29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 637

उमा भारती का विवादित बयान, “हम राम नहीं हैं, जो दलितों के साथ खाने से पवित्र हो जाएंगे”

उमा भारती
उमा भारती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी नेताओं के बीच दलितों के साथ भोजन करने की मची होड़ मची हुई है। जिस पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने तंज कसा है, उमा मध्य प्रदेश की दौरे पर गईं थी। जहां उन्होंने कहा, हम भगवान राम नहीं हैं कि दलितों के साथ भोजन करेंगे तो वे पवित्र हो जाएंगे।

उमा ने कहा, जब दलित हमारे घर आकर साथ बैठक भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो पाएंगे, दलित को जब मैं अपने घर में अपने हाथों से खाना परोस कर खिलाऊंगी तब मेरा घर धन्य हो जाएगा।

उमा भारती ने कहा, मैं कभी सामाजिक समरसता भोजन में भाग नहीं लेती, क्योंकि मैं खुद को भगवान राम नहीं मानती हूं कि शबरी के घर जाकर भोजन किया तो दलित पवित्र हो जाएंगे। मैं मानती हूँ दलित मेरे घर आकर मेरे हाथ से परोसा खाना खायें लेकिन, मैं आज आपके साथ बैठकर भोजन नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि मैंने भोजन कर लिया है।

मालूम हो कि बीजेपी आलाकमान की ओर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दलितों के बीच जाने का दिशा-निर्देश दिया गया है। इसके बाद से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी दलितों के साथ खाना खा चुके हैं।

ये माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से SC/ST एक्ट को कथित तौर पर कमजोर किए जाने के फैसले में केंद्र सरकार की रजामंदी के आरोप लगने के बाद से बीजेपी लगातार दलितों से नजदीकी बढ़ाने में जुटी हुई है।

आइये आज जानते हैं लहसुन खाने के फायदे

लहसुन
लहसुन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लहसुन हर घर में इस्तेमाल में लाया जाता है। सब्जी में तड़के के लिए या चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन बहुत कारगर होता है, लेकिन इसमें कुछ प्रभावी स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

लहसुन का प्रमुख औषधीय यौगिक एलिकिन नामक तत्व है जिसमें जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं।

इसके अलावा लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर है।

इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ- साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज निहित हैं।

अगर लहसुन का सेवन खाली पेट किया जाए तो खासकर मर्दों के लिए यह और भी लाभदायक होता है। लहसुन नैचुरल एंटी-बायोटिक है और इससे कई तरह के संक्रमण होने का खतरा कम रहता है।

पेट साफ करने के लिए लहसुन कारगर है। लहसुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती है। इससे पेट में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। अगर ठंड के दिनों में नसों में झनझनाहट है तो लहसुन का सेवन फायदेमंद होगा।

अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है, खाली पेट लहसुन के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है।

लहसुन में सेलेनियम होता है, यह इंफर्टिलिटी से बचाता है, इसमें एंटी बैक्ट्रीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे सांस और मुहं की बदबू दूर होती है और महिलाएं पुरुषों की ओर अट्रैक्ट होती हैं।

आगामी 8 मई को एक-दूजे के हो जाएंगे सोनम-आनंद

Sonam kapoor
Sonam and Anand: getting married in next week

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की पुष्टि कपूर परिवार ने कर दी। कपूर और आहूजा परिवार ने मीडिया को एक विज्ञप्ति जारी कर साफ़ किया कि सोनम और आनंद आगामी 8 मई को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

मीडिया में सोनम और आनंद की शादी की खबर लम्बे समय से चल रही थी, लेकिन दोनों ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया। आखिरकार अनिल कपूर के परिवार ने शादी की आधिकारिक पुष्टि कर ही दी। सोनम कपूर 8 मई, 2018 को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करेंगी।

हालाँकि दोनों की शादी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में होने वाली थी, लेकिन कुछ वजह से कपूर परिवार ने वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में ही करने का निश्चय किया।  कपूर और आहूजा परिवार ने शादी की घोषणा करते हुए कहा कि ये उनके लिए ख़ुशी और गर्व का विषय है। शादी 8 मई को मुंबई में होगी। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। ‘

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे, जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं। ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह आयोजित किए जाएँगे।

पोक्सो कानून को लेकर SC सख्त, हाईकोर्ट से सुनवाई तेज़ कराने को कहा

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

उच्चतम न्यायालय ने बच्चों से संबंधित यौन हिंसा के मुकदमों की सुनवाई के संबंध में सभी उच्च न्यायालयों को आज अनेक निर्देश दिए हैं। उच्च न्यायालयों से कहा गया है कि निचली अदालतों को पोक्सो कानून के तहत लंबित मामलों में अनावश्यक सुनवाई स्थगित नहीं किया जाये

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर ओर न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सभी उच्च न्यायालयों को यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि विशेष अदालतों द्वारा बच्चों से यौन हिंसा के मुकदमों की सुनवाई तेजी से करके उनका फैसला करें।

शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों को निचली अदालतों को यह निर्देश देने के लिये कहा है कि वे यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत लंबित मुकदमों की सुनवाई स्थगित करने की अनावश्यक इजाजत नहीं दें।

दिल्ली के सुभाष पार्क में रेप केस पर SC ने कहा, न्यायालय ने अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव की जनहित याचिका का निबटारा करते हुये यह निर्देश दिया।

श्रीवास्तव ने राजधानी के नेताजी सुभाष पार्क के निकट एक बस्ती में 28 वर्षीय रिश्तेदार द्वार आठ महीने की बच्ची से कथित बलात्कार के मामले में याचिका दायर की थी। नवजात शिशुओं और नाबालिग बच्चियों से बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुये केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 21 अप्रैल को ऐसे अपराधों के कानून में कठोर प्रावधान करते हुये एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी।

बिपल्ब देव ने कहा, मेरी सरकार में जो दखल देगा, उनके नाखून काट लेने चाहिए

बिपल्ब देव
बिपल्ब देव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हमेशा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने फिर से विवादित बयान दिया है। बिप्लब देव ने कहा कि उनकी सरकार को कोई हाथ नहीं लगा सकता।

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, सरकार के कामों में कोई उंगली नहीं कर सकता। कोई नाखून नहीं चला सकता, अगर उनकी सरकार में कोई नाखून चलाएगा तो उनके नाखून काट दिए जाएंगे। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा, सुबह 8 बजे सब्जी वाला लौकी लेकर आता है। 9 बजे तक ये खराब हो जाती हैं कि लोग लौकी को जांचने के लिए नाखून लगाकर देखते हैं और लौकी को ऐसा कर देते हैं कि ऐसा मेरी सरकार के साथ नहीं होने चाहिए। मेरी सरकार में कोई नाखून नहीं मार सकता है। और अगर कोई ऐसा करेगा उसके नाखून काट देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि, युवा कई सालों से राजनीतिक दलों के पीछे भागते रहते हैं। ताकि उन्हें सरकारी नौकरी मिल जाए। ऐसा कर वे अपनी जिंदगी का अहम समय बर्बाद कर देते हैं। अगर इससे अच्छा युवा पान की दुकान खोल लेते तो अब तक उनका बैंक बैलेंस पांच लाख रुपये तक पहुंच चुका होता।

जैकी चैन की बेटी समलैंगिक रिश्तों के कारण घर से हुई बेघर

जैकी चैन की बेटी
जैकी चैन की बेटी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक्शन स्टार जैकी चेन की बेटी एटा नग ने दावा किया है कि उनके पास रहने के लिए छत नहीं  है और सड़कों पर रहने को मजबूर है। 18 साल की एटा एनजी अपनी गर्लफ्रेंड एंडी ऑटम के साथ यहां रह रही हैं। एटा का कहना है कि उनके समलैंगिक संबंधों के कारण उनके माता – पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया। एटा (18) और उनकी प्रेमिका एंडी ऑटम ने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो हॉन्ग कॉन्ग के ब्रिज के नीचे रह रही हैं।

एटा ने कहा है कि उनकी इस हालत के लिए उनके होमोफोबिक पैरेंट्स जिम्मेदार हैं। एटा ने कहा , समलैंगिक रिश्तों से घृणा करने वाले माता – पिता की वजह से हम एक माह से बेघर हैं। कई रातें हमने पुल के नीचे और अन्य स्थानों पर बिताई।

हम पुलिस के पास , अस्पताल , फूड बैंक , एलजीबीटीक्यू समुदायों के आश्रय गृह गए लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की। हमें नहीं पता कि ऐसे हालात में हम क्या करें। हम बस चाहते हैं कि लोग इस बात को जानें कि यहां क्या चल रहा है। ये बहुत बेतुका है कि ऐसे हालात में कोई आपकी मदद नहीं कर रहा। मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा।

आप को बता दें, एटा, जैकी चैन और पूर्व ब्यूटी क्वीन एलायने एनजी की बेटी हैं वहीं एलायने ने वेबसाइट से बातचीत में अपनी बेटी एटा के दावे को झूठा बताया है। एलायने ने कहा कि एटा को नौकरी ढूंढ़ने की जरूरत है। एलायने ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर उनके पास पैसे नहीं हैं तो उन्हें जाकर काम ढूंढ़ना चाहिए।

उन्हें इस तरह का वीडियो बनाकर लोगों को अपनी हालत और ये बताने की जरूरत नहीं है कि एटा के पिता कौन हैं। दुनिया भर में लोग मेहनत करते हैं और अपना खर्च उठाते हैं। कोई पैसे कमाने के लिए किसी और के फेम पर निर्भर नहीं रहता।

अब इस अभिनेत्री ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर लगाए आरोप

हार्वे विंस्टीन
हार्वे विंस्टीन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर यौन दुव्र्यवहार और उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली अब एक और महिलाओं में शामिल एश्ले जुड ने पूर्व मीडिया उद्यमी पर उनके कॅरियर को बर्बाद करने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।

मुकदमे में जूड ने आरोप लगाए हैं कि विंस्टीन ने निर्देशक पीटर जैकसन और फ्रान वाल्श को उनके साथ ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ में काम करने से मना किया था क्योंकि उन्होंने उसके यौन प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

जुड ने शिकायत का लिंक पोस्ट करते हुए ट्वीट किया,”मेरी कानूनी शिकायत। यौन उत्पीडऩ के कारण मेरे कॅरियर को जो नुकसान पहुंचा उसके आर्थिक क्षतिपूर्ति के लिए मैं मुकदमा कर रही हूं। वित्तीय भरपाई जरूरी है ताकि जो अमेरिकी कामगार यौन उत्पीडऩ और जवाबी कार्रवाई का सामना करते हैं उनकी मदद हो सके।

उन्होंने कहा, “यह समय है जब विंस्टीन को उनकी उन हरकतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिससे उन्होंने लोगों के करियर को नुकसान पहुंचाया है। 50 वर्षीय अभिनेत्री ने मानहानि, यौन उत्पीड़न के लिए और अनुचित कारोबार प्रतियोगिता कानून के तहत क्षतिपूर्ति की मांग की है।

यौन उत्पीड़न स्कैंडल के बाद जैकसन ने दावा किया था कि विंस्टीन ने एश्ले जुड और मीरा सोरविनो को बदनाम करने का अभियान चलाया था जिससे दोनों अभिनेत्रियों को फिल्मों में काम नहीं मिल सके। ये दोनों पहली महिलाएं थीं जिन्होंने मीडिया उद्यमी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

हाकी पुरुष टीम के कोच बने हरेंद्र सिंह, कहा, मेरे लिख गर्व की बात है

हरेंद्र सिंह
हरेंद्र सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हॉकी इंडिया ने आज हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की, इसके साथ ही, 44 वर्षीय नीदरलैंड्स के निवासी शुअर्ड मरेन की महिला हॉकी टीम के कोच पद पर एक बार फिर वापसी हो गई है।

हरेंद्र को पिछले सालसितम्बर में ही महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था, हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

एचआई के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, हरेंद्र अपने साथ अच्छा अनुभव ला रहे हैं और उन्होंने हॉकी इंडिया लीग में पुरुष टीम के कोच पद का कार्यभार संभाला है। वहीं मरेन का महिला टीम के साथ कोच पद का कार्यकाल सफल रहा और आशा है कि उन्होंने पहले जो किया उसे भविष्य में भी जारी रखेंगे।

हरेंद्र ने एक बयान में कहा कि, मेरे लिए पुरुष हॉकी टीम का कोच बनना गर्व की बात है। महिला हॉकी टीम के साथ अब तक का सफर अच्छा था। मैं बहुत खुश हूँ।

OMG ! प्रियंका ने गुपचुप रचाई शादी

प्रियंका
प्रियंका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही रिलेशनशिप पर चुप्पी साधें रहती है। प्रियंका का कहना है कि जिस दिन मेरे साथ में अंगूठी होगी तो लोगो को खुद ब खुद पता चल जायेगा, कि में सिंगल नहीं हूँ, शादीशुदा हूँ।  लेकिन अगर मिडिया रिपोर्ट कि माने तो प्रियंका ने गुपचुप शादी रचा ली  है।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने हाथ में कुछ पहना हुआ था। इस फोटो को देखकर लोग कहने लगे कि ये मंगलसूत्र है। बस फिर क्या था। प्रियंका के शादी की खबरें तेजी से फैलने लगी। लोग कहने लगे कि प्रियंका ने चोरी छिपे शादी रचा ली है।

अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रियंका ने अपनी सफाई पेश की है। अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका ने कहा, “हहाहाहा, अंदाजा लगाने की हद हो गई। ये सिर्फ एक ईविल ऑय है दोस्तों। शांत हो जाइए। जब मैं शादी करूंगी तो आप सभी को बता दूंगी और ये कोई सीक्रेट नहीं होगा।

आपको बता दें प्रियंका जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आएंगी। इसी के साथ कई साल के बाद प्रियंका और सलमान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इन दिनों प्रियंका चोपडा क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मज़दूर दिवस: आलिया और आमिर ने किया श्रमदान

Alia and Aamir
Alia bhatt and aamir in latur for Shramdaan

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आलिया भट्ट फिल्म कलंक की शूटिंग से वक्त निकालकर आमिर खान के साथ लातुर के मराठवाड़ा में आज पहुंची। सेलेब्स द्वारा शुरु की गई  श्रमदान एक सामाजिक पहल है। जो कि आमिर खान के पानी फाउंडेशन के तहत चलाई जा रही है । वो अपने इस फाउंडेशन के माध्यम से महाराष्ट्र के उन गांवों में काम कर रहे हैं।

जहां सूखे ने लोगों की जिंदगी को तबाह कर रखा है। आमिर खान के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी गांव में फावड़ा चलाती दिखीं। सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की ये तस्वीरें देखने को मिली हैं

आप को बता दें, केवल आलिया भट्ट ही नहीं बल्कि लेबर डे के दिन मराठी फिल्म इंड्स्ट्री के भी कई सारे कलाकारों ने आमिर खान के साथ कदम से कदम मिलाया और श्रमदान किया। जिन मराठी कलाकारों ने आमिर खान के साथ मराठवाड़ा जाकर श्रमदान करने का फैसला लिया उनमें साई तमहंकर, जितेन्द्र जोशी, ज्योति सौरभ, गिरीश कुलकर्णी, अमेय बाग और अमृत सुभाष जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।

बता दें, कुछ समय पहले इस पहल के बारे में  बात करते हुए आमिर ने कहा कि ग्रामीणों तक पहुंच बनाना सबसे बड़ी समस्या है। मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हमें पता है कि हमारे रास्ते में बहुत-सी समस्याएं आएंगी, इसलिए हमने इन बाधाओं से पार पाने के लिए पूरे कार्यक्रम को उस तरीके से ही तैयार किया है। लोगों को एक काम के लिए साथ लाना एक सबसे बड़ी चुनौती है।” उन्होंने कहा, “देखिए हमारा समाज कई स्तरों पर बंटा हुआ है।

प्रत्येक गांव में विभिन्न राजनीतिक दल हैं और गांवों में जाति व्यवस्था बहुत मजबूत है। यहां जमींदार, श्रमिक विभिन्न आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं। सभी को मनाना कि कैसे जल सरंक्षण प्रबंधन वास्तव में हमारी मदद कर सकता है, यह अपने आप में मुश्किल काम है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इस मुद्दे से पार पाने के लिए ग्रामीण एक-दूसरे की मदद करते हैं।”

वही तीन तालुका से शुरुआत करने वाला पानी फाउंडेशन अब अपने कार्य को 75 तालुका तक फैला चुका है और आमिर के मुताबिक इस कार्य में महिलाएं एक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

बताते चले, आलिया भट्ट और आमिर खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो जहां मिस्टर परफेक्शनिस्ट जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे, वहीं आलिया अपनी ‘राजी’ के माध्यम से एक अच्छी कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगी!