30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 575

‘संजू’ की रिलीज से पहले सोशल मीडिया  पर भिड़े रणबीर-सलमान के फैंस

रणबीर-सलमान
रणबीर-सलमान `

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

29 जुलाई को फिल्म संजू सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। पर संजू के रिलीज होने से पहले बॉक्स ऑफिस पर सलमान का खुमार छाया हुआ है। 15 जून को रिलीज हुई रेस-3 का 12 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। 29 जून से संजू और रेस-3 बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे। लेकिन दोनों के  फैंस के बीच अभी से ट्विटर पर जंग छिड़ी हुई है।

एक तरफ जहां रणबीर कपूर के फैंस संजू की रिलीज की एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि रणबीर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेस-3 को आसानी से पछाड़ देगी। रणबीर के फैंस के इस दावे को दबंग खान के फैंस बकवास बता रहे हैं।

दोनों एक्टर्स के सपोर्टर एक दूसरे को नीचा दिखाने कि कोशिश करते दिखे। दोनों स्टार्स के फैंस की ये भिड़ंत सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कई मीम्स भी देखने को मिल रहे हैं। सलमान के फैंस रणबीर का मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि एक्टर की पिछली फ्लॉप फिल्मों की तरह ही संजू का भी वही हाल होगा। देखें मजेदार ट्वीट्स..

कटरीना कैफ को पता है कैसे होगा रणबीर और आलिया की रिलेशनशिप का अंत

कटरीना रणबीर और आलिया
कटरीना कैफ को पता है कैसे होगा रणबीर और आलिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इन दिनों आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर खासी चर्चाओं में है। इसलिए आलिया ​लोगों के साथ रिश्तों को लेकर काफी सहज हैं और यही वजह है कि वह अपनी समकक्ष अभिनेत्रियों की भी गुड बुक में शामिल हैं। लेकिन अब लगता है कि चीजें बदल रही हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उस पर जाने से रणबीर और कटरीना की रिलेशनशिप को एक दफा पीछे पलटकर देख लेना चाहिए।

‘ब्रह्मास्त्र’ के अपने को-एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर लगता है कि उनकी अपनी पुरानी जिम मेट और अच्छी दोस्त कटरीना कैफ के साथ खट-पट शुरू हो गई है। आपको याद होगा कि आलिया से पहले रणबीर कपूर कटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे।

लंबे समय तक चली दोनों की रिलेशनशिप एक दौर में इतनी गंभीर नजर आ रही थी कि दोनों ने साथ में घर भी ले लिया था और लिव इन में रहने लगे थे। लेकिन रणबीर कपूर के इस फैसले से उनकी फैमिली बहुत ज्यादा खुश नजर नहीं आ रही थी। तभी रणबीर ने कटरीना से ब्रेक अप कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना अभी भी इस घटना से ठीक से नहीं उबर सकी हैं।

इसी रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना के एक करीबी दोस्त ने आलिया और रणबीर की रिलेशनशिप को लेकर कटरीना की ओर से चौंकाने वाली बात कही है। कटरीना के करीबी ने कहा- ‘कटरीना जानती हैं कि आलिया के लिए इस रिश्ते का अंत वास्तव में कैसे होने वाला है। वह पहले यह सब देख चुकी है।

कटरीना का नेचर दूसरे के काम में टांग अड़ाने वाला नहीं रहा है। वह नहीं चाहती कि वह इस मामले में कुछ भी कहें जिससे दुनिया को यह कहने के लिए मिल जाए कि अब कटरीना के लिए अंगूर खट्टे हो गए। इसीलिए, वह चुप हैं।’ बहरहाल, कटरीना वाकई में ऐसा सोच रही हैं तो यह बेहद दुखद है।

आलिया और रणबीर दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। दोनों की फैमिलीज भी इस रिश्ते को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं। आलिया को अक्सर रणबीर की फैमिली के साथ वक्त गुजारते हुए भी देखा जा रहा है, ऐसे में देखना होगा कि कटरीना की यह बातें सच साबित होती हैं ​या फिर महज रणबीर को लेकर उनकी नाराजगी।

11 बैंकों में खाता रखने वालों की बढ़ने वाली है टेंशन

बैंकों
बैंकों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आरबीआई ने खराब वित्तीय स्थिति का सामना कर रहे सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों को प्रॉम्प्ट एक्शन लिस्ट (PCA) में रखा है, ये बैंक तेजी से अपने एटीएम बंद कर रहे हैं।

इन बैंकों की लिस्ट में इंडियन ओवरसीज से लेकर केनरा बैंक जैसे दिग्गज बैंक भी शामिल हैं, ऐसे बैंकों ने पिछले एक साल में अब तक 1635 एटीएम बंद कर दिए हैं।

आरबीआई की तरफ से दिए गए निर्देश के तहत लागत घटाने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक, देना बैंक, इलाहाबाद बैंक भी एटीएम बंद करने का कदम उठा रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज व्यास ने बताया कि एक एटीएम मशीन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है, वहीं इसकी ऑपरेटिंग कास्ट साढ़े चार लाख से 5 लाख रुपये तक है।

आरबीआई की तरफ से 11 बैंकों को पीसीए लिस्ट में रखा गया है, जिनमें से 7 बैंकों ने अपने एटीएम की संख्या को कम कर दिया है, इनमें सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कॉर्पोरेशन बैंक और यूको बैंक शामिल हैं।

सबसे ज्यादा एटीएम की संख्या में कटौती सितंबर 2015 में पीसीए में आए इंडियन ओवरसीज बैंक ने की है, इन बैंकों की हालत सुधारने के लिए आरबीआई ने इनकी लेंडिंग पर भी कुछ बंदिशें लगा दी हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने 15 प्रतिशत एटीएम बंद कर दिए हैं, ऐसे में बैंक की एटीएम की संख्या घटकर तीन हजार रह गई है, जबकि अप्रैल 2017 में यह संख्या साढ़े तीन हजार थी, वहीं अपने एटीएम की संख्या कम करने वाले बैंकों में यूको बैंक दूसरे नंबर पर है।

आपको बता दें एटीएम की संख्या 2017 के मुकाबले 2,07,813 से 107 बढ़कर इस साल 2,07,920 हो गई है, यानी पीसीए वाले बैंकों ने जो एटीएम बंद किए हैं।

IIFA में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर इरफान का ट्वीट कर कहा ‘धन्यवाद’

इरफान का ट्वीट कर कहा 'धन्यवाद'
इरफान का ट्वीट कर कहा 'धन्यवाद'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईफा अवॉर्ड्स 2018 में एक्टर इरफान खान को हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वे लंदन में “न्यरोएंडोक्राइन कैंसर” का इलाज करा रहे हैं इसलिए वे अवॉर्ड खुद नहीं ले पाएं। लेकिन उन्होंने एक ट्वीट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। इरफान ने ट्वीट किया, “आइफा और इस सफर का हिस्सा बनने वाले दर्शकों का धन्यवाद।

इरफान ने ट्वीट में लिखा- ”थैंक्यू आईफा और फैंस जो मेरी जर्नी में मेरे साथ रहे।” बता दें, इरफान ने हिंदी मीडियम में ऐसे पिता का रोल निभाया था जो अपने बच्चे का एडमिशन दिल्ली के पॉश इलाके स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराने की कोशिश करता है। मूवी को साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का ऐलान किया है।

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी’ (आइफा) पुरस्कार समारोह बैंकॉक में 24 जून को आयोजित हुआ था। फिल्म में इरफान ने एक जागरूक पिता की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी सराहना की गई थी।

अभिनेता ने इसी महीने एक भावुक पत्र लिखकर बताया था कि इस बीमारी ने कैसे उनकी जिंदगी बदल दी और इसने कैसे उन्हें यह अहसास कराया कि ‘जीवन में सिर्फ अनिश्चितता ही सुनिश्चित है।’ फिल्म उद्योग से जुड़े उनके साथी और दोस्त उन्हें शुभकामना संदेश भेज रहे हैं तथा तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इरफान की अगली फिल्म ‘कारवां’ तीन अगस्त को रिलीज होगी।

AC कोच में सफर करने वालों को खुश कर देगी यह खबर

AC कोच
AC कोच


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अब रेलवे की तरफ से दी जाने वाली यह सुविधा आपको खुश कर देगी, अगर आप एसी कोच में सफर करते हैं तो, रेलवे की तरफ से यात्री सुविधाओं पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

बता दें कि 2017 में आई कैग रिपोर्ट में रेलवे की कई खामियों की तरफ इशारा किया गया था, इस रिपोर्ट में खाने की खराब क्वालिटी के साथ ही कंबलों का गंदा होने की बात बताई गई थी।

कैग की रिपोर्ट के अनुसार, कई रेल मंडलों में यह कंबल छह माह से नहीं धुले मिले, अब रेलवे ने ऐसी समस्या से बचने के लिए नया कदम उठाया है, नई सुविधा के तहत अब एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के कंबलों को अब महीने में दो बार धुला जाएगा।

फिलहाल ट्रेन में मिलने वाले कंबलों को दो महीने में एक बार धोने का नियम है, साथ ही अब ट्रेन में ज्यादा पुराने कंबल भी यात्रियों को नहीं मिलेंगे, इसके अलावा ट्रेनों में कंबलों के गंदे होने की शिकायतों से परेशान रेलवे ने कंबलों को धीरे-धीरे बदलने की योजना भी तैयार की है।

रेलवे के आदेश में कंबलों को प्रत्येक दो महीनों में एक बार की बजाय एक महीने में दो बार धोने का निर्देश भी दिया गया, रेलवे बोर्ड द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, एसी डिब्बों में यात्रियों को दिये जाने वाले कंबल साफ सुथरे तथा ग्रीस, साबुन या किसी अन्य चीज से मुक्त होने चाहिये ताकि वे कड़क रह सकें।

आइये जानते हैं आँवला के जूस के फायदे

आँवला के जूस
आँवला के जूस के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आंवला आपकी सेहत के लिए सबसे लाभदायक फलों में से एक माना जाता है। आंवले का इस्तेमाल हम कई तरीको से करते हैं, आंवले का आचार, आंवले का मुरब्बा आदि बड़े ही चाव के साथ खाया जाता हैं।

वैसे तो आप आंवले को कच्चा भी खा सकते हैं, यह खाने में पहले थोड़ा खट्टा लगता हैं, लेकिन जब आप इसे खाते हैं तो इसमें से हल्की हल्की मीठास आपको महसूस होने लगती हैं।

आंवले का जूस अगर आप सुबह उठकर पीते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत अच्छा बन जायेगा, आंवले के जूस में विटामिन सी और आयरन बहुत ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

हर व्यक्ति को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती हैं। जिसे आप आंवला खा कर या फिर इसका जूस पी कर पूरा कर सकते हैं।

आंवले का जूस पीने के फायदे :

त्वचा के लिए फायदेमंद

आंवले के रस में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ने देते हैं। इसलिए नियमित रूप से आंवला जूस पीते रहने से आप लम्बे समय तक जवां दिखाई देते हैं।

कब्ज़ दूर करता हैं

आंवला जूस रोजाना पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनती हैं। इसलिए आंवला रस हर रोज पीने से भयंकर से भयंकर कब्ज़ को दूर किया जा सकता हैं।

सर्दी जुकाम से बचाए

आंवले के रस में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। जो बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इसलिए इस चमत्कारी जूस को नियमित रूप से पीने से यह आपको सर्दी-जुकाम से बचाव करता हैं।

यौन शक्ति बढ़ाए

इसमें विटामिन सी होता हैं जो सेक्स पॉवर को बढ़ाने में सहायता करता हैं। इसलिए आंवला जूस पीने से सेक्स लाइफ और भी अच्छी बन जाती हैं। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आंवले के रस का सेवन जरूर करे।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता हैं। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज़ हैं तो सिर्फ 1 गिलास आंवला जूस आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं। इसे रोजाना पीने से शरीर के ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती हैं और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगते हैं।

खून को साफ़ करता हैं

क्या आपको पता हैं की आंवले के रस में शहद मिला कर पीया जाये तो इससे आपके खून की सफाई भी हो जाती हैं, इससे खून साफ़ बनता हैं।

चीन: यौन शोषण की शिकार छात्रा ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, तो तालियां बजाने लगे लोग 

शिकार छात्रा
शिकार छात्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीन में कुछ दिन पहले 19 साल की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने टीचर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और इससे आहत होकर जान दी।  इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात थी घटना को लेकर लोगों का रवैया। दरअसल  जब लड़की बिल्डिंग पर खड़ी थी तो वहां मौजूद कई लोग लड़की को ताना मार रहे थे और जब उसने बिल्डिंग से छलांग लगाई तो तालियां बजाने लगे। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराज़गी जताई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें दिख रहा है कि पीड़ित छात्रा कई घंटों तक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल की रेलिंग पर खड़ी रही। इस दौरान रेस्क्यू टीम के लोग उसे नीचे उतरने को कह रहे थे। वहीं इलाके से गुजर रहे कुछ लोग टिप्पणी करते दिखे कि ‘तुम अब तक कूदी नहीं?’
इसी विडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग 19 साल की ली का मजाक उड़ा रहे थे और जब उसने छलांग लगाई उस वक्त तो कुछ ने ताली बजाकर खुशी का भी इजहार किया।

चीन के सरकारी अखबार यूथ डेली के अनुसार पुलिस ने छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वहां मौजूद कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।उधर लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी यौन शोषण का शिकार होने के बाद डिप्रेशन में थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल ने यह मामला दबाने के लिए उन्हें 53,564 डॉलर (करीब 36 लाख रुपए) का ऑफर दिया था. हालांकि परिजनों ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया।

मुंबई: ऊबर कैब शेयरिंग में एक महिला ने दूसरी महिला पत्रकार से की हाथापाई

हाथापाई
महिला ने दूसरी महिला पत्रकार से की हाथापाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई की एक पत्रकार उश्नोता पॉल के लिए सोमवार को ऊबर कैब में शेयरिंग करना महंगा पड़ गया। उनके साथ यात्रा कर रही दूसरी महिला ने पहले तो ड्राइवर से बदतमीजी की, जब उश्नोता ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनको भी गाली दी। इसके अलावा उश्नोता ने आरोप लगाया है कि महिला ने उनके चेहर पर नाखून से हमला कर दिया और उनके बाल भी नोचे।

पत्रकार उष्नोता पॉल ने कहा कि जब उसने मामले में हस्तक्षेप का प्रयास किया तो उसे रंगरूप को लेकर रंगभेदी टिप्पणी की गयी और कार में उसके साथ मारपीट की गयी। पत्रकार ने कहा कि महिला ने उसके बाल खींचे और उसके चेहरे को नोंच लिया। महिला पत्रकार ने जिस महिला पर मारपीट का आरोप लगाया है वह अभी तक सामने नहीं आई हैं और न ही कोई बयान दिया है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उबर कंपनी ने आरोपी महिला से जुड़ी जानकारी भी उनसे साझा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में लोअर परेल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा, ”उबर ने कस्टमर पॉलिसी का हवाला देते हुए पुलिस को मारपीट करने वाली महिला की जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

इस मामले में जवाब देते हुए ऊबर प्रवक्ता ने कहा, ‘जो कुछ भी आज बताया गया वह बहुत ही अपसेट करने वाला है और यह पूरी तरह से हमारे समाज के खिलाफ है। दूसरी पैसेंजर को ऐप से बैन कर दिया गया है। हमने कानूनी संस्थाओं से इस बारे में भी जानकारी ली है कि अगर इस मामले में कुछ कार्यवाही की जा सकती है। हम इस मामले की जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

अक्षय कुमार कि फिल्म हेरा फेरी ३ एक बार फिर से मुसीबत में

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार कि फिल्म हेरा फेरी ३ एक बार फिर

  एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला ने इरोज़ इंटरनेश्नल पर आरोप लगाते हुए पब्लिक नोटिस जारी किया है कि इरोज के पास वेलकम बैक, हेरा फेरी 2 और आवारा पागल दीवाना 2 की कोई राइट्स नहीं है। कुछ ही दिनों पहले इन फिल्मों की खबरें सुखियो बटोरी थी। फिरोज नाडियावाला ने साफ़ तौर पर लिखा है कि इरोज़ ने वेलकम बैक की राइट्स की अनाधिकारिक तौर पर बेची है। खैर, इस नोटिस के बाद एक बात साफ है कि अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 और आवारा पागल दीवाना सीक्वल फिलहाल फ्लोर पर नहीं आएगी।

हेरा फेरी 3 की बात करें तो फिल्म के सामने कई तरह की मुश्किलें सामने आ रही हैं। पहले फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कंफ्यूजन रहा। कभी अभिषेक बच्चन तो कभी अक्षय कुमार का नाम जोड़ा जा रहा है, जबकि निर्माता की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी तरह की घोषणा नहीं की गई है।लेकिन कुछ दिनों पहले डाइरेक्ट इंद्र कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि हेरा फेरी 3 का निर्देशन वो करेंगे और फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही होंगे। लेकिन लगता है कि अभी फिल्म फाइनल नहीं है।

वही जब परेश रावल से हेरा फेरी 3 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे कहा कि मुझे अभी तक इस फिल्म के लिए अप्रोच भी नहीं किया गया है। परेश रावल ने कहा, मुझे भी लगता है कि इसका सीक्वल बनना चाहिए। ये एक खूबसूरत फिल्म थी। मगर उन्हें फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों में कुछ ग्रोथ करनी पड़ेगी। वरना उसी तरह का घिसा-पिटा रोल करने में क्या मजा।

अफवाहों की मानें तो बागी 2 के बाद निर्देशक अहमद खान को हेरा फेरी 3 का निर्देशन करने के लिए भी अप्रोच किया जा रहा था। लेकिन बात नहीं बनी.. और भी यह जिम्मा इंद्र कुमार के हाथों में गया। हेरा फेरी 3 अगले साल यानि की 2019 में फ्लोर पर जाने वाली है, जबकि 2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है। फिल्म के प्री- प्रोडक्शन की तैयारी शुरु हो चुकी है और जल्द ही रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस के नाम भी सामने आएंगे।

प्लास्टिक बैन पर पूनम पांडे ने ये कैसा सवाल पूछा, यूजर्स बोले- ‘थोड़ा पढ़ तो लेती पहले…’

पूनम पांडे ने य
पूनम पांडे ने ये कैसा सवाल पूछा,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

किंगफिशर कैलेंडर गर्ल और अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाली मॉडल पूनम पांडे को यह अच्‍छी तरह पता है कि आखिर सुर्खियों में कैसे रहा जाता है। शायद यही कारण है कि वह हर बार कुछ न कुछ ऐसा कर ही देती हैं कि लोग उनके बारे में बात करते रहते हैं। इस बार पूनम एक अलग ही बयान को लेकर चर्चा में आ गई है । महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन होने पर पूनम ने एक ट्वीट किया है । जो सोशल मीडिया यूजर्स को इतना मजेदार लगा कि उन्होंने इस पर खूब जोक और मीम बनाए ।

दरअसल पूनम पांडे ने प्‍लास्टिक बैन पर विवादित सवाल पूछा है। पूनम पांडे ने ट्वीट किया है, ‘क्‍या प्‍लास्टिक बैन आइटम्‍स में कंडोम भी शामिल है???’ इसके साथ ही उन्‍होंने एक और ट्वीट कर कहा, ‘प्‍लास्टिक बैन हो गया है… जिसने जिसने प्‍लास्टिक सर्जरी की है, वे रास्‍ते पर न घूमें।

पूनम के ट्वीट करते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक यूजर ने लिखा, ‘रबर और प्लास्टिक में अंतर होता है । तुम्हें नेकेड होने के बजाय थोड़ा पढ़ लेना चाहिए था ।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘हां सिर्फ पतंजली के कंडोम चलेंगे ।’

अपने इन ट्वीट्स के चलते पूनम फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें कि हाल ही में पूनम पांडे मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आई थीं। यहां भी पूनम एक लॉन्‍ग शर्ट में दिखीं और अपने इस ड्रेस के चलते वह फिर खबरों में छा गई थीं।