28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 588

महाराष्ट्र: परिवार के 4 सदस्यों सहित BJP कार्यकर्ता की सोते हुए गला रेत की हत्या

BJP कार्यकर्ता की सोते हुए गला रेत की हत्या
BJP कार्यकर्ता की सोते हुए गला रेत की हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पिछले कई दिनों से हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में  महाराष्ट्र के नागपुर में एक BJP कार्यकर्ता और उसके परिवार के चार सदस्यों की सोमवार सुबह उनके घर में हत्या कर दी गई। जिस समय इनकी हत्या की गई, ये सभी अपने घर में सो रहे थे। नंदनवन पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, यह वारदात शहर के आराधना नगर इलाके में रविवार देर रात लगभग 1.30 बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब वे सो रहे थे, तो उन पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। किसी तरह के संघर्ष और लूटपाट के निशान नहीं मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतकों की पहचान बीजेपी कार्यकर्ता कमलाकर पवनकर (45), उनकी पत्नी अर्चना (40), उनकी मां मीराबाई (70), 12 साल की बेटी वेदांती और 4 साल के भांजे गणेश पलात्कर के रूप में हुई है।

कमलाकर पेशे से रियल एस्टेट कारोबारी थे और साथ ही साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी थे। इसके अलावा कमलाकर ने एक दुकान किराए पर दे रखी थी और 10 एकड़ कृषि भूमि के मालिक भी थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि व्यापारिक रंजिश सहित हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

यूपी के इस गांव को गोद लेना चाहते हैं संजय दत्त

Sanjay Dutt
Sanjay Dutt

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्म अभिनेता संजय दत्त इलाहाबाद में अपनी नानी के गांव चिलबिला को गोद लेना चाहते हैं। लखनऊ में अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता राहुल मित्रा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच उप्र में फिल्म इंडस्ट्री के विकास की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इलाहाबाद के पास चिल्बिला गांव वह जगह है। जहां से संजय दत्त की नानी जद्दन बीबी का रिश्ता था। इस बारे में संजय दत्त ने मुख्यमंत्री को बताया और उस गांव को गोद लेने की पेशकश की, जिसे मुख्यमंत्री और अवनीश अवस्थी ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

इस मौके पर फिल्म निर्माता राहुल मित्रा ने राज्य में कला, संस्कृति और सिनेमा का प्रचार-प्रसार करने के लिए एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने का सुझाव दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने हामी भरी।  मुख्यमंत्री ने राहुल मित्रा और संजय दत्त से अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के लिए बुंदेलखंड को भी अपनाने का आग्रह किया।

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री के विकास की अपार संभावनाएं हैं। चित्रकूट, सोनभद्र आदि ऐसी जगहें हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। प्रदेश में सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की भरमार है।

शूटिंग के जरिये मुंबई फिल्म उद्योग को इन जगहों को लोकप्रिय बनाना चाहिए। राहुल मित्रा वर्ष 2013 में आई सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘बुलेट राजा’ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से सब्सिडी पाने वाले पहले निर्माता थे और हाल ही में यूपी में संपन्न निवेशकों के शिखर सम्मेलन में भी स्टार स्पीकर थे और अभी संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘साहेब बिवी और गैंगस्टर 3’ और ‘टोरबाज’ के निर्माता हैं।

बॉलिवुड डायरेक्टर प्रकाश झा अगली फिल्म में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Sanjay Dutt ,Siddharth Malhotra
Sanjay Dutt in his next film Siddharth Malhotra

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलिवुड ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा करेंगे। हालांकि वैसे तो प्रकाश झा गंभीर राजनीतिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म डकैती पर आधारित हो सकती है।

फिल्म के लिए दोनों अभिनेताओं ने हामी भर दी है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। फिल्म के लिए अभी मुख्य अभिनेत्री का चयन नहीं हो पाया है।

फ़िलहाल संजय दत्त अभी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी  फिल्मों की बात की जाये तो  ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’, ‘कलंक’, ‘तोड़बाज’, ‘पानीपत’ और ‘शमशेरा’ है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के बायॉपिक में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म ‘अय्यारी’ थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, दूसरी तरफ संजय दत्त की बायॉपिक संजू 29 जून को रिलीज होगी जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।

ईद के बाद दूसरी शादी करने जा रहे हैं मोहम्मद शमी – हसीन जहां

Mohammed Shami
Mohammed Shami

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का मामला बढ़ता है जा रहा है। काफी दिनों के बाद अब एक बार फिर से शमी और उनकी पत्नी के बीच एक और मामला आ गया है।

हसीन जहां ने कुछ महीनों पहले मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विवाहेतर संबंध रखने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, हसीन जहां के लगाए सभी आरोपों से शमी अब तक इंकार करते रहे हैं।

हसीन ने कई लड़कियों के साथ शमी की चैट्स के स्क्रीनशॉट और फोन की रिकॉर्डिंग भी शेयर कर चुकी हैं। हसीन जहां तब से ही लगातार मोहम्मद शमी पर आरोप लगा रही हैं।

अब एक बार फिर से हसीन जहां एक नए आरोप के साथ आई हैं। इस बार हसीन जहां ने दावा किया है कि मोहम्मद शमी ईद के बाद किसी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। जहां ने आरोप लगाया कि शमी ने उन्हें तलाक देने के लिए पैसे तक ऑफर किए हैं।

हसीन जहां ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज पर आरोप लगाते हुए कहा, मोहम्मद शमी अपने बड़े भाई की साली के साथ ईद के पांच दिन बाद शादी करना चाहते हैं। इसलिए उसने मुझे पैसा लेकर तलाक देने के लिए कहा है।

एक आतंकी की पत्नी ने कहा, “पति ज़िंदा लौटा तो उसकी गर्दन काट दूँगी”

Jammu , Kashmir
Jammu , Kashmir

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्‍मू-कश्‍मीर में इन दिनों सेना के अधिकारी उन नौजवानों के परिजनों से मिल रहे हैं जो आतंकियों के बहकावे में आकर आतंक के रास्‍ते पर निकल पड़े हैं, इसी कोशिश के तहत सेना के कुछ अधिकारी घाटी के एक परिवार से मिलने के लिए गये थे।

सेना के अधिकारी आतंकी बन चुके युवक के पिता को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि वह अपने बेटे को सरेंडर के लिए राजी करे, सेना के अधिकारियों ने समझाया कि आंतक के रास्‍ते में कुछ नहीं रखा है, वे घर लौट आयें।

सेना के अधिकारी के समझाने पर आतंकी के पिता का जवाब था कि ‘सरेंड कौन करता है। जो एक बार निकल गया वह वापस कहां आता है, जिस पर सेना के अधिकारी ने समझाते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तब हम आपको बुलाएंगे।

सेना ने कहा, आपको पूरा मौका देंगे कि आप अपने बेटे को समझाकर सरेंडर करने के लिए तैयार करें, सेना के अधिकारियों और आतंकी के पिता के बीच यह संवाद चल ही रहा था, तभी आतंकी की पत्‍नी संवाद के बीच में आ गई।

आतंकी की पत्‍नी का रुख बेहद तीखा था। आतंकी की पत्‍नी ने सेना के अधिकारी से सीधा सवाल किया, आपका क्‍या मतलब है, आप हमें क्‍यूं बुलाएंगे?

इस पर सेना के अधिकारी ने कहा, हम आपको इसलिए बुलाएंगे, क्‍योंकि हो सकता है वह कभी किसी घर में फंस जाए।तब हम आपको बुलाएंगे ताकि आप उसे समझा सको।

फिर पत्‍नी ने बेहद तीखा जवाब देते हुए कहा कि, हम नहीं बोलेंगे उसे सरेंड करने के लिए, अगर वह जिंदा वापस आ भी जाए तो मै खुद उसको अपने हाथों से मौत के घाट उतार दूंगी।

आतंकी की पत्‍नी के इस तीखे तेवर ने एक बार सेना के अधिकारियों को भी चौंका दिया। सेना के अधिकारियों ने धैर्य दिखाते हुए कहा कि, घर का बच्‍चा है, घर वापस आ जाए इससे अच्‍छी क्‍या बात हो सकती है।

आतंकी की पत्‍नी ने फिर तुरंत  कहा, हमें क्‍या जरूरत है उसकी, हम क्‍यूं उसको वापस बुलाएं, हमें कोई जरूरत नहीं हैं उसकी, सेना के अकारियों ने अपनी कोशिश जारी रखी।

आतंकी की पत्‍नी ने फिर जवाब दिया न ही लड़ाई हुई है और न ही कोई झगड़ा, उन्‍होंने जो भी किया, जैसे भी किया, मुझे पता नहीं, वह किसी को बताए बिना अपनी मर्जी से चले गए हैं।

उन्‍हें लग रहा है कि अच्‍छा किया है तो अच्‍छा ही किया होगा, अब हमें क्‍या लेना-देना है, अब हम उनका मुंह नहीं देखना चाहते हैं, हम उनका मुंह उसी दिन देखेंगे जब उनकी लाश इस घर में आएगी, अब इतना ये जवाब सुनने के बाद सेना के अधिकारी वापस आ गये।।

बलात्कार मामले में फंसे दाती महाराज, महिला ने दर्ज़ कराया केस

दाती महाराज
दाती महाराज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर अब एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है, उस महिला ने दाती महाराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप करते थे।

पीड़िता ने यह भी कहा है कि रेप करने के बाद दाती महाराज ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी, इसी कारण महिला काफी दिनों से चुप्पी साधी हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता के द्वारा मुहैया कराए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया है, पुलिस फिलहाल मेट्रों पोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दो साल पूर्व जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पिता से सुनाई थी तो उन्होंने उसे शनिधाम में दाती महाराज के संरक्षण में ही छोड़ दिया था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली के एम्स में भर्ती!

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में आज भर्ती कराया गया है। वे बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। साल 2008 से वे पब्लिक लाइफ से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2015 में देखा गया था। जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी खुद उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न सौंपा था।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। वैसे मूलत: उनका संबंध उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव से है लेकिन, पिता जी मध्यप्रदेश में शिक्षक थे।

अटल बिहारी वाजपेयी ने 20 से ज्यादा पार्टियों का गठबंधन बनाकर सरकार को बखूबी चलाकर दिखाया था। सबको साथ लेकर चलने का ये गुण Management के छात्रों के काम आ सकता है।

राजनीति में संख्या बल का आंकड़ा सर्वोपरि होने से 1996 में उनकी सरकार सिर्फ एक मत से गिर गई और उन्हें प्रधानमंत्री का पद त्यागना पड़ा, यह सरकार सिर्फ तेरह दिन तक रही।  बाद में उन्होंने प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई।

इसके बाद हुए चुनाव में वे दोबारा प्रधानमंत्री बने, राजनीतिक सेवा का व्रत लेने के कारण वे आजीवन कुंवारे रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 13 हजार करोड़ का घोटाला कर भागने वाला नीरव मोदी ब्रिटेन में मांग रहा शरण

Nirav Modi
Nirav Modi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दो अरब डॉलर से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में भारत से भागा हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में है और अब वह ब्रिटेन से राजनीतिक शरण मांग रहा है।

करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले नीरव मोदी के बारे में ये दावा भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत के बाद एक रिपोर्ट में किया गया है। भारतीय प्रवर्तन निदेशालय नीरव मोदी और उसके अंकल मेहुल चौकसी के खिलाफ जांच में लगा हुआ है।

करीब 13000 करोड़ का ये मामला इस साल के शुरुआत में तब सामने आया था। जब पीएनबी ने इसकी शिकायत की थी। तब से सेंट्रल एजेंसियां मामले की जांच और इन दोनों की खोज में लगी हुई हैं।

इस मामले में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का कहना है कि उन दोनों ने केस दर्ज होने से पहले ही देश छोड़ दिया था तभी से कहा जा रहा है कि वह दोनों लंदन में हैं, हालांकि नीरव मोदी को हांगकांग में भी देखा गया है।

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने इससे पहले यह दावा किया था कि दो हीरा कारोबारी समूह के मालिक नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चौकसी ने पिछले कई वर्षों के दौरान पीएनबी समेत कई अन्य भारतीय बैंकों विदेश स्थित ब्रांच से 2.2 बिलियन डॉलर का फर्जीवाड़ा किया था।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक नीरव मोदी लंदन में है। यहां उसकी कंपनी का एक स्टोर है। अब वह ब्रिटेन में राजनीतिक शरण मांग रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, कई बार ऐसे केस आ जाते हैं। जो भारत और ब्रिटेन के रिश्तों पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। लेकिन हम दोनेां ही देश कानून के अनुसार ही चलेंगे।

दिल्ली पुलिस ने 251 रुपये में स्मार्टफोन देने का वादा करने वाली कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार

251 रुपये में ​मिलने वाले रिंगिंग बेल्स मोबाइल फोन

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

251 रुपये में ​मिलने वाले रिंगिंग बेल्स मोबाइल फोन तो अप​को याद ही होगा जो आज तक सिर्फ खबरों में दिखाई या सुनाई दिया है, पर अभी तक किसी के हाथ में नहीं आया।

लेकिन आज यहां पर खबर उस फोन की नहीं है। बल्कि रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल से जुड़ी है जो एक संगीन अपराध में गिरफ्तार किए गऐ हैं।

रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल सहित तीन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मोहित गोयल और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने रेप के एक मामले को रफादफा करने के लिए जबरन वसूली की है।

रिंगिंग  बेल्स ने 2016-17 में लोगों को महज 251 रुपए में स्मार्ट फोन देने का सपना दिखाया था, अपने सपने को पूरा करने के लिए कंपनी के मालिक मोहत गोयल ने करोड़ो रुपये लोगों से अग्रिम भुगतान के तौर पर वसूल लिए थे।

रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल पर सस्ते में फोन देने की आड़ में लाखों लोगों से ठगी की है। उन्हें पिछले साल गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया गया था।

उस मामले में पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि सस्ता फोन बनाने की प्ररणा उन्हें इंटरनेट से मिली, वहां उन्हें पता चला कि देश में सिर्फ 0 करोड़ लोगों के पास ही स्मार्टफोन हैं।

इस जानकारी के बाद से वह सस्ता फोन बनाने में जुट गए और एक कंपनी खोलने की योजना बनाने लगे, इसके लिए उन्होंने अशोक चड्ढा जो कि अमेरिका से टेक्नौक्रेट फिजिक्स की पढ़ाई कर चुके हैं उनकी मदद ली।

आइये जानते हैं तुलसी के फायदे

तुलसी के फायदे
तुलसी के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navprvah.com

ज्यादातर हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है, इसे सुख और कल्याण के तौर पर देखा जाता है लेकिन पौराणिक महत्व से अलग तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है।

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है। तुलसी की जड़, उसकी शाखाएं, पत्ती और बीज सभी का अपना-अपना महत्व है।

आमतौर पर घरों में दो तरह की तुलसी देखने को मिलती है,एक जिसकी पत्त‍ियों का रंग थोड़ा गहरा होता है औ दूसरा जिसकी पत्तियों का रंग हल्का होता है।

तुलसी के फायदे इस प्रकार हैं: 

1. यौन रोगों के इलाज में
पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है, इसके अलावा यौन-दुर्बलता और नपुंसकता में भी इसके बीज का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।

2. अनियमित पीरियड्स की समस्या में
अक्सर महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता की शिकायत हो जाती है। ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

3. सर्दी में खास
अगर आपको सर्दी या फिर हल्का बुखार है तो मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से फायदा होता है।

4. दस्त होने पर
अगर आप दस्त से परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों का इलाज आपको फायदा देगा। तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर पीस लें, इसके बाद उसे दिन में 3-4 बार चाटते रहें।

5. सांस की दुर्गंध दूर करने के लिए
सांस की दु्र्गंध को दूर करने में भी तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं और नेचुरल होने की वजह से इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है। अगर आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लें, ऐसा करने से दुर्गंध चली जाती है।