‘खतरों के खिलाड़ी’ से पहले दस्तक देगा ‘बिग बॉस 12’, इसी महीने कंटेस्टेंट की वॉट लगाते हुए नजर आएंगे सलमान खान
आज से पूरी तरह बंद हो गया YAHOO MESSENGER
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मैसेजिंग की दुनिया में क्रांति लाने वाला वही याहू मैसेंजर अब पूरी तरह बंद हो गया है, ‘याहू मैसेंजर’ को आज से हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है, कुछ दिनों पहले ही याहू ने मैसेंजर को बंद करने का ऐलान किया था, अब आप इस पर चैट नहीं कर पाएंगे।
याहू मैसेंजर पहली इंस्टेट मैसेजिंग सर्विस में से एक माना जाता है, एक समय था जब कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के पास इसके न होने की कल्पना नहीं की जा सकती थी, इससे पहले याहू ने कहा था, ”हमने नया और बेहतर कम्यूनिकेशन टूल लाने के लिए याहू मैसेंजर को बंद किया है जो उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के ज़्यादा अनुरूप हो”।
वेरिजॉन के स्वामित्व वाली याहू ने कहा है कि याहू मैसेंजर के यूजर्स को नए मैसेजिंग एप स्क्विरल पर शिफ्ट किया जाएगा, गूगल प्ले-स्टोर पर याहू मैसेंजर के डाउनलोड की संख्या 50,000,000 से भी ज्यादा है, इसी साल जून में कंपनी ने अपने बयान में कहा था, ‘हम जानते हैं कि हमारे पास विश्वसनीय यूजर्स हैं, याहू मैसेंजर वेब मैसेजिंग ऐप के मामले में सबसे पुराना ऐप है, हम कुछ नए बदलाव के साथ नए एप स्क्विरल को याहू मैसेंजर की जगह पेश कर रहे हैं जो हमारे यूजर्स को काफी पसंद आएगा।
टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो याहू मैसेंजर, आज के जमाने के स्मार्ट इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस जैसे वॉट्सऐप, स्नैपचैट और फेसबुक मैसेंजर के जमाने में सर्वाइव नहीं कर पाया है, लिहाजा, याहू ने अपनी मैसेजिंग सर्विस को बंद कर दिया है,टेक्नोलॉजी की दुनिया में जब तक आप शीर्ष पर रहें, दुनिया में दूसरे क्षेत्रों की कंपनियों के मुकाबले बचना बड़ा मुश्किल होता है।
याहू मैसेंजर की शुरुआत 9 मार्च 1998 को याहू पेजर के तौर पर हुई थी, 21 जून 1999 को याहू मेसेंजर के तौर पर इसकी री-ब्रांडिंग की गई थी, 2001 में याहू मेसेंजर के 11 मिलियन यूजर्स थे जो 2006 में बढ़कर 19.3 मिलियन हो गए और 2009 में यह आंकड़ा 122.6 मिलियन यूजर्स का हो गया।
कमाई के मामले में अक्षय कुमार ने दी तीनो खान को पटकनी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
जानीमानी पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया भर में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले सेलीब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के सारे खानों को पछाड़ते हुए अक्षय कुमार इंडियन सेलीब्रिटीज में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। पर सलमान खान कमाई के मामले में अक्षय कुमार से पिछड़ गए हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम नहीं है।
शाहरुख खान का नाम अक्सर लिस्ट में शुमार होता है। लेकिन इस बार वे दुनिया के 100 सबसे महंगे सितारों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में अक्षय कुमार को 76वां रैंक और सलमान खान को 82वां रैंक मिला है। 2017 में शाहरुख को फोर्ब्स की लिस्ट में 65वां स्थान मिला था।
फोर्ब्स की इस लिस्ट में बताया गया है कि अक्षय कुमार (50) ने इस साल 4.05 करोड़ डॉलर (लगभग 3.07 अरब रुपए) की कमाई की है।‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘पैडमैन’ जैसी हिट फिल्में देने के साथ ही अभिनेता ने करीब 20 ब्रैंड का प्रचार कर भी मोटी कमाई की। जबकि वहीं अभिनेता सलमान खान ने इस साल 3.77 करोड़ डॉलर (लगभग 2.57 अरब रुपए) की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व के इन 100 लोगों की पिछले 12 महीनों की कुल कमाई 6.3 अरब डॉलर (लगभग 4.31 खरब रुपए) है, जो कि इससे पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।
बता दें, फोर्ब्स की लिस्ट में नंबर वन पर अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने कब्जा किया है। उनकी कमाई 19.49 अरब रुपए रही। दूसरे नंबर पर जॉर्ज क्लूनी, तीसरे पर काइली जेनर, चौथे पर Judy Sheindlin और पांचवें पर ड्वेन जॉनसन हैं।
अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन, 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
फ़िल्म और टीवी की एक चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। रीता भादुड़ी केवल 62 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं। रीता के निधन की जानकारी सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी। वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो उनकी दोनों किडनी काफी कमजोर हो गयी थीं और लंबे समय से वो हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाया करती थीं। रीता जी पिछले दस दिनों से मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था।
दिवंगत अभिनेत्री रीता भादुड़ी 20 से ज्यादा टेलीविजन शोज में नजर आ चुकीं और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं है। बता दें कि डायलिसिस के दौरान भी वो अपने टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ जिसमें वो इमरती देवी के किरदार में थीं, उसकी शूटिंग करती रहीं। इस कंडीशन में भी अपना काम जारी रखे हुए थीं।
अभिनेता शिशिर मिश्रा ने फेसबुक पर अंतिम यात्रा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि, ‘हम बड़े ही दु:खी मन से आपको बताना चाहते हैं कि रीता भादुड़ी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई को को 12 बजे अंधेरी ईस्ट के चकाला के पारसीवाड़ा रोड स्थित क्रीमेशन ग्राउंड में होगा। ये बहुत ही दु:खद है…हमने एक बहुत अच्छा इंसान खो दिया है…वो मां जो सबकी थीं…हम आपको बहुत याद करेंगे मां…’ आपको ये भी बता दें कि रीता भादुड़ी पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
कोई भी नागरिक कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता – सुप्रीम कोर्ट
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारत के कई हिस्सों में गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा के मामले में सुप्रम कोर्ट ने आज अहम फैसला दिया है, शीर्ष अदालत ने कहा है कि देश में भीषणतंत्र की इजाजत नहीं दी जा सकती है, कोर्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें देश में होने वाली हिंसा को रोकने के लिए कानून बनाने की जरूरत है।
कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकारों को लिन्चिंग रोकने के लिए संविधान के अनुसार, काम करने के आदेश जारी कर दिये हैं, इसके साथ ही राज्य सरकारों को लिन्चिंग रोकने के लिए गाइडलाइंस को 4 सप्ताह के भीतर जारी करने का आदेश जारी किया गया है।
गोरक्षा हिंसा रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संसद से आग्रह किया है कि वह इसके लिए अलग से कानून बनाने पर विचार करें, कोर्ट ने भीड़ के पीट-पीट कर मार डालने की घटनाओं की निंदा करते हुए इसे कड़ाई से रोकने को कहा है।
भीड़ के मार डालने की घटनाएं रोकने और दोषी को सजा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संसद से अलग से कानून बनाने पर विचार करने को कहा है, कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ द्वारा हिंसा रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
कोर्ट ने कहा कि कोई व्यक्ति ख़ुद में क़ानून नहीं और कानून को हाथ में लेने का किसी को हक़ नहीं है, कोर्ट ने कहा कि देश के सेकुलर ढांचे और क़ानून व्यवस्था का कायम रखना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जिससे सहजता से निभाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने गोरक्षा करने वालों पर बैन की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान छह राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी , गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड व कर्नाटक को नोटिस जारी किया था।
आइये आज जानते हैं नमक डालकर पानी पीने के फायदे
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, कम पानी पीने से शरीर को जरूरी मिनरल्स की पूर्ति नहीं हो पाती है, पानी की कमी होने से शरीर में कई बीमारियों का खतरा हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर शरीर को मिनरल्स मिल सकें।
ऐसा करने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सुबह नमक का पानी पी लें, नमक से शरीर को काफी फायदा मिल सकता है, रोज सुबह नमक का पानी पीने से शरीर में कई तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।
रोज सुबह नमक का पानी पीने से बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है, इससे शरीर में अंदर ही अंदर पनपने वाली बीमारियां नहीं होती हैं, डायबिटीज और मोटापे जैसी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है।
नमक का पानी पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं, इससे मुंहासे, दाग धब्बों से आसानी से निजात पाई जा सकती है, साथ ही नमक के पानी से त्वचा में भी निखार आता है।
पेट के लिए भी नमक का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है, यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है, नमक का पानी पीने से पाचन तंत्र को ठीक किया जा सकता है।
शरीर में कई खतरनाक बीमारी फैलाने का काम बैक्टीरिया करते हैं, इन बैक्टीरिया को मारने के लिए भी नमक का पानी काफी अच्छा रहता है, नमक के पानी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिससे बैक्टीरिया मर जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी नमक का पानी काफी लाभकारी है, इसे पीने से काफी फायदा मिल सकता है, इससे शरीर को कैल्शियम की पूर्ति होती है और हड्डियां मजबूत होती है।
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी नमक का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके लिए काला नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर रोजाना पीना चाहिए, इससे शरीर में मौजूद पोटैशियम दूर होता है, जिसकी वजह से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, नमक के पानी से शरीर को हाइड्रेट करने में भी काफी मदद मिलती है।
देश विरोधी बातें मंज़ूर नहीं -गजेंद्र सिंह चौहान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
फ़िल्म टेलीविजन एंड इंस्टिटयूट ऑफ़ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और फ़िल्म अभिनेता गजेंद्र सिंह चौहान ने हाल ही में हुई। एक ख़ास बातचीत में अपने फ़िल्मी सफ़र से जुड़े कई क़िस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उन्हें बिलकुल अंदाज़ा नहीं था कि क्या होगा लेकिन पहले दिन से ही उन्होंने अपने काम के प्रति ईमानदार होने का द्रढ निश्चय कर लिया था।
इसी बात की वजह से उन्हें काम मिलता गया। उस वक़्त टेलिविज़न की शुरुआत हो रही थी, उनका काम और काम के प्रति ईमानदारी प्रोड्यूसर को इतनी भाती कि वह उन्हें अपने दूसरे सीरियल में भी रिपीट करते और बस इसी ईमानदारी का नतीजा है कि आज भी गजेंद्र सिंह चौहान अपने काम और शूटिंग में बिजी हैं।
हालाँकि इस सीधे साधे अभिनेता की ज़िंदगी में ज़बरदस्त कोंट्रोवरसी भी हुई। जब इन्हें एफटीआई का चेयरमैन बनाया गया तब मीडिया से लेकर तमाम दूसरी पार्टी के लोगों ने उनकी ख़ूब खिंचाई की, लेकिन गजेंद्रसिंह चौहान ने अपना धैर्य खोए बग़ैर शांति भाव से इतना काम किया कि उनके ख़िलाफ़ बोलने वालों के मुँह बंद हो गए, क्योंकि सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक़ गजेंद्र सिंह चौहान ने फ़िल्म एंड टेलिविज़न इंस्टीट्यूट ओफ इंडिया के इतिहास को बदल कर रख दिया। मैनेजमेंट से लेकर कोर्स और स्टूडेंटस के लिए बेहतर भविष्य और नई तकनीकों को ध्यान में रखते हुए गजेंद्र सिंह चौहान ने जमकर काम किया।
हालाँकि इनके चेयरमैन पद पर कुर्सी सम्भालते वक़्त बालीवुड से लेकर तमाम दूसरी पार्टियों के लोग प्रोटेस्ट का हिस्सा बन इनकी खिंचाई करते नज़र आए, लेकिन उसके बाद इनके काम की सराहना किसी ने नहीं की।
मीडिया से हुई इस खासबातचीत के दौरान गजेंद्र सिंह चौहान ने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत की और कहा कि इस वक़्त विरोधी पार्टी और महागठबंधन के पास कोई विजन और काम नहीं है। उनके सिर्फ़ एक ही बात सूझ रही है कि मोदी हटाओ, जब कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी निरंतर काम करते हुए देश को आगे बढ़ाने का सोचते हैं और काम करते हैं, जबकि विपक्ष देश के बारे में नहीं बल्कि हर आदमी प्रधानमंत्री बनने को बेताब है।
यहाँ तक कि पार्टी की विचारधारा और पार्टी अपने माँ बाप की तरह होती है। जब ये लोग अपनी विचारधारा ही राजनीतिक फ़ायदे के लिए बदल लेते हैं, तो इन्हें क्या कहें ये कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन हमारा काम अपने देश के प्रधानमंत्री को सहयोग करना और उनका सम्मान करना है।
इस बातचीत के दौरान गजेंद्र सिंह चौहान ने साफ़ किया कि उनकी पार्टी बीजेपी में सब बढ़िया है, ये जो खींचा तानी और यह सब ख़बरें है ऐसा कुछ नहीं हैं। पार्टी में सब अपने अपने सुझाव रखते हैं और फिर एक निर्णय लिया जाता है, तब ही सही दिशा आती है।
हालाँकि इस बातचीत के दौरान देश और कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के दौरान गजेंद्र सिंह चौहान थोड़ा ग़ुस्सा करते हुए बोले कि देश में रहते हुए देश विरोधी बात करने का किसी को हक़ नहीं है। और जो लोग ऐसा करते हैं। इनके ख़िलाफ़ ठोस क़दम उठाए जाने चाहिए और हाल ही कांग्रेसी नेता सैफ़ुद्दीन सोज़ के कश्मीर आज़ादी के बयान पर तीखे अन्दाज़ में गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा देश के टुकड़े करने की बात न करें।
भारत की रोटी खाने वाले अगर पाकिस्तान को सहयोग करते हैं, तो फिर उन्हें भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए था। तो वही बच्चियों के साथ बढ़ती घटनाओं पर गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा, “एक मासूम बच्ची के साथ ऐसा कुकर्म महापाप है और ऐसे लोगों को बख्श्ना नहीं चाहिए। कोई माफ़ी नहीं सख़्त क़ानून बने और रेपिसट को कम से कम फाँसी हो।” उन्होंने कहा कि मेरी निजी राय है कि इस सज़ा को टेलिकास्ट करना चाहिए।
सऊदी अरब के जैसे इस तरह की सज़ा के विडियो वायरल होते हैं। ऐसी ही सज़ा हमारे देश में हालाँकि पोसिबल नहीं है लेकिन टेलिकास्ट होनी चाहिए। ताकि लोगों की करना तो दूर ऐसा सोचने में भी रूह काँप जाए, लेकिन फिर ह्यूमन राइट्स आ जाएँगे बीच में। जबकि इस में मानवता कुछ है ही नहीं, तो मेरा निवेदन है की ऐसी कड़ी सज़ा दी जाए। ताकि कोई ऐसा करना तो दूर सोचने की भी हिम्मत ना करे।
इंग्लैंड में विराट-अनुष्का का हो रहा है रोमांस
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वन-डे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच कल खेला जायेगा, पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था तो वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 86 रनों से करारी शिकस्त दी थी, इसी के साथ 3 मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।
अब मंगलवार को लीड्स में खेले जाने वाले मैच से सीरीज के विजेता का फैसला होगा, हालांकि, इंग्लैंड में भारत का यह सफर जीत के साथ शुरू हुआ। 3 मैचों की टी-20 सीरीज भारत 2-1 से पहले ही जीत चुका है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
कप्तान विराट कोहली के साथ इंग्लैंड दौरे पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी है, इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विराट और अनुष्का का रोमांस भी काफी मशहूर हो रहा है।
क्योंकि अनुष्का शर्मा ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में अनुष्का ने विराट को बेहद रोमांटिक अंदाज में पीछे से हग किया हुआ है,
इसके साथ ही केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर में उनके साथ हार्दिक पांड्या भी हैं।
विराट कोहली मैच और अभ्यास से फुर्सत मिलते ही पत्नी के साथ सैर-सपाटा करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस ट्रिप की अब तक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं, इससे पहले विराट कोहली ने भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अनुष्का उनके गालों पर किस करती नजर आ रही थीं।
4 साल में आलू-प्याज से खाने-पीने तक सभी के दाम बढ़े
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए यह बुरी खबर है। सरकार की ओर से जारी थोक महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार, महंगाई 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। जून में थोक महंगाई दर 5.77 फीसदी रही, जो मई में 4.43 फीसदी थी।
महंगाई का यह हाल पिछले चार में सबसे बुरा है, पिछले साल जून महीने में महंगाई दर महज 0.90% थी। ईंधन, खाद्य पदार्थ, मैन्युफैक्चरिंग प्रॉडक्ट्स की कीमतों में वृद्धि की वजह से मुद्रास्फीति में तेज उछाल दर्ज किया गया है।
जून में थोक महंगाई दर 4.93 फीसदी रहने के अनुमान था, लेकिन यह इससे कहीं अधिक है, मई में महंगाई 15 महीने के उच्चतम स्तर (4.43%) रही थी। प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 2.0 फीसदी, ईंधन और पावर बास्केट के मूल्यों में 3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
महीने दर महीने आधार पर जून में खाद्य थोक महंगाई दर 1.12 फीसदी से बढ़कर 1.56 फीसदी रही है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग थोक महंगाई दर 3.73 फीसदी से बढ़कर 4.17 फीसदी रही, इसके अलावा जून में फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर 11.22 फीसदी से बढ़कर 16.18 फीसदी रही है।
महीने दर महीने आधार पर जून में सब्जियों की थोक महंगाई दर 2.51 फीसदी से बढ़कर 8.12 फीसदी रही है।हालांकि, जून में अंडे, मांस की थोक महंगाई दर 0.15 फीसदी से घटकर -0.27 फीसदी रही है, दालों की थोक महंगाई दर -21.13 फीसदी से बढ़कर -20.23 फीसदी रही है।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अधिक चिंता की बात औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आना है, मई के आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन 3.2 फीसदी रहा है, जबकि अप्रैल महीने में यह आंकड़ा 4.9 पर्सेंट रहा था, इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन में यह स्लोडाउन कोर सेक्टर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ में कमजोरी के बाद दिखा है।
पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी की रैली में गिर गया पंडाल, घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे पीएम
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में पीएम मोदी आज किसान कल्याण रैली को संबोधित करने पहुंचे, जब वह किसान रैली को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 20 लोगों के घायल होने की खबर आयी है।
इसके बाद पीएम मोदी खुद अस्पताल घायलों से मिलने पहुंचे, यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उन्हें पूरी सहायता देने का भरोसा दिलाया, एक पुलिस अधिकारी ने बताया के रैली स्थल के मुख्य प्रवेश के निकट यह तंबू खड़ा किया था, ताकि बारिश से बचने के लिए लोग इसकी शरण ले सके।
प्रधानमंत्री जब भाषण दे रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ, पीएम को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने कहा, वह यहां पर मौजूद लोगों का आभार मानते हैं कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद कोई भगदड़ नहीं मची, लोग इतने अनुशासित रहे, मैं इनको धन्यवाद देता हूं।
अधिकारियों ने बताया कि भाजपा की स्थानीय इकाई और साथ ही डाक्टर तथा एसपीजी कर्मी समेत मोदी के निजी स्टाफ घायलों की मदद के लिए आगे आए, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कार्यक्रम खत्म करने के बाद खुद प्रधानमंत्री मोदी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।
इससे पहल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर किसानों के लिए काम करने का दबाव डालते हुए कहा, आशा करता हूं कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, हम चाहते हैं कि हमारे किसान अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करें।

















