28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 610

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘साहो’ एक सीन के लिए 90 करोड़ रुपए खर्च

प्रभास
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बाहुबली स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘साहो’ का दुबई शेड्यूल खत्म हो गया है। ‘साहो’ से जुड़ी एक ऐसी दिलचस्प खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद फँस में फिल्म देखने की बेसब्री पहले से दोगुना होने वाली हैं। इस फिल्म का एक्शन सीन शूट करने के लिए मेकर्स ने 90 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। प्रभास ने खलीज टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फिल्म ‘साहो’ से जुड़े कई अहम खुलासे किए।

साहो’ के एक्शन सीन्स को केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है। प्रभास ने बताया, फिल्म के 90% फाइट सीन्स रियल हैं। दर्शक कारों को रियल में हवा में उड़ते हुए देखेंगे। एक्शन सीन को फिल्माते वक्त हमने 37 कारों और 5 ट्रकों को तबाह किया है। ऐसे में प्रभास के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम फैंस की उपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए काफी मेहनत कर रही है।

प्रभास ने इस फिल्म के बारे में बातचीत में कहा, “हमारे पास प्लान था और इसके लिए हम दो साल पहले केनी बेट्स से मिले। केनी फिल्म की शूटिंग के लिए अबु धाबी आए और उन्हें लोकेशंस बेहद पसंद आई। वह सब कुछ लाइव शूट करना चाहते थे।” हमें अबू धाबी में बड़े ब्रिज, बिल्डिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और लंबी चौड़ी सड़कों पर शूट करने को मिला। इसके लिए कई बार ट्रैफिक को भी रोका गया। शूटिंग के वक्त अथॉरिटी ने हमें भरपूर सहयोग दिया।

बता दें कि प्रभास के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों का लुक सामने आ चुका है। प्रभास के साथ-साथ इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। फिल्म साल 2018 में ही रिलीज होगी हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं।

मेरे पिता ने सब बर्बाद किया है – सोनम कपूर

सोनम कपूर
मेरे पिता ने सब बर्बाद किया है - सोनम कपूर

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

कुछ दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से सोनम कपूर ने शादी की थी। जिसमें सभी ने खूब मस्ती की थी और अब जमकर वे अपनी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ का प्रमोशन कर रही हैं।

सोनम कपूर अक्‍सर बॉलीवुड में फेमिनिस्‍म से लेकर महिलाओं के लिए समान पे तक जैसे कई विषयों पर बात करती रहती हैं, लेकिन एक इंटरव्‍यू में जब सोनम से बॉलीवुड में महिलाओं की स्थिति पर सवाल पूछा गया। तो सोनम ने बॉलीवुड में इस हालत का ठीकरा अपने ही पिता अनिल कपूर के सिर पर दे दिया।

सोनम कपूर, करीना कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तल्‍सानिया हाल ही में यूट्यूब चैनल फिल्‍म कंपेनियन के एक इंटरव्‍यू में पहुंचीं, यह इंटरव्‍यू आज ही यूट्यूब पर प्रसारित किया गया है।

इस इंटरव्‍यू में बॉलीवुड में महिलाओं की स्‍थि‍ति पर बात करते हुए सोनम ने कहा, मेरे पिता (अनिल कपूर) और अमित अंकल (अमिताभ बच्‍चन) ने यह सब काफी हद तक बर्बाद किया है।

50 और 60 के दशक में इंडस्‍ट्री में हमारे पास नूतन जी थीं। वहीदा रहमान जी थीं और फिर एंग्री यंगमैन आते हैं, मेरे पिता आए अपनी भीड़ूगिरी के साथ और तब वहां से यह सब शुरू हुआ।

सोनम की इस बात पर करीना कपूर ने भी उनका साथ दिया, सोनम ने कहा कि मैं अपने पिता से भी कह चुकी हूं कि आपने यह सब मेरे लिए बर्बाद किया है। बाद में हंसते हुए सोनम ने कहा कि हालांकि मैं उनसे बहुत प्‍यार करती हूं।

लाडली जीवा ने आईपीएल के इस सफर में दिया पापा का साथ

लाडली जीवा
लाडली जीवा इस सफर में दिया पापा का साथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल 2018 में चेन्नई ने अपना आखिरी मैच अपने दूसरे होम ग्राउंड पुणे में खेला। पंजाब के साथ खेले गए इस मैच में चेन्नई ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है।

तमिलनाडु में कावेरी मुद्दे की वजह से चेन्नई को अपना होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम छोड़ना पड़ा था, इसके बाद पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को चेन्नई का होम ग्राउंड बनाया गया था। जहाँ चेन्नई ने अपना आखिरी मैच जीता और इस मैदान को अलविदा कहा।

पुणे स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में जाने का एक वीडियो महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने एक भावुक संदेश भी दिया है।

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी है। आईपीएल 2018 के पूरे सफर में जीवा ने अपने पापा का साथ निभाया है और चेन्नई के दूसरे होम ग्राउंड को छोड़ते वक्त भी जीवा उनके साथ थीं।

महेंद्र सिंह धोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, आईपीएल के इस सीजन में पुणे के ड्रेसिंग रूम तक मेरे आखिरी वॉक में जीवा ने मेरा साथ दिया. हमें सपोर्ट और पूरा स्टेडियम पीले सागर में बदलने के लिए पुणे का भी शुक्रिया।

पुणे के इस मैदान पर पंजाब को हराने के बाद महेंद्र धोनी और जीवा का एक और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में जीवा अपने नटखट अंदाज में धोनी के साथ खूब खेल रही थीं, इस वीडियो को भी फैन्स ने खूब पसंद किया।

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़

रीवा रविन्द्र जडेजा
गुजरात पुलस के कांस्टेबल ने रविन्द्र जडेजा की पत्नी रीवा को पीटा

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जडेजा की पत्नी रीवा की शिकायत के बाद आरोपी संजय अहिर को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को जामनगर में जडेजा की पत्नी रीवा की कार एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि पुलिस कांस्टेबल ने रीवा को मारना शुरू कर दिया। कांस्टेबल संजय पर सरेआम रीवा को थप्पड़ मारने का आरोप है। हैरानी की बात ये है कि ये पूरी घटना पुलिस हेडक्वार्टर के पास में हुई है।

बताया जा रहा है कि जिस कोन्सटेबल के साथ रीवा की कार की टक्कर हुई वो सिविल ड्रेस में था। सूत्रों के मुताबिक, रीवा सामान्य रूप से घायल हुई हैं। इसके तुरंत बाद ये मामला सीधा पुलिस स्टेशन में पहुंचा और एसपी ऑफिस में रीवा का इलाज भी किया जा रहा है।

पुलिस विभाग ये दिलाशा दिया कि आरोपी कांस्टेबल पर सख्त कार्रवाई होगी। जामनगर के एसपी प्रदीप शेजुल का कहना है कि महिला के साथ बदसलूकी एक गंभीर मामला है। आरोपी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आने वाले अगले 5 दिन गर्मी बरपाएगी कहर, 48 डिग्री के पार निकलेगा पारा

48 डिग्री के पार निकलेगा पारा
48 डिग्री के पार निकलेगा पारा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

अगले 5 दिन में लू उत्तर भारत में कहर भरपायेगा, दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार से लू चलेगी, मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि कल से तेज हवाओं के साथ लू चलेगी। कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री के पार निकल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में इस वक्त तापमान 44 डिग्री के आसपास है। दिल्ली में आज 12 बजे सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। यहां तापमान 44.3 डिग्री के पार निकल गया, यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन है।

अगले 5 दिनों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाण में तापमान 44 डिग्री के ऊपर ही बना रहेगा, वहीं, राजस्थान के कुछ इलाकों में यह 47 डिग्री के पार निकल सकता है।

लू की शुरुआत मध्य प्रदेश, विदर्भ के इलाकों से होगी, कल जबलपुर और खजुराहो में लू चलने की संभावना है। वहीं विदर्भ के कुछ इलाकों में भी लू साथ तापमान 45 डिग्री के पार बना रहेगा।

एक तरफ दक्षिण भारत में मॉनसून की शुरुआत होगी, लेकिन उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी रहेगा। अगले 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री का उछाल देखने को मिल सकता है। राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे इलाकों में पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है।

‘निपाह’ वायरस से अब एक नर्स की मौत, 48 घंटे के भीतर कोमा में जा सकता है मरीज

'निपाह' वायरस से अब एक नर्स की मौत,
'निपाह' वायरस से अब एक नर्स की मौत,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

निपाह वारयस से हो रही मौतों के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि उन लोगों की सूची बनाई गई है जो उन मरीजों के संपर्क में आए थे, एहतियाती उपाय के तौर पर उन्हें अलग कर दिया गया है।

निपाह वायरस का संक्रमण मरीज के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है, इसलिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने संक्रमित मरीज के परिजनों को अस्पताल आने से मना कर दिया है।

मरीजों को विशेष वार्ड में रखा गया है जहां अस्पाताल के कर्मचारियों को भी बिना विशेष एहतियात बरते आने की मनाही है, संक्रमण से दम तोड़ने वाली नर्स लिनी की मां और उनके परिजनों को भी शव के पास जाने नहीं दिया गया, नर्स का अंतिम संस्कार भी स्वास्थ्यकर्मियों ने किया है।

कोझिकोड जिले के चंगारोठ में वायरस संक्रमण से मौत के बाद कम से कम 30 परिवार घर छोड़कर चले गए हैं, दो गांव भी खाली हो चुका है, यहां करीब 150 लोग खुद गांव से बाहर चले गए हैं।

स्वास्थ कर्मचारी वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चमगादड़ों को पकड़कर मारने में जुटे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे कम से दो सप्ताह तक उन इलाकों में अपने रिश्तेदारों के पास नहीं जाएं जहां संक्रमण फैला है।

फिलहाल निपाह वायरस से संक्रमण का कोई इलाज नहीं है। एक बार संक्रमण फैल जाने पर मरीज 24 से 48 घंटे तक में कोमा जा सकता है और मौत तक संभव है।

1998 में मलेशिया के कांपुंग सुंगई निपाह गांव के लोग पहली बार इस संक्रमण से पीड़ित हुए थे। इसलिए इसका नाम निपाह वायरस पड़ा, संक्रमित होने वाले ग्रामीण सुअर पालते थे।

मलेशिया में शोध कर रहे डॉ़ बिंग चुआ ने पहली बार 1998 में इस बीमारी का पता लगाया। बांग्लादेश में भी निपाह वायरस से संक्रमण के मामले सामने आए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में निपाह वायरस के फैलने का सबसे अधिक खतरा है। केरल में मामले सामने आने के बाद देश में खतरे की घंटी बज चुकी है, यह बीमारी लाइलाज है।

फल और सब्जी खाने वाले चमगादड़ और सुअर के जरिये निपाह वायरस तेजी से फैलता है। इसका संक्रमण जानवरों और इंसानों में एक दूसरे के बीच तेजी से फैलता है।

सलमान खान एक बार फिर अपने को-स्टार डेजी शाह का बचाव करते नज़र आए

सलमान खान
-स्टार डेजी शाह का बचाव करते नज़र आए

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेस-3 रिलीज से पहले चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों ने कई फनी कमेंट करना शुरू कर दिया। इसमें डेजी शाह का एक डायलॉग हैं आर बिजनेस इज आर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस।

इस डायलॉग को डेजी शाह ने बहुत ही नाटकीय अंदाज में बोला है लेकिन इस वीड‍ियो का सोशल मीड‍िया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लेकिन हमेशा कि तरह सलमान अपनी को-स्टार का बचाव करते नज़र आए। मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

डेजी शाह के इस डॉयलाग का मजा​क उड़ाते हुए एक ट्रोलर ने कमेंट में लिखा कि क्या तुमने ओवरएक्टिंग की ट्रेनिंग वरुण धवन से ली है। इसके अलावा एक यूजर ने कहा बहुत ही बेजान डायलॉग है। अब इस डॉयलाग की वजह से डेजी शाह को ट्रोलर्स के बेबाक बातो का सामना कराना पड़ रहा है। सलमान खान ने इसका जवाब डेजी शाह के स्टाइल में ही दिया है।

https://www.instagram.com/p/BjDMqgZlFhj/?taken-by=salkat_khan

डेजी को ट्रोल किए जाने से सलमान गुस्सा थे। उन्होंने एक वीड‍ियो शेयर किया गया है जिसमें सलमान ने ट्रोलर्स को सबक सिखाया। दरअसल शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान से पूछा जा रहा है कि आप कहां जा रहे हैं तो सलमान खान कहते हैं आर बिजनेस इज आर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस। इस तरह वे ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेस 3 फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

राजनाथ सिंह ने कहा, सेना जवाब दे, हम गोलियों का हिसाब नहीं मांगेंगे

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पाकिस्तान की ओर लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है। बीएसएफ के एक समारोह में उन्होंने कहा कि ये रिसर्च का विषय हो सकता है।

उन्होंने ये भी कहा कि यदि पड़ोसी देश लगातार गोलीबारी करता है तो ऐसे में क्या किया जाए इसका फैसला सेना को करना होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब देते हुए हमारी ओर से कितनी गोलियां चली इसका हिसाब नहीं मांगा जाएगा।

रमजान के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी अभियानों पर एकतरफा रोक लगी हुई है, लेकिन पाकिस्तान लगातार सीमा पर फायरिंग कर रहा है। ऐसे में भारतीय सेना भी इसका माकूल जवाब दे रही है।

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी रविवार रात से ही लगातार जारी है, इस वजह से सीमा से सटे कई गांव खाली करवा लिए गए हैं, पाक ऐसी हरकत क्यों करता है। इस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इसका जिक्र अपने संबोधन में करते हुए कहा कि, कारण समझना कठिन है। ये रिसर्च का विषय हो सकता है, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, पहली गोली तो पड़ोसी पर नहीं चलानी चाहिए, लेकिन अगर उधर से चल जाती है तो क्या करना है उसका फैसला सेना को करना है।

प्रियंका चोपड़ा ने रोहिंग्या बच्चों की मदद के लिए लगाई गुहार 

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बांग्लादेश में फील्ड विजिट पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में रह रहे बच्चों की दयनीय हालत के बारे में बताया। प्रियंका ने  दुनिया से आगे बढ़कर मदद करने की अपील भी की। उन्होंने सोमवार को कुछ फोटो ट्वीट कर अपने इस दौरे की जानकारी दी।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, मुझे इंस्टाग्र्राम पर फॉलो करें। ताकि रोहिग्या शरणार्थी शिविरों के अनुभव आपके साथ शेयर कर सकूं। यहां बच्चों की स्थिति बहुत ही ख़राब है। दुनिया को यहां ध्यान देने की जरूरत है। हमें इन पर ध्यान देने की जरूरत है। बांग्लादेश के इन शिविरों में करीब सात लाख रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं।

उधर, बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने प्रियंका के दौरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जिस्मफरोशी के लिए रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में रह रहे बच्चों की तस्करी की जाती है। लेकिन किसे परवाह है?

लंदन में शनिवार को वह प्रिंस हैरी की शादी में बतौर मेहमान शामिल हुई थीं। उसके बाद वो लंदन से सीधे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार पहुंची। 35 वर्षीय प्रियंका करीब एक दशक से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं।

यूनिसेफ ने प्रियंका को 2010 में भारत के लिए और इसके बाद 2016 में वैश्विक सदभावना दूत बनाया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा व महिला अधिकारों जैसे सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं और उन्हें बढ़ावा दे रही हैं। प्रियंका ने पिछले साल जॉर्डन में सीरिया के शरणार्थी बच्चों से भी मुलाकात की थी।

कार्यस्थल पर किए जाने वाले आत्महत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अत्यधिक कार्य लेना आत्महत्या की वजह नहीं मानी जा सकती है। एक महिला ने अपने पति द्वारा आत्महत्या किए जाने पर कम्पनी के अधिकारियों पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया था।

जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा और यू.यू. ललित की पीठ ने यह कहते हुए महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी वीके खांडके के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस समाप्त कर दिया है। अभियुक्त वरिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने कार्रवाई समाप्त करने के लिए बंबई हाईकोर्ट का रुख किया था। उनके खिलाफ शिकायत उस कनिष्ठ अधिकारी की पत्नी ने दायर की थी, जिन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

उनकी पत्नी ने कहा था कि, उसके पति मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे, क्योंकि उसके वरिष्ठ अधिकारी उससे भारी काम ले रहे थे। उन्हें सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक दफ्तर में रहना पड़ता था।

जबकि हाइकोर्ट ने पत्नी के आरोपों को सही मानते हुए कहा था कि यदि अभियुक्त ऐसे हालात पैदा कर दें कि उस पर भीषण मानसिक दबाव बन जाए और वह आत्महत्या कर ले तो वरिष्ठों को खुदकुशी के लिए उकसाने का जिम्मेदार माना जाएगा।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कोई सुसाइड नोट भी उपलब्ध नहीं हैं, जो कुछ भी सबूत मौजूद हैं, वे मृतक की पत्नी के दावे हैं, जो उसने पुलिस के सामने किए हैं। यह सही हैं कि यदि ऐसी स्थिति पैदा कर दी जाए, जहां व्यक्ति आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए, तो धारा 306 के लिए कोई जगह बनेगी लेकिन इस केस के तथ्य कुछ और कहते हैं।