28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 595

ख़ुलासा: ऍपल-सैमसंग समेत 60 कंपनियों को फेसबुक ने शेयर की यूजर्स की जानकारी

APPLE-SAMSUNG
APPLE-SAMSUNG

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कैम्ब्रिज एनालिटिका को डाटा शेयर करने के मामले में आरोप झेल चुकी फेसबुक पर एक बार फिर यूजर्स के डाटा लीक का आरोप लगा है, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने एप्पल, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट समेत स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की करीब 60 कंपनियों को यूजर्स से संबंधित जानकारी लीक की है।

फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले के बाद यूजर्स की जानकारी न साझा करने का दावा किया था, उसने अपने सिक्योरिटी फीचर्स को भी मजबूत बनाने का दावा किया था. लेकिन, फिर फेसबुक इस मामले में फँस गयी है।

फेसबुक ने डिवाइस मेकर्स के साथ डाटा शेयरिंग पार्टनरशिप से जुड़ी एक डील साइन की थी, जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन कंपनी और फेसबुक के बीच हुई डील अभी भी चल रही है।

डील के मुताबिक, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां भी मैसेजिंग और लाइक बटन या एड्रेसबुक जैसे सोशल नेटवर्क से जुड़े पॉपुलर फीचर का ऑफर दे सकती है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन कंपनियों के साथ ये डील 2010 से पहले ही कर ली गई थी, फेसबुक ने जिन कंपनियों के साथ डील की थी, उसमें ब्‍लैकबेरी भी शामिल है।

फेसबुक ने अप्रैल में कई कंपनियों के साथ करार को खत्म करना शुरू किया, लेकिन ज्यादातर पार्टनरशिप अभी भी चल रही है, वहीं, कैम्ब्रिज एनालिटिका डाटा लीक मामला सामने आने के बाद फेसबुक पर पहले से ही करोड़ों यूजर्स के डाटा का मिसयूज करने का आरोप है, वहीं, फेसबुक का दावा है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने गलत तरीके से डाटा की पहुंच से जुड़ी पाबंदियों का उल्‍लंघन भी किया है।

भारत से बाहर जाने की जुगाड़ में अबू सलेम, पुर्तगाल कोर्ट में दायर की याचिका

भारत से बाहर जाने की जुगाड़ में अबू सलेम
माफिया डॉन अबू सलेम को जेल से बाहर निकालने का एक और कानूनी दांव पेच खेला गया है। उसने पुर्तगाल की एक अदालत में एक याचिका दायर की है और थोड़े समय के लिए ही सही पुर्तगाल ले जाए जाने की मांग की है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

माफिया डॉन अबू सलेम को जेल से बाहर निकालने का एक और कानूनी दांव पेच खेला गया है। उसने पुर्तगाल की एक अदालत में एक याचिका दायर की है और थोड़े समय के लिए ही सही पुर्तगाल ले जाए जाने की मांग की है।

अबू सलेम के वकील मैनुअल लुइस फेरैरा ने लिस्बन कोर्ट में पत्र देकर अबू सलेम को पुर्तगाल में साक्ष्य देने के लिए ले जाने की अनुमति मांगी है। यह पत्र उसके वकील ने 31 मई को दिया है। अबू सलेम 1995 में बिल्डर प्रदीप जैन हत्या केस और 1993 में हुए सीरियल बम धमाकों में दोषी पाया गया था, जिसके बाद उसे उम्र कैद हुई थी।

उसने दिसंबर, 2014 में भी पुर्तगाल की एक अदालत में याचिका लगाई थी और कहा था कि उसके प्रत्यर्पण के लिए हुई शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा, इसलिए उसे वापस लिस्बन भेजा जाए।

सलेम चाहता है कि कोर्ट पुर्तगाली विदेश मंत्रालय को निर्देश करे कि संबंधित केस से संबंधित सारे दस्तावेज कोर्ट में पेश करें। सलेम यह भी चाहता है कि कोर्ट पुर्तगाली विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय को भी निर्देश दे कि उसके प्रत्यर्पण की औपचारिक रूप से समाप्ति को लागू की जाए।

लेकिन इस बीच भारत सरकार ने भी कार्रवाई तेज कर दी। भारत ने अबू सलेम की पिछली याचिका के संदर्भ में कहा कि चूंकि पुर्तगाल में मौजूद भारतीय राजदूत को डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी मिली हुई है, इसलिए उन्हें इस मामले में गवाही देने की कोई जरूरत नहीं है।

पुर्तगाल की अदालत में अबू सलेम द्वारा दायर की गई याचिका पर अब भारत, पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय और पुर्तगाल के विधि मंत्रालय को 10 दिन में अपना-अपना जवाब देना होगा। सभी पक्षों का जबाव सुनने के बाद ही पुर्तगाल की अदालत तय करेगी कि अबू सलेम की याचिका को स्वीकार किया जाए या नहीं।

निपाह वायरस का हो सकता है अटैक, केरल से आ रहे आम और खजूर न खायें

निपाह वायरस का हो सकता है अटैक
निपाह वायरस का हो सकता है अटैक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल में फैले निपाह वायरस का कोई भरोसा नही है। ये कब कहां पैर पसार लेगें कोई कुछ कह नहीं सकता, इसलिए सरकारी एजेंसियां और स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं।

केरल से एक्सपोर्ट होने वाले फलों और सब्जियों को कई देशों में बैन किया जा चुका है। वहीं अब देशभर में भी अलर्ट कर दिया गया है कि केरल से आने वाले खजूर और आम को न खाया जाए।

केरल से देशभर में भेजे जाने वाले फलों की जांच की जा रही है, लेकिन, देश के दूसरे इलाकों में इसको लेकर सतर्कता है। निपाह वायरस के चलते लोग फलों को खरीदने से कतरा रहे हैं।

आम का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन, निपाह वायरस के खतरे को देखते हुए इसकी बिक्री में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। रमजान का महीना और सीजन होने के बावजूद लोग इसे खरीदने से बच रहे हैं।

आम के अलावा खजूर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। केरल से देशभर में खजूर की सप्लाई होती है। साथ ही यहां से दूसरे देशों में भी खजूर का एक्सपोर्ट किया जाता है। फिलहाल, खजूर के नमूनों की जांच की जा रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, चमगादड़ की रोजाना डाइट में शामिल फलों में आम, अमरूद और चीकू शामिल हैं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह उनके पसंदीदा फल हैं। केरल में निपाह वायरस फैलने के बाद से फलों की बिक्री पर असर पड़ा है।निपाह वायरस की खबरों के बाद से ही केरल के आम की बिक्री लगभग बंद हो गई है।

ICICI बैंक को चाहिए नया चेयरमैन, कई लोगों के नाम पर चल रही बात

ICICI बैंक को चाहिए नया चेयरमैन
ICICI बैंक के बोर्ड आगे एक के बाद एक मुश्किल आ रही हैं, सीईओ चंदा कोचर विवाद के बाद अब एक नई मुसीबत ने बोर्ड को घेर लिया है, अब बोर्ड बैंक के नए चेयरमैन की तलाश कर रहा है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ICICI बैंक के बोर्ड आगे एक के बाद एक मुश्किल आ रही हैं, सीईओ चंदा कोचर विवाद के बाद अब एक नई मुसीबत ने बोर्ड को घेर लिया है, अब बोर्ड बैंक के नए चेयरमैन की तलाश कर रहा है।

फिलहाल जितने भी दिग्गजों के नाम सामने आए हैं वो शायद बैंक चेयरमैन बनने को तैयार नहीं हैं। लेकिन, फिर कुछ नाम हैं जो इस रेस में आगे हैं। बैंक के मौजूदा चेयरमैन एमके शर्मा का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है।सूत्रों के अनुसार, बोर्ड को आईसीआईसीआई बैंक को क्राइसिस से निकालने के लिए एक योग्य बैंकर की जरूरत है, हालांकि, अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन रेस में सबसे आगे ‘माल्या’ का नाम है।

इकोनॉमिक टाइम्स खबर के अनुसार, बैंक के चेयरमैन बनने की रेस में बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एम. डी माल्या का नाम सबसे आगे चल रहा है।

माल्या के पास कई बैंकों में काम करने का अनुभव है, वो पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और कॉरपोरेशन बैंक में भी लीडरशिप पोजिशन पर रह चुके हैं।

बैंक के बोर्ड में फिलहाल एक नाम को लेकर सहमति नहीं बनी है, कुछ मेम्बर्स एम डी माल्या के नाम पर अड़े हैं, वहीं कुछ बोर्ड मेंबर अब भी एम के शर्मा को ही दूसरा कार्यकाल देने के पक्ष में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ बोर्ड मेंबर 70 साल के मौजूदा चेयरमैन को पद पर कुछ समय तक बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन खुद शर्मा ऐसा नहीं चाहते, उन्हें 1 जुलाई 2015 को तीन साल के लिए बैंक का नॉन-एग्जिक्युटिव चेयरमैन बनाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, ICICI बैंक के बोर्ड ने कुछ समय पहले एक नाम तय करके आरबीआई के पास भेजा था, लेकिन उस नाम पर मुहर नहीं लगी, आरबीआई ने इस नाम पर आपत्ति जाहिर की थी, हालांकि, यह नाम किसका था यह अभी पता नहीं चला है।

सुशील मोदी ने कहा कि, देश के पीएम मोदी हैं, लेकिन बिहार के नेता तो नीतीश कुमार हैं

सुशील मोदी
सुशील मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में किसी भी तरह का मतभेद नही है, जब दिल मिल गए तो सीट कौन सी बड़ी चीज है।

सुशील मोदी ने कहा, चुनाव में कौन कितना लड़ेगा, नहीं लड़ेगा इन सभी बातों का ऐलान उस दिन हो जाएगा जिस दिन सभी घटक दलों के नेता बैठेंगे, सीएम नीतीश कुमार के चेहरे वाली बात पर बीजेपी नेता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन बिहार के नेता नीतीश कुमार हैं।

कल बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सुशील मोदी से पूछा था कि सुशील मोदी बताए कि क्या नीतीश कुमार बिहार में नरेंद्र मोदी से बड़े और ज़्यादा प्रभावशाली नेता है।

वहीं, जेडीयू नेता पवन वर्मा ने कहा कि हमारे बीच अभी कोई औपचारिक बात नहीं हुई है, हम चाहते हैं कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है इसलिए वह सभी घटक दलों के साथ आपसी समन्वय और वस्तुस्थिति को देखते हुए समझौते पर पहल करें।

वहीं सात जून को पटना में भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के कई नेता शामिल होंगे।

‘मास्टरबेशन’ सीन को लेकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

Swara Bhaskar
Swara Bhaskar

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

स्वरा भास्कर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज हो चुकी है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। स्वरा इस फिल्म में बोल्ड और बिंदास लाइफ जीने वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। हकीकत की जिंदगी में स्वरा एक बिंदास लाइफ जीने वाली लड़की हैं, वो खुद से उलझने वाले लोगों को सबक सिखाना खूब जानती हैं। ऐसा ही कुछ स्वरा के साथ एक बार फिर हुआ।

फिल्म में स्वरा की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हो रही है लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ सीन्स को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म के एक सीन में स्वरा भास्कर मास्टरबेशन करती हुईं दिखाईं गई हैं। जिसे लेकर फिल्म में उनका तलाक भी होता है। फिल्म के इसी सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं तो कुछ अपना विरोध भी जता रहे हैं।

फिल्म के इसी सीन को लेकर @Joydas  नाम के अकाउंट ने कुछ ट्वीट्स के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। इन्हें शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा ‘जो लोग मास्टरबेशन लिखना भी नहीं जानते बड़ी ही अजीब सी बात है वो स्वरा भास्कर से इसे लेकर जवाब चाहते हैं।

एक यूजर ने लिखा, मैंने अपनी दादी के साथ ये फिल्म देखी और जब मास्टरबेशन का सीन आया तो हम बेहद असहज हो गए। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि वो एक हिंदुस्तानी हैं और उन्हें इस बात पर शर्म आती है। इसी ट्वीट को कई और ट्विटर यूजर्स ने अपने अकाउंट्स पर कॉपी पेस्ट कर ट्वीट किया।

वहीं, इस पर स्वरा भास्कर का रिएक्शन भी सामने आया. स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा,”ऐसा लगता है कि किसी आईटी सेल ने फिल्म की टिकट्स स्पॉन्सर की हैं या फिर ट्वीट्स तो पक्का स्पॉन्सर किए हैं।

वहीं, स्वरा के सपोर्ट में एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वीरे दी वेडिंग देखने के बाद कई ज्यादातर दादी नानियों को अब पता चला है कि मास्टरबेशन भी एक विकल्प हो सकता था। इसके जवाब में स्वरा ने लिखा,”हे राम कुणाल, मरवाएंगे क्या।

आप को बता दें, ‘वीरे दी वेडिंग’ शुक्रवार को रिलीज हुई है और रिलीज के दिन ही इस फिल्म ने 11 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन का कलेक्शन भी इस फिल्म का काफी शानदार रहा। इस फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपए की कमाई की जिसके बाद अब इस फिल्म की कुल कमाई 23 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

रजनीकांत फिल्म ‘काला’ फ़सा कानूनी विवाद में, मांगा 101 करोड़ रुपये हर्जाना

रजनीकांत फिल्म 'काला
रजनीकांत फिल्म 'काला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ बॉक्स ऑफिस पर लगने से पहले ही कानूनी विवाद में फसता हुआ नजर आ रहा है। मुंबई के एक जर्नल‍िस्ट ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ मानहान‍ि की शिकायत की है। जवाहर नडार ने दावा किया है कि फिल्म ‘काला’ में रजनीकांत जिस किरदार को निभा रहे हैं वह र‍ियल लाइफ में मेरे पिता थिराव‍ियम नडार ही हैं।

जवाहर का यह भी आरोप है फिल्म में उनके प‍िता के किरदार को न‍िगेट‍िव दिखाया जा रहा है। इसी बात को लेकर उन्होंने अपने वकील के जरिए मानहानि‍ की शिकायत की। उन्होंने काला के निर्माताओं से लिख‍ित माफी मांगने के साथ ही 101 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग भी की है। 7 जून को र‍िलीज होने जा रही फिल्म काला में रजनीकांत एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं।

रजनीकांत की फिल्म काला को उनके दामाद धनुष, प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर भी अहम किरदारों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताब‍िक फिल्म का मोटा बजट बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि कावेरी विवाद में रजनीकांत के बयान के बाद कर्नाटक में उनके फिल्म को बैन कर दिया गया है। रजनीकांत ने कहा था, कावेरी नदी से तमिलनाडु को मिलने वाले पानी की मात्रा को कम करने का सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं हूँ। राज्य सरकार को समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए। इसके बाद  KFCC (कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स)  ने राज्य में फिल्म को बै

रणवीर सिंह की नानी का निधन, कई दिनों से थी बीमार

Ranveer Singh'
रणवीर सिंह की नानी का निधन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की नानी का निधन हो गया है इस दुखद घटना की सूचना मिलते है ‘पद्मावत’ स्टार ने अपने सभी शिड्यूल इवेंट्स और शूट्स को कैंसल कर दिया है। रणवीर सिंह को हीरो बनने का ख्वाब दिखाने के पीछे उनकी नानी का बड़ा हाथ रहा है।इसका खुलासा वह एक इंटरव्यू में भी कर चुके हैं।

खबरों के मुताबिक, रणवीर की नानी की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। इस साल जनवरी में रणवीर सिंह‍ की कथि‍त गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने भी एक्टर की नानी से मुलाकात की थी। रणवीर सिंह‍ ने एक दफा एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि वह अपनी नानी के बेहद करीब है।

उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि 8 साल की उम्र से हीरो बनना चाहते थे और उनके इस सपने को उनकी नानी ने हवा दी थी। रणवीर सिंह ने बताया था कि उनकी नानी  ने ही उनके दिमाग में हीरो बनने का बीज बोया था। रणवीर ने पहली बार 8 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ के गाने पर लाइव परफॉर्म करते हुए डांस किया था जिसके बाद उनके अंदर हीरो बनने की ललक उनकी नानी ने ही जगाई थी।

रणवीर ने आगे कहा-  मैं अपनी नानी के लाड प्यार में बड़ा हुआ हूँ। उन्होंने कहा ‘सभी से प्यार करने का तरीका मैंने उनसे ही सीखा है। इसलिए मैं अपने सभी फैन्स, दोस्तों और परिवार को बेहद चाहता हूं, उन्हें प्यार करता हूं। हमारे घर में खूब किसिंग और गले मिलना चलता है। ‘

फिल्मों की बात करें तो रणवीर कपूर आखि‍री बार ब्लॉकबस्टर हिट पद्मावत में नजर आए थे। फिल्म में खिलजी के किरदार के लिए उन्हें जमकर तारीफें भी मिली थीं। अब उनकी अगली फिल्मों में करण जौहर और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा शामिल है। इसके अलावा रणवीर जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

आइये आज जानते हैं ठंडा दूध पीने के फायदे

ठंडा दूध पीने के फायदे
ठंडा दूध पीने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ये तो शायद सभी को पता होगा, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दूध बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन ठंडे दूध के फायदे जानकर शायद ये लोग भी इसे पीना शुरू कर दें।

ठंडा दूध ना केवल स्‍वास्‍थ्‍य से भरा होता है बल्‍कि टेस्‍ट में भी अच्छा माना जाता है, ठंडा दूध पीने एसीडिटी, मोटापा, बार-बार भूख लगने जैसी शारीरिक दिक्कतों को दूर करता है।

ठंडे दूध के ये हैं फायदे –

अगर आप बिल्‍कुल ठंडा दूध पीएं तो शरीर को पहले उसे नॉर्मल तापमान पर लाने के लिए कैलोरी बर्न करनी पड़ेगी और फिर उसे पचाना पड़ेगा, इससे आपका मोटापा कंट्रोल में रहेगा।

क्‍या आपने कभी ठंडे दूध को एसिडिटी मिटाने के लिए पिया है? धीरे-धीरे ठंडा दूध पीने से पेप्‍टिक अल्‍सर के कारण से पैदा होने वाला दर्द भी दूर हो जाता है।

खाना खाने के बाद अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो आप ठंडा दूध पी सकते हैं, आप चाहें तो ठंडे दूध में ओट्स मिलाकर भी खा सकते हैं।

गर्मी के दिनों में अगर आप दूध की कोल्‍ड कॉफी पीते हैं तो एक दम से तरोताजा हो जाएंगे।

ठंडे दूध में एलेक्‍ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेट होने से रोकते हैं, अगर आप दिन में दो ग्लास ठंडा दूध पीते हैं तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहेगा।

बच्चों के लिए ‘नो होमवर्क’ विधेयक लाएगी केंद्र सरकार

’ विधेयक लाएगी केंद्र सरकार
’ विधेयक लाएगी केंद्र सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को उनके स्कूल, होमवर्क से छुट्टी मिलने वाली है, अब बच्चों को होमवर्क नहीं करना होगा, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, केंद्र सरकार इस संबध में संसद के मॉनसून सत्र में एक विधेयक लाएगी।

इसके अलावा उन्होंने एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को भी सरल बनाने के संकेत सभी को दिए हैं, मद्रास उच्च न्यायालय के 30 मई के एक अंतरिम आदेश के मद्देनजर जावड़ेकर की यह टिप्पणी आई है।

अदालत ने केंद्र से कहा था कि वह राज्य सरकारों को यह निर्देश जारी करे कि वे स्कूली बच्चों के बस्ते का भार घटाएं और पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों को होमवर्क से छुटकारा दिलाएं।

जावड़ेकर ने कहा कि उनका मानना है कि नीरस तरीके से नहीं सीखा जा सकता है, उन्होंने कहा कि, मैं फैसले अदालत के का स्वागत करता हूं, हम आदेश का अध्ययन कर रहे हैं और जो कुछ भी जरूरी होगा, हम करेंगें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुपालन में सरकार मॉनसून सत्र में ‘नो होमवर्क’ विधेयक लाएगी और इसके पारित हो जाने की उम्मीद है।

अदालत ने इस बात का जिक्र किया था कि बच्चे ना तो भारोत्तोलक हैं ना ही बस्ते से लदे कंटेनर हैं, इसने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्कूली बस्ते का वजन बच्चे के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।