28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 611

प्रोड्यूसर बने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, नेटफ्लिक्स के साथ किया समझौता 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति
प्रोड्यूसर बने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा जल्द ही नेटफ्लिक्स के टीवी शोज़ में नजर आ सकते हैं। दोनों ने नेटफ्लिक्स के साथ एक कई सालों का समझौता किया है, जिसके तहत वे नेटफ्लिक्स के साथ टीवी शो और फिल्में बनाएंगे।

नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा, हायर ग्राउंड प्रोडक्शन के तहत ओबामा स्क्रिप्टेड और अन-स्क्रिप्टेड सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्में प्रोड्यूस करेंगे। इसके दुनियाभर में 125 मिलियन सब्सक्राइबर होंगे। नेटफ्लिक्स यूएस ने ट्वीट कियाअमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने फिल्म और नेटफ्लिक्स के लिए सीरीज निर्माण को लेकर साथ कई साल का एक समझौता किया है। जिसमें वे फिल्में, सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, फीचर प्रोड्यूस करेंगे।

मिशेल ओबामा ने कहा, हमें अपने आस-पास की दुनिया के बारे में अलग तरह से सोचने के लिए, और दूसरों को अपने दिमाग और दिल खोलने में मदद करने के लिए कहानियों की शक्ति पर विश्वास है और नेटफ्लिक्स की अद्वितीय सेवा कहानी बताने के उस खांचे में पूरी तरह फिट होती है। इसीलिए हमें नेटफ्लिक्स के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है।

वही बराक ओबामा ने कहा, इसलिए मिशेल और मैं नेटफ्लिक्स के पार्टनर बनकर एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि क्रिएटिव आवाज, इंस्पायरिंग टैलेंट को हम दुनिया के सामने ला सकेंगे।

आइये आज जानते हैं काले अंगूर खाने के फायदे

काले अंगूर
काले अंगूर खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

काला अंगूर विटामिन C और विटामिन E का अच्छा स्रोत है, अतः काले अंगूर के सेवन से युवा, चिकनी और निखरी हुई त्वचा मिलती है। काले अंगूर को नियमित रूप से खाने से माइग्रेन सरदर्द में आराम मिलता है।

इन अंगूर में पाए जाने वाला Lutein और Zeaxanthin तत्व आँखों को स्वस्थ रहता है और नेत्र ज्योति बढ़ाता है। काला अंगूर खाने से LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय की मांसपेशियों को होने वाले नुकसान घटता है।

काले अंगूर डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं। काले अंगूर में प्रचुर फाइबर रेशे होते है जोकि शुगर लेवल घटाते हैं। फाइबर से भरपूर काला अंगूर पाचन भी सुधारता है।

अगर आपकी त्वचा का रंग अनियमित है तो काले अंगूर का रस लगायें, थोदी देर बाद ठंडे पानी से धो दें, काले अंगूर में पाए जाने वाले Polyphenols त्वचा के uneven tone को सामान्य करते हैं।

झड़ते बालों के लिए काला अंगूर बहुत फायदेमंद माना गया है। काले अंगूर के बीजों को मसल कर बालों की जड़ों में लगायें और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धोएं, इसमें पाए जाने वाला Linoleic acid बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने से बचाता है।

काला अंगूर किडनी समस्या में भी लाभदायक है, काला अंगूर यूरिक एसिड का स्तर कम करके किडनी प्रेशर को कम करता है, इस अंगूर में एंटी ओक्सिडेंट और Anti-mutagenic गुण होते हैं। जिसकी वजह से यह सभी प्रकार के कैंसर खासकर ब्रैस्ट कैंसर से बचाव करता है।

पाकिस्तान की गोलीबारी में 8 माह के मासूम की मौत, 6 घायल

terrorist-attack-near-srinagar-airport-jaish-e-mohammed-took-responsibility-for-this-attack

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में सीमा चौकियों और गांवों को मोर्टार के गोलों का निशाना बनाया, जिससे आठ महीने के एक बच्चे की मौत हो गयी और एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई इलाकों में सीमा पार से गोलीबारी की गई जिसका भारतीय सैनिकों ने जवाब दिया। आठ महीने का नितिन कुमार नियंत्रण रेखा पर पल्लनवाला सेक्टर में अपने घर के बाहर अपने परिवार के साथ सो रहा था, तब पाकिस्तान की गोलीबारी में उसकी मौत हो गयी, जबकि अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार के गोलीबारी में प्रभावित हुए कुछ लोगों से मिलीं और घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि गोलीबारी ऐसे समय में हुई जब रमजान का महीना शुरू ही हुआ। बीएसएफ ने बताया कि सीमा पार से सुबह करीब सात बजे से मोर्टार से गोले दागने शुरू हुए थे, पाकिस्तान की गोलाबारी में विक्रम, चिनाज और जबोवाल की सीमा चौकियां प्रभावित हुईं।

भारी गोलीबारी से स्थानीय लोगों के बीच भय उत्पन्न हो गया और उन्होंने अपने घर खाली करने शुरू कर दिये हैं। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता ने बताया कि अरनिया में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलेबारी में 62 साल की एक महिला दर्शना देवी और एक एसपीओ सहित छह लोग घायल हो गए हैं।

आईपीएल में पंजाब की टीम प्लेऑफ से हुई बाहर

आईपीएल
आईपीएल में पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद टूटी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल के 11वें सीजन के आखिरी लीग मैच में चेन्नई ने पंजाब को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को तोड़ दिया है, इस मैच में चेन्नई के लिए सुरेश रैना और दीपक चाहर की पारियां खास रहीं।

चेन्नई की टीम ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को केवल 153 रनों पर ही रोक दिया, जिसके बाद चेन्नई के लिए भी यह लक्ष्य आसान नहीं रहा लेकिन 19.1 ओवर में ही पांच विकेट खोकर धोनी की टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया।

पंजाब के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था वह भी काफी बड़े अंतर से क्योंकि इससे एक मैच पहले ही मुंबई की टीम दिल्ली की हाथों हार कर प्लेऑफ से बाहर हो गई जिससे पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिल गया।

लेकिन इसके लिए पंजाब को जीत के साथ साथ बेहतर रनरेट की भी जरूरत थी। जब चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह तय हो गया था कि पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में कम से कम 53 रनों की जीत हासिल करनी होगी जिसके लिए जरूरी था कि टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करे।

लेकिन पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के दूसरे और लुंगी एनगिडी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर क्रिस गेल बिना खाता खोले विकेट के पीछे कप्तान धोनी को कैच देकर आउट हो गए, कप्तान धोनी ने भी काफी धीमी अपील की थी, लेकिन अंपायर के निर्णय देने से पहले ही क्रिस गेल पवेलियन की ओर चल दिए।

केवल तीन ओवर में ही 15 रन पर दो विकेट खोने पर टीम पर काफी दबाव था, इसके बाद लुंगी एनगिडी अपना दूसरे ओवर करने आए, वे अपनी तेज गेदों से पंजाब के केएल राहुल को काफी परेशान करते नजर आए, लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर एनगिडी की शानदार इनस्विंगर गेंद को ठीक से पढ़ नहीं पाए और बोल्ड आउट हो गए।

इस तरह लुंगी के दबाव का काम आया और 4 ओवर तक पंजाब की टीम केवल 16 रनों पर तीन विकेट खोकर भारी दबाव में आ गई क्योंकि पूरे सीजन में टीम के दो ही बल्लेबाज चल रहे थे और वे ही पेवलियन लौट चुके थे।

बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने जज लोया की मौत पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिव्यू पिटीशन

जज लोया
जज लोया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

न्यायाधीश लोया की मौत पर जांच किए जाने की मांग को लेकर खारिज की जा चुकी जनहित याचिका पर पुनर विचार करने हेतु पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई हैं।

पुनरविचार याचिका बाम्बे लायर्स एसोसिएशन ने दाखिल की हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने विशेष सीबीआई जज बीएच लो‍या की मौत की स्वतंत्र जांच कराने से मना कर दिया था।

जज बीएच लोया की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा  हैं, कि उनकी मौत प्राकृतिक थी और इसकी जांच नहीं होगी। पीठ ने कहा कि गेस्ट हाउस में लो‍या के साथ ठहरे चार अन्य जजों के बयान पर शक करना उचित नहीं हैं।

ये याचिकाएं कांग्रेस नेता तहसीन पुनवाला, बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन और एक पत्रकार बीएसए लोने ने दायर की थी। लो‍या बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मामले की सुनवाई कर रहे थे, उनकी 2014 में रहस्यमय हालात में नागपुर में मौत हो गयी थी। डॉक्टरों ने इसका कारण हार्ट अटैक बताया था।

जटिस लोया हाइफ्रोफाइल सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ कांड की सुनवाई कर रहे थे। जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अभियुक्त हैं। लोया की एक दिसंबर, 2014 को नागपुर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।  जहां वह अपने एक सहयोगी की बेटी की शादी में गये थे।

सरकारी बंगला न खाली करने के लिए मायावती कर रही हैं काम

मायावती
मायावती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

न्यायालय के सख्त रुख के बाद जहाँ उत्तर प्रदेश के  सालों से सरकारी बंगलो में जमे नेता नया ठिकाना खोज रहे हैं, वहीं मायावती ने इसे काबिज किए रहने की एक नया तरीका खोज निकाला हैं।

ऐसा माना जा रहा हैं, कि सरकारी बंगला बचाने की यह बसपा सुप्रीमो की अगली कवायद हैं, उम्मीद की जा रही हैं, कि मायावती अपने अगले कदम के तौर पर बंगले के अंदर ही कांशीराम संग्रहालय होने की दलील दे सकती हैं।

अगर मायावती की यह दलील राज्य संपत्ति विभाग द्वारा स्वीकार कर ली जाती हैं, तो पूर्व मुख्यमंत्री का यह बंगला बच सकता हैं, बसपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती का ताजातरीन पता बंगला नंबर 13ए माल एवेन्यू में हैं, ये बंगला उन्हें साल 1995 से आवंटित किया गया हैं।

बंगला खाली करने के प्रदेश सरकार के नोटिस को बसपा प्रमुख ने रिसीव कर लिया हैं, जिसे अब जल्द ही खाली करना होगा, जानकारी के अनुसार, बसपा सुप्रीमो इसी हफ्ते राजधानी लखनऊ आ रही हैं।इसी दौरान वो अपने नए पते का ऐलान कर सकती हैं।

माना जा रहा हैं, कि जल्द ही मायावती अपने नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगी, सूत्रों के अनुसार, उनका नया पता 9, मॉल एवेन्यू होगा, 9, माल एवेन्यू में इन दिनों रंगरोगन और मरम्‍मत का कार्य भी शुरू हो गया हैं।

तो यह तो साफ हैं, कि मायावती अपनी चाल कामयाब न हो पाने की स्थिति में नये मकान में जाने को तैयार हैं, लेकिन ऐसा लग रहा हैं। कि मायावती अपने इस बंगले का मोह छोड़ नहीं पा रही हैं, और उसे अपने पास रोके रहने की हर अंतिम कोशिश को अंजाम देने की तैयारी कर रही हैं।

निपाह वायरस अब भारत में पसार रहा है पैर, केरल में इस वायरस से 12 की हुई मौत

निपाह वायरस
निपाह वायरस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अफ्रिकी देशों में चमगादड़ से फेलने वाले इबोला वायरस ने कई लोगों की जान ले ली हैं। अब भारत के केरल में चमगादड़ और सुअर से फेलने वाले निपाह वायरस ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी हैं।

केरल के कोझिकोडे जिले में निपाह वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई हैं। पुणे के नेशनल वर्गोलॉजी इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया हैं। कि केरल के कोझिकोडे में संदिग्ध बीमारी से पीड़ित लोग निपाह वायरस से संक्रमित हैं।

ऐसा पहली बार देखने को मिला हैं, जब इस बीमारी से मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है, रिसर्च वैज्ञानिकों ने बताया हैं, कि यह वायरस खासकर जमगादड़, सुअर और अन्य जानवरों के माध्यम से फैलता हैं।

निपाह वायरस (NiV) से होने वाला संक्रमण एक ऐसा संक्रमण हैं। जो जानवरों से इंसानों में फैलता हैं, यह वायरस जानवरों और इंसानों में गंभीर किस्म की बीमारी पैदा करता हैं।

निपाह वायरस पहली बार 1998 में मलेशिया के कैम्पुंग सुंगाई निपाह में सामने आया था। यहां सुअरों के जरिए इंसनों में वायरस फैला था। चूंकि निपाह नाम जगह में इसकी पहचान हुई इसलिए इस वायरस का नाम निपाह वायरस रखा गया।

निपाह वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए भारत सरकार ने विशेषज्ञों की एक टीम को केरल भेजा हैं, सरकार ने लोगों से अपील की हैं, कि गिरे हुए फलों का सेवन न करें ये सुअर या चमगादड़ के कारण वायरस से ग्रस्त हो सकते हैं तथा बीमारी फैला सकते हैं।

गुजरात : राजकोट में दलित की पीट-पीटकर की गयी हत्या

राजकोट में दलित की पीट-पीटकर की गयी हत्या
राजकोट में दलित की पीट-पीटकर की गयी हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात के राजकोट में एक दलित को पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के मालिक ने चोरी के आरोप में एक दलित की पिटाई कर दी, जिससे वह व्यक्ति मर गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है, घटना कल की है, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी  ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है।

गुजरात के राजकोट में एक फैक्ट्री मालिक पर दलित को पीट पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। वायरल हो रहे वीडियो में दलित युवक को दीवार से बांधकर कुछ लोग बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित का नाम मुकेश वान्या है, वीडियो सामने आने के बाद शापर वेरावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि मुकेश वान्या और उसकी पत्नी और एक सविता नाम की अन्य महिला फैक्ट्री परिसर में कचरा बीन रहे थे तभी फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उनपर हमला कर दिया।

शापर के PSI रमेश सिंधू ने बताया कि, कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं को बेल्ट से पीटकर भगा दिया, इसके बाद वान्या को रस्सी से बांधकर लोहे के रॉड से उसकी पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक, कुछ देर में दोनों महिलाएं अपने रिश्तेदारों के साथ वान्या को छुड़ाने के लिए आईं, राजकोट सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही  वान्या की मौत हो गई।

कांग्रेस MLA ने कहा, बीजेपी ने नहीं किया मेरी पत्नी को कोई भी फोन, फर्जी है आडियो

कांग्रेस MLA ने कहा,
कांग्रेस MLA ने कहा,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा में बहुमत नहीं होने के चलते बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैलेकिन इसके बाद भी राजनीतिक हलचल बढ़ता ही जा रहा है।

येल्लापुर से कांग्रेस के MLA शिवराम हेब्बार ने कहा है कि न्यूज चैनलों पर एक ऑडियो चलाया जा रहा है।जिसमें उनकी पत्नी को बीएस येदियुरप्पा सरकार का समर्थन देने के एवज में तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने इस ऑडियो को गलत बताया है। साथ ही कहा है कि इस ऑडियो में उनकी पत्नी की आवाज नहीं है।

शिवराम हेब्बार ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मीडिया के जरिए ही उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी को बीजेपी की ओर से प्रलोभन दिया गया था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी पत्नी को बीजेपी की ओर से कोई फोन नहीं आया था।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस झूठे ऑडियो को रिलीज करने वाले को धिक्कार है।यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है और मैं इसकी निंदा करता हूं। शिवराम हेब्बार ने आखिर में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए येल्लापुर की जनता का धन्यवाद किया है।

पाकिस्तान कल मांग रही थी रहम की भीख, आज अरनिया में दागे मोटर के गोले

पाकिस्तान कल मांग रही थी रहम की भीख
पाकिस्तान कल मांग रही थी रहम की भीख

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सीमा पर हालात सामान्य होते नज़र नहीं आ रहे हैं। फिर से एक बार जम्मू में पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर तोड़ने की घटना सामने आई हैं। जबकि कल तक पाकिस्तान भारत से याचना करता नज़र आ रहा था।

जम्मू के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में जारी इस मुठभेड़ के चलते आसपास के स्कूलों को बंद कर दिया गया है साथ ही गांव वालों से अपील की गई हैं,कि वो घर से बाहर ना निकलें।

आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन के दौरान एक जवान घायल हो गया हैं। वहीं पाकिस्तान अरनिया सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे हैं ,जिसमें भी एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया हैं।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में सुबह करीब सात बजे से मोर्टार से गोले दागने शुरू किए, पाकिस्तानी रेंजरों ने तीन सीमा चौकियों पर हमला किया, वहां तैनात जवान भी इसका मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।

वहीं सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर इलाके में भी रविवार रात पाकिस्तानी जवानों ने छोटे हथियारों और मोर्टार से बीएसएफ की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। सबसे अधिक बार सीज़फायर का उल्लंघन जम्मू और कश्मीर में ही किया जा रहा है जबकि राजस्थान, पन्जाब तथा अन्य सीमाओं में स्थितियां इतनी भयानक नहीं हैं।