28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 614

सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘मैं कल्कि अवतार हूं’

'मैं कल्कि अवतार हूं'
एक सरकारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दुनिया  अनोखे मामलों से भरी पड़ी है, कभी कभी कुछ बेहद पढ़े लिखे और जिम्मेदार लोग भी ऐसे कारनामे कर देते हैं कि लोग सोचने में मजबूर हो जायें।

एक ऐसा ही मामला गुजरात में सरदार सरोवर बान्ध से जुड़े एक पदाधिकारी का सामने आया है। सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी के इन्जिनियर रमेश चन्द्र फेकर विगत कई दिनों से अनुपस्थित थे।

वे विगत 8 माह में मात्र 16 दिन ही कार्यकाल आए इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा न आने का कारण पूछा गया जिसपर उन्होंने जो जवाब दिया कि लोगों को यकीन नहीं हुआ।

उन्होंने कारण बताया कि वे भगवान विष्णु के अवतार कल्कि के रुप हैं तथा उन्हें महसूस होने लगा कि उनके अन्दर अलौकिक शक्तियां हैं। वे विगत दो वर्षों से तपस्या कर रहे हैं जिस कारण देश में अच्छी वर्षा हो रही है तथा खेती को लाभ व पेयजल की समस्या दूर हो रही है।

फेफर ने कहा कि अब यह सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी को तय करना चाहिए कि एजेंसी के लिए मुझे आफिस में बैठा कर समय पास करवाना महत्वपूर्ण है कि, देश को सूखे से बचाने के लिए कुछ ठोस काम करवाना है। अधिकारी ने दावा किया, क्योंकि मैं कल्कि अवतार हूं इसलिए भारत में अच्छी बारिश हो रही है।

धोनी को गुस्सा कब आता है सुरेश रैना ने बताया

धोनी रैना
सुरेश रैना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महेंद्र सिंह धोनी को एक शांत खिलाड़ी माना जाता है, उनके हाव-भाव हमेशा शांत मिजाज़ी का ही परिचय देते हैं। इसलिए उन्हें क्रिकेट में ‘कैप्टन कूल’ की उपाधि मिली हुई थी।

अब आईपीएल 2018 में भी चेन्नई की कप्तानी करते हुए भी वह हमेशा कूल ही बने रहते हैं। पर कभी-कभी मैदान पर स्लो होने के कारण धोनी किसी फिल्डर पर ज़रुर गुस्सा करते हैं।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पूरी दुनिया धोनी के इस अंदाज को देखकर उस समय हैरान रह गई थी जब धोनी ने मनीष पांडे को टी-20 मैच में एक संभावित रन न लेने के लिए जमकर डांटा था।

अब चेन्नई की टीम रिकॉर्ड तीसरी बार आईपीएल खिताब जीतने के लिए बढ़ रही है। शायद इसलिए आईपीएल 2018 के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी कभी-कभी धैर्य खोते दिखाई पड़ते हैं।

अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन टीम को मिली कुछ हार की वजह गेंदबाजी और खराब फील्डिंग को माना जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी कई मौकों पर टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी से प्रभवित नहीं दिखाई पड़ते हैं, एक मैच के दौरान राजस्थान से मिली हार के बाद धोनी को गेंदबाजों पर गुस्सा करते देखा गया था।

खिलाड़ी सुरेश रैना का कहना है। उनका कप्तान चाहता है कि इस आईपीएल में उनकी टीम कम से कम गलतियां करे, उनका लक्ष्य तीसरी बार खिताब जीतना है। मैदान पर अक्सर मुस्कान के साथ दिखने वाले धोनी को उस समय गुस्सा आता है जब गेंदबाज या फील्डर लगातार गलतियां करते हैं।

सुरेश रैना ने बताया, गेंदबाजों को हर बार पूरी योजना बताई जाती है, उसी के हिसाब से गेंदबाजी करनी होती है। एक प्रोफेशन खिलाड़ी होने के नाते उन्हें यह पता होना चाहिए कि कैसे इस योजना को एक्जीक्यूट करना है, धोनी इसलिए खिलाड़ियों से कहते हैं, तुम्हें अपना खेल सुधारने की जरुरत है।

पीएम मोदी ने किया भारत की सबसे लंबी सड़क जोजिला सुरंग का उद्घाटन

जोजिला सुरंग
जोजिला सुरंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। यहां पीएम लेह में 19वें लद्दाखी आध्यात्मिक गुरु कुशक बाकुला की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आये हैं।

पीएम मोदी ने यहां 19वें लद्दाखी आध्यात्मिक गुरु कुशक बाकुला को श्रद्धांजलि दी है। लेह पहुंचकर पीएम मोदी ने श्रीनगर, करगिल और लेह के बीच सभी मौसमों में संपर्क मुहैया कराने वाली जोजिला सुरंग की आधारशिला रखी।

पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा साझा करने वाले इस क्षेत्र में मोदी की यह दूसरी यात्रा है। श्रीनगर से 450 किलोमीटर उत्तर में स्थित लेह में मोदी इससे पहले 12 अगस्त 2014 को आए थे और तब उन्होंने एक जल विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए लेह के शानदार लोगों का आभार जताता हूं, मैं यहां आकर खुश हूं, पीएम की यह यात्रा रमजान के पवित्र महीने के दौरान आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियानों को रद्द करने की केन्द्र की घोषणा के बाद हो रही है।

अब पेट्रोल पंप से उधार में भरवा सकते हैं पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल
उधार में भरवा सकते हैं पेट्रोल-डीजल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लोन उपलब्ध कराएगी, यह लोन डिजिटल आधार पर लोगों को दिया जाएगा।

इस संबंध में दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एसटीएफसी के एक बयान में कहा गया कि इस सुविधा से ग्राहक वाहन के लिए डीजल, पेट्रोल और लुब्रिकेंट को ऋण पर ले सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि, इस संबंध में लेनदेन नकदी और कार्ड रहित होगा। एसटीएफसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश रेवांकर ने कहा कि इससे छोटे ट्रांसपोर्ट मालिकों और खुद का ट्रक खरीदने वालों को आसानी होगी।

इंडियन ऑयल कर रही डीजल की होम डिलीवरी इससे पहले मार्च में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पुणे में डीजल की होम डिलीवरी शुरू की थी। शुरुआत में कंपनी ने केवल डीजल की होम डिलीवरी शुरू की थी। इसके सफल होने पर पेट्रोल की भी होम डिलीवरी शुरू की जा सकती है। ऐसा पेट्रोल पंप पर लगने वाली लंबी लाइन से राहत पाने के लिए किया जा रहा है।

कर्नाटक : फ्लोर टेस्ट का होगा लाइव टेलीकास्ट, विधानसभा की कार्यवाही शुरू

कर्नाटक
, विधानसभा की कार्यवाही शुरू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को राज्य विधानसभा में 4 बजे तक अपना बहुमत साबित करना होगा, फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के सभी विधायक विधानसभा पहुंचे और पद की शपथ लेली है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट करने का आदेश जारी किया है, कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा, बहुमत परीक्षण में पार्दशिता लाने के लिए लाइव टेलीकास्ट सबसे बेहतर विकल्प है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, विधानसभा सचिव सदन की कार्रवाई रिकॉर्ड करके लाइव फ़ीड प्रसारण के लिए स्थानीय चैनलों को दिया जायेगा।

फ्लोर टेस्‍ट से पहले येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में विधायकों के साथ बैठक की, और बाद में मीडिया से कहा, हम विधानसभा में बहुमत साबित करने पर पूरा भरोसा है।

शीर्ष अदालत ने येदियुरप्पा को फ्लोर टेस्‍ट के लिए राज्यपाल द्वारा दी गई 15 दिन की समयसीमा को घटाते हुए यह व्यवस्था दी है, विपक्षी जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के विधायकों द्वारा दलबदल, इस्तीफा देने या मतदान से दूर रहने की स्थिति को छोड़ दें तो बहुमत साबित करने के लिए आंकड़े बीजेपी के पक्ष में नजर नहीं आते हैं।

आइये आज जानते हैं संतरा खाने के फायदे

oranges
Orange

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संतरा हर किसी को बहुत ही ज्यादा पसंद आता हैं संतरा खाना आप सभी के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं संतरे को विटामिन सी का भण्डार माना जाता हैं।

सिर्फ एक संतरा खा कर आप विटामिन सी की दैनिक जरूरत को पूरा कर सकते हैं, इसके अलावा संतरे में एमिनो एसिड, विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमीनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मैगनीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।

आइये जानते हैं संतरा खाने के फायदे – 

1. कैंसर से बचाता हैं :– विटामिन सी से भरपूर संतरा एंटी-ऑक्सीडेंट का भण्डार हैं, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स सेल्स से बचाता हैं। संतरे में लाइमोनिन पाया जाता हैं जो हमारे शरीर में 8 से 10 घंटे तक एक्टिव रहता हैं जो हमारे शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता हैं।

2. बवासीर में लाभ पहुचाता हैं :- अगर आप बवासीर से पीड़ित हैं तो भोजन करने के पश्चात आपको आधा गिलास संतरे का जूस प्रतिदिन पीना चाहिए। इससे बवासीर में आराम मिलता हैं और पेट का अल्सर भी ठीक होता हैं।

3. सर्दी-जुकाम में लाभकारी :- संतरा खाने से आयरन को सोखने में सहायता मिलती हैं। संतरा खाने से जहा सर्दी-जुकाम से राहत मिलता हैं, वही सुखी खांसी से भी आराम मिलता हैं।

4. ह्रदय के लिए फायदेमंद :- संतरे में पाए जाने वाले पोटैशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखते हैं।

5. महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं :- गर्भवती महिलाओं, लीवर की बीमारी से पीड़ित महिलाओं को संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं, इससे प्रसव पीड़ा भी कम होती हैं और होने वाले बच्चे के विकास के लिए यह बहुत लाभकारी होता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को संतरा जरूर खाना चाहिए।

6. मक्खी-मच्छर दूर भगाए :- सूखे संतरे के छिलको का धुंआ अगर कमरे में फैला दिया जाये तो मक्खी, मच्छर और खटमल को मार गिराया जा सकता हैं।

7. टेंशन दूर भगाए :- संतरे का एक गिलास जूस मन और तन दोनों को शीतलता प्रदान करता हैं। यह टेंशन को ख़त्म करने का भी काम करता हैं। संतरे में पोटैशियम होता हैं जो दिमाग को ऑक्सीजन की सप्लाई करने में सहायता करता हैं, जिससे आपका मन शांत होता हैं और आप टेंशन से मुक्ति पा सकते हैं।

8. दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद – संतरे में विटामिन ए और सी पाये जाते हैं, इसलिए संतरा खाने से हड्डी और दांत स्वस्थ्य बनते हैं, संतरे के सेवन से दांत और मसूड़ो के रोग दूर होते हैं।

जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का कोच बना दिया लालचंद राजपूत को

लालचंद राजपूत
लालचंद राजपूत को जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का कोच बना दिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जिम्बाब्वे क्रिकेट की अपनी टीम के 2019 के वर्ल्डकप में क्वालिफाई न कर पाने के बाद नए खोज पूरी कर ली है।जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के पूर्व कोच लालचंद राजपूत को गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

राजपूत ने जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक की जगह ली जिन्हें मार्च में टीम के अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई होने में विफल होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।

राजपूत ने पीटीआई से कहा, उन्होंने मुझे कल संपर्क किया, यह मेरे लिये जिम्बाब्वे क्रिकेट को आगे ले जाने का अच्छा मौका है। जिम्बाब्वे ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में कहा, राजपूत पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से पहले तत्काल प्रभाव से काम संभालेंगे।

राजपूत 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे। वह अफगानिस्तान के कोच भी रह चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कोच का भार भी संभाल चुके हैं।

राजपूत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल दो टेस्ट मैच और चार वनडे खेले हैं। इसमें वनडे मैचों में तो वह सिर्फ 9 रन बना पाए थे, राजपूत का अंतरराष्ट्रीय करियर भले बहुत कामयाब न रहा हो, लेकिन प्रथम श्रेणी मैचों में वह जमकर कामयाब रहे हैं।

राजपूत अफगानिस्तान के भी कोच रह चुके हैं। लाल चंद राजपूत बेशक सक्रिय क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी उपलब्धियां कम नहीं हैं, वे मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं, इसके अलावा जून 2016 में उन्हें अफगानिस्तान टीम का हैड कोच भी बनाया गया था।

अब जल्द ही मोबाइल में लगेगा ई-सिम

ई-सिम
अब जल्द ही मोबाइल में लगेगा ई-सिम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, जल्द ही आपको ऐसी सुविधा मिलने जा रही है। जिससे आपको स्मार्टफोन में सिम लगाने या बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यही नहीं, मोबाइल ऑपरेटर बदलने पर भी नई सिम खरीदने या फिर बदलने की जरूरत अब आपको नहीं होगी, दूरसंचार विभाग ने इंबेडेड सिम (ई-सिम) के लिए गाइडलाइंस जारी की है, जिसके अनुसार, सभी टेलीकॉम कंपनियां ई-सिम की सुविधाएं दे सकती हैं।

अब यूजर्स किसी भी सर्विस प्रोवाइडर टेलीकॉम कंपनी से नया कनेक्शन लेता है तो उसके स्मार्टफोन में इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल यानी ई-सिम डाल दिया जाएगा, ई-सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की जानकारी टेलीकॉम कंपनी अपने डाटाबेस में दर्ज कर लेंगी।

नई गाइडलाइंस के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियां ई-सिम की सेवाएं दे सकती है। कंपनियों को ई-सिम की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की गारंटी देनी होगी। साथ ही टेलीकॉम कंपनियों को ये भी सुनिश्चित करना होगा कि ई-सिम के लाइसेंस की शर्तों का भी उल्लघंन ना हो।

ई-सिम के लिए कंपनियों को डाटा सेंटर भारत में ही बनाना होगा, नियमों के मुताबिक, सेंटर भारत के बाहर नहीं होना चाहिए, इसके अलावा, ई-सिम का सर्वर भी भारत में ही होना चाहिए।

इसके साथ ही विभाग ने प्रत्येक मोबाइल उपयोगकर्ता को अधिकतम 18 तक सिम का प्रयोग करने की भी इजाजत दे दी है। डॉट ने सिर्फ मोबाइल फोन के लिए नौ सिम के साथ मशीन-टू-मशीन मिलाकर कुल 18 सिम के प्रयोग की इजाजत दी है। मतलब कि एक यूजर को केवल अधिकतम 18 सिम कार्ड ही इश्यू की जा सकेंगी।

2018 के अंत तक 2 करोड़ गरीबों को मिलेगा अपना घर

गरीबों को मिलेगा
गरीबों को मिलेगा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अपने घर का सपना देख रहे ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मोदी सरकार अपनी महत्वकांक्षी योजना ‘सबके लिए घर’ को पूरा करने की तैयारी में है।

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ घर का तोहफा खुद पीएम मोदी देंगे। केंद्र की योजना है कि 2018 के अंत तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में गरीबों को 2 करोड़ घर बनाकर दिए जाएं।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, शहरों में कुल 1.18 करोड़ घरों का निर्माण 2022 के बजाए साल 2020 तक पूरा हो जाएगा, वहीं, ग्रामीण इलाकों में 1 करोड़ घरों का निर्माण इस साल के अंत तक आवंटित कर दिए जाएंगे।

सरकार की योजना के तहत गरीबों को घर देने का मकसद पीएम आवास योजना को ग्रामीण इलाकों तक लेकर जाना है, पहले इन्हीं इलाकों में घर दिए जाएंगे, गरीबों को घर मिलने से एक बड़ा बदलाव आएगा और न्यू इंडिया का निर्माण होगा।

पीएम आवास योजना के तहत सबसे ज्यादा घर उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं, राज्य के ग्रामीण इलाकों में घरों की कमी सबसे ज्यादा थी, यही वजह है कि पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 लाख घर बनवाएं हैं।

दिल्ली : सबके सामने रॉड और बेसबॉल बैट से महिला की पिटाई

महिला की पिटाई
महिला की पिटाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के सड़कों पर महिला की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला को लाठी और रॉड से बेरहमी से पीटा गया है।

जानकारी के अनुसार, उस महिला की पिटाई किसी और ने नहीं बल्कि उसके रिश्तेदारों ने ही संपत्ति विवाद के चलते की थी और ये सारी वारदात घटनास्थल के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस वीडियो ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि दिल्लीवासी कितने उदासीन हो चुके हैं। पिटाई के इस पूरे वाक्ये के दौरान किसी भी शख्स ने महिला को बचाने की कोशिश तक नहीं की।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में संपत्ति विवाद में तीन भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। इसमें अपने पति को बचाने के लिए पहुंची महिला पर उसके जेठ और उसके चार बेटों ने लोहे की रॉड और बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया।

सिर में चोट लगने के कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया, मृतक का नाम फरीदा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरीदा के जेठ मूसा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मूसा के चारों बेटे फरार हैं और पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है।