30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 576

OMG !एक महीने में प्रियंका-निक की सगाई!

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस प्रियंका चोपड़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली, सोनम कपूर- आनंद आहूजा की शादी के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी भी पक्की है। अब इस कड़ी में प्रियंका का नाम भी जुड़ रहा है। फिलहाल निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं।

फिल्म फेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल वो निक जोनस के साथ सगाई कर सकती हैं। सगाई जुलाई या अगस्त महीने में हो सकती है।  जब दोनों भारत आए उसी वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका और निक सगाई कर सकते हैं। प्रियंका ने अपनी मां से भी निक को मिलवाया और जिसके बाद दोनों लंच पर गए।

पिछले महीने से प्रियंका और निक कई मौके पर साथ दिख रहे थे, कभी निक की फैमिली वेडिंग में प्रियंका साथ दिखीं तो कभी लंच और डिनर डेट पर। अब प्रियंका शादी के बारे में प्लानिंग कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका, निक के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहती हैं।

वो चाहती थीं कि निक भारत आकर उनकी मां और परिवार से मिलें। दोनों काफी नजदीक दिखे। इसे निक की फैमिली में प्रियंका का “इंट्रोडक्शन टूर” के रूप में देखा गया। निक के भाई ने प्रियंका की तारीफ़ भी की। हाल ही में प्रियंका ने निक के पिता को इन्स्टा पर फॉलो करना भी शुरू किया है।

21 जून को निक मुंबई पहुंचे। हालांकि प्रियंका की ओर से इस रिश्ते को महज “दोस्ती” बताया गया पर दोनों की केमिस्ट्री में अलग कहानी नजर आ रही है।निक अपने सोशल पेज पर लगातार प्रियंका के वीडियो-फोटो शेयर कर रहे हैं। दोनों के बीच कमेंट भी हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इसे “डिनर डेट” करार दिया गया। बता दें, निक की उम्र 25 साल है और प्रियंका 35 साल की हैं। दोनों की उम्र में 10 साल का फर्क है, निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक अमेरिका में सिंगर और गीतकार हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान हुई थी।

बात करें, फिल्मों की तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत की शूटिंग करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इस फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम किरदार में हैं।

शाहरुख ने लंदन में इरफान खान की नहीं की मदद, ये एक महज अफवाह है 

शाहरुख इरफान खान
शाहरुख ने लंदन में इरफान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान “न्यरोएंडोक्राइन कैंसर”  से जूझ रहे एक्टर इरफान खान की लंदन में मदद कर रहे हैं। उन्होंने इरफान को लंदन में रहने के लिए अपने घर की चाबी भी दी। अब खबर आ रही है। कि इरफान के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है।

प्रवक्ता ने कहा, ”शाहरुख-इरफान के बारे में फैल रही खबर किसी इंसान के दिमाग की कल्पना भर है, जिसने अविश्वसनीय सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर को चलाया। ये खबर  झूठ है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है’।’ उन्होंने कहा, हालांकि शाहरुख और इरफान खान अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोनों के मुलाकात करने और किंग खान की ओर से उन्हें लंदन के घर की चाबी देने वाली खबर झूठी है।

बता दें कि पहले खबरें थी कि इलाज के लिए लंदन रवाना होने से पहले इरफान खान से शाहरुख मिलने पहुंचे। दोनों ने दो घंटे साथ में बिताए। इस दौरान शाहरुख ने न सिर्फ इरफान का हौसला बढ़ाया, बल्क‍ि उन्हें अपने लंदन वाले घर की चाबी भी दे दी। काफी जिद करने के बाद इरफान ने इसे स्वीकार कर लिया।

शाहरुख खान का मानना था कि इरफान की फैमिली उनके घर को अपना घर जैसा महसूस करेंगे। इरफान शाहरुख को अपना बेहद करीबी मानते हैं। इसी बीच खबर आ रही है, इरफान की सेहत में सुधार आ रहा है। उनकी रिकवरी की गति धीमी है, लेकिन इस साल के अंत तक वो भारत लौट सकते हैं।

आपातकाल की 43 बरसी पर पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने किया पलटवार

पीएम मोदी ने
43 बरसी पर पीएम मोदी ने आज कांग्रेस पर जबानी हमला किया, इसके जवाब में कांग्रेस ने पीएम मोदी को औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर करार दिया है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आपातकाल की 43 बरसी पर पीएम मोदी ने आज कांग्रेस पर जबानी हमला किया, इसके जवाब में कांग्रेस ने पीएम मोदी को औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर करार दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, दिल्ली के सुलतान औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर तानाशाह मोदी जी ने देश को 43 साल पहले के आपातकाल का पाठ पढ़ाया है।

कांग्रेस और गांधी परिवार को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक परिवार के स्वार्थी निजी हितों के चलते भारत को जेल में तब्दील कर दिया गया था, आपातकाल लागू किए जाने के 43 साल पूरे हो गए हैं और बीजेपी काला दिवस मना रही है।

पार्टी की ओर से, आपातकाल की बरसी पर आयोजित बैठक में मोदी ने कहा कि इस दिन को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्वयं को पुन:समर्पित करने के लिए मनाए जाने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा, स्वार्थी हितों के लिए कांग्रेस ने विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद कर देश को कारागार में बदल दिया था, उनके लिए देश और लोकतंत्र की कोई कीमत नहीं है।

उन्होंने कहा, जब किशोर कुमार जी ने उनके लिए (कांग्रेस के लिए) गाने से इनकार कर दिया तो, रेडियो पर उनके गाने बजाने नहीं दिए जाते थे, मोदी ने कांग्रेस पर लोकसभा में 400 से घटकर महज 44 सीटों पर सिमटने के बाद ईवीएम और भारत निर्वाचन आयोग की आलोचना करने के लिए भी निशाना साधा।

लाइव कवरेज के दौरान KISS करने का दूसरा मामला आया सामने, लेकिन इस बार महिला पत्रकार ने दिया करारा जवाब

महिला पत्रकार ने दिया करारा जवाब
महिला पत्रकार ने दिया करारा जवाब

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महिला पत्रकार को किस करने का दूसरा मामला सामने आ गया है। इससे पहले फीफा वर्ल्ड कप 2018 में भी एक ऐसा मामला सामने आया था जर्मन की महिला पत्रकार को लाइव कवरेज के दौरान किस करने की घटना की दुनियाभर में निंदा की गई थी।

अभी इस घटना को ज्यादा वक्त भी नहीं बीता कि अब एक ऐसी और घटना सामने आ गई है। लेकिन इस बार महिला पत्रकार ने इस घटना पर जिस तरह रिएक्ट किया है। उसकी पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।

यह घटना ब्राजील की एक महिला खेल पत्रकार के साथ हुई है। वर्ल्ड कप फुटबॉल की लाइव कवरेज के दौरान महिला पत्रकार को किस की कोशिश की और जिस तरह इस महिला पत्रकार ने इस फैन को करारा जवाब दिया है। उसकी प्रशंसा की जा रही है।

वह रूस में येकतेरिन्बर्ग से लाइव कवरेज कर रही थी। जापान और सेनेगल के बीच मुकाबले के दौरान एक आदमी उन तक पहुंचा और जूलिया को गाल पर किस कर दिया।

जूलिया ने तुरंत उस व्यक्ति को रोकते हुए कहा, यह मत करो, दोबारा ऐसी कोशिश मत करना, मैं कभी तुम्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दूगी, यह ठीक नहीं है, कभी किसी महिला के साथ ऐसा मत करना, उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस महिला पत्रकार ने दावा किया कि वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी उनका शोषण भी करने की कोशिश की गई थी। यह रूस और इजिप्ट के बीच मैच के दौरान हुआ था।

बता दें कि इससे पहले एक कोलंबियन कॉरपोंडेंट जूलिथ गोंजालेज थैरन को भी एक रूसी फैन ने लाइव कवरेज के दौरान किस किया था। यह घटना रूस और सउदी अरबिया के मैच के दौरान हुई थी।

तमिलनाडु : खुदाई में मिला 22 बक्सों में भरा गोला-बारूद

तमिलनाडु
खुदाई में मिला 22 बक्सों में भरा गोला-बारूद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तमिलनाडु पुलिस ने रामानाथपुरम जिले से एक बड़े पैमाने पर हथियार व गोला-बारूद बरामद किये हैं। इसे रामेश्वरम द्वीप पर समुद्र के किनारे छुपाया गया था। संभावना जताई जा रही है कि, यह सब 1980 के समय के हैं।

इन हथियारों का पता तब लगा जब रामानाथपुरम जिले के एंथोनियर पुराम गांव में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे सेप्टिक टैंक बनाने के लिए खुदाई कर रहा था।

खुदाई के दौरान उसे एक लोहे का बक्सा मिला, बक्सा खोलने पर उसमें से बड़ी मात्रा में गोलियां मिलीं, इस व्यक्ति ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई, तत्काल इन गोलियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जिले के एसपी ओमप्रकाश मीना ने और हथियारों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया।

इस ऑपरेशन के तहत जब घर के आसपास के इलाके में खुदाई शुरू की गई तो यहां से 20 और बक्से मिले। इन बक्सों में विभिन्न तरह के गोला बारूद व हथियार थे।

जिले के एसपी के अनुसार बरामद हथियारों में लाइट मशीन गन की गोलियां, मध्यम दर्जे की मशीन गन, ऑटोमैटिक राइफल सहित कई हथियार मिले, पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात 9 बजे तक खुदाई के दौरान कुल 22 बक्से मिले हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किये गये खास पहरेदार

अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था कल सुबह जम्‍मू और श्रीनगर से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हो जाएगा, अनुमान है कि करीब 60 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में ढाई लाख श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा इस साल सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई है। हालात यह है कि जम्‍मू और कश्‍मीर में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन आल आउट से बौखलाए आतंकी संगठन अपने लड़ाकों की मौत का बदला अमरनाथ यात्रा पर जाने वाली श्रद्धालुओं से लेना चाहते हैं।

आतंकियों के इन मंसूबों की भनक लगने के बाद सुरक्षाबलों ने भी अपनी कमर कस ली है, सुरक्षाबलों ने भी ठान लिया है कि किसी भी परिस्थिति में आतंकियों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को पुख्‍ता करने के लिए गृह मंत्रालय ने J&K पुलिस के साथ मिलकर करीब 60 हजार से अधिक जवानों की तैनाती यात्रा मार्ग में की है, एक अनुमान के तहत सुरक्षा एजेंसियां औसतन हर पांच श्रद्धालु की सुरक्षा में एक जवान की तैनाती कर रहे हैं।

सुरक्षाबलों ने जम्‍मू से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं के हर जत्‍थे के साथ करीब 15 बटालियन फोर्स और 90 ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे, जिससे यात्रा के दौरान आतंकी साजिश का पता समय से लगाकर उन्‍हें नाकाम किया जा सके।

पहली बार अत्‍याधुनिक उपकरणों का उपयोग अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, इस वर्ष अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को तकनीक पर आधारित किया गया है।

यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे, डोर फ्रेम मेटल डि‍टेक्‍टर, हैंड हेल्‍ड मेटल डिटेक्‍टर, एक्‍स-रे, बंकर, के साथ रेडियो फ्रिक्‍वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्‍नोलॉजी टैग और व्हीकल ट्रैकिंग चिप जैसे कई हाईटेक इक्‍यूपमेंट का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

सत्ता के सुख के लिए कांग्रेस ने देश को जेलखाने में तब्दील कर दिया है – पीएम मोदी

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीएम मोदी मुंबई पहुंचे, यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच आपातकाल को लेकर बात की, पीएम मोदी ने कहा कि हर साल 26 जून को आपातकाल के उस काले दिन को याद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आपातकाल के दिन को काला दिवस के रूप में कांग्रेस और उसकी सरकार का विरोध करने के लिए नहीं बल्कि लोगों को उन दिनों की याद दिलाने के लिए मनाते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जिस पार्टी के अन्दर लोकतंत्र ना हो उनसे लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता की उम्मीद करना भी गलत है, जब-जब कांग्रेस पार्टी को और खासकर एक परिवार को अपनी कुर्सी जाने का संकट महसूस हुआ है तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया है।

पीएम ने कहा कि, कांग्रेस कह रही है कि देश में डर का माहौल है और देश तबाह हो जाने वाला है और इसे सिर्फ हम ही बचा सकते हैं। लोकतंत्र को सचेत रखने के लिए इमरजेंसी को याद करना जरूरी है।

पीएम ने आगे कहा कि, आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल का ज्ञान नहीं है, इसलिए उन्हें ये बताना जरूरी है, सत्ता के सुख के लिए कांग्रेस ने देश को जेलखाने में तब्दील कर दिया है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया, उन्हें मेरा सैल्यूट है।

अगर आप ज्यादा सोचते हैं तो आइये आज उसके लिए दे रहे आपको कुछ टिप्स

अगर आप ज्यादा सोचते हैं
अगर आप ज्यादा सोचते हैं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

व्यवहार के साथ ‘समय की कद्र’ करना भी हमें सिखाया जाता है। समय एक ऐसा खज़ाना है जो कभी बंध कर नहीं रहता, बल्कि वक्त के साथ खर्च होता जाता है।

लेकिन यह हमारी समझ पर निर्भर करता है कि हम उसे कैसे खर्च करते हैं। यदि यूं बैठे-बैठे उसे गंवा देंगे तो हमसे अधिक मूर्ख इस दुनिया में कोई नहीं होगा, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी हम इस खज़ाने को बहुत अच्छे से बर्बाद करते हैं।

हर कार्य में विलंब, आलस्य में बैठे रहना और कभी समय की कदर ना करना आज की पीढ़ी की आदत हो गई है, लेकिन मेरी राय में सबसे ज्यादा यदि हम किसी बात पर समय खर्च करते हैं तो वह है हमारी ‘सोचने की आदत’।

अपनी ज़ुबान से हम कोई गलत लफ़्ज़ ना निकाल दें, इसलिए बोलने से पहले भी सोचना जरूरी है। लेकिन यदि हम केवल सोचते ही रह जाएंगे तो हमारी ज़िंदगी की गाड़ी तो पक्का छूट जाएगी, लेकिन कुछ लोग केवल काम के सिलसिले में नहीं, बल्कि यूं ही बैठे-बैठे अपने जीवन का हिसाब लगाते हुए दिमाग में विचार बनाते रहते हैं।

निजी ज़िंदगी से लेकर सामाजिक गतिविधियां किस प्रकार से धीरे-धीरे समय के अनुसार ढल रही हैं। इसके बारे में ही सोचते रहते हैं कुछ लोग, एक समझदार इंसान कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित योजना बनाता है। फिर यह योजना लागू होने पर कैसे काम करेगी, इसके बारे में अंदाज़ा लगाता है, लेकिन यदि विचारों में ही खोकर उस योजना के परिणाम खोजने में हम समय निकाल देंगे तो उसे असल जिंदगी का मज़ा नहीं ले पायेंगे।

सबसे पहले तो आपको यह मानने की जरूरत है कि सच में आप जरूरत से ज्यादा ही सोचते हैं। हो सकता है कि आपकी परेशानी का कारण एक छोटा सा हल निकालने से ही दूर हो जाए, लेकिन आप हैं कि उससे होने वाले परिणामों को बस सोचते चले जा रहे हैं, यहां जरूरत है तो आपको यह समझने की कि “आपकी मौजूदा परेशानी से बड़ी परेशानी है आपकी सोचते रहने की आदत।

IIFA अवॉर्ड 2018: बेस्ट एक्टर बने इरफान खान तो श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

IIFA अवॉर्ड 2018
बेस्ट एक्टर बने इरफान खान तो श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इन दिनों बॉलीवुड के सभी सितारे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA) में बिजी हैं। रविवार को बैंकॉक में चल रहे IIFA 2018 की रात कुछ ज्यादा ही खास रही। जैसे 20 साल बाद आईफा के मंच पर एक्ट्रेस रेखा का परफॉर्म करना और बॉबी देओल का IIFA के मंच पर अपनी फिल्म ‘बरसात’ के गाने पर डांस करना। वहीं कुछ स्टार्स को खास अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

आईफा अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को मिला। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म मॉम के लिए मिला है। जबकि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इरफान खान को हिंदी मीडियम के मिला है। चलिए एक नजर डालते हैं IIFA अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट पर.. पता हो कि इन दिनों इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की तो यह शिक्षा तंत्र पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी।

बात करें  IIFA 2018 में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड की तो इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड विद्या बालन और नेहा धूपिया स्टारर फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ को दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया था। जबिक फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड अमित वी मसुरकर को मिला है।

इस मौके पर अनुपम खैर को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। बात करें सपोर्टिंग रोल फीमेल की तो यह अवॉर्ड मेहर विज ने अपने नाम किया। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए दिया गया। वहीं सपोर्टिंग रोल मेल का अवॉर्ड लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिया गया।

फिल्म बादशाहो के प्रसिद्ध गीत मेरे रश्के कमर को लिखने वाले मनोज मुंताशिर को बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के लिए अमाल मलिक, तनिष्क बागची और सचदेवा अखिल नशा को दिया गया।

डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड कोंकणा सेन शर्मा ने अपने नाम किया। आइफा स्टाइल आउन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड कृति सनोन को दिया गया। मेघना मिश्रा को फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल के अवॉर्ड से नवाजा गया। बात करें बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल की तो इसे हासिल किया अरिजीत सिंह ने।

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र
18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोदी सरकार के कार्यकाल के आखिरी मानसून सत्र की तारीख फाइनल हो गयी है, इस वर्ष मानसून सत्र 18 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा, यह फैसला संसद के मामलों की संसदीय समिति की बैठक में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज यह बैठक संसद में हुई थी। जिसमें राजनाथ सिंह, अनंत कुमार, राम विलास पासवान, थावरचंद गहलोत और अन्य लोग मौजूद थे। आपसी विचार-विमर्श के बाद 18 जुलाई 2018 से लेकर 10 अगस्त 2018 तक का समय निर्धारित किया गया है।

मोदी सरकार का यह आखिरी मानसून सत्र है, इसलिए यह कयास लगाया जा रहा है कि, विरोधी दल इस सत्र में सरकार को घेरने की पूरी कोशिशें कर सकती हैं। अगले वर्ष होने वाले आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए सदन में विपक्ष अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की कोशिश भी कर सकता है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन टूटने और राज्य में राज्यपाल शासन लगने को लेकर विरोधी दल संसद में सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।

इसके अलावा आज गृह मंत्रालय में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक अहम बैठक की, इस बैठक में गृह सचिव, आईबी चीफ समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

भारत में संसद देश की सर्वोच्च विधायी निकाय है। जिसमें राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा शामिल है। जिस अवधि के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य अपने काम-काज का संचालन करने के लिए बैठक करते हैं। उसे सत्र कहा जाता है, साल में तीन बार संसद के सत्र आयोजित किए जाते हैं।