जयपुर के एक तांत्रिक मां-बेटी के साथ सात साल तक रेप करता रहा 

मां-बेटी
तांत्रिक मां-बेटी के साथ सात साल तक रेप करता रहा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजस्थान:  जयपुर जयपुर के मानसरोवर में एक तांत्रिक अपने काले जादू का डर दिखाकर मां-बेटी के साथ सात साल तक रेप करता रहा। इतना ही नहीं उसने मां-बेटी से करीब दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी और कैश भी हड़प लिया। इस मामले की  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में काम करती हैं। उसकी बेटी इंजीनियरिंग छात्रा है। छात्रा का करीब छह साल पहले फेसबुक पर दिल्ली के दीपक और मिंटू से संपर्क हुआ था। दोनों आरोपियों ने छात्रा को मॉडलिंग का झांसा दिया। इसके बाद वह दिल्ली चली गई। यहां आने के बाद पीड़िता को उन दोनों ने अपनी जाल में फंसा लिया। फिर इसके बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए दो साल तक साथ रेप करता रहा था।

छात्रा ने दरिंदो से पीछा छुड़ाने के लिए अपनी आपबीती सहेली को बताई। सहेली ने पीड़िता को अपने पति से मिलाया। पीड़िता की सहेली के पति प्रकाश बालानी ने खुद को कला जादू का तांत्रिक बताया। उसने पीड़िता को उसकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया। अब छात्रा उसकी बातों में आ गई। उसने सात लाख रुपये देकर आरोपियों से पीछा छुड़ाया। इसके बाद तांत्रिक भी मां-बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। उन दोनों के साथ करीब सात साल तक रेप करता रहा।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के मानसरोवर में रहने वाले एक परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी प्रकाश बालानी प्रतापनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसने पांच दिन की हिरासत में भेजा है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.