31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 566

बच्ची के पिता को बच्ची का चोर समझकर उसे बुरी तरह से भीड़ पीटती रही

बच्ची के पिता
बच्ची के पिता
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
देश में अफवाहों से उपजी हिंसा के मामले बढ़ते ही जा आ रहे हैं, अब कर्नाटक के दक्षिण जिले से फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, इसमें एक पिता को अपने ही बच्चों की चोरी के इल्जाम में भीड़ ने पीट दिया।
जब पुलिस ने उस शख्स को पकड़कर मामले की पड़ताल की तो पता चला कि जिन बच्चों की चोरी का इल्जाम लगाकर शख्स को पीटा जा रहा था, वही बच्ची का पिता निकला।
ये मामला 5 जुलाई को दक्षिणी कर्नाटक के बेलथांगडी के उजिरे का है, यहां पर 30 वर्षीय खालिद रिक्शे में अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ जा रहा था, बच्ची किसी कारण रो रही थी।
इतने में वहां दो बाइक सवार आ गए, उन्होंने खालिद को रिक्शे से खींच लिया और बिना सोचे समझे उसे पीटना शुरू कर दिया, उनके साथ वहां और भीड़ जुट गई, उन्होंने भी खालिद को मारना शुरू कर दिया।
इधर रिक्शा चालक ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खालिद को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया, भीड़ उसे बच्चा चोर साबित करने पर तुली हुई थी, पुलिस इंस्पेक्टर नागेश ने बताया कि बच्चा चोरी का मामला कहीं भी दर्ज नहीं था, जांच की तो पता चला कि वह बच्ची खालिद की ही है।

सोशल मीडिया ने एक लड़के को 13 साल बाद अपने परिवार से मिलवाया

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया ने एक लड़के को मिलवाया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोशल मीडिया आज हम सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, सोशल मीडिया का हर कोई अपनी-अपनी तरह से इस्तेमाल कर रहा है, कुछ अपने बिजनेस के लिए, तो कुछ सिर्फ मस्ती के लिए, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया ने बिछड़े लोगों को मिलाने का काम किया है।

13 साल बाद अपने परिवार से मिलवाया
13 साल बाद अपने परिवार से मिलवाया

राजस्थान के सीकर का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, फेसबुक ने एक बेटे को अपने परिवार से मिलवा दिया है, सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में 13 साल बाद बेटा घर लौटा, इतने लंबे वक्त बाद अपने बेटे को देख मां की आंखे भी छलक उठी।

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड 16 निवासी माया देवी का 10 वर्षीय बेटा विमल जोशी उर्फ बंटी 20 फरवरी 2005 को घर के बाहर खेल रहा था, तब से बंटी अचानक लापता हो गया था, बहुत ढूंढने पर भी वो नही मिला था।

13 साल बाद वर्ष 2018 में बंटी ने अपने चचेरे भाई गौरव जोशी से फेसबुक पर सम्पर्क किया, शुरुआत में तो गौरव को लगा कि कोई बंटी नाम का लड़का होगा, मगर बंटी ने उसे पूरी कहानी बताई।

उसने बताया कि उसे सब कुछ याद है, मगर वह परिजनों के डर के कारण घर नहीं आ रहा, उसके बाद बंटी और गौरव ने एफबी पर मोबाइल नम्बरों का आदान प्रदान किया, गौरव के समझाने के बाद बंटी 4 जुलाई को घर लौट आया।

घर लौटने के बाद बंटी ने बताया कि वर्ष 2005 में 20 फरवरी के दिन वह गली के सामने अकेला ही खेल रहा था, जिसके बाद एक साधू आया और उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।

वह साधू बंटी को असम ले गया और अपने डेरे पर ले जाकर उससे कपड़े, बर्तन आदि धोने का काम करवाने लगा, लगभग दो साल तक साधू के चंगुल में फसे रहने के बाद बंटी एक दिन वहां से भाग निकला और ट्रेन से जयपुर आ गया।

कुछ दिन इधर उधर भटकने के बाद वहां से जोधपुर चला गया, जोधपुर में उसने एक मुस्लिम व्यापारी के पास काम किया और उसके बाद इसी व्यापारी के रिश्तेदार के पास माउंट आबू में तीन साल काम किया।

पाकिस्तान : नवाज शरीफ को 10 साल और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा सुनाई गयी

पूर्व पीएम नवाज बेटी मरियम
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान की कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है, इसके साथ ही उनकी बेटी मरियम को भी कोर्ट ने 7 साल की सजा दी गयी है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान की कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है, इसके साथ ही उनकी बेटी मरियम को भी कोर्ट ने 7 साल की सजा दी गयी है।

साथ ही कोर्ट ने नवाज शरीफ पर 73 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है, वहीं नवाज की बेटी मरियम पर 18 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है, ये फैसला पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों से कुछ सप्ताह पहले सुनाया आया है।

पिछले साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराये जाने के बाद 68 वर्षीय शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमे शुरू किए गए थे।

नवाज शरीफ पर पीएम पद पर रहते हुए काले धन को सफेद करने के लिए लंदन में संपत्ति बनाने का आरोप है, जिसका खुलासा पिछले साल पनामा पेपर लीक के जरिए हुआ था।

पनामा पेपर्स के नाम से लीक मामले में आईसीआईजे ने दस्तावेजों की गहरी छानबीन की थी, आईसीआईजे को किसी अज्ञात सूत्र ने इन दस्‍तावेजों को उपलब्‍ध कराया था।

जांच में नवाज शरीफ के अलावा कई फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों समेत करीब 140 लोगों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ था, भारत से भी कुछ लोगों के नामों का जिक्र पनामा पेपर्स में किया गया था।

जांच में जो डेटा सामने आया था वह 1977 से लेकर 2015 तक का था, जर्मनी के एक अखबार के मुताबिक, इस पेपर लीक से 2.6 टेराबाइट डेटा सामने आया है जो लगभग 600 डीवीडी में आ सकता है।

नवाज शरीफ के बेटों हुसैन और हसन के अलावा बेटी मरियम नवाज ने टैक्स हैवन माने जाने वाले ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में कम से कम चार कंपनियां शुरू कीं थी, इन कंपनियों से इन्होंने लंदन में छह बड़ी प्रॉपर्टीज खरीदी।

शरीफ फैमिली ने इन प्रॉपर्टीज को गिरवी रखकर डॉएचे बैंक से करीब 70 करोड़ रुपए का लोन लिया, इसके अलावा, दूसरे दो अपार्टमेंट खरीदने में बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ने उनकी मदद की थी।

टीडीपी सांसद ने कहा कि, राहुल गांधी अगर UP की ब्राह्मण लड़की से शादी करें तो PM बन जाएंगे

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी शादी को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है, किवे कब शादी करेंगे या उनकी दुल्हन कौन बनेगी, इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है, पर ये विषय हमेशा चर्चा में रहता है।

लेकिन तेलुगु देशम पार्टी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने दावा किया है कि जब वह कांग्रेस में थे तो उन्‍होंने राहुल की मां सोनिया को यह सुझाव दिया था कि उनके बेटे को किसी ब्राह्मण से शादी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि, इसलिए मैंने सुझाव दिया था कि राहुल की शादी किसी ब्राह्मण लड़की से कर दी जाए, लेकिन सोनिया गांधी ने मेरी बात पर गौर नहीं किया।

रेड्डी टीडीपी ज्‍वाइन करने से पहले कांग्रेस में थे, 2014 में उन्‍होंने आंध्र प्रदेश की अनंतपुर सीट से टीडीपी के टिकट पर सांसदी का चुनाव लड़ा था, जब वह कांग्रेस में थे तो 6 बार एमएलए रहे।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, एक समारोह में उन्‍होंने उस घटना को दोहराया कि कि मैंने ब्राह्मण लड़की से शादी का सुझाव इसलिए भी दिया था ताकि राहुल पीएम बन सकें, उन्‍होंने इसके पीछे लॉजिक भी बताया था।

उन्‍होंने कहा कि अगर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है तो उसके साथ यूपी की जनता की दुआएं होना जरूरी है, जब तक उनकी दुआएं साथ नहीं होंगी कोई पीएम नहीं बन सकता।

इससे पहले यूपी के रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के साथ पिछले दिनों राहुल गांधी की तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था।

बाद में अदिति ने सफाई दी और इसे कर्नाटक चुनाव का प्रोपेगेंडा बताया था, उनका कहना था कि राहुल की उनसे शादी की अफवाह फैलाकर कर्नाटक चुनाव में जी जान से जुटे कांग्रेसियों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

गुरदासपुर में एक सफाईकर्मी बन गया डाक्टर, मरीज की हालत हुई गम्भीर

गुरदासपुर
गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी ने लालच में आकर एक इंसान की जिंदगी दाँव पर लगा दी, सफाई कर्मी ने 300 रुपये के लालच

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी ने लालच में आकर एक इंसान की जिंदगी दाँव पर लगा दी, सफाई कर्मी ने 300 रुपये के लालच में मरीज के सिर पर लगी गंभीर चोट में टांके लगा दिए।

सफाई कर्मचारी ने मरीज के साथ आए लोगों से कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, डॉक्टर ने उसे टांके लगाने की ट्रेनिंग दी है, हालांकि टांके लगाने के बाद मरीज की हालत गंभीर हो गई और उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

पंजाब रोडवेज की बटाला वर्कशॉप में अनूप सिंह के सिर पर एक टायर का रिम उछलकर गिर गया, वर्कशॉप के कर्मचारी अनूप कुमार को सिविल अस्पताल बटाला की इमरजेंसी में ले गए।

उस अस्पताल में मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, कम्पाउंडर ने एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला को इस बारे में जानकारी दी, एसएमओ ने कंपाउंडर को निर्देश दिए कि डॉक्टरी मदद देकर अनूप को अमृतसर रेफर कर दिया जाए।

कंपाउडर अनूप को इमरजेंसी वार्ड के एक कमरे में ले गए और कहा कि सिर पर टांके लगाएंगे जिससे खून बहना रुक जाएगा, यह कहकर कंपाउडर भी वहां से चला गया।

इतने में इमरजेंसी में एक सफाई कर्मचारी हाथ में धागा और सुई लेकर आया, उसने कहा कि वह टांके लगाएगा, लेकिन उसकी फीस 300 रुपये है, पहले फीस देनी होगी फिर टांके लगाए जाएंगे, उसने कहा कि डरो मत इमरजेंसी के डॉक्टरों ने मुझे मरीजों को टांके लगाने की ट्रेनिंग दे रखी है।

वकील का दावा, नशीली दवा देकर यौन शोषण, मिथुन के बेटे ने किया था शादी का वादा

महाक्षय चक्रवर्ती
महाक्षय चक्रवर्ती


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती (मिमोह) पर बलात्कार, धोखाधड़ी और मिसकैरिज का आरोप लगने के बाद अब पीड़िता के वकील का दावा है कि घटना के समय उनकी मुवक्किल की ड्रिंक में ड्रग्स मिलाई गई थी। वही वकील रवि सोनी ने कहा, “दोनों एक दूसरे को 4 साल से जानते थे। मिमोह ने उनका यौन शोषण किया और उन्हें धोखा दिया।”

वकील के मुताबिक, “मिमोह ने उनका यौन शोषण किया और उनके साथ धोखा किया। उन्होंने पीड़िता के ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसका रेप किया। इसके बाद उन्होंने शादी का वादा किया और इन सालों में हर बार वह अपने वादे से मुकरते रहे। अंत में उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्होंने कुंडली भी मिलवाई लेकिन अंत में शादी करने से इनकार कर दिया।’

मिमोह की 7 जुलाई को होने वाली शादी के बारे में पूछे जाने प  वकील ने कहा, “पीड़िता लड़की अभी भी शादी करने को तैयार है लेकिन चक्रवर्ती परिवार उन्हें स्वीकार करने को तैयार नहीं है। इसलिए संभव है कि अगले 2-3 दिन में मिमोह को गिरफ्तार कर लिया जाए। हमें यह भी पता चला है कि उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दी थी जिसी अस्वीकार कर दिया गया है।”

बता दें कि 2 जुलाई को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मिमोह और योगिता बाली के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। आरोप लगाने वाली पीड़िता खुद भी ऐक्ट्रेस हैं और हिंदी-भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा कि वह 2015 से मिमोह के साथ रिलेशनशिप में थीं। उनका दावा है कि मिमोह ने शादी का वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद ही कोर्ट ने रेप, धोखाधड़ी और बिना सहमति के अबॉर्शन करना का मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।  गौरतलब है कि मिमोह ने 2008 में फिल्म ‘जिमी’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ऐक्शन फिल्म ‘द मर्डरर’ में भी काम किया है जिसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है।

तेजप्रताप यादव ने कहा, तेजस्वी को दिल्ली जाना है, आरजेडी मैं संभालूंगा

तेजप्रताप यादव
तेजप्रताप यादव ने कहा, तेजस्वी को दिल्ली जाना है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कल राष्ट्रीय जनता दल का 22वां स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ, इस कार्यक्रम में लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव एकजुटता दिखाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई झलक ही गई।

तेजप्रताप यादव अपने भाषण के दौरान इशारों ही इशारों में पार्टी के सीनियर नेताओं को नसीहत भी दी, उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ असमाजिक तत्व पनपने की कोशिश कर रहे है, वह सोच रहे कैसे हमारा बुरा हो।

स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा, तेजस्वी को शाम में दिल्ली जाना है, यह दिल्ली जाएगा तो यहां पार्टी मैं संभालूंगा, इस दौरान तेजप्रताप यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि, जब-जब दलित और पिछड़े लोग उबरने की कोशिश करते हैं तो बीजेपी और आरएसएस के लोग पनपते हैं और उन्हें दबाने के लिए लालू यादव जैसे महात्मा जन्म लेते है।

तेजप्रताप ने कहा आगे की लड़ाई कठिन है, यहां केवल भाषण देने से कुछ नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र में जाना होगा, चारों ओर से घेरने का काम करना होगा, यह केवल बिहार से नहीं होगा, इसके लिए बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र सभी जगह से घेरना होगा।

रेलवे ने यात्रियों को दी यह बड़ी सुविधा, ये है खुशखबरी

ये है खुशखबरी
यात्रियों को अब ट्रेन में आधार या डीएल लेकर चलने की जरूरत नहीं है, भारतीय रेल ने ट्रेनों में इन फोटो आईडी के डिजिटल फार्म को स्‍वीकार करने की मंजूरी दे दी है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यात्रियों को अब ट्रेन में आधार या डीएल लेकर चलने की जरूरत नहीं है, भारतीय रेल ने ट्रेनों में इन फोटो आईडी के डिजिटल फार्म को स्‍वीकार करने की मंजूरी दे दी है।

लेकिन रेलवे ने यह जरूर साफ किया है कि इन दस्‍तावेजों में से किसी एक की कॉपी सरकार द्वारा संचालित डिजिटल स्‍टोरेज सर्विस डिजीलॉकर में रखनी होग

रेलवे ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक अगर कोई यात्री डिजीलॉकर के माध्‍यम से अपना पहचान पत्र दिखाता है तो वह ट्रेन में मान्‍य होगा, इसके लिए जरूरी है आधार या डीएल डिजीलॉकर एकाउंट के ‘इश्‍यूड डॉक्‍यूमेंट’ सेक्‍शन में होना चाहिए।

मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजीलॉकर सुविधा मुहैया कराई है, इसमें डीएल या आधार डिजीटल फॉर्मेट में रहते हैं, सरकार ने छात्रों को मार्कशीट डिजीटल फॉर्मेट में जारी करने के लिए सीबीएसई से कहा है।

अब केवाईसी के लिए आधार की जरूरत नहीं होगी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने वर्चुअल आईडी सिस्टम की शुरुआत एक जुलाई से कर दी है, इससे केवाईसी पूरा करने के लिए आधार नंबर की जगह 16 डिजिट की वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल हो सकेगा।

MP : एक फेसबुक दोस्त ने बना दिया नशे का आदि, चोरी करने को भी किया मजबूर

एक फेसबुक दोस्त
एक फेसबुक दोस्त ने बना दिया नशे का आदि


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज के तकनीकी युग में सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन गया है, जिसने सही-गलत सोचने की शक्ति बदल सी दी है, सोशल मीडिया के अधिक उपयोग के कई नुकसान सामने आते रहते हैं।

वहीं एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में घटित हुआ है, इंदौर की रहने वाली 11वीं की छात्रा की फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हो गई थी, उस युवती ने दोस्ती की आड़ में छात्रा को ना सिर्फ नशे का आदी बना दिया, बल्कि छात्रा को ब्लैकमेल भी करने लगी।

परिजनों ने डिप्रेशन से घिरी छात्रा के बारे में संजीवनी हेल्पलाइन पर जानकारी दी, इसके बाद हेल्पलाइन की टीम ने काउंसलिंग कर छात्रा की ड्रग्स की लत छुड़वाई और उसे डिप्रेशन से बाहर निकालने में उसकी मदद की।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के माता-पिता नौकरी करते हैं, उनकी 16 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है और घर पर ज्यादातर अकेली ही रहती थी, अकेलेपन के कारण छात्रा फेसबुक पर खूब समय बिताती थी।

फेसबुक पर वह एक युवती के संपर्क में आई, जिसने उसे ड्रग्स की लत लगा दी, परिजनों का कहना है कि छात्रा ने काफी समय से पढ़ाई भी बंद कर दी थी, साथ ही काफी समय से डिप्रेशन में भी थी, परिजनों ने बताया कि छात्रा ड्रग्स नहीं मिलने पर हाथ की नस काट लेती थी और  घर में चोरी भी करने लगी थी।

छात्रा ने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि छात्रा उसके साथ मिलकर ड्रग्स लेने लगी थी, ड्रग्स की आदी छात्रा कई बार घर के सदस्यों से मारपीट भी कर देती थी, छात्रा ने बताया कि युवती ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार रात को घर से भागने के लिए भी मजबूर किया था।

सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय जनता दल का 21वां स्थापना दिवस, तेज प्रताप ने तेजस्वी को पहनाया मुकुट

तेज प्रताप ने तेजस्वी को पहनाया मुकुट
तेज प्रताप ने तेजस्वी को पहनाया मुकुट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपना 21वां स्थापना दिवस आज मनाया, इस बार पार्टी ने पहली बार अपना स्थापना दिवस लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में मनाया।

इधर, बहुत दिनों से लालू के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में तेज प्रताप ने मंच पर ही अपने भाई तेजस्वी यादव को मुकुट पहनाया।

तेजप्रताप ने मंच से ही कहा, मीडिया इसे जरा अच्छे से दिखाए, तेजस्वी ने भी आगे बढ़कर अपने बड़े भाई का आशीर्वाद लिया, इससे पहले खबरें आती रही हैं कि लालू के परिवार में दोनों भाइयों के बीच में अनबन चल रही है। लेकिन दोनों भाई ने इस बात को स्वीकार नही किया था।

इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा, तेजस्वी को अभी आगे बढ़ना है। बढ़ते जाना है, जो लोग जलते हैं जलने दीजिए, हम तेजस्वी को आशीर्वाद देंगे, कुछ लोग हमारे बीच दरार पैदा करना चाहते हैं।

तेज प्रताप सोशल मीडिया के माध्यम से दो बार अपना रोष जता चुके हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इसे खारिज भी कर दिया है। इसी अनबन का असर है कि इस बार राजद स्थापना दिवस समारोह के आमंत्रण पत्र से तेजप्रताप का नाम गायब दिखा था। हालांकि तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या की तस्वीर लगाई गयी थी।