28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 612

ये जवान छोड़ना चाहता है भारतीय सेना

भारतीय सेना
भारतीय सेना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले दिनों सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने मिल रहे बेहद घटिया भोजन का मुद्दा उठाया था। वहीं अब भारतीय सेना का एक जवान कुछ महीनों से पाकिस्तान में कैद के दौरान हुए बुरे अनुभवों के कारण सेना को छोड़ने की बात की है।

18 महीने पहले एलओसी पार करके पाकिस्तान जाने वाले और उनकी कैद में रहने वाले भारतीय सैनिक चंदू चव्हाण ने भारतीय सेना छोड़ने की इच्छा जाहिर की हैं। सूत्रों के अनुसार, चव्हाण अभी खड़की मिलिट्री अस्पताल के मनोचिकित्सा वार्ड में भर्ती हैं।

चन्दु सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में फस गया  था, लेकिन सारे साथियों की तरह वे वापस न आ सके और दुर्भाग्यवश पाकिस्तानी सेना के हाथ लग गए ,उन्हें बन्दी बना लिया गया।

चार महीने बाद पाकिस्तान ने चंदू को भारत के हवाले किया था।  भारत लौटने के बाद चव्हाण को कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का सामना करना पड़ा और उसके बाद उन्होंने सजा भी भुगती।

चंदू ने बताया कि, मैं मिलिट्री अस्पताल के मनोचिकित्सा वार्ड में पिछले 20 दिनों से हूं। तीन दिन पहले मैंने मेरे सीनियर्स से खत लिखकर प्रार्थना की हैं, कि मुझे सेवामुक्त किया जाए, क्योंकि कुछ समय पहले जो मेरे साथ घटित हुआ हैं। उसके बाद मेरे लिए नौकरी करना कठिन हो गया हैं।

आइये आज जानते हैं जामुन खाने के ये फायदे

जामुन खाने के ये फायदे
जामुन खाने के ये फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जामुन एक मौसमी फल है, खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी हैं। जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा होता है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है।

जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। मधुमेह रोग में जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर सेवन किया जाता है। पाचन संबधित विकार और यकृत, जिगर के रोगों के लिए जामुन बहुत गुणकारी औषधी है।

जामुन खाने के फायदे –

1. पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

2. मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है।

3. मधुमेह के अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं, इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना फायदेमंद होता है।

4. अगर किसी को दस्त हो रहे जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है।

5. दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद होता है, इसके बीज को  पीस लीजिए, इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक ने बैंकिंग घोटाले की सूचना देने से किया इनकार

punjab national bank
पंजाब नेशनल बैंक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अनुच्छेद 19 के अंतर्गत लोगों को सूचना प्राप्त करने का प्रावधान हैं, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक ने नियमों का हवाला देते हुए सूचना देने से इनकार कर दिया। पीएनबी घोटाले के अन्तर्गत बैंक में 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का पता चला, जिसकी जांच जारी है।

पीटीआई के अनुसार, सूचना के अधिकार के अन्तर्गत बैंक से उस जांच का ब्यौरा देने को कहा, जिससे धोखाधड़ी का पता चला। साथ ही जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया था। लेकिन बैंक ने जवाब में कहा, चूंकि मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियां, कानून प्रवर्तन एजेंसियां कर रही हैं, ऐसे में जो सूचना मांगी गई है, सूचना के अधिकार कानून, 2005 की धारा 8(1) (एच) के तहत उसकी जानकारी नहीं देने की छूट है।

बैंक क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े घोटाले का पता इस साल की शुरूआत में चला। इस घोटाले को अंजाम हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा तथा गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक मेहुल चोकसी ने देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर किया था।

अभिनेता रणवीर सिंह ने विराट कोहली को बताया किंग

Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने कहा असली किंग हैं विराट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल 2018 का सबसे रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल गया। इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

हैदराबाद के खिलाफ खेले इस मैच के बाद बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी विराट कोहली के फैन बन गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हैदराबाद के साथ खेले गए इस मैच को देखने के बाद विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के दीवाने हो गए हैं।

बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन कप्तानी का नजारा भी इस मैच के दौरान देखने को मिला, लेकिन अपने आखिरी मैच में राजस्थान से हारने के बाद बेंगलुरु की टीम आईपीएल में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

इस मैच के बाद रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशयल टि्वटर हैंडिल से ट्वीट कर कहा कि, रणवीर ने एबी डिविलियर्स, टिम साउदी, केन विलियमसन और विराट कोहली की जमकर तारीफ की, रणवीर सिंह ने इस पूरे मैच को फॉलो किया।

रणवीर ने बेंगलुरु और विराट कोहली के दीवानेपन को आईपीएल की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण बताया, इस मैच में डिविलियर्स और मोइन अली ने अर्धधशतक लगाए, जबकि हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंदों पर 81 रनों की आक्रामक पारी खेली।

इलाहाबाद : बीजेपी MLA हर्षवर्धन ने SP से कहा, ‘तुम लातों के भूत हो, लातों से ही मानते हो’

बीजेपी MLA हर्षवर्धन
बीजेपी MLA हर्षवर्धन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी नेता इन दिनों सत्‍ते के नशे में चूर हैं। वे कायदे-कानून को भी ताक पर रखने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसी क्रम में एक ताजा मामला कल इलाहाबाद में देखने को मिला है।

यहां एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई पुलिस अधीक्षक को खुलेआम धमका रहे हैं।उन्‍होंने एसपी से कहा ‘तुम लातों के भूत हो, लातों से ही मानते हो।

कल मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ  इलाहाबाद के दौरे पर थे, इस दौरान उन्‍होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं संग बाघंबरी गद्दी मठ में बैठक बुलाई थी। इस बैठक में इलाहाबाद नॉर्थ से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भी पहुंचे थे।

वहां सुरक्षा में तैनात एसपी सुनील सिंह ने उनकी कार को अंदर जाने से रोक लिया था। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि वह उन्‍हें पहचान नहीं पाए थे, तभी हर्षवर्धन ने उन्हें ऐसी बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने जब उन्हें रोका तब बीजेपी विधायक हर्षवर्धन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया, इसके बाद वह कार से उतरे और एसपी पर बरस पड़े और फिर इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ अंदर चले गए।

लुकाछिपी खेलते वक्त हुई दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

लुकाछिपी खेलते
लुकाछिपी खेलते वक्त हुई दो बच्चों की मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दुर्भाग्य कहा जाए या लापरवाही लेकिन कुछ घटनाओं के बाद सिवाए पछताने के कुछ रह जाता हैं। तो वो होता हैं ,दुख और आसूँ, ऐसी ही एक घटना बिजनौर की हैं, जहाँ खेल खेल में दो परिवारों के चिराग़ बुझ गए।

बिजनौर के गांव पिलाना में दो बच्चे लुकाछिपी का खेल खेलते समय एक व्यक्ति के घर में रखे पुराने संदूक के अंदर छुपकर बैठ गए। तभी गलती से संदूक का कुंदा लग गया।

दोनों बच्चों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने गांव वालों के साथ उन्हें तलाशना शुरू किया, लेकिन बच्चों का पता नहीं लग सका, काफी देर तक तलाशने के बाद उनकी नजर घर में रखे संदूक पर पड़ी।

संदूक के खोलने पर दोनों बच्चे बेहोश अवस्था में मिले, परिजन दोनों बच्चों को उपचार के लिए बिजनौर ले गए। उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई, मौत होने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के पिलाना निवासी रामवीर त्यागी का पुत्र अथर्व गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।जबकि गांव के ही महेंद्र प्रजापति का पुत्र मानव प्रजापति गांव के गायत्री विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र था।

गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने-अपने घर पहुंचे, बच्चे कुछ देर खेलने की बात बताकर घर से निकले थे, लोगों के अनुसार दोनों बच्चे गांव के कुछ बच्चों के साथ लुकाछिपी का खेल रहे थे, दोनों बच्चे खेल खेलते समय एक व्यक्ति के घर में रखे पुराने संदूक के छिपकर बैठ गए थे, यह घटना एक बड़ी सीख देती हैं, कि बच्चों की हरकतों पर ध्यान रखें और उन्हें ज्यादा देर अकेला न छोड़ें।

31 मई तक बैंक अकाउंट में रखना होगा 342 रुपए का बैलेंस

बैंक अकाउंट
बैंक अकाउंट में रखना होगा 342 रुपए का बैलेंस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अगर आप अपने परिवार को 4 लाख रुपए का सुरक्षा कवच देना चाहते हैं तो अपने बैंक अकाउंट में 342 रुपए जरूर रखें, क्योंकि इस महीने के अंत में आपको यह बैलेंस अपने बैंक खातों में रखना होगा।

मोदी सरकार की दो योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना है तहत आपको इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है, इसके लिए आपको बतौर किश्त 342 रुपए रखने होते हैं। यदि आपने भी इन दोनों स्कीमों में खुद को पंजीकृत कराया है तो आपको यह बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा और सुरक्षा बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम मई महीने के अंत में जाता है। जीवन ज्योति बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 330 रुपए है। जबकि सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम 12 रुपए है।कुल मिलाकर दोनों इंश्योरेंस का प्रीमियम 342 रुपए है।

अगर मई के अंत तक यह बैलेंस आपके अकाउंट में नहीं रहा तो इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा 4 लाख रुपए का सुरक्षा कवच दोनों योजना की कुल कवर रकम है।

इस योजना का लाभ 18 से 70 साल तक की उम्र के लोग उठा सकते हैं, इस योजना का वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 12 रुपए है, इस योजना का प्रीमियम भी सीधे बैंक खाते से कटता है।

योजना लेने के वक्त ही बैंक खाते को योजना से लिंक कराना होता है। योजना के तहत इंश्योरेंस धारक की एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर या विकलांग होने पर 2 लाख का दुर्घटना बीमा मिलता है। स्थायी रूप से आंशिक विकलांग होने पर 1 लाख रुपए का कवर मिलता है।

छत्तीसगढ़ में हुआ नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ नक्सली हमला
नक्सली हमला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छत्तीसगढ़ के दान्तेवाडा में आज नक्सलियों ने बारूदी सुरन्ग में विस्फोट कर दिया जिस घटना में 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये हैं।

भारत में नक्सलियों की समस्या कई दशकों से है, देश के कई राज्यों में नक्सली बेहद सक्रिय हैं तथा हिंसक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उड़ीसा से आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं। दंतेवाड़ा जिले में किरन्दुल चोलनार मार्ग पर सड़क निमार्ण की सुरक्षा डियूटी में जा रहे जवानों के वाहन को नक्सलियों ने पुलिया के नीचे बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया, जिससे उसमें सवार पांच जवान मौके पर ही शहीद हो गए।

दंतेवाड़ा के अपर पुलिस अधीक्षक जी.एन.बघेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, घायल जवानों को इलाज के लिए भेज दिया गया हैं।उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं।

नक्सलियों ने वाहन को उड़ाने के बाद शहीद और घायल जवानों से चार इंसास एवं दो ए.के.47 राइफल भी लूट ले गए, नक्सलीयो के खिलाफ इन दिनों सख्त कार्यवाही की जा रही हैं, कई नक्सली मारे जा चुके हैं, सुरक्षा बल इसे उसी की बौखलाहट बता रहे हैं।

गुरूग्राम: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने

गुरुग्राम
गुरुग्राम में एक बेहद दरिन्दगी भरी घटना आयी सामने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुरूग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक पिता अपनी नाबालिग पुत्री का 6 माह से बलात्कार कर रहा था, पुत्री ने जब मां को सूचना दिया तो पहले तो यकीन नहीं हुआ। लेकिन घर आकर देखने पर उनके होश उड़ गये और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस इंस्पेक्टर पूनम सिंह ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही उस लड़के के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पिता को ऐसा करने पर कोई अफसोस नहीं हैं, पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के साथ भी बहुत सामान्य व्यवहार किया। उसने इस बात को कुबूल किया हैं कि वो पिछले 6 महीने से अपनी 13 साल की बेटी से रेप कर रहा था।

मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, बच्ची का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। सौतेली मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार की रहने वाली है, पति एक निजी कंपनी में मजदूरी करता हैं।

पति की पहले भी शादी हुई थी, पहली शादी से उसे 13 साल की बेटी और नौ साल का बेटा है, पहली पत्नी बिहार में ही रहती है, जबकि दोनों बच्चे उनके साथ पटौदी में रहते हैं।