31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 567

सलमान खान पर जमीन के लिए परेशान करने का आरोप

सलमान खान
सलमान खान पर मुसीबते थमने का नाम ही नहीं लेती।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान पर मुसीबते थमने का नाम ही नहीं लेती। जी हां एक बार फिर से सलमान मुसबत में घिरते नज़र आ रहे हैं। सलमान खान पर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने जमीन के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। मुंबई के बुजुर्ग दंपत्ति केतन कक्कड़ और उनकी पत्नी अनीता कक्कड़ 3 साल पहले अमेरिका से भारत आए और जमा पूंजी से पनवेल में बंगला बनाने का काम शुरू किया। दंपत्ति ने 1996 में जमीन साढ़े 27 लाख रुपए में खरीदी थी । यह जमीन सलमान खान के फार्म हाउस के बगल में है। खरीदते समय सलमान खान के पिता सलीम खान से इसके लिए इजाजत भी ली गई थी।

sk
salman khan

अब इस दंपत्ति का कहना है कि पहले तो यह फार्म हाउस पर आते जाते थे तब तक सलमान अच्छे पड़ोसी थे लेकिन जब अमेरिका से लौटने के बाद यह बंगला बनाना चाहते है तो उन्हें परेशान किया जा रहा है।

कक्कड़ परिवार का आरोप है कि सलमान ने फार्म हाउस के पास गेट लगा दिया है जिससे वो फार्म हाउस पर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं आस पास के बंगले में बिजली दी जा रही है। लेकिन कक्कड़ परिवार को बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही। जमीन का मालिक होते हुए भी उन्हें अपना नया घर बनाने और बिजली जैसी बुनियादी चीजें नहीं मिल रही हैं।

पीड़ित परिवार ने फॉरेस्ट मिनिस्टर सुधीर मुनगंटीवार से मिलकर न्याय मांगा। कक्कड़ परिवार को न्याय का आश्वासन मिला पर कुछ ही दिनों बाद सलमान खान सुधीर मुनगंटीवार के घर डिनर पर गए, उसके बाद कक्कड़ परिवार की सुनवाई नहीं हुई। कक्कड़ परिवार का यह भी आरोप है की सलमान खान और उनका परिवार रसूखदार है इसलिए सुनवाई नहीं हो रही।

सलमान खान और उनके परिवार पर लगाए आरोप कक्कड़ परिवार और उनकी वकील आभा सिंह के हैं। हालांकि अभी तक सलमान खान , उनके परिवार या लीगल टीम का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

बता दें सलमान खान इनद‍िनों रेस 3 की सफलता का जश्न मनाने के बाद द‍बंग वर्ल्ड टूर में बिजी हैं। जल्द सलमान खान प्र‍ियंका चोपड़ा के साथ भारत फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूट‍िंग जल्द शुरू होने वाली है।

आ गया है JIO GIGA TV, एक सेट अप बॉक्‍स से चलेगा घर और ऑफिस

JIO GIGA TV,
आ गया है JIO GIGA TV,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड की वार्षिक सालाना बैठक में आज कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी ने ‘जियो गीगा फाइबर’ की लॉन्चिंग की घोषणा की है, यह एक फाइबर-टू-द-होम ब्रॉडबैंड सेवा है।

जियो गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड एक सेट टॉप बॉक्‍स में आएगा, इससे टीवी को वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकेगा, साथ ही इंटरनेट भी चलेगा, और इसमें टीवी कॉलिंग फीचर भी होगा।

मुकेश अंबानी ने बताया कि देश के 1,100 शहरों में घरों, कारोबारियों, छोटे और मध्यम उद्यमों और बड़े उद्यमों के लिए अब हम सबसे एडवांस फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सॉल्युशन प्रदान करेंगे।

जियो गीगा टीवी कोई अलग टीवी नहीं है, गीगा टीवी का मतलब डिजिटल टीवी से है, इस पर 600 चैनल देखे जा सकेंगे, इसका लुत्‍फ रिलायंस द्वारा उपलब्‍ध कराए जाने वाले सेट टॉप बॉक्‍स को टीवी से जोड़कर उठाया जा सकेगा।

सेट टॉप बॉक्स में एक ही जगह सभी चैनलों की सुविधा होगी, जियो गीगा फाइबर की सुविधा वाले इस सेट टॉप बॉक्स में वॉयस कमांड भी होगी जो कई भाषाओं में काम करेगा।

वहीं आकाश अंबानी ने कहा कि आपके घर में वॉल-टू-वॉल वाई-फाई कवरेज होगा, हर उपकरण, प्लग पॉइंट, स्विच स्मार्ट बन जाएंगे, आप 24 घंटे सुरक्षा निगरानी और अलर्ट करने वाले कैमरे लगा सकते हैं।

बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को मां ने सबके सामने सिखाया सबक

दुष्कर्म
दुष्कर्म

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीच सड़क पर एक मां ने अपनी बेटी को रुलाने वाले एक  दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को खुद ही सबक सिखा डाला, एक मां ने अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को खुद ही ढूंढा और फिर बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही, जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी सात साल की बेटी पर परिवार के ही राजेश नाम के एक युवक ने रेप करने की कोशिश की थी।

लेकिन, मासूम के चिल्लाने पर आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गया, थाने में शिकायत के बावजूद एक मां ने खुद ही आरोपी युवक को सबक सिखाने की ठानी और युवक को ढूंढकर जमकर सबके सामने उसकी पिटाई कर दी।

महिला ने बताया कि एक जुलाई शाम को उसकी सास और उनकी सात साल की बेटी घर में अकेली थी, तभी राजेश घर में आया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा, बच्ची के चिल्लाने के बाद बच्ची की दादी वहां पहुंची और डांटा।

आरोपी ने उन्हें चुप कराया और जान से मारने की धमकी देने के बाद वहां से भाग गया, पुलिस ने धारा 452, 504, 506, 354 और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीवों के भी मनुष्यों की तरह ही हैं अधिकार, दिया गया विधिक दर्जा – नैनीताल हाईकोर्ट

नैनीताल हाईकोर्ट
नैनीताल हाईकोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नैनीताल हाईकोर्ट ने जीव-जंतुओं को भी विधिक दर्जा प्रदान करते हुए उत्तराखंड के नागरिकों को उनका संरक्षक घोषित कर दिया गया है, कोर्ट ने कहा है कि जीव जंतुओं के भी मानव की तरह अधिकार, कर्तव्य और जिम्मेदारियां हैं।

सीमांत चम्पावत में नेपाल सीमा से सटे बनबसा कस्बे के नारायण दत्त भट्ट ने जनहित याचिका दायर की थी, इस याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ ने सभी जीवों को विधिक अस्तित्व का दर्जा दे दिया है।

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जानवरों को हर दो घंटे में पानी, चार घंटे में भोजन एक बार में 2 घंटे से ज्यादा पैदल चलाने पर रोक लगा दी गई है, कोर्ट ने कहा कि पशुओं को पैंदल केवल 12 डिग्री से 30 डिग्री तापमान के दौरान ही चलाया जा सकता है।

कोर्ट ने अपने आदेश में जानवरों के नाक, मुंह में लगाम लगाने पर रोक, केवल रस्सी से गर्दन से बांधने की अनुमति दी है, कोर्ट ने कहा कि पंत विवि के कुलपति, वरिष्ठ प्रोफेसरों की कमिटी बनाएं जो ये बताए कि बछड़े, बैल ऊंट आदि द्वारा ढोए जाने वाले बोझ के लिए निर्धारित मानदंड सही हैं या बोझ की मात्रा ज्यादा है।

साल 2014 में दायर याचिका में कहा गया था कि बनबसा से नेपाल के महेंद्रनगर की दूरी 14 किमी है, इस मार्ग पर घोड़ा, बुग्गी, तांगा, भैंसा गाड़ियों का उल्लेख करते हुए, उनके चिकित्सकीय परीक्षण, टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया था।

जल्द ही दिल्‍ली में 500 मीटर के दायरे में मिलेगी यह खास सुविधा

public transport
Soon u will get public transport

दिल्‍ली वालों के लिए एक खुशखबरी है, दिल्‍ली सरकार ऐसी योजना बना रही है जिससे लोगों के घर के 500 मीटर के दायरे में लोगों को सार्वजनिक परिवहन बस, टेंपो, ई-रिक्‍शा या फिर मेट्रो सुलभ हो सके।

इसके साथ ही एक बड़ी खबर यह भी है कि जुलाई अंत तक दिल्‍ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) की सभी बसों में अब दिल्‍ली मेट्रो स्‍मार्ट कार्ड का इस्‍तेमाल हो सकेगा, दिल्‍ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दावा किया कि कनेक्‍ट डेल्‍ही से दिल्‍ली में परिवहन व्‍यवस्‍था सुधरेगी।

गहलोत ने बताया कि कनेक्‍ट डेल्‍ही अध्‍ययन में बस रूटों को बांटना, परिवहन के अन्‍य साधनों पर गौर करना, मेट्रो फीडर सेवा, दिल्‍ली मेट्रो, ग्रामीण सेवा, ई रिक्‍शा आदि पर गौर करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि, सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि दिल्‍ली के हर गल्‍ली-मोहल्‍ले तक सार्वजनिक परिवहन पहुंचे और यह घर से 500 मीटर के दायरे में उपलब्‍ध हो।

दिल्‍ली में करीब 800 बस रूट हैं लेकिन अभी और रूटों पर बस चलाने की मांग की जा रही है, गहलोत ने कहा कि इस अध्‍ययन के जरिए हम दिल्‍ली के लोगों तक 15 से 20 मिनट में सार्वजनिक परिवहन सुविधा मुहैया करा पाएंगे।

नेपाल के हिल्सा से अब तक 250 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों
कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नेपाल के हिल्सा पहाड़ी क्षेत्र से कल 250 से ज्यादा कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित अच्छे से निकाला गया है, तीर्थयात्रा से लौटते समय भारी बारिश के कारण नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में फंसे अन्य तीर्थयात्रियों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि अन्य 336 लोगों को सिमिकोट से सुरखेत और नेपालगंज पहुंचाया गया है, भारतीय मिशन नेपालगंज-सिमिकोट-हिल्सा सेक्टर पर स्थिति पर नजर रख रहा है।

दूतावास ने कहा, हिल्सा-सिमिकोट सेक्टर में हेलीकॉप्टरों ने 50 उड़ानें भरीं और करीब 250 लोगों को हिल्सा से निकाला, उन्होंने बताया कि हिल्सा में अब 350 लोग फंसे हैं जबकि सिमिकोट में 643 लोग फंसे हुए हैं।

सुरखेत पहुंचाए गए लोगों को नेपालगंज जाने के लिए बसें उपलब्ध कराई गईं, नेपालगंज आधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ा शहर है और सड़क मार्ग से वहां से लखनऊ तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है, दूतावास ने बताया था कि कुल 158 लोगों को सिमीकोट से निकालकर नेपालगंज लाया गया है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रमुख टूर ऑपरेटरों में से एक सनी ट्रैवल्स एंड ट्रेक्स के प्रबंध निदेशक तेनजिन नोरबू लामा ने बताया कि खराब मौसम के कारण वायु परिवहन संपर्क टूटने की वजह से भारतीय तीर्थयात्री फंस गए हैं, लेकिन उनके खाने-पीने और ठहरने में कोई दिक्कत नहीं है।

पासपोर्ट विवाद : लखनऊ के अधिकारी ने दायरे से बाहर जाकर की पूछताछ

पासपोर्ट
सरकार की जांच में पाया गया है कि पासपोर्ट के लिए कार्यालय में अपना आवेदन देने गए एक हिंदू-मुस्लिम दंपति से लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी और पुलिस ने अपने दायरे से बाहर जाकर अप्रासंगिक सवाल उनसे पूछे थे।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सरकार की जांच में पाया गया है कि पासपोर्ट के लिए कार्यालय में अपना आवेदन देने गए एक हिंदू-मुस्लिम दंपति से लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी और पुलिस ने अपने दायरे से बाहर जाकर अप्रासंगिक सवाल उनसे पूछे थे।

इस दंपति के पासपोर्ट अब जारी कर दिए गए हैं, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने आज लखनऊ में पीटीआई-भाषा को बताया कि तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच में पाया गया है कि पासपोर्ट के लिए कार्यालय में अपना आवेदन देने गए अंतरधार्मिक दंपति से धर्म के बारे में अप्रासंगिक सवाल पूछने वाले लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने दायरे से बाहर जाकर पूछताछ की थी।

दंपति ने पासपोर्ट अधिकारी पर कथित रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी अंतरधार्मिक शादी के कारण उन्हें निशाना बनाया गया था।

आरपीओ पीयूष वर्मा ने बताया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देश के तहत दंपति के सत्यापन के बाद पुलिस से कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं मिली थी, विदेश मंत्रालय के जून 2018 के नियमों के अनुसार पुलिस रिपोर्ट में छह अहम बिंदुओं में है कि अगर आवेदक पर कोई आपराधिक केस नहीं है और उसकी नागरिकता पर कोई विवाद नहीं है तो पासपोर्ट नहीं रोका जा सकता है।

बता दें कि, नोएडा की रहने वाली तन्‍वी सेठ अपना पासपोर्ट बनवाने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंची थी, इस दौरान तन्‍वी ने पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्र पर धर्म के नाम पर उन्‍हें अपमानित करने का आरोप लगाया था।

लालू यादव की बहू राजनीति में आने की कर रही हैं तैयारी

बहू ऐश्वर्या राय, राजनीति बहू ऐश्वर्या राय, राजनीति में आने
बिहार में आरजेडी के 22वें स्थापना दिवस को लेकर चर्चाएं हो रही है और वहीं  एक ओर स्थापना दिवस के अवसर पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार में आरजेडी के 22वें स्थापना दिवस को लेकर चर्चाएं हो रही है। वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का नाम आमंत्रण पत्र में नहीं होने से आरजेडी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बीच आरेजडी के स्थापना दिवस को लेकर एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आयी है, जिससे आरजेडी के स्थापना दिवस को लेकर चर्चाओं का बाजार और भी गरम हो गया है।

स्थापना दिवस को लेकर राजधानी पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। यह पोस्टर लोगों को काफी हैरान कर रही है, पोस्टर में लालू यादव की नई बहू ऐश्वर्या की तस्वीर दिख रही है।

पोस्टर में लालू परिवार के कई सदस्यों की तस्वीर है, जिसमें तेजस्वी, तेज प्रताप, राबड़ी देवी, मीसा भारती  और ऐश्वर्या राय की तस्वीर लगी है. यह पहली बार है कि पार्टी कार्यक्रम में बहू ऐश्वर्या को शामिल किया जा रहा है, पोस्टर में ऐश्वर्या की फोटो होने के बाद कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है।

वहीं हैरानी की बात यह है कि एक ओर तेजप्रताप यादव राजनीति छोड़ने की बात कर रहे हैं, लालू परिवार में अंदरूनी कलह की बात सामने आ रही है, तेजप्रताप खुद आरजेडी के लोगों के ऊपर आरोप लगा रहे हैं, वहीं, कुछ दिन पहले ही तेजप्रताप ने कहा था कि, मैं नहीं चाहता की मेरी पत्नी राजनीति में आएं।

बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ फैंस भी मांग रहे हैं सोनाली के लिए दुआयें, देखें ट्वीट

सोनाली
सोनाली के लिए दुआयें, देखें ट्वीट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इरफान खान के बाद बॉलीवुड को सोनाली बेंद्रे के रूप में एक और बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड अदाकारा ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर भावुक पोस्ट में लिखा- ”कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल फेंक देता है। मुझे हाल ही में हाईग्रेड कैंसर हुआ। हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे।

एक अजीब से दर्द की शि‍कायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ। मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं।’जैसे ही सोनाली ने लोगों को इस बात की जानकारी दी, वैसे दुनिया के कोने-कोने से उनकी सलामती की दुआ मांगी जाने लगी। इसका एक नजारा हमें ट्विटर पर भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार सोनाली के लिए मैसेज भेज रहे हैं और ऐसे समय में हिम्मत न हारने को कह रहे हैं।

 सोनाली की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए मनीष मल्होत्रा ने लिखा है कि दुआ करता हूं जल्द सेहतमंद हो। सोनाली के साथ हम साथ-साथ में काम कर चुकी नीलम ने लिखा, तुम एक स्ट्रांग गर्ल हो, मेरी सुपरवुन। सोनाली बेंद्रे से पहले अभिनेता इरफान को लेकर बुरी खबर सामने आई थी। उन्हें ब्रेन की बीमारी है। वो इस वक्त लंदन में इलाज करवा रहे हैं। बताते चलें कि कई सितारे इस बीमारी से जंग लड़कर मिसाल बन चुके हैं। मनीषा कोइराला, लीजा रे और युवराज सिंह ने कैंसर से कामयाब जंग लड़ी।

केंद्र सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, धान का MSP 200 रुपए/क्विंटल बढ़ाया

केंद्र सरकार
केंद्र सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है, खरीफ फसलों की लागत पर न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ाने पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले से अब से किसानों को उनकी लागत का 50 फीसदी ज्यादा एमएसपी मिलेगा।

कैबिनेट की बैठक में धान, दाल, सोयाबीन, मूंगफली और मक्का जैसे खरीफ फसलों पर एमएसपी को मंजूरी दी गई है।केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है।

धान के लिए डेढ़ गुना से ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी गई है, धान के MSP पर 200रुपए/क्विंटल का इजाफा किया गया है। धानी की लागत के मुकाबले 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

सरकार के अनुसार, धान की लागत 1166 रुपए है। जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1550 रुपए प्रति क्विंटल था। अब इसे बढ़ाकर 1750 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। धान के एमएसपी में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़तोरी की गई है।

सरकार ने लागत के मुकाबले बाजरा का एमएसपी करीब 97 फीसदी बढ़ा दिया है, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बाजरे की इनपुट कॉस्ट यानी लागत 990 रुपए है। जिसे 96.97 फीसदी बढ़ाया गया है।

आपको बता दें, खाद्यान्न की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) किसानों से एमएसपी पर गेहूं और चावल खरीदती है और खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अनाज की आपूर्ति करती है।