29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 635

ऑस्कर विजेता रेसुल पूकुट्टी ने कहा, “नहीं लेंगे नेशनल अवॉर्ड”

रेसुल पूकुट्टी
रेसुल पूकुट्टी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज शाम राष्ट्रीय़ फिल्म पुरस्कार दिए जाने हैं लेकिन उससे पहले ही इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ये पुरस्कार अब तक सिर्फ  राष्ट्रपति के हाथों दिए जाते थे। लेकिन इस साल इसमें बदलाव कर दिया गया है।

इस साल चुनिंदा विजेताओँ को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कार देंगे और बाकियों को सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी पुरस्कार देंगी। इस बात पर  ऑस्कर विजेता साउंड ड‍िजाइनर रेसुल पूकुट्टी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कुल 131 विजेताओं में से सिर्फ 11 का अभिनंदन किए जाने की खबर पर नाराजगी जताई।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पूकुट्टी ने ट्वीट कर कहा, अगर भारत सरकार हमारे सम्मान में अपना तीन घंटे का समय भी नहीं दे सकती तो उन्हें हमें राष्ट्रीय पुरस्कार देने की जहमत नहीं उठानी चाहिए। हमारे 50 फीसदी से ज्यादा पसीने की कमाई आप मनोरंजन कर के रूप में ले लेते हैं। हमारी जो इज्जत है कम से कम उसका तो सम्मान कीजिए।

पुरस्कार देने से पहले कल रिहर्सल का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डायरेक्ट्रेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल के अधिकारियों ने अवॉर्ड जीतने वाले विजेताओं को बता दिया कि सभी लोगों को राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कार नहीं मिलेंगे। कुछ पुरस्कार स्मृति ईरानी भी देंगी।

बता दें नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के लिए सभी विजेता एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस साल कुल 131 पुरस्कार दिए जाने हैं। अभी तक जो तय हुआ उसके मुताबिक राष्ट्रपति सिर्फ 11 पुरस्कार राष्ट्रपति देंगे। इसमें मरणोपरांत विनोद खन्ना और श्रीदेवी को दिया जाने वाला पुरस्कार शामिल है। ए आर रहमान और रिद्धि सेन को भी राष्ट्रपति से ही पुरस्कार मिलेगा लेकिन बाकी को स्मृति ईरानी से पुरस्कार मिलेगा।

बिग बी भड़के, ट्विटर से पूछ यह सवाल

बिग बी
बिग बी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते है। आपको बता दें अमिताभ बच्चन ज्यादातर ट्विटर अकाउंट हैंडल करते है। लेकिन ट्विटर पिछले कुछ वक्त से शायद सही तरह से पेश नहीं आ रहा है।

दरअसल, ट्विटर ने कुछ वक्त पहले अचानक से बिग बी के फॉलोअर्स को घटा दिया था। जिसके बाद बिग बी ने नाराजगी जाहिर करते हुए, अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए ट्विटर छोड़ने की धमकी तक दे डाली थी।

बता दें, अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने फॉलोअर्स न बढ़ने पर ट्विटर से सवाल पूछा कि यह आश्चर्यजनक है कि आप किस तरह से फॉलोअर्स को सामान्य रख पाते हैं। जो कि एक नंबर भी आगे नहीं बढ़ते। हर तरह से एक्टिव रहने के बाद भी यह नंबर सामान्य है। मेरा मतलब है कि, आप स्कोर बोर्ड को कैसे आगे बढ़ने से रोक पाते हैं जबकि हर गेंद पर सिक्स डाला जा रहा है।

गौरतलब है,  सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले बिग बी ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स घटने का आरोप लगाया था और कहा था कि ट्विटर ने अचानक उनके 40 लाख फॉलोअर्स घटा दिए हैं। यहां आपको बता दें कि ट्विटर ने लगातार इस पर बढ़ रहे फेक फॉलोअर्स के चलते यह कदम उठा था।

कोहली के किस फैन ने लिखा था ख़ून से लव लेटर, हुआ खुलासा

कोहली
कोहली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

क्रिकेट की दुनिया में इस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाले क्रिकेटर हैं। देश ही नहीं दुनिया में उन्हें पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है।

यही कारण है कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली के कुछ ऐसे क्रेजी फैंस की, जो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे ही एक फैंस ने विराट कोहली को खून से खत लिख दिया।

विराट कोहली ने इरोस नाउ को दिए एक इंटरव्यू इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, कुछ समय पहले जब मैं दिल्ली में था। तो मुझे खून से लिखा एक लेटर मिला था। कोहली ने कहा, एक दिन मैं अपनी कार में जा रहा था। उसी समय किसी ने ऑटोग्राम के लिए शीशे में हाथ डाला और एक कागज मुझे दिया और गायब हो गया।

मैं उसे सही से देख भी नहीं पाया कि वह कौन है। और ये चीज कहां से आई, उस पर उसका नाम लिखा हुआ था। मैंने तुरंत उस लेटर को अपने सुरक्षाककर्मी को दे दिया। कोहली ने कहा। ये बहुत ही अजीब और डराने वाला था।

विराट कोहली इस समय आईपीएल में बिजी हैं। हालांकि उनकी टीम अब तक इस टूर्नामेंट में उम्मीदों के मुताबिक नहीं खेल पाई है, हालांकि पिछला मैच मुंबई को हराकर उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है।

विराट ने उस इंटरव्यू में ये भी कहा कि, एक बार मैं फ्लाइट में था, मैं नींद में था, तभी मेरी आंख खुली मैंने देखा कि मेरी गोद में एक बच्चा है। एक शख्स मेरे कंधे से सिर टिकाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। उसके बाद मैंने अपनी आंखों पर चश्मा चढ़ा लिया। उसे लगा कि मैं उसे देख रहा हूं और वह फिर सेल्फी लेने लगा। जबकि मैं सो रहा था।

बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, मोदी सरकार लायेगी खास योजना

मोदी सरकार
मोदी सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोदी सरकार बेरोजगार लोगों के लिए एक ‘खास’ योजाना लाने की तैयारी में है। एक निजी चैनल को मिली जानकारी के अनुसार, सरकार एक ऐसा सिस्टम बनाने की तैयारी कर रही है। जो बेरोजगारों से फीडबैक लेकर उनकी खामियों को दूर करने की कोशिश करेगा।

इस योजना से सीधे तौर पर उन बेरोजगार युवकों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।

इस योजना का फायदा उन लोगों को भी होगा जिन्हें समय से नौकरी मिल जाती है। क्योंकि ऐसे लोगों की सूचना सिस्टम में अपडेट होते ही हटा दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, अब बहुत जल्द आपसे सरकार ये पूछेगी कि आपने जहां जॉब के लिए अप्लाई किया था वहां आपको नौकरी मिली या नहीं। इस सवाल के जवाब में बेरोजगारों द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर सरकार कई तरह की रणनीति बनाएगी।

रजिस्ट्रेशन के दो से तीन महीने बाद आपके मोबइल नंबर पर SMS के जरिए ये पूछा जाएगा कि क्या आपको नौकरी मिली या नहीं, आपको हां या न में जवाब देना होगा।

लेबर मिनिस्ट्री के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक नेशनल करियर सेंटर के प्लेटफॉर्म के जरिए ये सर्विस शुरू करने की योजना बन रही है। जो भी job seeker इस प्लेटफॉर्म के जरिए अप्लाई करेंगे उन्हें मैसेज या कॉल करके उन्हें नौकरी मिली या नहीं इसकी जानकारी मांगी जाएगी।

अगर आप कई महीने से नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अभी भी तलाश जारी है तो सरकार के पास ऐसे लोगों का भी आंकड़ा मौजूदा होगा। जिसके लिए अलग सिरे से प्रयास किए जाएंगे, मसलन नौकरी क्यों नहीं मिल रही है। क्या किसी तरह के तकनीकी या स्किल ट्रेनिंग की जरूरत है, आदि।

श्री रेड्डी ने कहा, “सबके सामने लेकर आऊँगी पवन कल्याण की असलियत”

श्री रेड्डी
श्री रेड्डी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टॉलीवुड में कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाने वाली साउथ एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने बीच सड़क पर कपड़े उतारकर अपना विरोध दर्ज करवाया था। अब अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण को क़ानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

श्री रेड्डी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यदि पवन कल्याण के प्रशंसकों ने मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणी करना बंद नहीं किया तो मैं उनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगी।

इससे पहले इस मामले के सामने आने पर पवन कल्याण ने श्री रेड्डी को सुझाव दिया था कि उन्हें मुद्दे को गर्माने की बजाए कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। पवन कल्याण के इस सुझाव पर श्री रेड्डी ने कड़ा रुख दिखाते हुए उन्हें अपशब्द कहे और उनके सामने ही खुद को ही चप्पल से मारा।

श्री रेड्डी का ये बर्ताव उनके गुस्से की भावना को बयां कर रहा था। इसके बाद श्री रेड्डी के इस बर्ताव पर पवन कल्याण के फैंस ने उन्हें और ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, पवन कल्याण सोशल मीडिया पर अपने फैंस को शांत करने की बात तो दूर बल्कि वो खुद भी उन्हें उकसाते दिखे।

बता दें, श्री रेड्डी ने आरोप लगाया था कि फिल्म में रोल के बहाने लड़कियों का यौन शोषण किया जाता है। एक सफल तेलुगू अभिनेता पवन कल्याण ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ऐसे आरोप लगाने की बजाय और मीडिया चैनलों में आने की बजाय उन्हें न्याय पाने का क़ानूनी तरीका चुनना चाहिए। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि पवन कल्याण, जो 3 बार विवाह कर चुके हैं। महिलाओं का बिलकुल सम्मान नहीं करते और उन्हें अपने प्रशंसकों पर लगाम लगानी चाहिए।

सोनम कपूर और आनन्द आहूजा के शादी के बाद इस कपल की शादी पक्की

सोनम कपूर और आनन्द आहूजा
सोनम कपूर और आनन्द आहूजा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोनम कपूर अपने बोयफ़्रेंड आनन्द आहूजा से 8 मई को शादी के बंधन में बंधनने को तैयार है। शादी मुंबई में ही होगी। लेकिन इसके साथ ही साथ बॉलीवुड के गलियारों से एक और बड़ी खबर सुनने में आई है। बताया जा रहा है कि सोनम-आनन्द की शादी के बाद दीपिका-रणवीर भी इसी साल सात फेरे ले लेंगे। डीएनए की एक खबर की मानें तो दीपिका और रणवीर के परिवारवालों ने मुलाकात करके सारी बातें फाइनल कर ली हैं और दोनों इस साल नवम्बर में शादी रचायेंगे।

डीएन के अनुसार, ‘दीपिका और रणवीर के परिवारवालों ने एक साथ बैठकर कई तारीखों पर विचार किया हैं। जहां तक उम्मीद की जा रही है दोनों इस साल नवम्बर में सात फेरे ले लेंगे। दोनों के परिवारवालों को लगता है कि शादी के लिए यह महीना सबसे सही रहेगा।

दीपिका की टीम के एक सदस्य ने इस खबर को सही बताया है और यह भी  कहा है। हमारी पूरी टीम को अभी से ही कह दिया गया है कि हम लोगो को नवम्बर के महीने में कोई भी छुट्टी भी नहीं मिलेगी। इसलिए कि वो शादी के वक्त जरूर ही मौजूद रहें।

अब जब बात पक्की हो ही गई है। हम तो बस इतना ही कहना चाहेंगे कि रणवीर-दीपिका भी आधिकारिक रूप से इस बात का ऐलान कर ही दें। आखिरकार उनके चाहने वाले कब से दोनों को शादी के बंधन में बंधे हुए देखना चाहते हैं।आप को हम बता दें, कि रणवीर-दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग करने की सोच रहे हैं। मीडिया से दूर वो दोनों शांति चाहते हैं जहा वो एक दूसरे को वक़्त दे सके।

देश के कई राज्यों में तूफ़ान और बवंडर ने बरपाया कहर, 93 की मौत

केरल में डे चक्रवात' का खतरा
केरल में डे चक्रवात' का खतरा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गर्मी की तपिश के बीच कल बेमौसम बारिश, अचानक आए तूफान और बवंडर ने कई राज्यों में कहर बरपाया है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान में कल आए भयंकर तूफान की वजह से करीब 93 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान यूपी और राजस्थान में हुआ है। दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में भी कहर बरपा है।

अकेले उत्तर प्रदेश में 40 से 50 लोगों की मौत की खबर है। वही 24 मौतें राजस्थान में हुई हैं। सबसे ज्यादा 42 मौतें आगरा में हुई। उत्तर प्रदेश  सरकार ने मारे गए लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये ममुआवजे का भी एलान किया है।

राजस्थान के गांवो में तूफ़ान से आग लगने से ग्रामीणों के सैकड़ों मकान राख हो गए। करीब 8.45 पर लगी आग की सूचना पर दमकल 10.45 बजे के आसपास पहुंची। ढाई घंटे के दौरान आगजनी में कच्चे और पक्के मकानों से लेकर पशुओं का चारा ईंधन आदि सब कुछ राख हो गया। वहीं, बारिश के चलते राजस्थान के अलवर में जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। खराब मौसम के चलते धौलपुर में 6 और झुंझुनू में एक शख्स की मौत हुई है। राजस्थान में कुल 27 लोगों के मारे जाने की खबर है।

उत्तराखंड में भी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिला। चमोली जिले में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। चमोली में बादल फटने से कई दुकानें और मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मंडियों और खेत-खलिहान में रखे अनाज भी भीग गए हैं।

बुधवार को दिल्ली-NCR में दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे धूल भरी आंधी चली और फिर शाम को बारिश शुरू हो गई। जहां एक ओर इस बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है, तो दूसरी ओर जन-धन की हानि भी हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज से कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान गिरकर 31.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया।

पिछले 24 घंटे के भीतर पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी लोगों के लिए मुसीबत बन आई। अमृतसर में दाना मंडी में पड़ा अनाज बारिश में भीगकर खराब हो गया। किसानों का कहना है कि इतनी मेहनत कर उन्होंने फसल उगाई और मंडी में आकर उनका अनाज बारिश में ख़राब हो गया।

खरीदने जा रहे हैं सोना तो रूक जाइये, क़ीमतों में आएगी गिरावट

सोना
सोना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोने की कीमतों में जल्द ही बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने अपनी नई रिपोर्ट में इस बत की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार,2018 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बाच वैश्विक स्तर पर सोने की डिमांड घटकर सिर्फ 973.5 टन रह गई है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, पहली तिमाही के दौरान भारत में सोने की ज्वैलरी की डिमांड में 12 फसीदी की भारी गिरावट आई है। यह 10 साल में किसी तिमाही में तीसरी सबसे कमजोर डिमांड दर्ज की गई है।

भारत में जनवरी से मार्च 2018 के दौरान ज्वैलरी के लिए सिर्फ 87.7 टन सोने का इस्ताम हुआ है। जबकि यही आंकड़ा 2017 के दौरान 99.2 टन था। जनवरी से मार्च 2018 तक भारत में कम शादियां हुई हैं, जिसकी वजह से ज्वैलरी के लिए सोने की डिमांड कम आई है।

WGC की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ज्वैलरी की डिमांड घटने से वैश्विक स्तर पर ज्वैलरी के लिए सोने की डिमांड में 1 फीसदी की कमी देखने को मिली है।

फिलहाल वैश्विक बाजार में सोने का भाव 1305 डॉलर के करीब है, विदेशी बाजार में भाव घटने की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमतें घट सकती है। हालांकि, घरेलू स्तर भाव रुपए की चाल पर निर्भर करेगा।

सपा नेता के आवास से मिला अपहृत दीपक मणि त्रिपाठी

सपा नेता
सपा नेता के घर मिला अपहृत दीपक मणि

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

युवक का अपहरण कर 10 करोड़ की जमीन का बैनामा कराने के आरोपी देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बब्लू की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष को भगोड़ा घोषित करते हुए पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। आज पुलिस अपहृत युवक का दीपक मणि त्रिपाठी का धारा 164 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराएगी।

शहर के देवरिया खास निवासी दीपक मणि उर्फ पीयूष पुत्र स्व.मंगलेश्वर मणि के अनुसार, उसका 20 मार्च को सलेमपुर से अपहरण कर लिया गया था। एक माह तक देवरिया, गोरखपुर और बस्ती में विभिन्न जगहों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उन्हे जमीन बैनामा करने को विभिन्न तरह से टार्चर किया गया। मारा पीटा गया तथा जबरन नशे का इंजेक्शन लगाया गया।

एक ही दिन दीपक से उनकी 10 करोड़ की जमीन जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, उनकी माता मेवाती देवी, भाई अमित कुमार यादव, मधु देवी पत्नी ब्रह्मानंद चौहान के नाम से रजिस्ट्री करा लिया गया। इसमें राम प्रवेश यादव ने अपने नाम करीब 5 करोड़ कीमत का दो बैनामा कराया। एसपी रोहन पी कनय ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय में बिना किसी बड़े अधिकारी के 10 करोड़ की संपत्ति का बैनामा करने से रजिस्ट्री आफिस भी संदेह के घेरे में आ गया है।

अपहरण कर व ड्रग्स देकर असलहे की नोक पर जबरन युवक से10 करोड़ की जमीन रजिस्ट्री कराने की जांच होगी। इस मामले में रजिस्ट्री कार्यालय भी सवालों के घेरे में आ गया है। बिना किसी बड़े अधिकारी के इतना बड़ा बैनामा होने पर सवाल उठने लगा है। पुलिस टीम ने अपहृत युवक दीपक मणि को शहर के निकट अमेठी मंदिर स्थित पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी के कटरे से बरामद किया। यहाँ दीपक का हाथ-पैर बांधकर रखा गया था और चार लोग रखवाली कर रहे थे। पुलिस भी इस मामले में तब सक्रिय हुई युवक के अपरण की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गयी।

एसपी के इस मामले में विशेष रूचि लेने पर पुलिस ने छापेमारी कर 40 दिन से बंधक दीपक को बरामद कर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा युवक का अपरहण कर उसकी 10 करोड़ की संपत्ति बैनामा कराने के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही कई और लोगों की गर्दन भी फंस सकती है।

युवक का अपहरण कर 40 दिन बंधक बनाकर रखने में जिला पंचायत अध्यक्ष की कईयों ने मदद की है। देवरिया के अलावा गोरखपुर, बस्ती में भी विभिन्न जगहों पर युवक को बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस दीपक से पूछताछ के आधार पर तथा सर्विलांस की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है। अपरहरण के दिन से जिला पंचायत अध्यक्ष, उनके भाई और बैनामे कराने वालों के लोकेशन और किन लोगों से बात हुई पुलिस इन सभी विन्दुओं की जांच करने में जुट गयी ।

भारत में जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं – सीएम योगी

सीएम योगी
सीएम योगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान देते हुए कहा है कि जिन्ना ने हमारे देश का बंटवारा किया था। भारत में जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सीएम योगी कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान ये सब बातें कही, उन्होंने कहा कि AMU मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जल्द ही उन्हें इसकी रिपोर्ट भी मिल जाएगी और फिर वह इस मामले में एक्शन लेंगे।

इससे पहले, बुधवार को जिन्ना की फोटो पर चल रहा विवाद और ज्यादा गर्मा गया। दोपहर में हिंदू जागरण मंच और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एएमयू इंतजामिया का पुतला फूंका, फिर परिसर में घुसकर सुरक्षा बल के जवानों से मारपीट की।

एएमयू के यूनियन हॉल में मो. अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर पिछले दो दिनों से माहौल गरमाया हुआ है। जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग को लेकर कल हिन्दू जागरण मंच और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आधा दर्जन कार्यकर्ता सर्किल पर जा पहुंचे और एएमयूइंतजामिया का पुतला फूंका।

इस घटना की जानकारी जैसे ही अन्य कार्यकर्ताओं को हुई तो वे भी वहां पहुंच गए। इसके बाद करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता थाने से सीधे एएमयू पहुंचे। वहां पर सुरक्षा कर्मी ने रोकने की कोशिश की तो उससे मारपीट कर दी।

दूसरी ओर एएमयू छात्र संघ के पदाधिकारी और अन्य छात्र भी आ गए। एक तरफ एएमयू छात्रों ने मोर्चा संभाल लिया तो दूसरी ओर हिंजाम और एवीबीपी कार्यकर्ता डट गए।

इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गया और विद्यार्थी परिषद तथा हिंजाम के कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने ले गई। वहां पर ये कार्यकर्ता एएमयू छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

फिर बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और छात्रों पर टूट पड़ी और दौड़ा-दौड़ा कर छात्रों को पीटा। आरोप है कि छात्रों पर रबर बुलेट भी चलाईं गयी।

हिदू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष आदित्य पंडित ने चेताया है कि अगर एएमयू 48 घंटे के भीतर जिन्ना की तस्वीर नहीं उतरवाता तो वह वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर तस्वीर उतारेंगे।