30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 573

आकाश अंबानी – श्लोका की प्री-एंगेजमेंट का जश्न शुरू हुआ

आकाश अंबानी और श्लोका
मुकेश अंबानी के घर जश्न शुरू हो गया है, 30 जून को आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई होने वाली है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुकेश अंबानी के घर जश्न शुरू हो गया है। 30 जून को आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई होने वाली है। इससे पहले एंटीलिया में प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी आयोजित की गई थी।

रसैल महेता की बेटी श्लोक मेहता से आकाश अंबानी की शादी दिसंबर में होगी, सगाई की तारीख तय होने के बाद से ही लगातार दोनों सुर्खियों में हैं। आपको बता दें, प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी से लेकर सगाई के लिए मुकेश अंबानी ने स्पेशल कार्ड तैयार कराया है।

कल देर रात को अंबानी के घर एंटीलिया में दोनों को मेहंदी लगाई गई, मेहंदी सेरेमनी की शुरुआत होते ही आकाश और श्लोका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

श्लोका ने ट्रेडिशनल नेवी ब्लू और क्रीम कलर का लहंगा पहना है, इस पर लेस से एम्ब्रॉयडरी की गई है, उनके अलावा ईशा अंबानी भी पिंक और व्हाइट आउटफिट में नजर आई, इन सभी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

प्री-मेहंदी सेरेमनी में इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं, हालांकि, चर्चा है कि उनके साथ रियूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड भी थे, लेकिन यह कन्फर्म नहीं है।

प्रियंका ने इस मौके पर हैपी कपल के साथ फोटो क्लिक करवाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आकाश और श्लोका आपको बधाई हो..बहुत ही ब्यूटीफुल सेरेमनी थी’।

प्रियंका चोपड़ा पांचवी बार बनी ‘हॉटेस्ट वुमेन ऑफ द प्लेनेट’, मैग्जीम के कवर पर दिखा बोल्ड अवतार

चोपड़ा
का चोपड़ा पांचवी बार बनी 'हॉटेस्ट वुमेन ऑफ द प्लेनेट',

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोड़पा अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अब अपनी हॉटनेस के चलते एक नया ही मुकाम हासिल कर दिया है। दरअसल, ‘मैक्सिम मैग्जीन’ ने अपने कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा को जगह दी है और उन्हें पृथ्वी की सबसे हॉट महिला का खिताब दिया है। मैग्जीन के कवर पर प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग के कपड़े में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस लुक में बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bkh1QFGBNfK/?taken-by=maxim.india

कवर पर प्रियंका ट्रांस्पेरेंट सूट में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर रही हैं। मैग्जीम की तरफ से कवर पेज की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘Priyanka chopra is the hottest woman on the planet.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘उन्होंने टैलेंट पाया है।

उन्होंने दिमाग पाया है और उन्होंने सुंदरता पाई है जिसके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जो उनके सपोर्ट में हमेशा रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा वापस आ गई हैं 2018 के मैक्सिम इंडिया हॉट 100 लिस्ट में और ऐसा उन्होंने 5वीं बार किया है। वेलकम बैक, पीसी।

बता दें कि अपनी लुक को अलावा प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में प्रियंका आकाश अंबानी और श्लोका की महेंदी की रस्म में भी निक को साथ लेकर पहुंचीं।

OMG ! अमिताभ बच्चन को कहा और सलमान खान कैसे हो 

मिताभ बच्चन को कहा और
मिताभ बच्चन को कहा और

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों स्कॉटलैंड के ग्लासगो में अपनी नई फिल्म ‘बदला’ की शूटिंग कर रहे हैं है। कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर वहां मौजूद अपने फैंस की दीवानगी के बारे में बताया था। अमिताभ बच्चन के साथ अजीबो-गरीब घटना घटी। यहां एक शाम जब वह ग्लासगो शहर में सैर-सपाटा करने निकले तो उनके साथ अनोखी घटना घटी। यहां वह सड़क किनारे चल रहे थे। तभी उनके बगल में एक कार रुकी। कार चलाने वाले शख्स ने उनसे चिल्लाकर पूछा, ‘ सलमान खान कैसे हैं आप?’

 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, “मैं ग्लासगो की सड़क पर चहलकदमी कर रहा था कि तभी मेरे पास एक कार आकर रुकी और उसमें बैठा शख्स चिल्लाया, ‘हे सलमान खान, कैसे हो।” इसके साथ ही बिग बी ने वहां से अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

जो शख्स अमिताभ बच्चन को सलमान खान समझने की भूल कर बैठा, उसे बॉलीवुड की थोड़ी-बहुत जानकारी तो थी क्योंकि वह सलमान खान को जानता था। मगर जिस शख्स ने हिन्दी सिनेमा में करीब पांच दशक गुजार दिए, उसे पहचानने से वह चूक गया। इस बात से सदी के महानायक को कैसा लगा होगा?

अमिताभ बच्चन जल्द आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी है जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

अगले 72 घंटे दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के लिए अगले 72 घंटे काफी अहम हैं, मॉनसून के पहुंचने से पहले ही यहां भयंकर बारिश का अनुमान जताया गया है, अगले तीन दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी के साथ लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, देशभर के कई राज्यों में अगले 3 दिन यही हाल रह सकता है, दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

मॉनसून के दौरान भारतीय मौसम विभाग अलग-अलग रंग में चेतावनी जारी करता है, इनमें एक होती है ऑरेंज चेतावनी, इस अलर्ट का मतलब है कि इन इलाकों में भयंकर बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड को पूरी तरह से कवर कर लेगा. इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मॉनसून की एंट्री होगी।

28 जून- मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों और जम्मू कश्‍मीर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, झारखंड और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून को उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. वहीं, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों और जम्मू कश्‍मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के जागृति बिल्डिंग के पास चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 5 की मौत

चार्डर्ट प्लेन
आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चार्डर्ट प्लेन क्रैश हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चार्डर्ट प्लेन क्रैश हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक पायलट, 3 पैसेंजर और एक राहगीर शामिल है। विमान जिस समय क्रैश हुआ राहगीर उस जगह से गुजर रहा था। पायलट के अलावा इस विमान में दो टेक्निशियन भी बैठे थे, जिनकी मौत हुई। हादसा स्थल पर फिलहाल दमकल की पांच गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।

प्लेन क्रैश होने के बाद ये प्लेन निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया। पहले ये विमान सड़क पर गिरा जिसके बाद  निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया। विमान की टक्कर के बाद बिल्डिंग में आग लग गई। 4 फायर इंज़ीनियर आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। आ रही जानकारी के अनुसार ये चार्टड प्लेन सर्वोदय हॉस्पिटल के पास गिरा है।

प्लेन मुंबई के घाटकोपर में जागृति बिल्डिंग के पास क्रैश हुआ है। ये रिहाईशी इलाका नहीं है और जिस बिल्डिंग से प्लेन टकराया है उसके निर्माणाधीन होने की वजह से वहां आबादी के नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इसकी भी आशंका जताई जा रही है कि रेसिडेंशियल इलाके होने की वजह से यहां जान माल के नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।

पहले इस तरह की खबर आई थी कि ये प्लेन उत्तर प्रदेश सरकार का है, लेकिन बाद में सरकार की ओर से बयान आया कि ये सरकार यूपी सरकार का नहीं है। यूपी सरकार का कहना है कि उन्होंने ये विमान मुंबई की ही एक कंपनी UY Aviation Pvt Ltd. को बेच दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ये विमान 2014 तक उत्तर प्रदेश सरकार के पास था. लेकिन 2014 में ही बेचा गया था।

रणवीर सिंह ने कहा ये मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा गाना शूट हो रहा है

रणवीर सिंह ने कहा
रणवीर सिंह ने कहा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अभिनेता रणवीर सिंह के सितारे इस समय बुलंदियो पर है। रणवीर की पिछली फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया था और लगभग 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रणवीर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग खत्म करने में लगे है। जी हां फिल्म ‘सिंम्बा’ की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है और सिंम्बा में वो सारा अली खान के अपोजिट नज़र आएंगे. लेकिन अब एक और वीडियो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हाल ही में रणवीर ने इस फ़िल्म के टाइटल ट्रैक ‘आला रे आला सिंम्बा आला’ के मेकिंग के बीच एक वीडियो बनाया और उसे पोस्ट किया। रणवीर इस वीडियो में बता रहे है कि ये गाना उनके करियर का सबसे बड़ा गाना है। इस वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि रणवीर के पीछे डांसर्स की भीड़ लगी है। ये गाना हैदराबाद कब रामोजी फिल्मसिटी में शूट किया गया है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इसी बीच रोहित कहते हैं कि बहुत खर्चा कर रहा हूं तेरे पे। जिसके बाद बीच में ही कोरियोग्राफर गणेश आचार्या आ जाते हैं और फिर तीनों जोर से कहते हैं आला रे आला सिंबा आला।

इस गाने को नेशनल अवार्ड विनर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे है। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम कर रहे है और ना सिर्फ रोहित के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है बल्कि इस फ़िल्म में वो पहली बार पुलिस अफसर की भूमिका में है। ये फ़िल्म इस साल के अंत में 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

मनु भाकर ने जर्मनी में लहराया तिरंगा

मनु भाकर
मनु भाकर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हरियाणा से आने वाली भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि अनीश भानवाला ने कांस्य अपने नाम कर लिया है।

इसके साथ टूर्नामेंट में भारत का वर्चस्व जारी रहा, 16 वर्षीय मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 242.5 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि अनीश ने पुरूषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में तीसरा स्थान हासिल किया।

मनु ने आईएसएसएफ प्रतियोगिता में इस साल सातवां व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है और यह तीसरा स्वर्ण पदक है जो उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए हासिल किया है।

अनीश 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में तीसरे पायदान पर रहे, इससे पहले, मनु ने महिमा तुरी अग्रवाल और देवांशी राणा के साथ मिलकर 1694 अंकों के साथ टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कि किया।

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में बुधवार को मिले दो पदक के साथ इस टूर्नामेंट में भारत के कुल पदकों की संख्या 17 पहुंच गई है, भारत प्रतियोगिता में अब तक नौ स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक जीत चुका है।

10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में मनु भाकर ने गोल्ड पर निशाना साधते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था, मनु भाकर हरियाणा में झज्जर के गोरिया गांव की रहने वाली हैं।

मनु भाकर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अब तक कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, मनु ने कई खेलों पर हाथ आजमाने के बाद 2016 में शूटिंग करने का फैसला किया था।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘डॉन’ में इस गाने का खोला राज 

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'डॉन' में इस गाने का खोला राज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की 40 साल पहले  सबसे पॉपुलर मूवी ‘डॉन’ का मशहूर गाना ‘खइके पान बनारस वाला’ फिल्म का हिस्सा नहीं थी। इसकी जानकारी खुद बिग बी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। बिग बी फिल्म के डबल रोल में दिखें थे। लोगो ने फिल्म को तो बहुत सराहा उसके साथ-साथ इसके गानें भी सुपर-हिट साबित हुई थी। इस गाने कि लोकप्रियता में आज तक कोई कमी नहीं आई है। शादी-पार्टी से लेकर पब-क्लब तक आज भी यह गाना बजता हैं।

अमिताभ ने याद ताजा करते हुए यह कंफर्म किया कि फिल्म ‘डॉन’ की शूटिंग पूरी होने के बाद ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने को शूट किया गया। अमिताभ ने ट्वीट किया, ”पहले ख्याल में आया और फिर सोचते-सोचते हो गया… गाना ‘खइके पान बनारस वाला’ फिल्म ‘डॉन’ की शूटिंग पूरी होने के बाद किया गया।

आप को बता दें, अमिताभ बच्चन 75 वर्ष के हो गए हैं। और उन्हें अभिनेता के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखे हुए भी 48 वर्ष हो चुके हैं। क्योंकि उनकी पहली फिल्म ख्वाजा अहमद अब्बास की बनाई ‘सात हिन्दुस्तानी’ नवंबर, 1969 में रिलीज़ हुई थी।

वही बात करे फिल्म कि, तो फिलहाल अमिताभ बच्चन कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो ‘बदला’, ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के अलावा आमिर खान के साथ वह ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फिल्म में नजर आएंगे।

 संत कबीर ने समाज को सही दिशा दिखाई – पीएम मोदी

पीएम मोदी
संत कबीर ने समाज को सही दिशा दिखाई - पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित सूफी संत कबीर दास के 620वें प्राकट्य उत्सव के मौके पर मगहर पहुंचे हैं। उन्होंने संत कबीर की मजार पर चादर भी चढ़ाई।

उनके साथ इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने मगहर में 24 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली संत कबीर अकादमी का भी शिलान्यास भी किया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, मेरी यहां आने की इच्छा पूरी हुई। संत कबीर ने समाज को सही दिशा दिखाई, कबीर की साधना मानने से नहीं जानने से आरंभ होती है।

इस मौके पर पीएम ने अमरनाथ यात्रियों को भी शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी ने संत के दोहों को याद करते हुए कहा, कबीर को समझने के लिए किसी शब्दकोष की जरूरत नहीं है। उनकी भाषा आपकी और हमारी सीधी साधी भाषा थी।

पीएम मोदी ने संत कबीर की सीख के सहारे, विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग समाज में शांति नहीं कलह चाहते हैं, ऐसे लोग जमीन से कटे हुए हैं। उन्हें हकीकत का पता ही नहीं है, उन्होंने संत कबीर को पढ़ा ही नहीं।

पीएम मोदी ने कहा, आज भी हम समाजवाद और बहुजनवाद की बात करने वालों को सत्ता के लिए उलझते देखते हैं। जब हम लोगों की घर की बात कर रहे थे। उस समय उनका ध्यान अपने बंगले पर लगा था।

पीएम मोदी ने आगे तीन तलाक का मुद्दा छेड़ते हुए कहा, मुस्लिम समाज की महिलाओं के लिए हम तीन तलाक पर कानून लेकर आए, लेकिन संसद में कुछ दल इसमें अब भी रोढ़ा अटका रहे हैं, उन्होंने इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा, इस जगह के लिए सपना देखा था। हम देश के पूर्वी हिस्से को विकसित कर रहे हैं।

आइये आज जानते हैं सब्जियों के जूस के फायदे

सब्जियों के जूस
सब्जियों के जूस
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अगर आपको हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं हैं तो आप उनका जूस कर पिये, आज कल हरी सब्जियों का जूस निकाल कर पीने का चलन काफी बढ़ रहा हैं।
क्योंकि एक गिलास वेजिटेबल जूस में प्रोटीन और एनर्जी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इससे हमारी सेहत अच्छी बनी रहती हैं, जो लोग स्वस्थ्य रहना चाहते हैं उन्हें हफ्ते में 2 से 3 बार हरी सब्जियों का जूस जरूर पीना चाहिए।
फल और हरी सब्जियों के जूस कई प्रकार के होते हैं, फलो और सब्जियों का जूस अलग-अलग तरीके से निकाला जाता हैं। फलों का जूस निकलने के लिए जूसर का इस्तेमाल किया जाता हैं तो सब्जियों का जूस निकालने के लिए उन्हें मिक्सर में पीसा जाता हैं। जिस वजह से सब्जियों के जूस में फाइबर ज्यादा होता हैं।
इन हरी सब्जियों के जूस आप पी सकते हैं –
ब्रोकोली का जूस
ब्रोकोली में पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, क्रोमियम, कैल्शियम, विटामिन ए और सी होता हैं। इसका जूस पीने से स्किन ग्लोइंग बनती हैं और यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी आपकी रक्षा करता हैं।
हरा धनिया के पत्तियों का जूस
हरे धनिये के पत्तो का जूस पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म रेट बढ़ता हैं और शरीर की अंदरूनी सफाई होती हैं। हरा धनिया का रस पीने से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता हैं।
पालक का जूस
डाइटिंग करने वाले लोगो के लिए पालक का जूस बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता हैं। इसमें प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए पालक का जूस पीने से बाल, स्किन, आँखें और समुचित शरीर हमेशा स्वस्थ्य बने रहता हैं।
करेला जूस
करेले का जूस डायबिटीज की बीमारी को दूर करता हैं और शरीर में जमे फैट को बाहर निकालता हैं। अगर करेले का जूस पीने में ज्यादा कड़वा लगे तो आप इसमें निम्बू का रस मिला कर पी सकते हैं।
लौकी का जूस
लौकी का जूस पीने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोग दूर करने में मदद मिलती हैं। इसे एक सिमित मात्रा में पीना चाहिए और अगर बहुत ज्यादा कड़वा लगे तो इसे न ही पिए।