उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में 24 घंटे के अंदर दो बच्चियों के साथ रेप, आरोपी फ़रार
बंगाल पंचायत चुनाव हुआ हिसंक, 4 लोगों की मौत
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हो रही वोटिंग में सोमवार को राज्य के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में हिंसा की खबरें आईं हैं, इस हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में आज सुबह नौ बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ लेकिन राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाओं में कई लोग घायल हो गये हैं।
दक्षिण 24 परगना जिले के कुलताली क्षेत्र में एक टीएमसी कार्यकर्ता आरिफ गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई उधर, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर बम फेंका गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन अन्य के घायल होने की खबर है।
पुलिस ने अभी तक व्यक्ति की मौत की पुष्टि नहीं की है। अधिकारी ने कहा, हमें एक रिपोर्ट मिली है कि चार लोग घायल हो गए, हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक ने अभी तक मौत की पुष्टि नहीं की है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 11.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान शुरू होने के तीन घंटे से भी कम समय में राज्य निर्वाचन आयोग को कई जिलों से हिंसा की शिकायतें मिलने लगी।
कूचबिहार जिले में उत्तर बंगाल विकास मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने एक मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति को कथित तौर पर चांटा मारा, आयोग ने कहा कि उसे शिकायत मिली है और अधिकारियों से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
MP BOARD 2018 के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है। 12वीं में छात्राओं ने बाजी मारते हुए 69 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
वहीं 10वीं में 64 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 39 फीसदी विद्यार्थियों को फर्स्ट डिवीजन मिला है। 12वीं में 98 छात्राएं टॉपर रही हैं, वहीं सबसे ज्यादा बच्चे नीमच जिले के पास हुए हैं।
मुख्यमंत्री निवास में आज मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उच्च विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान करेंगे।
ये दूसरी बार है, जब दोनों एक्जाम के रिजल्ट को एक साथ जारी किया गया है। बीते साल भी इसी प्रकार से रिजल्ट जारी किए गए थे, इस साल 10वीं की परीक्षा पांच मार्च से शुरू हुई थीं। जो 31 मार्च तक चली थीं।
मध्य प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.mponline.gov.in / www.mpbse.nic.in पर जाकर नतीजे देखे जा सकते हैं।
वेबसाइट पर आपको MP Board Result 2018 Class 10 Result 2018 और MP Board Result 2018 Class 12 Result 2018 ऑप्शन नजर आएंगे, इन पर क्लिक करें, इस पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालें सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद आप का रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
आइये आज जानते हैं नारियल खाने फायदे
माँ तुझे सलाम…
माँ ना होती तो वफ़ा कौन करेगा,
ममता का हक़ भी कौन अदा करेगा,
रब हर एक माँ को सलामत रखना,
वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा..!!
हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हजारों बूँद चाहिए समंदर बनाने के लिए,
पर “माँ “अकेली ही काफी है,
बच्चों की जिन्दगी को स्वर्ग बनाने के लिए..!!
हर पल में खुशी देती है माँ,
अपनी जिंदगी से जीवन देती है माँ
खुदा क्या है माँ की पूजा करो जनाब,
क्योंकि खुदा को भी जन्म देती है माँ..!!
माँ तो जन्नत का फूल है,
प्यार करना उसका उसूल है,
दुनिया की मोहब्बत फिजूल है,
माँ की हर दुआ कबूल है,
ऐ इंसान… माँ को नाराज करना तेरी भूल है
माँ के कदमों की मिट्टी जन्नत की धूल है..!!
दिल तोड़ना आया ही नहीं मुझे,
प्यार करना, माँ से सीखा है मैने!
प्रस्तुति- कोमल झा
तेजप्रताप की शादी में बड़े नेता नदारद, बीजेपी ने ली चुटकी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बटे तेजप्रताप यादव की शादी हो चुकी है, लेकिन इसपर राजनीति हो रही है।सोनिया गांधी, कांग्रेस राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शादी में नहीं पहुंचने को लेकर बीजेपी ने लालू यादव और आरजेडी पर चुटकी ली है।
बीजेपी ने दावा किया है कि विपक्षी एकता की बात बस हवाबाजी है, विपक्षी दल लालू को अपना नेता नहीं मानते हैं, जबकि आरजेडी ने शादी समारोह को विपक्षी एकता का मंच मानने से साफ इन्कार कर दिया है। आरजेडी सुप्रीमो ने अपने बेटे की शादी के लिए देश के तमाम बडे नेताओं को निमंत्रण भेजा था। उम्मीद की जा रही थी कि सत्तारूढ दल के नेता भले ही शादी में न शामिल हों, लेकिन विपक्षी दलों के बड़े नेता जरूर एक मंच पर नजर आएंगे।

लेकिन ऐसा नही हुआ, शादी के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जैसे बड़े नेता तो पहुंचे, लेकिन विपक्षी दलों का कोई भी बड़ा चेहरा नजर नहीं आया। शादी की शाम तक राहुल और प्रियंका गांधी के आने की खबरें लालू परिवार की ओर से मीडिया को दी जाती रहीं, लेकिन दोनों नहीं पहुंचे, आरजेडी के नेता कर्नाटक में कांग्रेस की साख को दांव पर लगा होने का हवाला देकर मामले को शांत करते नजर आ रहे हैं।
जयपुर के एक तांत्रिक मां-बेटी के साथ सात साल तक रेप करता रहा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
राजस्थान: जयपुर जयपुर के मानसरोवर में एक तांत्रिक अपने काले जादू का डर दिखाकर मां-बेटी के साथ सात साल तक रेप करता रहा। इतना ही नहीं उसने मां-बेटी से करीब दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी और कैश भी हड़प लिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में काम करती हैं। उसकी बेटी इंजीनियरिंग छात्रा है। छात्रा का करीब छह साल पहले फेसबुक पर दिल्ली के दीपक और मिंटू से संपर्क हुआ था। दोनों आरोपियों ने छात्रा को मॉडलिंग का झांसा दिया। इसके बाद वह दिल्ली चली गई। यहां आने के बाद पीड़िता को उन दोनों ने अपनी जाल में फंसा लिया। फिर इसके बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए दो साल तक साथ रेप करता रहा था।
छात्रा ने दरिंदो से पीछा छुड़ाने के लिए अपनी आपबीती सहेली को बताई। सहेली ने पीड़िता को अपने पति से मिलाया। पीड़िता की सहेली के पति प्रकाश बालानी ने खुद को कला जादू का तांत्रिक बताया। उसने पीड़िता को उसकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया। अब छात्रा उसकी बातों में आ गई। उसने सात लाख रुपये देकर आरोपियों से पीछा छुड़ाया। इसके बाद तांत्रिक भी मां-बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। उन दोनों के साथ करीब सात साल तक रेप करता रहा।
पुलिस ने बताया कि जयपुर के मानसरोवर में रहने वाले एक परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी प्रकाश बालानी प्रतापनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसने पांच दिन की हिरासत में भेजा है। मामले की जांच जारी है।
बिग बी को नहीं समझ आई ‘एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर’, लोगों ने किया Troll
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने विचारों को सोशल मीडिया पर सांझा करते रहते हैं। हाल ही में हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स- द इनफिटी वॉर को देखने गए और उसके बाद दे दिया बड़ा बयान।
T 2803 -T 2003 – अच्छा भाई साहेब , बुरा ना मानना , एक पिक्चर देखने गाए , 'AVENGERS' … कुछ समझ में नहीं आया की picture में हो क्या रहा है !!!🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪😠😠😠
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 13, 2018
बिग बी ने कहा उन्हें यह फिल्म समझ नहीं आई और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, अच्छा भाई बुरा मत मानना, एक पिक्चर देखने गया ‘एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर’… कुछ समझ नहीं आया कि पिक्चर में हो क्या रहा है। गौरतलब है कि मार्वल सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स के कई बॉलीवुड सितारे फैन हैं लेकिन बिग बी को यह फिल्म समझ नहीं आई और उन्होंने इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर भी लिखा। अब लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।
लोगों ने बिग बी को काफी ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने उन्हें सलाह दी कि वह पहले इस फिल्म के बाकी पार्ट्स देखें और उसके बाद इस फिल्म के बारे में बात करें।
बिग बी के इस ट्वीट के बाद रिप्लाई बॉक्स में लोग उन्हें तरह-तरह के सलाह देते नजर आए। किसी ने कहा कि उन्हें फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट देखना चाहिए तो किसी ने अमिताभ की कुछ फ्लॉप फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि वे फिल्में भी लोगों की समझ में नहीं आई थीं। यह फिल्म कमाई के मामले में अब तक कई रिकॉर्ड बना चुकी है। वहीं, किसी ने उन्हें अभिषेक बच्चन की फिल्मों को लेकर ट्रोल किया।
गौरतलब है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एवेजंर्स ने अब तक भारत में 260 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस हॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है।
OMG ! सोहा अली खान को आया गुस्सा, मिडिया को कहा फॉलो करना बंद करो
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान मीडिया द्वारा उनकी बेटी इनाया और भतीजे तैमूर को लगातार फॉलो किए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि ये दोनों ही अभी काफी छोटे हैं तो उन्हें उनकी प्राइवेसी दी जानी चाहिए
सोहा ने कहा- हम समझते हैं कि लोगों से रूबरू होना हमारे काम का हिस्सा है लेकिन यह हमारे लिए है न कि हमारे बच्चों के लिए, इसलिए उन्हें मीडिया द्वारा एक्सपोज करना गलत है। मुझे लगता है कि ये बेहद ज्यादा है। खासतौर पर तैमूर के लिए। भले ही ये उसके लिए अब आम बात हो गई है लेकिन बचपना पूरी तरह से मासूमियत से भरा होता है और मुझे लगता है इस तरह उसे छीना नहीं जाना चाहिए।
आगे उन्होंने अपनी बेटी के बारे में कहा- ‘इनाया ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और मेरी दुनिया भी हमेशा के लिए बदल चुकी है। अब सिर्फ उसे प्राथमिकता मिलती है और बाकी सारी चीजें बाद में आती हैं।
वही सोहा ने तैमूर और इनाया की बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो तैमूर को इनाया के पास अकेला नहीं छोड़ते क्योंकि उन्हें डर है कि तैमूर इनाया को चोट न पहुंचा दें। तैमूर अभी छोटे हैं और वो चीजों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं। इसी बात के चलते सैफ भी घरपर इनाया के पास तैमूर का काफी ख्याल रखते हैं।
अमिताभ-ऋषि का जादू छाया, शनिवार को बढ़ गई ‘102 नॉट आउट की रफ़्तार
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ बॉक्स आॅफिस पर अरसे बाद धमाल मचा रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 32 करोड़ पहुंच गई है। रविवार को फिल्म घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 35 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।
फिल्म के अलावा, इस फिल्म के लिए गाए गए अमिताभ बच्चन के गाने ‘बाडुम्बा’ की भी जमकर तारीफ हो रही है। पहले यह गाना फिल्म का हिस्सा नहीं था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इस गाने को फिल्म का हिस्सा बना लिया। फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला कहना है। हम बाडुम्बा को मिले रिस्पॉन्स से बेहद खुद हैं। हमें फैंस की रिक्वेस्ट मिली कि इस गाने को फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए और इसके बाद हमने इसे फिल्म में शामिल किया।
वही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 102 नॉट आउट देखने पहुंचे। सचिन ने कहा कि अमिताभ एक्टिंग के मामले में पहले से ही एक अलग लेवल पर थे लेकिन इस फिल्म में वह इससे भी ऊपर चले गए हैं।
आप को बता दें, 102 नॉट आउट’ 102 साल के पिता और 75 साल के पुत्र के भावनात्मक रिश्तों को बताती फिल्म है। इस फिल्म में जहां 102 साल के पिता के किरदार में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। वहीं उनके 75 साल के बेटे के रूप में ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ दुनिया के सबसे बुजुर्ग जिंदा शख्सियत के रिकॉर्ड को तोड़ने की ख्वाहिश रखते हुए नजर आते हैं। दोनों की जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब सराहा है।
#102NotOut witnesses a MASSIVE JUMP, yet again, on second Sat… Expect further growth today [Sun]… [Week 2] Fri 1.85 cr, Sat 3.05 cr. Total: ₹ 32.60 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 13, 2018

















