिका: पिता फौज में होने के कारण अक्सर बीच पढ़ाई में उनकी पोस्टिंग कहीं और हो जाती थी। मैंने कुल 11 स्कूलों में पढ़ाई की। आर्मी पब्लिक स्कूल से हायर सेकेण्ड्री में टॉप किया। नेशनल लॉ युनिवर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई करने के बाद पांच साल तक पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन में विधि अधिकारी के पद पर नौकरी की। यह सौभाग्य है कि बिना कोचिंग के ही मेरा चयन हो गया।

अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताएं?
जयन्तिका: मेरे परिवार के सदस्य विविध क्षेत्रों में कार्यरत हैं। पिताजी और नानाजी फ़ौज में कर्नल रह चुके हैं। माँ स्वतंत्र कलाकार हैं और भाई वकील हैं।

सिविल सेवा में रुचि रखने वाले युवाओं को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
जयन्तिका: सिविल सेवा में आपके ज्ञान के साथ आपके व्यवहार, सब्र और ध्यान की परीक्षा ली जाती है।  दृढनिश्चय, कठोर परिश्रम और किताबी ज्ञान से अलग होकर खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है, क्योंकि आप कितने भी ज्ञानी क्यों न हो, यदि आपमें आत्मविश्वास की कमी है, तो आपके हर काम में रुकावट आएगी।

आईएएस के इंटरव्यू में आपसे किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए?
जयन्तिका: वकील होने के कारण मुझसे वकालत के काफी सवाल पूछे गए। ब्रिटिश राज्य के नियम कानून के बारे में भी पूछा गया। साक्षात्कार कठिन नहीं था, इसमें आपकी संतुलित रचना और क्षमता का आंकलन किया जाता है।

सिविल सेवा में आपकी क्या प्राथमिकताएं होंगी?
जयन्तिका: सभी को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता होगी।

देशी घी के हैं ये फायदे, जानकर हैरानी होगी

देशी घी
देशी घी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

घी का नाम सुनते ही आपके दिमाग में मोटापे की बात आ जाती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि घी खाने से मोटापा बहुत तेजी से बढ़ता है, घी में वझसे भी कैलरी होता है।

लेकिन इसके अलावा इसमें विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल और पोटैशियम जैसे भी कई पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

मेडिकल रिसर्च में पाया गया है कि घी खाने से आपका दिमाग मजबूत रहता है। इसके अलावा यह आपके जोड़ों के दर्द में भी आराम पहुंचाता है। बालों में घी का मसाज करने से बाल जल्द सफेद नहीं होते हैं।

रिसर्च में पाया गया है कि घी का इस्तेमाल करने से ब्लड और इंटेस्टाइन में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसके अलावा यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में रहने से हार्ट सही तरीके से काम करती है और दिल से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। देसी घी में विटामिन K-2 की भी मात्रा होती है।

शाहजहां के बनाये मस्जिद की सरकार को नहीं है सुध, स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आये

शाहजहां
शाहजहां

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

दिल्ली के लाल किले के रखरखाव का काम डालमिया ग्रुप को दिए जाने पर विपक्ष ने हंगामा किया है, लेकिन लाल किले से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फतेहपुरी मस्जिद पिछले कई साल से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

मस्जिद की दीवारों में दरार आ गई है, प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। यहां तक कि मस्जिद की दाईं मीनार पीछे की तरफ झुक गई है। प्रशासन से मस्जिद की मरम्मत की गुहार लगाकर थक गए।

अब स्थानीय लोग चंदा इकट्ठा कर मस्जिद की मरम्मत कराने में जुट गए हैं। 1650 ईसवी में शाहजहां ने लाल किले की तामीर के वक्त ही इसका भी निर्माण कराया था।

दिल्ली के चांदनी चौक में मौजूद फतेहपुरी मस्जिद में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह ऐतिहासिक मस्जिद दिल्ली वक्फ बोर्ड के तहत आता है, लेकिन उन्हें भी इसकी सुध नहीं है।

फतेहपूरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि वह काफी समय से इस ऐतिहासिक मस्जिद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने वक्फ बोर्ड से लेकर पुरातत्व विभाग तक को लगातार अवगत कराया है। सरकार को खत लिखे लेकिन कहीं से कोई जवाब नही आया।

व्हाट्सएप जल्द ही लाने वाला है यह धांसू फीचर

व्हाट्सएप
व्हाट्सएप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वाट्स जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉल का फीचर शुरू करने वाली है। इसके साथ ही स्टीकर सपोर्ट का ऑप्‍शन भी मिलेगा। कल फेसबुक की वार्षिक कॉन्फ्रेंस थी जिसमें कई बड़े ऐलान किये गये।

इसमें कंपनी के सीईओ व सह संस्‍थापक मार्क जकरबर्ग ने वाट्सऐप के नए फीचर से पर्दा उठाते हुए बताया कि फेसबुक में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

इसमें ‘क्लियर हिस्ट्री’ और ‘डेटिंग सर्विस’ को भी जोड़ा गया है। कल जकरबर्ग ने वाट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्‍तार से बताया, कंपनी ने अलग से ब्लॉग पोस्ट किया है। इसमें बहुप्रतीक्षित ‘स्टीकर’ फीचर के जल्द आने की घोषणा की गई है।

ब्‍लॉग पोस्ट के मुताबिक वाट्स ऐप में वॉयस व वीडियो कॉलिंग फीचर काफी लोकप्रिय है। अब जल्द ही ग्रुप कॉलिंग फीचर भी ऐप से जुड़ेगा। वाट्सऐप में स्टीकर भी लगाए जा सकेंगे, इसमें थर्ड पार्टी का तैयार स्टीकर रहेगा।

अन्‍य मोबाइल ऐप ‘हाइक’ और फेसबुक मैसेंजर में पहले ही स्टीकर के फीचर उपलब्‍ध हैं। जकरबर्ग के मुताबिक वाट्सऐप के स्टेट्स फीचर का 45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल किया है।

वाट्सऐप ने सर्विस टारगेटिंग बिजनेस नाम से फीचर भी शुरू किया है। इसके दुनिया में 30 लाख से ज्यादा यूजर बन गए हैं। वाट्सएप ग्रुप कॉलिंग फीचर की शुरुआत में बीटा वर्जन में टेस्टिंग हुई थी।इसे सभी यूजर के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया था।

रोहित शर्मा के आउट होने पर रितिका हुईं उदास और विराट के जीतने पर खुशी से उछल पड़ीं अनुष्का

रितिका औरअनुष्का
रितिका और अनुष्का

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल 2018 में मुंबई और बेंगलुरु के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। टिम साउथी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने गेंदबाजी के दम पर बेंगलुरु ने मुंबई को 14 रनों से मात दी।

इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद को अभी जिंदा रखा है। वहीं 8 मैचों में छठी हार के बाद मुंबई को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे।

बेंगलुरु और मुंबई के बीच हुए इस मैच को देखने के लिए दोनों टीमों के कप्तान की पत्नियां भी मैदान पर मौजूद।  बेंगलुरु की इस जीत पर कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा काफी खुश नजर आईं।

विराट कोहली ने मैच के बाद हुई सेरेमनी में इस जीत को अनुष्का शर्मा को तोहफे के रूप में दिया। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के हारने पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह का चेहरा उतर गया।

मैच के 3.1 ओवर पर मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन था। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद रोहित बल्लेबाजी के लिए आए थे। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा खड़े थे। नॉन स्ट्राइक एंड पर 9 गेंदों में 9 रन बनाकर जेपी डुमिनी थे। गेंदबाजी की कमान उमेश यादव के हाथों में थी। उमेश यादव अब तक 11 रन देकर 1 विकेट ले चुके थे।

जानिये, क्या ख़ास है फ़िल्म ‘102 नॉट आउट’ में

फिल्म समीक्षा 102 नॉट आउट

फिल्म समीक्षा- 102 नॉट आउट
कलाकार–
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, जिमित त्रिवेदी
निर्देशक– उमेश शुक्ल
लेखक- सौम्य जोशी
म्यूजिक– सलीम-सुलेमान

रेटिंग- 4*

कोमल झा | Navpravah.com

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ 4 मई को रिलीज होने जा रही है। ये दोनों कालाकार 27 साल बाद पर्दे पर अपना जादू बिखरने को तैयार हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है उमेश शुक्ल ने और फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं। आइए समीक्षा में जानते हैं कैसी बनी है फिल्म और क्या है इसकी कहानी।

कहानी-

75 साल की उम्र में बाबूलाल वाखरिया (ऋषि कपूर), जोकि बुढ़ापा अपना चुके हैं और इनका जीवन घड़ी से चलता है। बाबूलाल के पिता, दत्तात्रेय वाखरिया (अमिताभ बच्चन) 102 वर्ष के व्यक्ति हैं, जो कि खुद को 26 साल का नौजवान मानते हैं। दत्तात्रेय वाखरिया 118 वर्ष की उम्र तक जी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं, इसके लिए वे हर चीज़ में ख़ुशी ही तलाशते रहते हैं। लेकिन दत्तात्रेय अपने बेटे बाबूलाल की वजह से मन ही मन बड़ा परेशान रहता है और उसे बदलने की कोशिश शुरू करता है। बाबूलाल को उदास देख दत्तात्रेय कहता है कि तुम वृद्धाश्रम चले जाओ, मना करने पर पिता शर्त रखता है कि तुम्हें हमेशा खुश रखना होगा और जिस बेटे की वजह से इतनी तकलीफ में हो, उसके साथ तुम्हे कैसा व्यवहार करना है। लेखक सौम्य ने अपनी कहानी को बेहद करीने से मोड़ते हुए उसे अंजाम की तरफ लेकर जाते हैं। इस बेहद संवेदनशील कहानी को खूबसूरत सिनेमाई रंग में रंगा है निर्देशक उमेश शुक्ल ने। जिसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर की ओर रुख करना होगा।

निर्देशन-
निर्देशक उमेश शुक्ल ने अब तक अलग-अलग कई जॉनर की फ़िल्में की हैं। और इस फेहरिस्त में 102 नॉट आउट भी एक बेहतरीन फिल्म बन पड़ी है। निर्देशक पूरी फिल्म में आपको बाँध कर रखते हैं, जो कि बतौर निर्देशक उनकी जीत है।

म्यूजिक-
फिल्म में सारे गाने अच्छे हैं। फिल्म में तड़कता भड़कता सॉन्ग बडुम्बा बेजोड़ है। बडुम्बा गाने का स्क्रीन प्ले काफी अच्छा है, लेकिन फिल्म को देखकर लगता है कि फिल्म में ऐसे गाने और होते तो ज्यादा अच्छा होता।

फिल्म क्यों देखे-
फिल्म की  बेहद संवेदनशील है और उसे परोसा गया है कॉमेडी के रंग में। कहानी आज के हालात से काफी मिलती-जुलती है। कहानी हमें सीख देती है कि हम तमाम मुश्किलों में भी कैसे अपनी ज़िन्दगी को खूबसूरत अंदाज़ में जी सकते हैं। इसके अलावा लम्बे समय के बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्क्रीन शेयर करते नज़र आ रहे हैं, जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।

 

मध्य प्रदेश: भर्ती के दौरान पुरुषों के सामने किया गया महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप

big blunder of MP admins
female constable medical checkup in front of male candidates

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मध्य प्रदेश के धार जिला अस्पताल में आरक्षकों की भर्ती में अभ्यार्थियों के सीने पर एससी-एसटी लिखने का बवाल अभी रूका नही था कि भिंड के जिला चिकित्सालय में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है।
आरोप है कि यहां मेडिकल चेकअप टीम ने एक ही कमरे में युवक और युवतियों का मेडिकल चेकअप किया है। जिला चिकित्सालय में युवतियों के सामने ही युवकों की अर्धनग्न अवस्था में मेडिकल जांच की गई। वहीं, जिला चिकित्सालय में युवतियों के मेडिकल टेस्ट के लिए कोई भी महिला चिकित्सक या नर्स मौजूद नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार, भिंड पुलिस लाइन में 217 महिला और पुरुष आरक्षकों की भर्ती हुई है। अभ्यर्थियों को समूह में बांटकर अलग-अलग चरणों में जिला चिकित्सालय में मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इनमें से ही 39 युवक-युवतियों के मेडिकल टेस्ट करवाए गए। इन सभी को एक ही कमरे में बुलाया गया और अर्धनग्न अवस्था में युवकों के सामने युवतियों का मेडिकल टेस्ट भी किया गया।
जिन 39 युवक-युवतियों के मेडिकल टेस्ट किए गए थे, उनमें से 18 युवतियां और 21 युवक शामिल थे। वहीं इस मामले में जब चिकित्सालय से जुड़े अधिकारियों से बात की गई, तो कोई भी आधिकारिक रूप से इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं हुआ।

जे डे हत्याकांड: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन समेत 9 दोषी करार, जिग्‍ना वोरा बरी

छोटा राजन
छोटा राजन

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने पत्रकार जे डे हत्याकांड में छोटा राजन सहित 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं अदालत ने जिग्ना वोरा और पॉलसन जोसफ को बरी कर दिया है।

दोषियों में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के अलावा सतीश कालिया, अभिजीत शिंदे, अरुण डाके, सचिन गायकवाड, अनिल वाघमारे, निलेश शेडगे, मंगेश अगावने और दीपक सिसौदिया हैं। दोषियों की सजा का फैसला आज शाम तक हो सकता है।

7 साल पहले 2011 में राजन के इशारे पर उसके गुर्गों ने जे डे को दिन दहाड़े सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया गया था, मिड डे अखबार के तत्कालीन इन्वेस्टिगेटिव एडिटर ज्योतिर्मय डे मुंबई के घाटकोपर से अपनी मां से मुलाकात कर पवई लौट रहे थे, तभी हीरानंदानी इलाके में शूटर्स ने सरेआम जे डे पर 5 गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया था।

इस मामले की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी, लेकिन राजन की गिरफ्तारी के बाद यह केस भी सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था।

जांच एजेंसियों की मानें तो छोटा राजन जे डे की रिपोर्टिंग से नाराज था और राजन के कहने पर ही सतीश कालिया नाम के शूटर ने जे डे पर गोलियां चलाईं, जानकारी के अनुसार, जे डे की हत्या के लिए सतीश कालिया को 5 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।

‘रुस्तम वर्दी नीलामी’ मामले में अभिनेता अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Akshay Kumar
uniform auction issue of film rustom

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

फिल्म ‘रुस्तम’ में अक्षय कुमार द्वारा पहनी गई नेवी ऑफिसर की यूनिफॉर्म चैरिटी के लिए नीलाम किया जा रहा है। लेकिन अब इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है। यहां तक कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को धमकियां भी मिलीं। ऐसी बहस पर अक्षय ने पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। 

अक्षय ने भी अपनी पत्नी का साथ देते हुए इस फैसले पर अड़े रहने की बात की। हाल ही में अक्षय ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ट्विंकल ने एक अच्छे काम के लिए ये फैसला किया है। यदि किसी को इससे दिक्कत है, तो इसमें वो कुछ नहीं कर सकते हैं। अक्षय कुमार ने कहा, फिल्म में इस्तेमाल की गई नेवी ऑफिसर की वर्दी को चैरिटी के लिए नीलाम किया जा रहा है।

अक्षय ने आगे यह भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि हमने कुछ गलत कार्य किया। किसी को अगर बुरा लगे तो लगे कोई बात नहीं। मैं उसके लिए कुछ नहीं कर सकता।’ अक्षय ने साफ कहा कि ये सब कुछ अच्छे काम के लिए किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को इस पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए।

बता दें कि ट्विंकल को संदीप अहलावत नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर लिखा- मैं इंस्टाग्राम पर नहीं हूं, इसलिए फेसबुक पर रिप्लाई कर रहा हूं। रुस्तम में आपके पति के पहने कपड़े को नीलाम करने का आइडिया आपके फनीबेन्स जोक्स, किताबें और ब्लॉग्स जैसा ही बकवास है।

ट्विंकल ने इस पर जवाब देते हुए कहा, इसी तरह की मानसिकता वाले लोग ‘पद्मावत’ की हीरोइन दीपिका पादुकोण की नाक काट रहे थे, लेकिन इस फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई कर नाक काटने की धमकी देने वालों की ही नाक काट दी। ट्विंकल ने कहा कि वर्दी की नीलामी से मिलने वाले धन का इस्तेमाल पशुओं की देखरेख और बचाव अभियान को समर्थन देने के लिए किया जाएगा।

अब पेट्रोल और डीजल भरवाने पर मिलेगा कैशबैक, आफर 1 जून तक मान्य

पेट्रोल और डीजल
पेट्रोल और डीजल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर लोगों सोचते हैं कि ये कब सस्ती होंगी। लेकिन सस्ता होने के बजाए पेट्रोल के दाम बढ़ते जाते हैं। लगातार पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं।

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोल मंहगा हुआ है। तो वहीं रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होने का भी असर इस पर पड़ा है, लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं।

पेट्रोल पर आपको बड़ा कैशबैक मिल रहा है। इसके लिए आपको बस एक खास तरीके का इस्तेमाल करना होगा। पेट्रोल`की ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको छूट मिलती है, लेकिन यही पेमेंट अगर आप मोबिक्विक वॉलेट से करेंगे तो आपको बड़ा कैशबैक मिलेगा।

कंपनी ने पेट्रोल के लिए खास स्कीम चलाई है। जिसमें शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच पेट्रोल भरवाने पर आपको सुपरकैश ऑफर मिलेगा। इसमें 10% कैशबैक का ऑफर है।

मोबिक्विक ने यह ऑफर 28 मार्च 2018 को निकाली है। इस ऑफर की वैधता 1 जून 2018 तक है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कम से कम 50 रुपए का पेट्रोल डलवाना होगा।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए पेट्रोल पंप पर पेमेंट के वक्त सिर्फ क्यूआर (QR) कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद आपने जितनी राशि का पेट्रोल डलवाया है उतना अमाउंट एंटर करना होगा।

कंपनी ने इसके लिए अधिकतम 50 रुपए के कैशबैक की कैप लगाई है, कैशबैक आने पर उसका इस्तेमाल आप दूसरी बार पेट्रोल डलवाने पर कर सकते हैं, इसके लिए आपको कम से कम 200 रुपए का पेट्रोल डलवाना होगा।