28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 596

राष्ट्रपति ने दया की याचिका की खारिज, जिंदा जला देने वाले शख्स को मिलेगी फांसी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति ने दया की याचिका की खारिज,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक ही परिवार के सात लोगों को जिंदा जला कर मारने के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे व्यक्ति की दया वाली याचिका खारिज कर दी गयी है।

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में घटी यह दिल दहला देने वाली घटना 2006 की है जिसमें जगत राय नामक व्यक्ति ने भैंस चोरी होने के मामले में विजेंद्र महतो और उसके परिवार के छह सदस्यों को जिंदा जला दिया था।

महतो ने सितंबर 2005 में भैंस चोरी होने का एक मामला दर्ज कराया था जिसमें जगत राय के अलावा वजीर राय और अजय राय को आरोपी बनाया था। ये आरोपी महतो पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

जगत ने बाद में महतो के घर में आग लगा दी जिसमें महतो की पत्नी और पांच बच्चों की मौत हो गई थी। आग में बुरी तरह झुलसे विजेंद्र महतो की भी कुछ महीने बाद मौत हो गई थी।

जगत राय को इस मामले में दोषी पाया गया और स्थानीय अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई, बाद में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी निचली अदालत की सजा बरकरार रखी।

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने महतो की दया याचिका 23 अप्रैल 2018 को खारिज कर दी, पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब कोविंद ने किसी दया याचिका पर फैसला लिया है।

रेल मंत्री ने दिया अल्टीमेटम, ट्रेन लेट हुई तो अटकेगा अधिकारियों का प्रमोशन

रेल मंत्री ने
रेलगाड़ियों के समय पर नहीं चलने से सम्बद्ध आला अधिकारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के जोनल प्रमुखों को आगाह किया है कि रेल सेवाओं में देरी का असर उनके प्रदर्शन मूल्यांकन में आंशिक देरी के रूप में हो सकता है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रेलगाड़ियों के समय पर नहीं चलने से सम्बद्ध आला अधिकारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के जोनल प्रमुखों को आगाह किया है कि रेल सेवाओं में देरी का असर उनके प्रदर्शन मूल्यांकन में आंशिक देरी के रूप में हो सकता है।

पिछले सप्ताह एक विभागीय बैठक में गोयल ने इस मुद्दे को लेकर जोनल महाप्रबंधकों की खिंचाई करते हुए कहा कि रेल सेवाओं में देरी के लिए अधिकारी रखरखाव काम का बहाना नहीं बना सकते।

उन्होंने कहा, कि 30 जून तक अगर उन्हें कोई सुधार नजर नहीं आया तो सम्बद्ध महाप्रबंधक को पदोन्नति के लिए विचार नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि उनके (अधिकारियों) कार्य निष्पादन देरी सूची में उनके स्थान पर निर्भर करेगा।

वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय रेलवे नेटवर्क की 30 प्रतिशत गाड़ियां देरी से चल रही थीं। इस संख्या में इन गर्मियों के छुट्टियों में भी कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक को गोयल की नाराजगी सबसे अधिक झेलनी पड़ी, इस जोन में गाड़ियों के समय पर चलने यानी सेवा अनुशासन का आंकड़ा 29 मई तक बहुत ही खराब 49.59 प्रतिशत है। जो पिछले साल की तुलना में 32.74 प्रतिशत अधिक खराब है।

नार्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर पर गोयल की नाराजगी सबसे ज्‍यादा रही, क्‍योंकि 29 मई तक उनके रीजन में ट्रेनों को समय पर चलने का प्रदर्शन 49.59 फीसदी रहा। जो कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 32.74 फीसदी कम था।

बदल जायेगा टेलीकॉम कंपनी IDEA का नाम

आईडिया-वोडाफोन
बदल जाएगा टेलिकॉम कंपनी आईडिया का नाम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टेलीकॉम कंपनी आइडिया के यूजर्स के लिए बड़ी खबर आयी है, कंपनी अपना नाम बदलने की कवायद में है, जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है, कंपनी ने इसके लिए 26 जून को ईजीएम बुलाई है।

वोडाफोन और आइडिया मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी को नया नाम देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वोडाफोन के साथ मर्जर के बाद नई कंपनी का नाम ‘वोडाफोन आइडिया लिमिटेड’ करने का प्रस्ताव रखा गया है। मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी होगी। इस प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेने के लिए आइडिया ने 26 जून को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाई है।

आइडिया सेल्युलर का स्वामित्व कुमार मंगलम बिड़ला के पास है। कंपनी ने शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में 26 जून को ईजीएम की जानकारी दी है। कंपनी ने यह भी बताया कि होने वाली ईजीएम में कंपनी के नाम में बदलाव पर चर्चा होगी, साथ ही नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के माध्यम से लगभग 15 हजार करोड़ रुपए जुटाने पर विचार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, मर्जर के बाद नई कंपनी में वोडाफोन के पास 45.1 फीसदी, आदित्य बिड़ला ग्रुप की 26 फीसदी और आइडिया के शेयरधारकों के पास 28.9 फीसदी हिस्सेदारी होगी। नई कंपनी के पास पहले दिन से ही लगभग 43 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स होंगे।

सट्टेबाज़ी मामले में अरबाज़ के बाद इस क्रिकेटर का नाम आया सामने

अरबाज खान
आइपीएल में सट्टेबाजी करने के संबध में अरबाज खान के बाद और भारतीय क्रिकेटर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल में सट्टेबाजी करने का जाल गहराता जा रहा है। ठाणे पुलिस बुकी सोनू जालान से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं। सोनू जालान के संबंध बुकी, सेलिब्रिटी, बिजनेस मैन और बिल्डर तक नहीं हैं, बल्कि इसमें क्रिकेट के कई चेहरे भी उसके संपर्क में थे।

पुलिस के मुताबिक, सोनू जालान के तकरीबन 1200 से भी ज्यादा क्लाइन्ट थे और सोनू खुद अपने उस बॉस के एजेन्ट था, यह बॉस जूनियर कोलकाता है, जो सीधे अंडरवर्ल्ड डॉन से संपर्क है, पुलिस को संदेह है कि जूनियर कोलकाता देश छोड़ कर फरार हो चुका है।

पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला है कि सोनू जालान, दाऊद इब्राहिम के खास और देश में कई बुकियों के नेटवर्क के सरगना जूनियर कोलकाता के सीधे संपर्क में था, उसकी मीटिंग क्रिकेट के लोगों से कराने की जिम्मेदारी सोनू की ही थी।

अल जजीरा चैनल के स्टिंग में जिन मैचों पर सवाल उठाया जा रहा है वे भारत और श्रीलंका के बीच गाले में 26 से 29 जुलाई 2017 तक हुआ टेस्ट, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में 16 से 20 मार्च 2017 तक हुआ टेस्ट और भारत तथा इंग्लैंड के बीच चेन्नई में 16 से 20 दिसंबर 2016 तक हुआ टेस्ट शामिल है।

अलजजीरा के स्टिंग में भी रॉबिन मौरिस का नाम सामने आया है, अल जजीरा की डॉक्यूमेंट्री में मैच फिक्सिंग के आरोपी मौरिस को गाले के क्यूरेटर थरंगा इंडिका को अंडरकवर रिपोर्टर से मिलवाते हुए दिखाया गया है और वह फिक्सरों के अनुसार, पिचों को बदलने का दावा करते दिख रहे हैं।

हालांकि, बीसीसीआई का इस मामले में कहना है कि वे इस मामले में फंसे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन मौरिस के खिलाफ कार्रवाई करने पर तभी विचार करेंगे, जब वह आईसीसी की मौजूदा जांच में दोषी पाया जाएगा। रॉबिन मौरिस ने 42 प्रथम श्रेणी और 51 लिस्ट ए मैच खेले हैं, शारदाश्रम स्कूल से पढ़ाई करने वाले और रमाकांत आचरेक  के शिष्य रहे मौरिस को सीमित ओवरों का उम्दा क्रिकेटर माना जाता था, लेकिन उन्होंने 31 बरस की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

सोनू जालान से हुई पूछताछ में ठाणे एक्सटॉर्सन सेल को कई जानकारियां मिली हैं, अरबाज खान से कल हुई 5 घंटे की पूछताछ ने भी कई अहम सुराग दिए हैं, जिसमें बॉलीवुड के तकरीबन 7 नाम बताएं हैं जिनका परिचय अरबाज ने सोनू से कराया था।

ओडिशा : अग्नि-5 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

सफल परीक्षण
अग्नि-5 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah

भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम और  स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का कल सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित अब्दुल कलाम आईलैंड के इंटेग्रेटिड टेस्ट रेंज में कल सुबह के 9.48 मिनट पर ये परीक्षण किया गया, अग्नि-5 का ये छठां परीक्षण था

इससे पहले 18 जनवरी 2018 को परीक्षण किया गया था, जो सफल रहा था, यह बहुत शक्तिशाली मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है और इसकी रेंज में भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी हैं।

जानकारी के अनुसार, अब्दुल कलाम आईलैंड के इंटेग्रेटिड टेस्ट रेंज के लॉन्च पैड नंबर 4 से इस मिसाइल को लॉन्च किया गया था, रक्षा सूत्रों के अनुसार, ये इस मिसाइल का छठा परीक्षण था।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अनुसार, अग्नि-5 श्रृंखला के अन्य मिसाइलों के विपरीत, अग्नि-5 नेविगेशन और गाइडेंस, वॉरहैड और इंजन के संदर्भ में नई प्रौद्योगिकियों के साथ सबसे उन्नत है।

यह भारत की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों में से एक है, इस मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर, जबकि व्यास 2 मीटर है, यह मिसाइल डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ले जा सकती है, इसका वजन करीब 20 टन है।

आइये आज जानते हैं केले का शेक पीने के फायदे

banana shek
benefit of banana shek

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah 

केला लगभग सभी मौसम में पाया जाता है, यह काफी सस्ता भी होता है, इसलिए सभी लोग इसका सेवन भी आसानी से कर पाते हैं, केले का उपयोग विभिन्न प्रकार के मीठे व्यंजनों को बनाने में बडे पैमाने पर किया जाता है।

केले में पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे यदि आप शारीरिक व्यायाम करने के पश्चात एक केला खाते हैं, तो आपको तुरंत ही शारीरिक ऊर्जा प्रदान होने लगती है।

केले में मैग्नेशियम तथा पौटेशियम की अत्याधिक मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण हमारे शारीरिक संतुलन को बनाये रखने में काफी सहायता प्राप्त होती है, केले में रेशों की अत्याधिक मात्रा पाये जाने की वजह से हमारे शरीर को कब्ज जैसी परेशानी से भी आराम मिलने लगता है।

यदि हम बनाना शेक नियमित रूप से पीते हैं, तो उससे हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य फायदे हो सकते है –

1. यदि आप प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से बनाना शेक का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को ऊर्जावान बने रहने के लिए काफी सहायता प्राप्त होती है।

2. बनाना शेक को पीने से आपके शरीर को दुगुना स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होने लगता है। क्योंकि दूध में विटामिन पाया जाता है, जिससे आपके शरीर को थकावट, कमजोरी, तनाव तथा कब्ज जैसी परेशानियाँ नहीं होती।

3. कई लोगों का ऐसा मानना है, कि बनाना शेक को पीने से वजन बढता है, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि केले में विटामिन, खनिजतत्वों तथा रेशों की अत्याधिक मात्रा पाई जाती हैं, जिससे यदि हम बनाना शेक पीते हैं, तो काफी समय तक भूख नहीं लगती तथा हमारा शारीरिक वजन नियंत्रण में रहता है।

4. बनाना शेक को नियमित रूप से पीने पर हमारी त्वचा में भी निखार आने लगता है, तथा हमारे बालों का भी स्वास्थ्य बना रहता है, तथा बाल लंबे, घने तथा मजबूत होने लगते हैं।

5. केले में विटामिन तथा फोलिक एसिड की अत्याधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए यदि गर्भवती महिलाओं को बनाना शेक नियमित रूप से दिया जाए तो, होनेवाले बच्चे के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

‘बिग बॉस 11’ कंटेस्टेंट विकास गुप्ता एक बार फिर से हुए ट्रोल 

विकास गुप्ता
विकास गुप्ता एक बार फिर से हुए ट्रोल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ कंटेस्टेंट  विकास गुप्ता को सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा है। विकास गुप्ता के ट्रोल होने की वजह बिग बॉस के घर में उनकी सबसे अच्छी दोस्त बनी अर्शी खान का एक जवाब बना है।

आप को बता दें, विकास गुप्ता बिग बॉस के घर में विनर के तौर पर 6 लाख रुपये जीतने में कामयाब हुए थे। लेकिन विकास गुप्ता ने कहा था कि वह 6 लाख रुपये अर्शी खान और ज्योति कुमारी को दे देंगे। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विकास गुप्ता ने ये प्राइज मनी अर्शी खान और ज्योति कुमारी को नहीं दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कि विकास गुप्ता ने सिर्फ झूठी पब्लिसिटी के लिए वादा किया था। इन्हीं रिपोर्ट्स को देखकर फैंस विकास गुप्ता को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। फिर अर्शी खान ने खुद सामने आकर कहा कि उन्हें विकास गुप्ता से कोई पैसे नहीं मिले हैं।

इन सब रिपोर्ट्स को देखकर विकास गुप्ता गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा, ”ज्योति को मैंने मार्च में ही पैसे दे दिए थे। जब अर्शी खान ने कहा कि उसे पैसे की जरूरत नहीं है। इसलिए मैंने वो पैसे उन लोगों को दे दिए जिन्हें इसकी जरूरत थी।”

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी बदतमीजी करने के आरोप गिरफ्तार 

राजा चौधरी
राजा चौधरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें शराब के नशे में लोगों से बदतमीजी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इससे पहले भी राजा कई कानूनी मामलों में फंस चुके हैं।

कानपुर SP संजीव सुमन ने ANI को बताया कि राजा चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

लाइव हिंदुस्तान के मुताबिक, राजा चौधरी के खिलाफ शिकायत फिल्म कैमरा डायरेक्टर राजू आर द्विवेदी ने दर्ज कराई है। उन्होंने राजा चौधरी पर शोषण और कई लोगों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

राजा पहले भी हमेशा ही गलत कारणों से चर्चा में रहे हैं। साल 2010 में उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा के साथ मुंबई के अपार्टमेंट में शोर करने और लोगों के परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जहां तक श्वेता और उनके रिश्ते की बात है, तो दोनों की एक बेटी है, मगर साल 2012 में उनका तलाक हो गया था।

श्रीनगर में CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला, 3 जवान घायल

श्रीनगर में CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला,
श्रीनगर में CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमले का दौर थम नहीं रहा है। श्रीनगर में शनिवार को सीआरपीएफ वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। श्रीनगर के फतेहकदल इलाके में हुए इस आतंकी हमले में 3 सीआरपीएफ जवान और एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर है।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने शनिवार करीब 3:30 बजे सीआरपीएफ की 82 बटालियन को ग्रेनेड से निशाना बनाया। जिस वक्त हमला हुआ, तब सीआरपीएफ के जवान पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे। जिसमें तीन जवान घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद फतेहकदल और चिंकराल मोहल्लों को सील करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की कई टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। इसके अलावा इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर हमलावर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका में हाई अलर्ट जारी किया गया था। इस अलर्ट के बाद कश्मीर घाटी में कुल 5 आतंकी हमले हुए थे। शुक्रवार को कश्मीर में अलग-अलग इलाकों में 5 ग्रेनेड हमले किए गए। इन पांचों हमलों की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इन हमलों में कई जवान और आम नागरिक घायल हुए हैं। इसके पहले नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार को ही सीरपीएफ की गाड़ी की टक्कर से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

आप को बता दें कि रमज़ान के पाक महीने के दौरान कश्मीर में शांति के लिए गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों को सीज़फायर का आदेश दिया है। इसके बावजूद भी आतंकी हमला  रुकने का नाम नहीं ले रही है।

बिपाशा हुई बीमार, सांस लेने में हुई तकलीफ 

बिपाशा हुई बीमार,
बिपाशा हुई बीमार,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की हेल्थ सही नहीं है। बताया गया है  बिपाशा को सांस संबंधी समस्या हुई है। वे अभी मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पताल में इलाज करा रही हैं। बिपाशा को कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते वो कई बार हॉस्पिटल के चक्कर काट चुकी थी। हालांकि, उनके करीबियों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

बताया जा रहा है कि बिपाशा के कुछ टेस्ट हुए हैं। उनका ट्रीटमेंट लगातार जारी है। उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है।बिपाशा बसु पिछले तीन साल से फिल्मों से दूर हैं। वे 2015 में फिल्म अलोन में नजर आई थीं।

बॉलिवुड कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्‍म ‘अलोन’ के सेट पर एक-दूसरे के प्‍यार में पड़े बिपाशा और करण, शादी के बाद अभी तक साथ किसी फिल्‍म में नजर नहीं आए हैं। लेकिन अब खबर है कि यह जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है। बता दें कि इस फिल्‍म से पहले ही करण सिंह ग्रोवर, कुणाल कपूर और रवि दुबे के साथ फिल्‍म ‘3देव’ में नजर आएंगे।