30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 574

कास्टिंग काउच पर महिला आयोग ने छेड़ा अभियान  

कास्टिंग काउच
कास्टिंग काउच पर महिला आयोग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चकाचौंध भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और शारीरिक शोषण की शिकायतें आए दिन होती रहती है। चमक-धमक भरी ये दुनिया महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती है। ज्यादातर मामलों में FIR भी दर्ज हो रहे हैं लेकिन हमेशा माना जाता रहा है कि दरअसल कास्टिंग काउच के नाम पर महिलाओं का शोषण क्राइम जगत में बड़े स्तर पर हो रहा है जिसकी शिकायत महिलाएं बाहर नहीं कर पाती हैं।

महिलाओं के शारीरिक शोषण और कास्टिंग काउच के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग मुहिम छेड़ने की तैयारी में लगी हुई है। सिने जगत से लेकर पूरी ग्लैमर इंडस्ट्री में राष्ट्रीय महिला आयोग एक बड़ा कैंपेन चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है, जिसके अंतर्गत उन सभी महिलाओं को इंसाफ दिलाया जाएगा जो कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैंं या फिर जिन्हें शारीरिक शोषण से रूबरू होना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय आयोग के मुख्य रेखा शर्मा ने कहा है कि पहले बॉलीवुड में ज्यादातर पीड़ित महिलाएं खुलकर सामने नहीं आ पाती थी लेकिन अब वह FIR करने और शिकायत करने से नहीं हिचकिचाती हैं ऐसे में आयोग को भी उनकी मदद करना होगा।

एक समय ऐसा भी था जब महिलाएं अपने साथ होने वाले कास्टिंग काउच या फिर शारीरिक शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज नहीं लगा पाती थींं, लेकिन आज के समय की महिलाएं अधिक सशक्त हो चुकी हैंं और बोल्ड भी। वो अपनी शिकायतें कराने से नहीं हिचकिचाती यहां तक कि FIR दर्ज कराने से भी नहीं हिचकतीं। ऐसे में आयोग उन महिलाओं कि हर हाल में मदद करने की तैयारी में जुटा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग एक ब्लू प्रिंट तैयार करवा रहा है जिसके जरिये बॉलीवुड इंडस्ट्री में खासकर सितारों की चमक दमक कि ओर अट्रेक्ट होकर आने वाले नए चेहरों के साथ होने वाले कास्टिंग काउच और यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई हो सके। खबरों की मानें तो आयोग इस सब में सहयोग के लिए इंडस्ट्री के कई सितारों से संपर्क करने में भी जुटी हुई है। जल्द ही इस मुहिम का औपचारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में कई फेमस बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में यौन शोषण और कास्टिंग काउच की बातें की थी। पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब राष्ट्रीय महिला आयोग इस अपराध के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय महिला आयोग के सूत्रों ने कहा है कि आयोग इसके लिए कई सितारों के संपर्क में भी है और जल्द ही इस मुहिम का औपचारिक ऐलान भी किया जाएगा।

हाल ही में कई जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और यौन शोषण का जिक्र किया था। राष्ट्रीय महिला आयोग पहली बार सितारों की दुनिया में महिलाओं के साथ हो रहे इस अपराध के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है।

संजू फिल्म में रणबीर और अनुष्का के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज

संजू फिल्म में रणबीर और अनुष्का
संजू फिल्म में रणबीर और अनुष्का

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संजय दत्त की कंट्रोवर्शियल लाइफ पर आधारित फिल्म ‘संजू’ को रिलीज होने में महज दो दिन का समय बचा हुआ है। लेकिन इसके पहले ही इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। फिल्म के ट्रेलर में जर्नलिस्ट के सामने जिसमें संजय का रोल निभा रहे रणबीर सेक्स वर्कर के साथ अपने रिलेशनशिप की बात बता रहे हैं, इस सीन को आपत्तिजनक बताते हुए दिल्ली राष्ट्रीय महिला आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

राष्ट्रीय महिला आयोग में संजय दत्त का रोल निभाने वाले रणबीर कपूर और पत्रकार का रोल निभाने वाली अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस खास  सीन में संजय दत्त अपने महिलाओं के साथ फिजिकल रिलेशनशिप की बात बता रहे हैं।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, फिल्म में महिलाओं की छवि खराब करने को लेकर इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आपको बता दें कि हाल ही में अपने इंटरव्यूज के दौरान फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बताया था कि किस तरह से संजय दत्त अपनी गर्लफ्रेंड्स को बहला-फुसलाकर उनके साथ फिजिकल रिलेशनशिप्स रखते थे।

संजय के जीवन की इसी कहानी को मेकर्स ने फिल्म में भी दर्शाया है जिसको लेकर अब महिला वर्ग में काफी नाराजगी है। उन्होंने फिल्म के इस सीन को अपत्तिजनक बताते हुए इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

दिल्ली : NBCC के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका

दिल्ली
दिल्ली : NBCC के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली हाईकोर्ट में आज याचिका दायर कर एनबीसीसी के खिलाफ अदालती अवमानना कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है, याचिका में कहा गया है कि एनबीसीसी ने आवासीय परियोजना के लिए चार जुलाई तक पेड़ नहीं काटने का हलफनामा दिया था, जिसका वह कथित तौर पर उल्लंघन कर रहा है।

न्यायमूर्ति विनोद गोयल और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष अवमानना याचिका का उल्लेख किया गया है, पीठ ने कहा कि इस पर चार जुलाई को मुख्य याचिका के साथ सुनवाई की जाएगी।

मुख्य याचिका में परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दिए गए संदर्भ की शर्तों और पर्यावरणीय मंजूरी को खारिज करने का अनुरोध करते हुए दावा किया गया है कि इससे 16500 से ज्यादा पेड़ों की कटाई करनी होगी।

पर्यावरणविद विमलेंदु झा ने अवमानना याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि 25 जून को अदालत में दिए गए हलफनामे की राष्ट्रीय भवन एवं निर्माण निगम (एनबीसीसी) ने जानबूझकर अवहेलना की है।

नेशनल बिल्डिंग्‍स कन्‍स्‍ट्रक्‍शन कॉर्पोरेशन (इंडिया) लिमिटेड ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि दक्षिण दिल्ली में कॉलोनियों के विकास के क्रम में वह चार जुलाई तक किसी पेड़ की कटाई नहीं करेगा।

न्यायमूर्ति विनोद गोयल और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की अवकाशकालीन पीठ ने जब कहा कि वह पेड़ों की कटाई पर अंतरिम रोक लगा देंगी तो नेशनल बिल्डिंग्‍स कन्‍स्‍ट्रक्‍शन कॉर्पोरेशन (इंडिया) लिमिटेड (एनबीसीसी) ने चार जुलाई तक पेड़ नहीं काटने का उसे आश्वासन दिया है।

हिमाचल प्रदेश में पांच युवकों ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा से किया गैंगरेप 

से किया गैंगरेप 
हिमाचल प्रदेश में पांच युवकों ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा से किया गैंगरेप 

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में पांच युवकों ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा का तीन दिनों तक कथित तौर पर रेप किया। इसमें दो स्थानीय और तीन पंजाब के रहने वाले आरोपियों का नाम सामने आया है। मामला तब सामने आया जब पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर दो 12वीं की अगवा छात्राओं की की खोज शुरू की।

कुल्लू की एसपी ने पीटीआई को बताया कि 17 जून को घर से स्कूल के लिए निकली दोनों लड़कियां गायब हो गई थीं। इसकी शिकायत माता-पिता ने पुलिस में की थी। पुलिस छानबीन के दौरान लड़कियां 20 जून को ढूंढ ली गईं और पूछताछ के दौरान एक लड़की ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। हालांकि शुरुआती जांच में दोनों में से किसी भी लड़की ने रेप होने की बात नहीं बताई, लेकिन बाद में उन्होंने इसकी शिकायत की।

पुलिस ने पंजाब में बठिंडा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य फरार हैं। एक सवाल के जवाब में अग्निहोत्री ने कहा, ‘कानून के अनुसार, अगर लड़की नाबालिग है तो सहमति से संबंध बनाना भी रेप है।’ आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिमाचल पुलिस ने इस मामले में POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इसके लिए छापेमारी कर रही है। पंजाब से दबोचे गए दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इरफान खान की फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखे अपने मस्तमौला अंदाज में

इरफान खान
इरफान खान की फिल्म

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इरफान खान जब भी पर्दे पर आते हैं, कुछ बेहद अलग लेकर आते हैं। चाहें ‘हिंदी मीडियम’ जैसी हल्‍की-फुल्‍की फिल्‍म में स्‍कूलों से जुड़ा बेहद गंभीर मुद्दा उठाना हो या फिर ‘करीब-करीब सिंगल’ जैसी फिल्‍म हो, इरफान अपने हर रूप में पर्दे पर छा जाते हैं।  इस बार इरफान खान की नई फिल्‍म ‘कारवां’ का ट्रेलर सामने आ गया है।

यह ट्रेलर देखने में काफी मजेदार लग रहा है। इस फिल्म के साथ दलकीर सलमान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। दलकीर मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार है और इमरान के साथ अपनी इस फिल्म के साथ हिंदी फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस मिथिला पालकर की भी ये पहली हिंदी फिल्म है।

ट्रेलर की शुरूआत एक फोन कॉल से होती है जिससे दलकीर को पता लगता है कि उनके पिता की मौत हो गई है और उनकी डेड बॉडी पार्सल के जरिए भिजवा दी गई है। लेकिन जब ये पार्सल वो लेते हैं तो उन्हें दो कंसाइनमेंट में उन्हें दो बॉडी मिलती है लेकिन दोनों में से कोई दलकीर के पिता नहीं है। अब सही कंसाइनमेंट लेने के लिए उन्हें कोच्चि का रुख करना पड़ता है। इरफान खान ने इस फिल्म में ड्राइवर का रोल निभाया है जो दलकीर के साथ इस सफर में रहता है। साथ ही बीच में मिथिला की एंट्री होती है।

ट्रेलर एक बेहतरीन ट्रिप की सैर कराता है। जिसमें पिता की लाश की तलाश में जगह-जगह घूमते और फिर दोस्त बनते इन तीन लोगों की बढ़िया कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी जरा हटके है और दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहने वाली है।

नीरव मोदी ने हॉन्ग-कॉन्ग और दुबई में भी किया है घोटाला

नीरव मोदी
नीरव मोदी ने हॉन्ग-कॉन्ग और दुबई में भी किया है घोटाला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नीरव मोदी ने मुंबई की ब्रैडी हाउस ब्रांच के अलावा हॉन्ग-कॉन्ग और दुबई की ब्रांचों से भी लोन फैसिलिटी का फायदा उठाया था। पंजाब नेशनल बैंक ने जांच एजेंसियों को जो इंटरनल रिपोर्ट सौंपी है।

इसी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड लिमिटेड हॉन्ग-कॉन्ग और फायरस्टार डायमंड FZE दुबई ने पीएनबी की हॉन्ग-कॉन्ग और दुबई ब्रांचों से भी कर्ज उठाया था।

जांच शुरू होने और 14000 करोड़ के घोटाले के सामने आने पर दोनों कंपनियों ने स्वीकृत क्रेडिट फैसिलिटी को वापस ले लिया था, रिपोर्ट में यह भी कहा गया। जांच के नतीजे सामने आने के बाद नीरव मोदी ग्रुप के अन्य खातों के साथ कोई फ्रॉड ट्रांजैक्शन का मामला सामने नहीं आया, इसलिए इन दोनों अकाउंट्स को फ्रॉड के तौर पर दर्ज नहीं किया गया है।

भारत में घोटाले की परतें खुलने के बाद नीरव मोदी ग्रुप की एक और कंपनी अमेरिका की फायरस्टार डायमंड इंक ने फरवरी के आखिरी हफ्ते में न्यूयॉर्क साउदर्न बैंकरप्सी कोर्ट में चैप्टर 11 के अंतर्गत दिवालिया होने की अर्जी दी थी।

पंजाब नेशनल बैंक की आंतरिक जांच की 162 पेज की रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि ब्रैडी हाउस ब्रांच के कर्मचारियों ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी को अरबों डॉलर का फॉरेन क्रेडिट दिलाने के लिए फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स जारी किए थे।

गुजरात में लोगों की भीड़ ने एक महिला को बच्चा चोर समझ कर पीट पीटकर मार डाला

पीट पीटकर मार डाला
महिला को बच्चा चोर समझ कर पीट पीटकर मार डाला
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
गुजरात के अहमदाबाद में लोगों की भीड़ ने एक 45 वर्षीय महिला भिखारी को पीट पीटकर मार डाला। जहा भीड़ ने महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा कर उनके साथ अत्याचार किया। हालांकि, महिला के पास उस वक्त कोई बच्चा नहीं था। पुलिस ने बताया कि शांता देवी नाम की महिला तीन और महिलाओं के साथ भीख मांगने के लिए निकली थीं। तभी वहां मौजूद लोगों के बीच यह अफवाह फैली कि ये महिलाएं बच्चों की चोरी करती हैं।
बता दें कि कुछ दिनों से गुजरात के कुछ इलाकों में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी गैंग की अफवाह वायरल हो रही है। और इस वजह से देश के कई इलाकों में बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा पिटाई के कई मामले सामने आए हैं। इस वजह से गुस्साई भीड़ का शिकार निर्दोष लोग हो रहे हैं और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ रही है। असम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में ऐसे मामलों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।
सूरत में भी महिला को बुरी तरह से पीटा गया। जिसे पुलिस ने बीच में आकर बचाया। जब उसका पति थाने पहुंचा तो पता चला कि ये बच्चा उसी महिला का था। इधर, एक महिला को इस हद तक पीटा गया कि उसकी मौत हो गई।

इनके फैन हैं ‘बिग बी’, ट्विटर पर शेयर किया मैसेज

vबिग बी
बिग बी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म सूरमा का टाइटल ट्रैक देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने पूरी टीम को बधाई दी है। इतना ही नहीं अमिताभ ने कहा है कि वह दिलजीत दोसांझ के बहुत बड़े फैन हैं। आप को बता दें,  भारतीय हॉकी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सूरमा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है।

अमिताभ ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘सूरमा’ के लिए निर्देशक और दोस्त शाद, मेरी सहयोगीत तापसी, उत्कृष्ट प्रतिभा और प्रशंसनीय दिलजीत को शुभकामनाएं।

शाद अली द्वारा निर्देशित ‘सूरमा’ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। फिल्म के टाइटल ट्रैक में दिलजीत हॉकी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सूरमा का पहला गाना उन सभी सूरमाओं को समर्पित हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त को मात देकर असल जिंदगी में दमदार वापसी करते हुए लोगों को एक प्रेरणा बनें।

फिल्म में दिलजीत के साथ तापसी पन्नू भी लीड रोल में हैं। फिल्म में संदीप के बचपन से लेकर उनके हॉकी लीजेंड बनने तक के सफर को बखूबी निभाया गया है. यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।

ग़रीबी कम करने में कामयाब रही मोदी सरकार -रिपोर्ट

में गरीबों की संख्या घट रही है
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गरीबों की संख्या घट रही है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ साल में भारत में गरीबों की संख्या बेहद तेजी से घट रही है। अब भारत के ऊपर से सबसे ज्यादा गरीब देश होने का ठप्पा भी खत्म हो गया है।

देश में हर मिनट 44 लोग गरीबी रेखा के ऊपर निकल रहे हैं, यह दुनिया में गरीबी घटने की सबसे तेज दर है। यह दावा अमेरिकी शोध संस्था ब्रूकिंग्स के ब्लॉग, फ्यूचर डेवलपमेंट में जारी रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक गरीब लोगों की संख्या नाइजीरिया में है। वहीं गरीबी के लिहाज से भारत तीसरे स्थान पर है। मई 2018 के अंत तक नाइजीरिया में गरीब की संख्या लगभग 8.7 करोड़ रहेगी।

भारत में गरीबी में कमी को ले कर इस रिपोर्ट में प्रस्तुत आंकड़े भारत में दर्ज किए जाने वाले आंकड़ों से मेल नहीं खाते, इसका सबसे बड़ा कारण गरीबी को नापने के अलग – अलग पैमाने हैं।

बता दें कि,भारत,इंडोनेशिया,बांगलादेश, फिलिपींस, चीन और पाकिस्तान में लोगों की आय तेजी से बढ़ी है, इसलिए दुनिया भर में गरीबी में कमी आयी है, वहीं वैश्विक स्तर पर गरीबी को कम करने में भारत व चीन की भूमिका को काफी अहम बताया जा रहा है।

झारखंड JAC 12TH आर्ट रिजल्ट (2017) हुआ घोषित

झारखंड JAC
झारखंड JAC 12TH आर्ट रिजल्ट (2017) हुआ घोषित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

झारखंड JAC 12th आर्ट रिजल्ट 2018 झारखंड बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का आर्ट स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, आज जेएससी की तरफ से रिजल्ट का ऐलान किया गया।

इस बार कुल 72.62 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली, लड़कियां इस बार फिर अव्वल रही और कुल 74.12 छात्राओं ने परचम लहराया है, रिजल्ट जारी करते हुए बताया गया कि इस बार कुल 12430 छात्र फर्स्ट डिवीजन और 28805 छात्र-छात्राएं सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं।

आर्ट स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए आप जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in और jharresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं, पहले रिजल्ट दोपहर 3 बजे आना था, लेकिन बाद में खबर आई कि रिजल्ट जेएसी की तरफ से 2 बजे जारी किया जाएगा।

12वीं कक्षा की आर्ट स्ट्रीम की परीक्षाएं 8 से 27 मार्च 2018 तक आयोजित की गई थीं, जेएससी ने 7 जून को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी जारी किया था।

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप थर्ड पार्टी वेबसाइट www.examresults.net पर भी चेक कर सकते हैं, साइंस स्ट्रीम में 48.34 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की थी, वहीं कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 67.49 प्रतिशत रहा था।