एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की बायोपिक ‘गुल मकई’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। लंबे समय से ‘गुल मकाई’ की तैयारी चल रही है। पिछले साल फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभा चुकी चाइल्ड एक्ट्रेस रीम शेख मलाला युसुफजई के किरदार में नजर आएंगी। बतौर लीड रोल रीम शेख की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।
खबरों की मानें तो अमजद इस फिल्म के द्वारा मलाला युसुफजई की जिंदगी में हुई कई घटनाओं से लेकर उन्हें मिले नॉवेल पुरस्कार तक के सफर को दिखाएंगे। बात करें फिल्म के मोशन पोस्टर की तो इसमें रीम शेख के हाथ में एक किताब नजर आ रही है।
जिसमें धूंआ निकल रहा है। वहीं पोस्टर के बैकग्राउंड में एक्टर कबीर बेदी की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वह दर्शकों को मलाला युसुफजई की शख्सियत से परिचित करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘गुल मकई’ का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा ।स फिल्म में दिव्या दत्ता, मुकेश ऋषि, अभिमन्यू सिंह और एजाज खान ने भी काम किया है।
इस फिल्म का निर्देशन अमजद खान ने किया है। ये फिल्म स्वात जिले (पाकिस्तान) से शुरू मलाला की जिंदगी के संघर्ष और कठिनाइयों को दर्शकों के सामने पेश करेगी। आपको बता दें कि तालिबान ने लड़कियों को स्कूल न जाने का फरमान जारी किया था। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और तालिबान के खिलाफ अपना अभियान चलाया।
उन्होंने 11 साल की उम्र से ही ‘गुल मकई’ नामकी एक डायरी लिखी और तालिबान के खिलाफ अपना अभियान यूं ही जारी रखा। और अक्टूबर, 2012 में स्कूल जाते समय मलाला पर आतंकवादियों ने हमला किया और उन्हें सिर में गोली मारी गई। बुरी तरह से जख्मी मलाला को इलाज के लिए लंदन ले जाया गया जहां वो पूरी तरह से ठीक हो गईं। 2014 में जब मलाला 17 साल की थी तब शांति के लिए उन्हें भारत द्वारा नोबेल प्राइज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

















इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि उनकी टीम अच्छा खेल रही थी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुई टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की, इसमें मैच के हीरो रहे कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी के जाल में उलझाते हुए आधी इंग्लैंड टीम को पवेलियन भेज कर इंग्लैंड कैम्प में हलचल मचा दी थी।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने स्वीकार किया किट मैच में कुलदीप यादव ने उनके बल्लेबाजों को पूरी तरह से छक्का दिया, मोर्गन ने साथ ही कहा कि अगर मेजबान टीम को भारत को सीरीज में कड़ी टक्कर देनी है तो बाकी मैचों में मेहमान टीम के कलाई के स्पिनरों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
कुलदीप ने अपने तीसरे ओवर में मोर्गन (07), जानी बेयरस्टा (00) और जो रूट (00) को पवेलियन भेजा जिससे 10 ओवर में बाद एक विकेट पर 95 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
मोर्गन ने कहा, बेंगलुरू (जब फरवरी 2017 में युजवेंद्र चहल ने 25 रन देकर छह विकेट लिए) में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन वह अलग मैच था, आज का मैच अलग था।
उन्होंने कहा, हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए और संभवत: हमने 30 से 40 रन कम बनाए, मुझे लगता है कि हमारी शुरुआत शानदार थी, कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हमें पता है कि हम उसका सामना इससे बेहतर कर सकते हैं।
मोर्गन ने अपने बल्लेबाजों से कहा कि वह जोस बटलर से सबक लें जिन्होंने स्पिनरों का सामना काफी अच्छी तरह किया, भारत ने मैच में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा, लोकेश राहुल ने 54 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेलकर भारत को आसान जीत दिलाई।
उन्होंने कहा, उन्होंने हमारे स्पिनरों को अधिक मौके नहीं दिए, अगर हम मुश्किल मौकों को भुना लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था, जैसे क्रिस जोर्डन ने बाउंड्री पर कैच छोड़ा या अगर पारी की शुरुआत में राहुल का प्वाइंट पर कैच पकड़ लिया जाता, तो यह मैच पूरी तरह से अलग होता।