28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 613

कांग्रेस ने नितिश कुमार को गठबंधन करने का दिया आफर

कांग्रेस ने नितिश कुमार
कांग्रेस ने नितिश कुमार को गठबंधन करने का दिया आफर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में गठबंधन की सरकार बनने से उत्साहित कांग्रेस नेताएमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्रा ने नीतीश कुमार को नए सिरे से गठबंधन के लिए ऑफर दिया हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा हैं, कि नीतीश कुमार सेक्यूलर विचारधारा के नेता हैं और कांग्रेस की कोशिश हैं कि सेक्यूलर विचारधारा वाले तमाम नेता एक मंच पर आएं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के पाप का घड़ा भर चुका हैं और पीएम मोदी की लेकप्रियता भी लगातार घटती जा रही हैं, कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा मानना हैं, कि बीजेपी एक डूबती नैया हैं,और राजस्थान व मध्य प्रदेश के चुनाव के बाद एनडीए में बड़े पैमाने पर भगदड़ होने वाली हैं।

मंत्री प्रेम कुमार ने विपक्ष के सरकार बनाने के दावे को बेकार की कवायद बताया हैं। प्रेम कुमार ने कहा हैं, कि बहुमत विधानसभा के फ्लोर पर साबित होता हैं और विपक्ष के पास बहुमत का आंकडा नहीं हैं। बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट हैं।

भारतीय सेना ने उड़ाए पाकिस्तानी रेंजर्स के बंकर

भारतीय सेना
भारतीय सेना ने उड़ाए पाकिस्तानी रेंजर्स के बंकर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah

भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया दिया है। बीएसएफ ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन और गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को दिया है।

बॉर्डर पर बीएसएफ ने पाकिस्तान का बंकर उड़ा दिया, इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हो गया है।  बीएसएफ ने 18 मई को पाकिस्तानी की तरफ से किए गए सीजफायर के उल्लंघन के बाद यह कार्रवाई की।

पाकिस्तान की तरफ से हुई इस गोलीबारी में एक जवान समेत 5 नागरिकों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान ने मोर्टार से बीएसएफ पोस्ट और उससे सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था।

इसी का जवाब देते हुए बीएसएफ ने कल पश्चिमी सीमा पर सैन्य दस्ते ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार एक पाकिस्तानी बंकर पर गोले दागे, बीएसएफ ने सीमा पार एक बंकर ध्वस्त कर दिया।

इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है, इस रिकॉर्डिंग में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी का भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

यूपी: सरकार ने अम्बेडकर की प्रतिमा हटाकर पंडित दीनदयाल की मूर्ति लगाने का दिया आदेश

पंडित दीनदयाल
पंडित दीनदयाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी सरकार ने आगरा नगर निगम में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की प्रतिमा लगाने का आदेश दे दिया है, बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग योगी सरकार को एक पत्र दिया था।

उस पत्र में जगन प्रसाद गर्ग ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से आग्रह किया था कि परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की दो मूर्तियां लगी हैं, जिसे बदलकर वहां भारतीय जन संघ के नायक और समाज सेवक पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की प्रतिमा लगनी चाहिए।

उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल के दस्‍तखत वाले आदेश में कहा गया है कि अगर प्रतिमा बदलने पर कोई बवाल होता है तो आगरा जिला प्रशासन और एसएसपी कानून-व्‍यवस्‍था को संभालेंगे।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने एक निजी चैनल से फोन पर कहा कि यह फैसला किसी का अपमान या भावना आहत करने के लिए नहीं बल्कि उन्‍हें प्रोत्‍साहित करने के लिए है।

पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय ने दलित अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी और उनकी प्रतिमा से दलितों को गर्व होगा, आगरा नगर निगम में आंबेडकर की दो प्रतिमाएं हैं, इनमें एक का अनावरण पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने बसपा के शासनकाल में किया था और दूसरी उससे पहले की है, इसे कहीं और लगाया जा सकता है।

आइये जानते हैं मछली खाने के फायदे

मछली
मछली खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लोग ये तो जानते हैं कि मछली खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लेकिन मछली खाने से शरीर के किस-किस अंग को फायदा पहुंचता है और किस तरह, ये कम ही लोगों को पता है।

जब भी मछली खाने की बात होती है तो लोग कहते हैं कि जो मछली ज्यादा खाते हैं, उनके बाल लंबे, काले और मोटे होते हैं। साथ ही उनकी आंखों भी खूबसूरत होती हैं।

मछली में लो फैट होता है और बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाने के कारण भी मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है, मछली में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

आइये जानते हैं इसके फायदे –

1. कैसर से बचाव में
जो लोग नियमित रूप से मछली का सेवन करते हैं उन्हें कैंसर होने का खतरा कम होता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव करता है। इसे खाने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है।

2. दिमाग तेज करने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा तेज दिमाग वाला बने तो उसे आज से ही मछली खि‍लाना शुरू कर दीजिए. मछली में मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क को तेज करने का काम करते हैं।

3. दिल की सुरक्षा के लिए
हार्ट पेशेंट्स के लिए मछली बहुत फायदेमंद है इसमें पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और उसकी मांस-पेशि‍यों को मजबूत बनाता है।

4. उच्च रक्चाप को नियंत्रित करने में
अगर आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आपको अभी दूसरे मांसाहार छोड़कर मछली खाना शुरू कर देना चाहिए, मछली में लो फैट होता है जिसकी वजह से हाई-ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने नहीं पाती है।

5. त्वचा और बालों के लिए
मछली में मिलने वाले ओमेगा-3 की वजह से इसका सेवन करने वालों की त्वचा और बाल खूबसूरत बने रहते हैं, इससे त्वचा की नमी नहीं जाने पाती है और बाल भी चमकदार बने रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी को मिला सबक -राहुल गाँधी

राहुल गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज दिनभर चले राजनैतिक नाटक के बीच येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से आज त्यागपत्र दे दिया है, येदियुरप्पा ने ऐसा कदम तब उठाया जब न्यायालय ने चार बजे से पहले भारतीय जनता पार्टी से बहुमत सिद्ध करने को कहा।

त्यागपत्र देने के बाद राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेहद घमन्ड भरा व्यवहार दर्शा रही हैं। राज्यों के लोगों द्वारा जनमत प्राप्त न होने के बावजूद सरकार बनाने के सारे हथकंडे अपना रही थी।

राहुल ने कहा कि घमंड की एक सीमा होती हैं, ऐसे में बीजेपी और आरएसएस को सबक से सीख लेनी चाहिए, विधायकों को खरीदने की कोशिशें की गई थी। भारत में जनता सबसे ऊपर हैं, आज यह साबित हो गया।

राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री का व्यवहार किसी पीएम की तरह नहीं एक तानाशाह की तरह है, राहुल ने कहा कि देश में कोई भी संस्थान ऐसा नहीं बचा है जिसपर संघ ने निशाना ना बनाया हो, यहां तक की गवर्नर को भी उन्होंने अपने कब्जे में लेने की कोशिश की।

करण जौहर ने माना सलमान खान हैं बालीवुड के दबंग

करण जौहर& सलमान खान
करण जौहर ने माना सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

करण जौहर ने कहा है कि उनकी फिल्म लस्ट स्टोरीज और सलमान की रेस 3 में किसी भी प्रकार का मुकाबला नहीं है। करन के अनुसार सलमान खान का स्टारडम बहुत बड़ा है उनके आगे उनकी फिल्म कहीं नहीं ठहरती हैं।

आईएएनएस के मुताबिक करन सलमान खान को मुख्य धारा की सिनेमा का रियल दबंग मानते हैं। उनके प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का इन्तजार रहता है और उनके प्रशंसक पूरे देश में हैं।

सलमान खान की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म ‘रेस 3’ 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्‍म के ट्रेलर और एक दिन पहले ही रिलीज हुए गाने ने यूट्यूब पर पहले ही कब्‍जा जमा रखा है। ऐसे में 15 जून को ही अपनी फिल्‍म ‘लस्‍ट स्‍टोरी’ के रिलीज करने पर करण जौहर ने साफ कह दिया कि उन्‍हें सलमान से टकराने का हक नहीं है।

लस्ट स्टोरीज’ में चार लघु फिल्में शामिल हैं, उनमें से हर एक का निर्देशन करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ 15 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

फिल्‍म ‘लस्‍ट स्‍टोरी’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर करण जौहर, भूमि पेडणेकर, जयदीप अहलावत, संजय कूपर, जोया अख्‍तर समेत अन्‍य सेलीब्रिटीज मौजूद रहे।

कर्नाटक: कांग्रेस ने कहा, “येदियुरप्पा का इस्तीफ़ा लोकतंत्र की जीत”

कर्नाटक
कर्नाटक में भाजपा का जाना लोकतंत्र की जीत

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा देने का ऐलान किया। जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई, सभी बहुत खुश हुए।

कांग्रेसियों ने जश्न मनाकर इस फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया। फ्लोर टेस्ट के दौरान येदियुरप्पा बहुमत के लिए 7 विधायक नहीं जुटा पाए और भावुक होते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की। सदन से निकलकर येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया, येदियुरप्पा के इस्तीफा देते ही कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की विजय बताया।

कांग्रेस के विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया, लेकिन न्यायपालिका ने फिर से लोकतंत्र को बचाने का काम किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे विधायक किसी के भी बहकावे नहीं आए,
गुलाम नबी आजाद ने न्यायपालिका को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्यपाल ने तो बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था, ताकि विधायकों की खरीद-फरोख्त हो सके, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के फैसले के रद्द करते हुए एक निश्चित समय में बहुमत साबित करने का फैसला दिया।

सर्वे : देश के भ्रष्ट राज्यों में तमिलनाडु अव्वल

corrupt states
Tamil Nadu

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सीएमएस इंडिया के 2018 की एक रिपोर्ट में कई तथ्य सामने आए हैं कि, सबसे अधिक भ्रष्टाचार तमिलनाडु में हैं। यहाँ पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सबसे कम कार्यवाही होती हैं।

कल जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार की सूची में आंध्र प्रदेश चौथे नंबर पर हैं। इस स्टडी में यह भी पाया गया कि कुछ राज्य जैसे महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, बिहार और तेलंगाना में लोगों की सक्रियता बहुत ज्यादा हैं।

सीएमएस इंडिया के आलोक श्रीवास्तव ने एक अखबार से बात करते हुए बताया कि, यह 12वें दौर का सर्वे था, इसमें कई तरह के सब-इंडिकेटर का  इस्तेमाल किया गया था, जिसमें तमिलनाडु भ्रष्ट राज्यों की सूची में अव्वल स्थान पर है।

अध्ययन में पाया गया कि विभिन्न राज्यों के सत्तर प्रतिशत से अधिक लोग रिश्वत लिए जाने की समस्या से ग्रसित हैं। सर्वाधिक भ्रष्टाचार शिक्षा , भूमि, स्वास्थ्य , पुलिस व यातायात में व्याप्त हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस के 2 ग़ायब विधायकों को लेकर पुलिस पहुंच रही विधानसभा

कर्नाटक
कर्नाटक में कांग्रेस 2 गायब विधायक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा में येदियुरप्‍पा सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले कांग्रेस के दो विधायक लापता थे, उनकी खोज-बीन दो वजहों से चल रही थी, पहली यह कि आज 4 बजे से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाने का कार्यक्रम है और दूसरा कांग्रेसी खेमे में उनके गायब रहने से काफी बेचैनी है।

अब यह खबर आ रही है कि इन दोनों विधायकों आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा को कड़ी पुलिस सुरक्षा में विधानसभा लाया जा रहा है, पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उन्‍हें होटल से लेकर रवाना हुई है।

इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उनके दोनों विधायकों का अपहरण कर लिया है, क्‍योंकि उसकी रणनीति है कि विधानसभा में शक्ति परीक्षण में ये दोनों विधायक शामिल न हो सकें और येदियुरप्‍पा विश्‍वास मत जीत लें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि बीजेपी की अब सबके सामने पोल खुल गई है, बीजेपी जानती है कि उनकी संख्या केवल 104 है, फिर भी वह कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को खरीदने का काम कर रही हैं।

कानपुर : जहरीली शराब से मौत होने का सिलसिला रुक नहीं रहा

कानपुर
जहरीली शराब से मौत होने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सरकार किसी की भी हो जहरीली शराब एक बड़ी समस्या के रूप में सभी प्रदेश में है। कानपुर  में एक नया मामला सामने आया है, सचेन्डि क्षेत्र में एक दरोगा सहित चार लोगों को जहरीली शराब ने हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया है।

इतना ही नहीं एक दर्जन से अधिक लोगों की आँखो की या तो रोशनी चली गई या तो दिखना कम हो गया। सूचना मिलने पर अधिकारी आए और लोगों को हेलेट अस्पताल ले जाया गया है।

क्षेत्र के दुल गांव में रामबालक का देशी शराब का ठेका है, हालांकि इसका समय दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक है, लेकिन यहां सुबह 6 बजे से ही शराब मिलने लगी थी।

इस घटना में राजेन्द्र कुमार निवासी सुरार, हेतपुर निवासी रिटायर्ड दरोगा जगजीवन राम और रजनीश शुक्ला की मौत हो गई जबकि कई अन्य बहुत मार हैं। मामले की जांच की जा रही है तथा जहरीली शराब कैसे बेचा जा रहा था उसका  पता लगाया जा रहा है।