28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 589

ब्राजील के छठी बार चैम्पियन बनने के सबसे अधिक आसार : सर्वे

चैम्पियन बनने के
छठी बार चैम्पियन बनने के सबसे अधिक आसार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फीफा विश्व कप में इस साल ब्राजील की तूती बोल सकती है और वह रूस में 15 जुलाई को चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर सकता है,एक वैश्विक सर्वेक्षण में इसकी सम्भावना जताई गई है।

दुनिया भर में मनोरंजन सेवाओं और कंपनियों के लिए संगीत, वीडियो और खेल मेटाडाटा और स्वचालित सामग्री मान्यता प्रौद्योगिकी प्रदान करने वाली अग्रणी कम्पनी-ग्रेचनोट द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, ब्राजील के इस साल खिताब जीतने की सबसे अधिक 21 फीसदी सम्भावना है।

दूसरे क्रम पर स्पेन है, जिसने 2010 में खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद लय से भटक गया था। मौजूदा चैम्पियन जर्मनी और 2014 में जर्मनी के खिलाफ फाइनल खेलने वाली लियोनेल मेसी की टीम के खिताब तक पहुंचने की 8-8 प्रतिशत सम्भावना है।

कोलम्बिया (5 फीसदी), इंग्लैंड, बेल्जियम और यूरोपीयन चैम्पियन पुर्तगाल (4 फीसदी), उरुग्वे तथा मेक्सिको (तीन फीसदी), स्विट्जरलैंड और क्रोएशिया (दो फीसदी) सम्भावना के साथ विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

मेजबान रूस, पोलैंड, ईरान, डेनमार्क, मोरक्को, सेनेगल, कोस्टा रिका, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, सेर्बिय, आइसलैंड और ट्यूनिशिया के खिताब तक पहुंचने की एक फीसदी सम्भावना है।

इसके अलावा एशिया से दक्षिण कोरिया, अफ्रीकी टीम नाइजीरिया, दक्षिण अमेरिकी टीम पनामा, मिस्र, जापान और साउजी अरब के खिताब तक पहुंचने की आधा प्रतिशत सम्भावना है।

सर्वे में कहा गया है कि विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों में से लगभग सभी बड़ी टीमों के नॉकआउट दौर में पहुंचने की पूरी सम्भवना है, इसमें 90 फीसदी सम्भावना के साथ ब्राजील सबसे आगे है और दूसरे क्रम पर अर्जेटीना है।

सर्वे में कुछ अंडरडॉग टीमों को लेकर भी आंकलन किया गया है। जो नॉकआउट में पहुंच सकती हैं। कोलम्बिया के अंतिम-16 दौर में पहुंचने की सबसे अधिक 77 फीसदी सम्भावना है, इसके बाद पेरू के अंतिम-16 दौर में पहुंचने की 68 फीसदी सम्भावना है।

आइये जानते हैं, आपके के शहर में कब पहुंचेगा मॉनसून

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मॉनसून पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र पहुंच चुका है। पिछले तीन दिन से मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसी महीने मॉनसून देश के ज्यादातर हिस्से को कवर कर लेगा।

हालांकि, अभी देश के मध्‍य, उत्तर, पूर्वी और उत्तर पश्चिमी इलाकों में कई राज्य तेज गर्मी से झुलस रहे हैं। यहां मॉनसून की बारिश का इंतजार है, मॉनसून अभी केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश को कवर करते हुए महाराष्‍ट्र तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में आज और कल भारी बारिश’ की संभावना जताई गयी है। रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ और पालघर जिलों में 10 जून को भारी बारिश की संभावना है।

10 जून तक मॉनसून महाराष्‍ट्र के आगे बढ़कर छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के इलाकों तक पहुंचने की उम्मीद है, इस दौरान पणजी, हैदराबाद, मुंबई, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, कोलकाता में मॉनसून का बारिश हो सकती है।

मॉनसून की चाल मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जून तक मॉनसून गुजरात, मध्‍य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक दस्तक दे देगा, 10 से 15 जून के बीच अहमदाबाद, सूरत, नागपुर, नासिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रांची, गया, पटना, धनबाद, रांची, दरभंगा, गया, गोरखपुर, छपरा, कोरबा आदि शहरों में तेज बारिश की संभावना है।

वहीं 25 से 30 जून के बीच में मॉनसून राजस्थान, पूरे यूपी को कवर करता हुआ, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्‍मीर के इलाकों में पहुंचेगा, इस दौरान दिल्ली, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, ग्वालियर, आगरा, जयपुर, कोटा, देहरादून, शिमला, चंडीगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है।

रिलायंस बिग टीवी लाया है नया आफर, 5 साल तक फ्री में देखें चैनल्स

Reliance
Reliance

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navapravah.com

रिलायंस बिग टीवी एक लुभाने वालाऑफर लेकर आई है। कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए ऐसा प्लान पेश किया है, जिसके बारे में सुनकर आप खुश हो जायेंगे।

कंपनी ने एक साल के लिए सभी चैनल बिल्कुल फ्री कर दिया है। कंपनी ने डिजिटल इंडिया  पहल के तहत भागीदारी निभाते हुए डायरेक्ट टू होम सर्विस के तहत जबरदस्त प्लान पेश किया है।

रिलायंस ने इसके लिए देशभर के 50 हजार पोस्ट ऑफिस के साथ पार्टनरशिप की है। इसके बाद पोस्ट ऑफिस के जरिए भी कस्टमर शुरुआती बुकिंग कर सकते हैं।

इस प्लान में कंपनी 500 फ्री-टू-एयर चैनलों को 5 सालों के लिए मुफ्त में लोगों को दिखाएगी, जबकि पेड चैनलों को आप 1 साल के लिए फ्री में देख सकते हैं,इसके लिए आपको रिलायंस बिग टीवी के सेट टॉप बॉक्स की प्री बुकिंग करनी होगी।

बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को एचडी HEVC सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा, यह लेटेस्ट फीचर्स जैसे, रिकॉर्डिंग, यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, रिकॉर्डिंग एंड व्यूइंग से लैस होगा, 1 साल तक चैनल्स फ्री होंगें।

कंपनी 20 जून से इस सर्विस की प्री-बुकिंग शुरू करने वाली है। राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के उपभोक्ता डीटीएच की प्री-बुकिंग कर सकेंगे।

यूजर इस ऑफर को 499 रुपए जमा करके पोस्ट ऑफिस से ले सकते हैं। वहीं, सेट-टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन के वक्त 1500 रुपए चुकाना होंगे, लॉयल्टी बोनस लेने के लिए कस्टमर को दूसरे साल से 300 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा, ऐसा दो सालों तक करना होगा, इसके बाद सब्सक्राइबर को 2 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस मिलेगा।

दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश

दिल्ली एनसीआर
दिल्ली एनसीआर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली एनसीआर में आज मौसम ने अचानक करवट बदली और महज थोड़े से समय के अंतराल में अंधेरा छा गया, तेज हवाओं के साथ बारिश भी होने लगी।

हवा तेज चलने के कारण अभी जान-माल की खबर नहीं मिली है लेकिन आंधी से कई पेड़ गिर गए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने ट्वीट कर इस मौसम के बदलने की भविष्यवाणी की थी।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहले तेज आंधी आई फिर अचानक मौसम पूरी तरह से बदल गया, बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, जट्टारी, हापुड़, नारनौल, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रो में बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी-

मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की आशंका जाहिर की थी कि दिल्ली-एनसीआर में 9-10 जून को आंधी-बारिश से तापमान में मामूली राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी ओर मानसून मुंबई पहुंच चुका है, मुंबई के हिंदमाता इलाके में बारिश के चलते जलभराव की स्थिथि लगातार बनी हुई है, निचला इलाका होने की वजह से यहां अक्सर पानी भर जाता है।

इस तरह हो जायेगी सस्‍ती रेल यात्रा, IRCTC ने किया यह ऐलान

IRCTC ने किया यह ऐलान
रेल यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराने वाले इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने अब यात्रियों को सस्ते टिकट का ऑफर किया है।

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

रेल यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराने वाले इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने अब यात्रियों को सस्ते टिकट का ऑफर किया है।

आईआरसीटीसी की तरफ से दिए गए नए ऑफर में यात्री के टिकट के डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने पर जीरो ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा, आईआरसीटीसी ने ट्विट के माध्यम से यह जानकारी सबको दी।

आईआरसीटीसी की तरफ से यह भी बताया गया कि अगर आप ऑनलाइन टिकट का भुगतान अन्य माध्यम से जैसे नेट बैंकिंग, ई-वॉलेट और कैश कार्ड के जरिए करते हैं तो इस पर ट्रांजेक्शन शुल्क लगेगा।

फिलहाल नेट बैंकिंग से टिकट बुकिंग कराने पर प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 10 रुपये और टैक्स वसूला जाता है, इसी तरह पेमेंट गेटवे और क्रेडिट कार्ड से टिकट का भुगतान करने पर 1.8 प्रतिशत का ट्रांजेक्शन चार्ज और टैक्स वसूला जाता है।

आईआरसीटीसी की तरफ से की गई इस घोषणा से पहले पीएनबी, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ट्रांजेक्शन चार्ज लिया जाता है, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत टिकट का भुगतान करने पर ट्रांजेक्शन चार्ज जीरो रहेगा। , आंध्रा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ट्रांजेक्शन चार्ज लिया जाता है, लेकिन अब

कर्नाटक में कांग्रेस के एक और विधायक ने मांगा मंत्री पद

Rahul model in rajasthan by congress
Rahul model in rajasthan by congress

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में जनता दल -कांग्रेस गठबंधन सरकार शपथ ले चुकी है और तमाम रुकावटों के बाद केबिनेट विस्तार हो चुका है, लेकिन इस विस्तार के साथ ही विवाद भी बढ़ने लगा है।

कांग्रेस में मंत्री पद मांगने वालों की होड़ लगी हुई है। कई मंत्री पोर्टफोलियो के कारण भी गुस्सा में है। एक खबर के अनुसार तो पूर्व मंत्री एचएम रेवन्ना ने तो पार्टी छोड़ने का ही मन बना लिया है।

अब आज तो कांग्रेस के एक और विधायक ने पार्टी से मंत्री पद की मांग कर डाली, कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी के समर्थकों ने अपने विधायक को मंत्री पद देने के लिए धरन प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

6 मई को कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था इसमें 25 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया था, इनमें दोनों सहयोगी दलों के 23 विधायकों को बहुजन समाज पार्टी के एक तथा एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है।

इसके साथ कांग्रेस में मंत्री पद के लिए लड़ाई तेज हो गई है। अब इस मामले में संसद में विपक्ष के नेता और कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी का बचाव किया है।

खड़गे ने कहा, संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए कभी कभी कुछ बलिदान देने पड़ते हैं, हमारे कुछ साथ असंतुष्ट हैं। हाइ कमान या उनके प्रतिनिधि उनसे जल्द ही इस बारे में बात करेंगे।

खड़गे ने कहा, जिस सदस्य ने होम मिनिस्ट्री न मिलने पर नाराजगी जताई थी। उसने भी कह दिया है कि वह पार्टी के प्रति वफादार है और उसका पार्टी छोड़ने का कोई मूड  नहीं है।

OMG ! विराट कोहली की दाढ़ी का हो चुका है इंश्योरेंस 

विराट कोहली
OMG ! विराट कोहली की दाढ़ी का हो चुका है इंश्योरेंस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अपने दाढ़ी से बहुत प्रेम है, और ये प्रेम किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2018 के दौरान भी जब कुछ खिलाड़ियों ने ‘ब्रेक द बीयर्ड’ कैंपेन चलाकर अपनी दाढ़ी काटी थी। उस वक्त भी चैलेंज मिलने के बाद विराट कोहली ने दाढ़ी काटने से मना कर दिया था।

अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर विराट कोहली की दाढ़ी का जादू छाया हुआ है। मैदान पर अपने बल्ले के दम पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

अब एक बार फिर से टि्वटर पर विराट कोहली छाए हुए हैं, इस सब की शुरुआत केएल राहुल के एक ट्वीट के साथ हुई। केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था।

इस वीडियो में विराट कोहली एक सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उसी कमरे में दो व्यक्ति और मौजूद हैं जो विराट की दाढ़ी को चेक कर रहे हैं और उसकी फोटो खींच रहे हैं। केएल राहुल की माने तो विराट कोहली अपनी दाढ़ी को लेकर खासे पोजेसिव हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए केएल राहुल ने लिखा- मैं जानता हूं कि तुम अपनी दाढ़ी को लेकर बहुत पोजेसिव रहते हो, लेकिन यह खबर तुम्हारी दाढ़ी के इंश्योरेंस की मेरी थ्योरी को पुष्ट करती है।

केएल राहुल के इस ट्वीट के बाद से टि्वटर पर #ViratBeardInsurance ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं, #ViratBeardInsurance के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होेने के बाद विराट कोहली ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विराट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मेरी दाढ़ी के बारे में चारों तरफ बातें हो रही हैं। जो काफी मजेदार है विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद कई क्रिकेटरों और दूसरे लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यात्रियों के लिए खुशख़बरी, ट्रेन में पहली बार शुरू की यह सुविधा

ट्रेन में पहली
ट्रेन में पहली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यात्रियों की सुविधाओं पर लगातार काम कर रही भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले पैसंजर्स को एक और सुविधा दी है। रेलवे की तरफ से शुरू की गई सुविधा चिप्स और बिस्कुट खाने के शौकीन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आएगी।

पहली बार आईआरसीटीसी ने ट्रेन में टैबलेट ऑपरेटिड ऑटोमेटिक फूड वेडिंग मशीन इंस्टॉल की है। लेकिन अभी इस सुविधा की शुरुआत कोयंबटूर-बेंगलुरू UDAY एक्सप्रेस में हुई है। उदय एक्सप्रेस में लगाई गई ऑटोमेटिक फूड वेडिंग मशीन से आप क्विक-टू-ईट स्नैक्स जैसे बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे लेकर इनका लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस मशीन से आपको कैन वाला जूस, चाय-कॉफी और अन्य प्रकार की ड्रिंक्स भी मिल सकेंगी।

इस सर्विस को रेलवे ने बिजनेस ट्रैवलर की सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू किया है, कोयंबटूर से बेंगलुरू पहुंचने में उदय एक्सप्रेस 7 घंटे का समय लेती है, जबकि वापसी में इसे 6 घंटे 45 मिनट का समय लगात है। इस मशीन में यात्री टैबलेट के जरिए अपना ऑर्डर कर सकते हैं, इसके बाद आपको भुगतान करना होगा और आपको ऑर्डर की डिलीवरी हो जाएगी, इस मशीन से केवल कैश में ही सामान लिया जा सकता है।

आने वाले समय में उम्मीद की जा रही है कि ऑटोमेटिक फूड वेडिंग मशीन के जरिए कैशलैस ट्रांजेक्शन की भी सुविधा मिलेगी, रेलवे की ऐसी ही ऑटोमेटिक फूड वेडिंग मशीन को एसी 3 टायर वाली हमसफर एक्सप्रेस में भी शुरू करने की योजना है।

ओवैसी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा, “अब इस पार्टी से नहीं रही कोई उम्मीद”

ओवैसी ने दिया विवादित बयान
ओवैसी ने दिया विवादित बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी नागपुर स्थित आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिस पर अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असादुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है।

8 जून को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई, एक इंसान, जिन्होंने कांग्रेस में 50 साल बिताए और भारत के राष्ट्रपति रहे, संघ मुख्यालय गए, क्या आपको अब भी इस पार्टी से कोई उम्मीद है?’

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मुखर्जी ने कांग्रेस के तमाम नेताओं के विरोध के बावजूद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर नागपुर के रेशमबाग स्थित आरएसएस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा, देश में कांग्रेस और भाजपा एक जैसे हैं। औवेसी ने आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के किताब ‘बंच ऑफ थॉट्स’ का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, गोलवलकर ने क्रिश्चियन और मुस्लिमों को देश के लिए खतरा बताया था।

औवेसी ने प्रणब मुखर्जी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह जिस मुर्शिदाबाद के क्षेत्र से दो बार जीते, वहां 70 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है। औवेसी ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, पिछले चार साल में देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है, इस दौरान हुए दंगों में 390 लोगों की जान गई है। आप मुझे बताइए कि ये किस तरह की सरकार है।

जिन्ना के सवाल पर औवेसी ने कहा, जो लोग ये कहते हैं कि मुस्लिम अब भी जिन्ना के समर्थक हैं, तो मैं कहना चाहूंगा कि हमें जिन्ना से कोई लेना देना नहीं है। मैं तो कहता हूं कि सावरकर और जिन्ना एक जैसे हैं, जिन्होंने सबसे पहले दो राष्ट्र के सिद्धांत को माना, हमने ही जिन्ना को सबसे पहले गेट आउट कहा।

आइये आज जानते हैं दालचीनी के फायदे

दालचीनी के फायदे
दालचीनी के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दालचीनी मन को प्रसन्न करती है, सभी प्रकार के दोषों को दूर करती है, यह पेशाब और मासिक-धर्म को जारी करती है, धातु को पुष्ट करती है। मानसिक उन्माद यानी कि पागलपन को दूर करती है।

इसका तेल सर्दी की बीमारियों और सूजनों तथा दर्दो को शान्त करता है। सिरदर्द के लिए यह बहुत ही गुणकारी औषधि होती है, दालचीनी उष्ण, पाचक, स्फूर्तिदायक, रक्तशोधक, वीर्यवर्धक व मूत्रल है।

यह श्वेत रक्तकणों की वृद्धि कर रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाती है, बवासीर, कृमि, खुजली, मूत्राशय के रोग, टायफायड, ह्रदयरोग, कैन्सर, पेट के रोग आदि में यह लाभकारी है।

दालचीनी गर्म होती हैं अत: इसे थोड़ी सी मात्रा में लेते हुए धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए। परन्तु यदि किसी प्रकार का दुष्प्रभाव या हानि हो तो सेवन को कुछ दिन में ही बंद कर देते हैं और दुबारा थोड़ी सी मात्रा में लेना शुरू करें।

दालचीनी पाउडर की उपयोग की मात्रा 1 से 5 ग्राम होती है, पाउडर चम्मच के किनारे से नीचे तक ही भरा जाना चाहिए। बच्चों को भी इसी प्रकार अल्प मात्रा में देते हैं, दालचीनी का तेल 1 से 4 बूंद तक काम में लेते हैं, दालचीनी का तेल तीक्ष्ण और उग्र होता है, इसलिए इसे आंखों के पास न लगाएं।