28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 594

अब आईपीएल के घोटाले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

राज कुंद्रा
राज कुंद्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रवर्तन निदेशालय ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के पति को पूछताछ करने के लिए समन किया है। कुंद्रा से ईडी बिटकॉइन घोटाले के बारे में पूछताछ करेगी।

सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा ईडी के मुंबई स्थित ऑफिस पहुंच गए हैं, हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऐसे बिटकॉइन यूजर्स को नोटिस भेजा है जो रोजाना एक करोड़ या इससे ज्यादा की डीलिंग कर रहे थे।

इन नामों को विभाग की तरफ से ईडी को भेज दिया गया है, ईडी को कुंद्रा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों के मनी लॉड्रिंग में भी शामिल होने का शक है।

इससे पहले भी कुंद्रा का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आ चुका है, फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद कुंद्रा पर क्रिकेट संबंधी गतिविधियों को लेकर आजीवन बैन लगा था।

मार्च में कुंद्रा ने बैन के खिलाफ एक याचिका भी दायर की है, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक थे, सट्टेबाजी का आरोप लगने के बाद राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगा था।

इससे पहले आईपीएल में कथित तौर पर सट्टेबाजी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान ने पुलिस के सामने आईपीएल में सट्टेबाजी के गुनाह को कबूल किया था, अरबाज ने यह भी माना था कि सट्टेबाजी के कारण उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है।

पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत 10 जुलाई तक बढ़ गयी

पी. चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में कोर्ट से राहत मिली है, दिल्ली की एक कोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका को मंजूर कर लिया है और चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में कोर्ट से राहत मिली है, दिल्ली की एक कोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका को मंजूर कर लिया है और चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 जुलाई को होगी। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने पी चिंदबरम की अग्रिम जमानत अर्जी पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है।

एयरसेल-मैक्सिस धनशोधन मामले में ही पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए, यहां उनसे लंबी पूछताछ की गयी थी। मालूम हो कि चिदंबरम ने विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

कोर्ट ने ईडी को पांच जून तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया था। अदालत ने ईडी को यह भी निर्देश दिया था कि वह तब तक इस मामले में चिदंबरम के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करें।

चिदंबरम की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से अनुरोध किया कि वह इस बात पर विचार करते हुए उन्हें राहत दे कि पूर्व मंत्री की छवि साफ रही है और उनका समाज में गहरा प्रभाव है।

शुरू हो गयी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर शादी की तैयारियां

Mukesh Ambani
Mukesh Ambani's house wedding preparation

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की डेट लगभग तय हो गई है। रसैल महेता की बेटी श्लोक मेहता से उनकी शादी दिसंबर के महीने में होनी तय हुई है।

गोवा में हुई प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी शादी साल के अंत में हो सकती है। सभी को साल की सबसे बड़ी शादी का इंतजार है।

गोवा में हुई प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी के बाद, अंबानी परिवार ने मुंबई के सिद्दिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में 28-30 जून को सगाई होनी तय है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने आकाश की सगाई के निमंत्रण भेजना शुरू कर दिए हैं। ईशा और अनंत अंबानी भी अपने मेहमानों को निमंत्रण भेज रहे हैं।

कार्ड ऑनलाइन भेजा जा रहा है, ये कार्ड पारंपरिक संगीत के साथ एक मिनट की क्लिप के साथ भेजा जा रहा है। कार्ड को भेजने के लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है, टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बावजूद अंबानी परिवार भारतीय परंपरा को भी निभा रहे हैं।

आकाश और श्लोका की शादी दिसंबर में होगी, यह शादी भी बिल्कुल भारतीय परंपरा और संस्कृति के हिसाब की जाएगी, मुंबई में होने वाली इस साल की सबसे बड़ी शादी को लेकर परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

NEET में 17% लाने वाले भी बनेंगे डॉक्टर

NEET
NEET में 17% लाने वाले भी बनेंगे डॉक्टर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कल NEET 2018 के रिजल्ट घोषित किए, देश भर में चिकित्सा और दंत चिकित्सा कॉलेजों में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा होती है।

कुल 13,26,725 अभ्यार्थियों ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा दी थी, इस बार की एमबीबीएस में एडमिशन के लिए कट ऑफ मार्क्स काफी कम गए हैं, जिससे अब परीक्षा में 17% लाने वालों को भी एमबीबीएस में एडमिशन मिल जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के लिए इस बार एमबीबीएस के लिए कट ऑफ मार्क्स 720 में से 119 है, ये कट ऑफ पिछले साल 131 था।

वहीं आरक्षित वर्ग के लिए ये कट ऑफ 720 में से मात्र 96 नंबर हैं, जो पिछले साल 107 था, नीट पर्सेंटाइल सिस्टम के हिसाब से इन अंकों का प्रतिशत निकाला जाए तो उसके मुताबिक, इस साल 17 प्रतिशत लाने वाले भी डॉक्टर बनेंगे।

इस बार जिस छात्र ने 119 अंक पाए हैं, इसका अर्थ है कि उसने कुल 180 सवालों में से करीब 33 प्रतिशत के उत्तर सही दिए हैं, नीट स्कीम के तहत हर सही उत्तर के चार अंक होते हैं, वहीं गलत उत्तर का एक नेगेटिव नंबर होता है।

इस हिसाब से यदि किसी ने 180 में से 60 सवालों के उत्तर सही दिए हैं, उसे 240 पॉजिटिव नंबर और 120 नेकेटिव मार्क्स मिले हैं, इसके मुताबिक छात्र को कम से कम 720 में से 120 नंबर तो मिलेंगे ही ये नंबर अनारक्षित वर्ग को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के लिए काफी है।

आइये आज जानते हैं हींग के फायदे

asafoetida
benefit of asafoetida

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हींग का प्रयोग स्वादिष्ट मसाला आमतौर पर स्वाद, खाद्य संरक्षण और सुगंध के लिए फ़ारसी और भारतीय खाना पकाने में किया जाता है। हींग प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, लौह, नियासिन और कैरोटीन से परिपूर्ण है।

हींग पारंपरिक दवा में एक प्रमुख स्थान भी रखता है, इसके स्वास्थ्य लाभ का श्रेय इसके एंटी-वायरल, एंटी-बायोटिक, एंटी-ऑक्सिडेंट, ए मूत्रवर्धक और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुणों को जाता है।

हींग का उपयोग आमतौर पर दाल-सब्जी में डालने के लिए किया जाता है इसलिए इसे `बघारनी´ के नाम से भी जाना जाता है, हींग फेरूला फोइटिस नामक पौधे का चिकना रस है।

हींग के पत्तों और छाल में हलकी चोट देने से दूध निकलता है और वहीं दूध पेड़ पर सूखकर गोंद बनता हैं उसे निकालकर पत्तों या खाल में भरकर सुखा लिया जाता है, सूखने के बाद वह हींग के नाम से जाना जाता है।

हींग पुट्ठे और दिमाग की बीमारियों को खत्म करती है जैसे मिर्गी, फालिज, लकवा आदि, हींग आंखों की बीमारियों में फायदा पहुंचाती है, खाने को हजम करती है, भूख को भी बढ़ा देती है।

हींग गरमी पैदा करती है और आवाज को साफ करती हैं, हींग का लेप घी या तेल के साथ चोट और बाई पर करने से लाभ मिलता है तथा हींग को कान में डालने से कान में आवाज़ का गूंजना और बहरापन दूर होता है।

हवा से लगने वाली बीमारियों को भी हींग मिटाती है, हींग हलकी, गर्म और और पाचक है, यह कफ तथा वात को खत्म करती है, हींग हलकी तेज और रुचि बढ़ाने वाली है, हींग श्वास की बीमारी और खांसी का नाश करती है। इसलिए हींग एक गुणकारी औषधि है।

यौन शोषण के मुद्दे पर बोलने से डरती हैं अभिनेत्रियाँ – तापसी पन्नू

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah

‘पिंक’, ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों ने यौन शोषण का शिकार होने को लेकर अब तक कुछ इसलिए नहीं कहा है क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा करने पर लोग उनको लेकर धारणा बनाएंगे और उन्हें अपमानित किया जाएगा।

जहां हॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ #MeeToo अभियान ने एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया, वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सुगबुगाहट तक नहीं दिखी। बहुत कम ही सितारों ने फिल्म जगत में इस समस्या की होने की बात कही, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

तापसी ने कहा-  कि ‘‘ खुशकिस्मती या बदकिस्मती से  उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ अगर हुआ होता तो  संभवत इसके खिलाफ आवाज उठाने में मदद करती। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि ऐसा नहीं होता  ऐसा होता है। मुझे पता है क्योंकि मुझे लोग इसके बारे में बताते हैं लेकिन वे लोग खुलकर इसके बारे में बात करने के लिए शायद तैयार नहीं हैं क्योंकि इसे लेकर कई गलत धारणाएं जुड़ी हुई हैं।

बता दें, तापसी ने साल 2013 में फिल्म ‘चश्मे बद्दूर,  बेबी’ (2015) ‘पिंक’ (2016), नाम शबाना’ (2017) जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। फिलहाल तापसी ‘सूरमा, मुल्क’ और ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग में बिजी हैं।

काबुल: शीर्ष मौलवियों की सभा के पास आत्मघाती हमला 14 लोगों की मौत, 17 जख्मी

काबुल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए एक फिदायीन हमले में 14 लोगों की मौत हो गई।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए एक फिदायीन हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। 17 जख्मी हुए हैं। यह संख्या बढ़ने की आशंका है। इस हमले से कुछ ही देर पहले मौलवियों ने एक फतवा जारी कर आत्मघाती हमलों को ‘हराम ’ करार दिया था।

काबुल में पुलिस के प्रवक्ता हश्मत स्तानिकजई ने स्थानीय प्रसारणकर्ता तोलो न्यूज से कहा , ‘हमारी प्राथमिक सूचना बताती है कि आत्मघाती हमला तब हुआ जब मेहमान सभागार से बाहर निकल रहे थे। यह सभा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई।’ किसी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उन्होंने कहा , ‘दुर्भाग्य से कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं लेकिन हम यह नहीं जानते कि कितने लोग हैं।’ उन्होंने बताया कि यह विस्फोट सभागार के बाहर हुआ। एक सुरक्षा सूत्र ने पुष्टि की कि यह आत्मघाती हमला है।

स्तानिकजई ने बताया कि हमलावर ने आयोजन स्थल के बाहर खुद को उड़ा लिया, जहां शीर्ष मौलवी और सरकारी अधिकारी एकत्र थे। सुरक्षा बलों ने इसके आत्मघाती हमला होने की पुष्टि की है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि उलेमा काउंसिल की बैठक में करीब 3000 मौलवी एकत्र हुए थे। यह अफगानिस्तान के शीर्ष मौलवियों की संस्था है। इससे पहले, उन्होंने देश में चल रहे संघर्ष के खिलाफ फतवा जारी किया था और इस तरह के हमलों को इस्लाम विरोधी करार देते हुए पाप बताया था।

इससे पहले 9 मई काबुल के पुलिस स्टेशनों पर कुछ बंदूकधारियों और आत्मघातियों ने हमले किए थे। इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हुई थी। 20 से ज्यादा जख्मीे हुए थे। हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा ने इन हमलों को अंजाम दिया था। अफगानिस्तान में बीते कुछ दिनों में आतंकी हमले बढ़े हैं। 6 मई को एक मस्जिद में बने वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर पर हमला हुआ था। इसमें 15 लोगों की मौत हुई थी।

पंजाब में 4 दिन पहले ही हड़ताल खत्म करने का हुआ ऐलान

पंजाब में 4 दिन पहले ही हड़ताल खत्म
पंजाब में 4 दिन पहले ही हड़ताल खत्म

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शुक्रवार से देश के कई राज्यों के किसान संगठनों ने कई मांगों को लेकर 10 दिन का गांव बंद आंदोलन शुरू किया था। मध्य प्रदेश से यह आंदोलन शुरू हुआ था और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में देखने को मिला।

मध्य प्रदेश में चौथे दिन भी किसान हड़ताल पर रहे, यहां किसानों ने मंदसौर में पिछले साल 6 जून को प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसानों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगें।

गांव बंद’ आंदोलन के चौथे दिन मध्य प्रदेश के कई इलाकों में दूध और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं कई स्थानों पर सब्जियों की बिक्री सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हो रही है।

मंदसौर में बीते वर्ष छह जून को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो गई थी। इस घटना के एक साल पूरे होने पर किसानों ने 10 दिवसीय गांव बंद आंदोलन का आयोजन किया है। इस आंदोलन में किसान गांव से सामान न तो शहर ले जा रहे हैं और न ही शहर से सामान खरीदकर गांव ला रहे हैं।

आम किसान यूनियन के प्रमुख केदार सिरोही ने दावा किया कि किसानों को इस आंदोलन का पूरा समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में किसान अपने गांव से बाहर नहीं निकल रहे हैं, सरकार किसी तरह पुलिस के जरिए दवाब बनाकर दूध और सब्जियां गांव से शहरों तक पहुंचाने की कोशिश में लगी है, उसके बाद भी किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

उधर, किसानों की हड़ताल पंजाब में भी जारी है, लेकिन यहां के किसान संगठनों ने 6 जून को अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है, भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख बीएस राजू ने मीडिया ने बताया कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक जारी है।

किसानों ने कई स्थानों पर खुद ही फल-सब्जी बेचने के सैटअप तैयार किए हैं, किसान अपने उत्पाद को मंडी नहीं ले जा रहे हैं, भारतीय किसान यूनियन ने 6 जून को अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है।

ट्यूनीशिया: भूमध्य सागर में 50 से ज्यादा शरणार्थी डूबे, 48 शव बरामद, 68 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

भूमध्य सागर
भूमध्य सागर में 50 से ज्यादा शरणार्थी डूबे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भूमध्य सागर में रविवार को नाव डूबने से 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई। ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने देश के दक्षिणी तट से 47 शव बरामद किए जबकि 68 लोगों को बचाया गया। यह हिस्सा सफाक्स शहर के नजदीक है।

हादसे में बचे ट्यूनीशिया के वाएल फरजानी ने बताया कि नौका की अधिकतम क्षमता 75 से 90 लोगों की थी, लेकिन उसमें 180 से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने एएफपी को बताया कि नौका में पानी घुस गया और कुछ मुसाफिर समंदर में कूद गए और डूब गए।

ट्यूनीशिया के लोग और शरणार्थी नियमित तौर पर यूरोप में बेहतर भविष्य की तलाश के लिए भूमध्य सागर पार करने की कोशिश करते हैं। मार्च में 120 ट्यूनीशियाइयों को बचाया था। वे इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

इटली के नए गृह मंत्री मटेओ साल्विनी ने वहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या घटाने और लोगों को देश से निकालने की प्रक्रिया में तेजी लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने शनिवार को एक रैली में कहा कि अवैध आव्रजकों के अच्छे दिन खत्म हुए। अब वे अपना सामान बांध लें।

अब सैनिको को खुद खरीदनी होगी अपने लिए वर्दी

सैनिको को खुद खरीदनी होगी
सैनिको को खुद खरीदनी होगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय सैनिकों को अब अपनी वर्दी को खरीदने के लिए खुद पैसा खर्च करना पड़ सकता है। क्योंकि बजट में कटौती की गयी है, इसके लिए सेना ने अब ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों से खरीदारी में कटौती करने का फैसला किया है।

गोला बारूद को खरीदने के लिए पैसा बचाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। इकोनोमिक टाइम्स के अनुसार, ऑर्डनेंस फैक्ट्री से होने वाली खरीदारी को 94 से 50 प्रतिशत पर लाने की तैयारी है।

इस कटौती का असर ये होगा कि सैनिकों को अपनी वर्दी जूते समेत दूसरी चीजें खुद खरीदने की नौबत आ सकती है, केंद्र ने गोला बारूद की आपातकालीन खरीदारी के लिए अतिरिक्त फंड जारी नहीं किया है, इस कारण सैनिकों की वर्दी की सप्लाई भी प्रभावित होगी।

सेना के गोला बारूद भंडार को भरा पूरा रखने के लिए हजारों करोड़ के फंड की जरूरत है, केंद्र ने इस फंड में कुछ कमी की है, ऐसे में सेना गोला बारूद खरीदने के लिए अपने दूसरे खर्चों में कटौती की योजना बना रही है।

सेना के एक अधिकारी का कहना है कि इमरजेंसी में खरीदारी के लिए 5000 करोड़ खर्च किए गए हैं, हालांकि अभी भी 6739.83 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है, उन्होंने बताया कि दो अन्य स्कीम पांच साल के लिए नहीं बल्कि तीन साल की ही हैं।