28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 621

दलित की खातिर मुख्यमंत्री की कुर्सी कुर्बान करने को तैयार हूं – सिद्धारमैया

सिद्धारमैया
कुर्सी कुर्बान करने को तैयार हूं - सिद्धारमैया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभ चुनाव के परिणाम दो दिन बाद आयेंगे, इसी बीच न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सिद्धारमैया ने टीवी9 से बातचीत में कहा कि वह दलित की खातिर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को तैयार हैं।

सिद्धारमैया ने कहा, अगर किसी दलित को मुख्यमंत्री का पद देने की नौबत आई तो मैं खुद को इससे अलग कर लूंगा, किसी दलित के लिए अगर मुझे मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।

इससे पहले सीएम सिद्धारमैया ने अपने ट्वीट में कुछ एक्जिट पोल में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की बात को सिरे से नकार दिया था, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौट रही है।

सिद्धारमैया ने ट्वीट में लिखा, एक्जिट पोल अगले दो दिनों के लिए मनोरंजन का साधन है, एक्जिट पोल उस व्‍यक्ति की तरह है जिसे तैरना नहीं आता लेकिन उसे इस बात की तसल्‍ली है कि वह इसमें डूबेगा नहीं, क्‍योंकि उसे नदी की गहराई सिर्फ चार फुट बताकर भ्रमित किया गया है।

अपने अगले ट्वीट में सिद्धारमैया ने लिखा, सभी पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक, एक्जिट पोल को लेकर चिंतित न हों, वीकेंड पर बेफिक्र होकर आराम करें, हम लौट रहे हैं।

नेपाल के इस खिलाड़ी ने किया पहले ही मैच में कमाल

संदीप लेमिचाने
संदीप लेमिचाने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल के सीजन 11 में ऐतिहासिक लम्हा तब आया जब नेपाल के युवा लेग स्पिनर संदीप लेमिचाने को दिल्ली की तरफ से आईपीएल में अपना पहला मैच खेला।

दिल्ली और बेंगुलरु के बीच हुए इस मैच में पहले तो दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में केवल चार विकेट खोकर ही 181 रन बनाए, इसके बाद जब बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरु हुई तो दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सभी को चौंकाते हुए संदीप से ही अपनी टीम की गेंदबाजी की शुरुआत करने का जिम्मा सौंप दिया।

संदीप ने पहले ओवर में तो कोई सफलता नहीं दिलाई लेकिन अपने दूसरे और टीम के तीसरे ओवर में ही पार्थिव पटेल को आउट कर इतिहास रच दिया, संदीप ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ही पार्थिव पटेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए बेंगलुरु टीम के दिग्गज एबी डिविलियर्स को इस 17 साल के रिस्ट स्पिनर ने पहली गेंद पर अपनी गुगली से हैरान कर डाला।

संदीप को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, इससे पहले भी डिविलयर्स ने बेंगलुरु में दिल्ली ही के खिलाफ 39 गेंदों पर ही 90 की तूफानी पारी खेली थी, शनिवार के मैच में कप्तान विराट कोहली ने भी 40 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वे 14वें ओवर में ही आउट हो गए थे।

RAW एजेंट बनकर करता था धांधली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RAW एजेंट
RAW एजेंट बनकर करता था धांधली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में फर्जीवाड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और अब तो ऐसा करने वाले लोग खुफिया एजेंसी रॉ के नाम पर भी फर्जीवाड़ा करने से नहीं चूक रहे हैं। अपने फायदे के लिए वे फर्जी रूप से रॉ का इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सामने आया है। यहां के चौक थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पकड़े गए युवक के पास से देश की खुफिया एजेंसी रॉ का आईकार्ड बरामद हुआ है।

इस घटना से पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके बाद घंटों पुलिस और खुफिया विभाग परेशान रहा लेकिन जब इस आईकार्ड की गहनता से जांच की गई तो मामला फर्जी निकला।

इस पूरे मामले के बारे में सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौक थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने वहां जाकर कुछ लोगों को पकड़ा और थाने लेकर आए, हवालात में बंद करने से पहले उनकी तलाशी ली गई तो एक युवक के पास से एक आईकार्ड बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन शुरू की, मामले की सूचना खुफिया विभाग को दी गई और थाने पहुंचकर लोकल इंटेलिजेंस के साथ केंद्रीय एजेंसियों की घंटों की जांच-पड़ताल के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बरामद आईकार्ड फर्जी है।

दिल्ली में तूफान आशंका, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तूफान आशंका
तूफान आशंका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्‍ली-एनसीआर और यूपी में अभी तूफान का खंतरा मंडरा रहा है, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रविवार और सोमवार को फिर तूफान आएगा।

धूल भरी आंधी चलने के साथ तेज बारिश होगी, पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण उसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, विभाग ने यह अलर्ट जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए जारी किया है।

अलर्ट में कहा गया है कि पहाड़ों पर तूफान आने के बाद यह दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पुडुचेरी को भी अपनी चपेट में ले सकता है।

मौसत विभाग में वैज्ञानिक के सती देवी ने कहा कि अभी मौसम खराब होने की आशंका ज्‍यादा लग रही है, लेकिन इसमें सुधार होने की जानकारी भी लोगों की दी जाएगी।

यूपी के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने यूपी के सभी जिलों को अलर्ट किया है, उसकी चेतावनी के बाद सरकार की तरफ से सभी प्रशासनिक अफसरों को इस संबंध में सूचित किया गया है और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर ट्विटर के जरिये कसा तंज

शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी के भाषणों को भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। उन्होंने अपने एक के बाद एक ट्वीट में पीएम मोदी के भाषण का संदर्भ देते हुए उसकी सच्चाई जाहिर की।

क्रांतिकारी भगत सिंह से कांग्रेस के किसी नेता के नहीं मिलने के जिक्र पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी  पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके भाषण में सच्चाई नहीं है।

सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, डियर सर, आपने कहा कि कोई कांग्रेस नेता भगत सिंह से मिलने नहीं गया। लेकिन सच्चाई यह है कि जवाहरलाल नेहरू 9 अगस्त 1929 को भगत सिंह से जेल में मिले थे। आपने दो बार 2013 और 2017 में कहा कि तक्षशिला बिहार में है। सच्चाई यह है कि तक्षशिला पाकिस्तान में है। जबकि नालंदा बिहार में।

एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, पीएम ने कहा था कि नेहरू ने 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के नायक जनरल करिअप्पा को अपमानित किया था। लेकिन हकीकत यह है कि जनरल करिअप्पा भारत-चीन युद्ध शुरू होने से 9 साल पहले 1953 में ही रिटायर हो गए थे।

एक दूसरे ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि, आपने कहा कि 1948 में बतौर सेना प्रमुख जनरल थिमैया को उस समय के रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन ने बेइज्जत किया था। लेकिन वास्तव में मेनन 1957 से 1961 तक रक्षामंत्री रहे, 1948 में रक्षामंत्री बलदेव सिंह थे।

आइये आज जानते हैं चीकू खाने के फायदे

चीकू
चीकू खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। भोजन के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह निश्चित रूप से लाभ प्रदान करता है।

चीकू के फल में 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत चर्बी और साढ़े पच्चीस प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमे विटामिन ए तथा विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है।

चीकू के फल में 14 प्रतिशत शर्करा भी होती है, इसमें फास्फोरस तथा लौह भी काफी मात्रा में होता है और क्षार का भी कुछ अंश होता है। चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है।

आइये जानते हैं चीकू खाने के फायदे –

1. आंखों के लिए अच्छा
चीकू में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से बुढ़ापे में होने वाली आखों की समस्यों को भी दूर किया जा सकता है।

2. सोर्स ऑफ़ एनर्जी
चीकू में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। जो लोग रोज़ व्यायाम और कसरत करते हैं। उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उन लोगों को चीकू रोज़ खाना चाहिए।

3. एन्टी-इंफ्लेमेटरी एजेंट
चीकू में टैनिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से यह एक अच्छा एन्टी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो यह कब्ज, दस्त, और एनिमिया जैसी बिमारिओं से बचाता है। साथ ही आंतों की शक्ति बढ़ता है, हृदय और गुर्दे के रोगों को भी होने से रोकता है।

4. कैंसर के ख़तरे से बचाता है
चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है। और इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो जो कैंसर से बचाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाता है।

5. हड्डियों के लिए गुणकारी
चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की अतिरिक्त मात्रा पायी जाती है। जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है। कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होने की वजह से हड्डियों को बढ़ने और मजबूती देने में चीकू बहुत लाभ दायक होता है।

6. कब्ज से राहत
चीकू में फाइबर (5.6/100g) मात्रा में पाया जाता है, इस लिए इसमें अच्छी मात्र में लैक्सटिव(रेचक) पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और अन्य संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।

इंदौर: मासूम के बलात्कारी को सजा-ए-मौत मिली

इंदौर
इंदौर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अपहरण और बलात्कार के बाद तीन माह की बच्ची की बेरहमी से हत्या के जुर्म में 26 वर्षीय शख्स को इंदौर की एक जिला अदालत ने आज फांसी की सजा देदी है।

समाज को शर्मसार करने वाले इस काण्ड में पुलिस ने बेहद तेजी से जांच पूरी की और आरोप पत्र पेश किये जाने के बाद अदालत ने हर रोज सुनवाई करते हुए वारदात के महज 22 दिन के अंदर अपना फैसला सुना दिया।

अपर सत्र न्यायाधीश वर्षा शर्मा ने मामले को विरल से भी विरलतम प्रकरण की श्रेणी में रखते हुए नवीन गाड़के को मृत्युदंड सुनाया, उसे दंड विधि अधिनियम 2013 के तहत अस्तित्व में आई भारतीय दंड विधान धारा 376 (ए) (बलात्कार के दौरान आई चोटों से पीड़ित की मृत्यु) और इसी विधान की धारा 302 (हत्या) के तहत सजा-ए-मौत सुनायी गई।

अदालत ने अपने 51 पेज के फैसले में टिप्पणी किया कि, मुजरिम ने जिस जघन्य और वीभत्स तरीके से क्रूरतापूर्ण और जंगली कृत्य किया है, इसे देखते हुए यह शख्स समाज में गैंगरीन जैसे रोग की तरह है।

जिस तरह चिकित्सक द्वारा किसी रोगी के शरीर के गैंगरीन प्रभावित हिस्से को ऑपरेशन के जरिए अलग कर दिया जाता है, उसी तरह ऐसे अपराधी से समाज को बचाने के लिये उसे समाज से बिल्कुल अलग करना आवश्यक है।

जिला अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने बताया कि पुलिस के गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने वारदात के सात दिन के भीतर तहकीकात पूरी कर 27 अप्रैल को अदालत में आरोप पत्र पेश कर दिया था। मामले में 28 अप्रैल को आरोप तय कर दिए गए थे।

नवाज शरीफ ने कहा, मुंबई आतंकी हमला पाकिस्तान ने ही कराया था

Nawaz Sharif
Nawaz Sharif

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने 2008 मुंबई हमले पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि 2008 में मुंबई में हुए सबसे खतरनाक आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था।

इससे पहले भारत के इस दावे को पाकिस्तान की तमाम सरकारें और संगठन नकारती रही हैं। लेकिन अब खुद नवाज शरीफ ने इस मामले में बोलकर पाकिस्तान की असलियत को खोलकर रख दिया है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन को दिए इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने कहा, आतंकी संगठन सक्रिय हैं। क्या हमें उन्हें सीमा पार करने और मुंबई में 150 लोगों की हत्या करने की इजाजत दे देनी चाहिए? रावलपिंडी आतंकरोधी अदालत में मुंबई हमलों का ट्रायल लंबित होने का हवाला देते हुए नवाज ने कहा, हमने सुनवाई क्यों नहीं पूरी की?

नवाज शरीफ को पनामा पेपर केस में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को दोषी करार दिया था, इसके बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।

पाकिस्तान इस बात को नकारता रहा कि 2008 के मुंबई अटैक में उसकी कोई भूमिका है। यहां तक कि भारत की ओर से डोजियर और पुख्ता सबूत देने के बाद भी वहां की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गाजियाबाद: लिव-इन में रह रही महिला की पार्टनर ने गला घोट कर की हत्या 

फौजी
छेड़छाड़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के पास गाजियाबाद में एक युवक ने  महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रात भर शव के साथ सोता रहा और शुक्रवार सुबह खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 47 वर्षीय महिला की दो महीने पहले ही फेसबुक पर 26 वर्षीय युवक से दोस्ती हुई थी और दोनों करीब एक महीने से लिव-इन में रह रहे थे। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि नैनीताल के बेतालघाट निवासी पंकज जोशी खोड़ा में ढाबा चलाता है। उसके माता-पिता गांव में रहते हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती मुंबई निवासी रेनू सिंह  से हुई थी। तब से दोनों में लगातार बातें होने लगी। फेसबुक पर दोनों ने नंबर भी एक्सचेंज किए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का कहना है कि महिला उस पर परिवार छोड़कर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी और ऐसा न करने पर फंसाने की बात कह रही थी। परेशान होकर उसने महिला की हत्या कर दी। वहीं पुलिस को शक है कि आरोपी का किसी और महिला से अफेयर चल रहा हो या उसकी शादी हो चुकी हो, जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला मुंबई के गोरेगांव की रहने वाली थी। करीब दो महीने पहले उसकी 26 वर्षीय पंकज जोशी से दोस्ती हुई। फेसबुक पर हुई यह दोस्ती प्यार में बदल गई और वह करीब एक महीना पहले मुंबई से गाजियाबाद युवक के पास आकर रहने लगी। बता दें, आरोपी ने रेनू की हत्या करने के बाद देर रात ही मुंबई निवासी उसके पति को सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शमशेरा’ फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त के बाद अब वाणी कपूर का नाम जुड़ा 

शमशेरा' फिल्म
शमशेरा' फिल्म

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यश राज फिल्म्स ने कुछ दिनों पहले ही कंफर्म किया है कि उनकी अगली फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर डकैत की भूमिका में नजर आएंगे, फिल्म शमशेरा के लिए रणबीर कपूर के अपोजिट हीरोइन की तलाश कई दिनों से जारी थी जोकि अब पूरी हो गई है।

इस फिल्म के लिए यशराज फिल्म्स ने एक बार फिर ‘बेफिक्रे गर्ल’ वाणी कपूर को चुना है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत का किरदार निभाने वाले है। इस फिल्म का ऐलान करते हुए यशराज फिल्म्स ने एक टीजर जारी किया था जिसमें कैप्शन दिया था, ‘करम से डकैत, धरम से आजाद’।

हाल ही में एक इंटरव्यू में  रणबीर कपूर ने कहा था। शमशेरा ठीक वैसी फिल्म है जिसका मुझे इंतजार था। मैं हिंदी कमर्शियल फिल्मों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मेरे दिमाग में हमेशा से एक इमेज थी कि एक हीरो को क्या करना चाहिए। शमशेरा मुझे वो सब करने की इजाजत देती है जो मेरे विचारों में था और ये एक बहुत उत्साही फिल्म है मेरे लिए। करण मुझे बिल्कुल एक अलग ही मेरे कंफर्ट जोन से बाहर ले जा रहे हैं और मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।

इस फिल्म को इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की तैयारी है और शूटिंग साल 2019 के बीच तक खत्म हो जाएँगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर का सामना विलेन के रोल में संजय दत्त से होगा और अब इस फिल्म से वाणी कपूर का भी नाम जुड़ गया है।

आप को बता दें, वाणी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ भी फिल्म करेंगी। इससे पहले वाणी कपूर को हम यशराज फिल्म्स की ही फिल्म बेफिक्रे में रणवीर सिंह के साथ ऑन स्क्रीन इश्क के पेंच लड़ाते देख चुके हैं।