31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 562

किफायत के चक्‍कर में महाराष्ट्र में शिवाजी मेमोरियल की प्रतिमा होगी छोटी

शिवाजी मेमोरियल
शिवाजी मेमोरियल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्‍ट्र की सत्‍ता में आने के बाद बीजेपी ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का तटीय इलाके में भव्‍य मेमोरियल बनाने की घोषणा की थी, दिसंबर 2016 में इस प्रस्‍तावित प्रोजेक्‍ट का शिलान्‍यास और जल पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

अब इस प्रोजेक्‍ट के निर्माण लागत में कटौती का फैसला लिया गया है इसके चलते शिवाजी की प्रस्‍तावित प्रतिमा का संशोधित डिजाइन तैयार किया गया है, इसके तहत  शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई मूल प्रस्‍ताव की तुलना में 7.5 मीटर कम रह जाएगी।

महाराष्‍ट्र सरकार ने पहले इस प्रतिमा की ऊंचाई 121.2 मी का प्रस्‍ताव रखा था। इसमें अश्‍वारोही शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई 83.2 मी और तलवार की लंबाई 38 मी निहित थी, इसकी कांस्‍य की प्रतिमा की पीठिका को मिलाते हुए इसकी कुल ऊंचाई 210 मी निर्धारित की गई थी।

अब इस साल निर्माण लागत में कटौती के प्रस्‍ताव के चलते प्रतिमा की ऊंचाई 83.2 मी से घटाकर 75.7 मी का संशोधित डिजाइन पेश किया गया है, इसकी तुलना में 38 मी के मूल प्रस्‍ताव वाली तलवार की लंबाई अब बढ़ाकर 45.5 मी कर दी गई है।

हालांकि जब विपक्ष ने सरकार के मंसूबों पर सवाल उठाए तो महाराष्‍ट्र सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि कुल ऊंचाई में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, इसके साथ ही पिछले महीने राज्‍य सरकार ने यह निर्धारित किया कि इसकी कुल प्रतिमा की कुल ऊंचाई 210 मी से दो मीटर बढ़ाकर 212 मीटर की जाएगी।

इस प्रोजेक्‍ट का निर्माण एलएंडटी को करना है, इसने इस प्रोजेक्‍ट की अनुमानित लागत 3,826 रुपये का प्रस्‍ताव सरकार के सामने पेश किया था, सरकार ने इसमें कटौती की बात करते हुए 2500 करोड़ और साथ में जीएसटी जोड़ने की बात कही है, इससे इस प्रोजेक्‍ट पर कुल लागत 2800 करोड़ रुपये आएगी।

Amazon में 36 घंटे के लिए लगी ‘प्राइम सेल’, फ्री में ONEPLUS 6 जीतने का मौका

Amazon
Amazon

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

Online शॉपिंग करने वालों के लिए अमेजन बेहतरीन ऑफर लेकर आया है, आज से शुरू होने वाली यह सेल सिर्फ 36 घंटो तक चलेगी, इस सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, फर्निचर के अलावा तमाम कैटगरी में बेहतरीन डील्स मिलेंगी।

हालांकि, अमेजॉन की यह सेल सिर्फ प्राइम कस्टमर्स के लिए है, सेल में अगर स्मार्टफोन्स की बात करें तो वनप्लस 6, वीवो V9, सैमसंग गैलेक्सी नोट8, मोटो G6, हुवावे P20 प्रो पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

अमेजॉन ने अपने ऐप यूजर्स के लिए एक Quiz कॉन्टेस्ट भी रखा है, ऐप यूजर्स को इस कॉन्टेस्ट में वनप्लस 6 जीतने का मौका दिया जाएगा, इस क्विज में 5 सवाल पूछे जाएंगे और सही जवाब देने पर यूजर लकी ड्रॉ के लिए रेजिस्टर हो जाएगा. लकी ड्रॉ के जरिए वनप्लस 6 जीतने का मौका होगा।

अमेजॉन प्राइम डे सेल में फ्लैश सेल का भी फायदा उठाया जा सकता है, यह फ्लैश सेल 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे और शाम 6 बजे होगी, 17 जुलाई को यह फ्लैश सेल सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे होगी।

अमेजॉन की प्राइम डे सेल में ऑनर व्यू10 स्मार्टफोन पर 6 हजार रुपए की बड़ी छूट मिलेगी, इसके बाद इस फोन की कीमत 29,999 रुपए में होगी, ऑनर 7C का 32GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 की जगह 9,499 रुपए में मिलेगा‌।

वहीं, 14,999 रुपए वाला 64GB वैरिएंट 11,499 रुपए में मिलेगा, ऑनर 7X के 32GB वेरिएंट को 13,999 के बजाए डिस्काउंट में 11,999 रुपए में मिलेगा, वहीं, 64GB वेरिएंट को 16999 रुपए की जगह 13,999 रुपए में दिया जाएगा।

सैमसंग के गैलक्सी नोट 8 पर 10000 रुपए की छूट मिलेगी, ऑफर में यह 55,900 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकेगा, इसके अलावा अमेजॉन बाकी ब्रैंड्स जैसे एचपी, वनप्लस आदि पर भी भारी डिस्काउंट्स पेश करेगी।

आइये आज जानते हैं कुछ ऐसे काम जो रात को करने से खतरनाक हो सकते हैं

रात को किए गए काम कुछ खतरनाक
रात को किए गए काम कुछ खतरनाक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रात को किए गए काम कुछ खतरनाक साबित हो सकते हैं, कई बार रात में हम बहुत से ऐसे काम कर जाते हैं, जिसके नुकसानों का हमें अंदाज़ा तक नहीं होता, दिन भर काम करने के बाद हमारा शरीर रात तक पूरी तरह थक जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह के मुकाबले शाम होते-होते हमारे शरीर के कुछ फंगशन्स धीरे काम करने लगते हैं।

ऐसे में देर रात कुछ कामों को करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है,ऐसे में ये काम भूलकर भी रात में नहीं करने चाहिए –

दही न खायें –

दही में शामिल बैक्टीरिया रात की बजाय दिन में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते है, खाने में अगर इसको रात के समय शामिल करते हैं तो सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, रात में दही पचने की बजाए शरीर मेेें कफ बनना शुरू कर देता है

चाय और कॉफी न लें –

अक्सर लोग रात में सोने से पहले चाय या कॉफी पीने की आदत होती है, सोने से पहले इसे पीने से आपको बार-बार यूरिन जाना पड़ सकता है इसलिए इसे पीने से बचें।

देर से खाना –

रात में डिनर टाइम पर करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है, ज्यादातर लोग देर से खाना खाते हैं और तुरंत सो जाते है, ऐसा करने से उनको गैस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए रात में खाना खाने के बाद थोड़ा जरूर टहले‌।

मोबाइल का इस्तेमाल न करें –

रात में सोते समय मोबाइल पर बात करना या फिर चैट करना लोगों की आदत में शुमार होता है, यहां तक कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें फोन के बिना नींद तक नहीं आती, इसलिए आपको चाहिए कि सोते समय फोने से थोड़ी दूरी जरूर बना लें वरना नींद देर से आने की समस्या हो सकती है।

यूपी में एक सप्ताह बना रहेगा खुशनुमा मौसम, हलकी बारिश के हैं आसार

खुशनुमा मौसम
खुशनुमा मौसम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज दिल्ली में सुबह आसमान साफ रहा, यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बदली छाने की संभावना जताई है और हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं लखनऊ  व राज्य के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों से हल्की और तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शनिवार को पूरे उप्र में आंशिक तौर पर बदली का असर बना रहेगा इससे उमस से राहत मिलेगी, अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा है कि अगले चार-पांच दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है, वातावरण में आर्द्रता के कारण उमस का दौर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बौछारों का दौर जारी है, राज्य में आज सुबह सुहावनी रही, आसमान पर छाए बादलों के साथ जारी बौछारें गमीर् से राहत देने वाली रहीं। मानसूनी बारिश के बावजूद उमस का असर फिर भी बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 3० डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।

पीएम मोदी आज आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी आज आजमगढ़ में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे, यह सड़क राजधानी लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, मऊ और गाजीपुर जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शहरों को साथ जोड़ेगा।

इस योजना के जरिए उत्‍तर प्रदेश के पश्चि‍मी छोर पर स्थित नोएडा को पूर्वी छोर गाजीपुर को इस एक्‍सप्रेस वे के जरिए जोड़ा जा कसेगा, अपने दो दिवसीय दौरो के दौरान, पीएम मोदी वाराणसी में 900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगें।

इसके अलावा, पीएम मोदी वाराणसी सिटी गैस वितरण परियोजना और वाराणसी-बलिया ईएमयू ट्रेन को का शुभारंभ करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचकोशी परिक्रमा मार्ग और स्मार्ट सिटी मिशन एवं नमामि गंगे के तहत कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ‘मेरी काशी’ शीर्षक पुस्तक का लोकार्पण करेंगे, प्रधानमंत्री 15 जुलाई को मिर्जापुर जाएंगे, जहां वे राष्ट्र को बनसागर नगर परियोजना समर्पित करेंगे, इस परियोजना से इलाके में सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा, इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे, पीएम राज्य में 108 जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन भी करेंगे।

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ‘महाकाल’ को लिख दी चिट्ठी

कांग्रेस नेता कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में दोनों पार्टियां भाजपा और कांग्रेस तेजी से सक्रिय हो रही हैं, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जुलाई से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं तो कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ ने महाकाल के नाम चिट्ठी लिखी है।

खबर की मानें तो कमलनाथ ने इस चिट्ठी में शिवराज सरकार पर आरोप लगाए हैं और भगवान से प्रार्थना की है कि वो प्रदेश को बचा लें, पांच पहले 2013 में शिवराज सिंह ने महाकाल मंदिर से ही अपना प्रचार अभियान शुरू किया था, कांग्रेस ने इन पांच सालों में सरकार के अधूरे वादों को इस चिट्ठी के जरिए महाकाल को जानकारी दी।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जुलाई से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं, उज्जैन में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद 14 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे, यह यात्रा राज्य के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी।

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 55 दिनों तक चलेगी, यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रथ और मंच सभाओं को मिलाकर लगभग 700 सभाओं को संबोधित करेंगे, यात्रा के लिए प्रदेश को दो भागों में बांटा गया है, यात्रा के संयोजक अजयप्रताप सिंह ने बताया कि एक भाग में विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल को रखा गया है।

मिशन 2018 को जीतने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ को एमपी कांग्रेस की कमान सौंपी है, वहीं शिवराज की यात्रा का समापन पच्चीस सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ के रूप में होगा. कुल मिलाकर कांग्रेस हो या बीजेपी सभी को ये समझ आ गया है कि चुनाव मैनेजमेंट से नहीं बल्कि जनता के बीच पहुंचकर ही जीतना होगा।

PDP को तोड़ने की कोशिश हुई तो भुगतने होंगे खतरनाक अंजाम – महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी के बीच गठबंधन टूट गया है, जिसके बाद महबूबा मुफ्ती अपने पूर्व सहयोगी दल पर लगातार हमला करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि अगर दिल्ली ने 1987 की तरह यहां की आवाम के वोट पर डाका डाला, अगर किसी किस्म की तोड़-फोड़ की कोशिश हुई तो नतीजे बहुत ज्यादा खतरनाक होंगे।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए महबूबा ने कहा, 1987 में जो कुछ भी हुआ और जम्मू-कश्मीर में जिस तरह एक सलाहउद्दीन और एक यासीन मलिक ने जन्म लिया, इस बार परिणाम उससे कहीं ज्यादा खतरनाक और घातक होंगे।

महबूबा का बयान सामने के बाद बीजेपी ने उनकी मंशा पर भी सवाल उठाए गये हैं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि इस वक्त महबूबा मुफ्ती को कश्मीर के कातिलों की याद क्यों आई, क्या महबूबा चाहती हैं कि घाटी में बंदूक और पिस्तौल का खेल जारी रहे।

महबूबा मुफ्ती का बयान ऐसे समय में आया है, जब बीजेपी की सहयोगी पार्टी पूर्व अलगाववादी सज्जाद लोन का पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पीडीपी में एक राजनीतिक नियंत्रण स्थापित पर, पार्टी के विधायकों का समर्थन हासिल करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं, अब तक पीडीपी के कई विधायक सार्वजनिक तौर पर महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

महबूबा के बयान से महज दो दिन पहले पार्टी के बागी नेता इमरान अंसारी ने अगर मोर्चा बनाने का ऐलान किया था, बता दें कि, राज्‍य की 87 सदस्‍यीय विधानसभा में पीडीपी के 28, नेशनल कांफ्रेंस के 15, कांग्रेस के 12 और अन्‍य की सात सीटें हैं, राज्‍य में गठबंधन टूटने के बाद फिलहाल गवर्नर शासन लागू है।

कश्‍मीर के उच्‍च शिक्षण संस्‍थान आतंकियों की भर्ती के लिए हिजबुल के निशाने पर चढ़े हैं

आतंकियों की भर्ती
आतंकियों

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नए आतंकियों की भर्ती के लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन सहित अन्‍य आतंकियों के निशाने पर इन‍ दिनों जम्‍मू-कश्‍मीर के उच्‍च शिक्षण संस्‍थान हैं, आतंकी संगठन उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में पढ़ने वाले उन छात्रों एवं शिक्षकों अपना निशाना बना रहे हैं। जो न केवल अच्‍छे परिवारों से ताल्‍लुक रखते हैं बल्कि अच्‍छे स्‍कॉलर भी हैं।

8 जुलाई को हिजबुल ने 8 और लश्‍कर-ए-तैयबा ने 2 आतंकी बने युवाओं की सूची जारी की थी, इन आतंकियों में एक नाम शोपियां के 25 वर्षीय शमशुल हक मेंगनू का भी था। शमशुल श्रीनगर के जकूरा स्थिति एक मेडिकल कॉलेज में बैचलर आफ यूनानी मेडिसिन एण्‍ड सर्जरी (BUMS) का छात्र था। आतंकी बने इस छात्र का बड़ा भाई असम – मेघालय कैडर का आईपीएस अधिकारी भी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में तैनात एक वरिष्‍ठ सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, कश्‍मीर के को बर्बाद करने में तुले आतंकी संगठन हर महीने एक पेशेवर को आतंक की दुनियां में ढकेलने का मंसूबा पाले हुए हैं। बीते छह महीनों में चार ऐसे आतंकियों के नाम सामने आ चुके हैं, जो या तो उच्‍च शिक्षित हैं या किसी नेक पेशे से जुड़े रहे हैं।

कुपवाड़ा का रहने वाला मनन बशीर बानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय का छात्र था। वह अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ हिजबुल का दामन थाम लिया था। इसके बाद मार्च में, तहरीक-ए-हुरियत के चीफ मोहम्‍मद अशरफ शेहराई के 26 वर्षीय बेटे जनैद अहमद खान के आतंकी बनने की बात सामने आई थी।

सुरक्षाबल के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, उच्‍च शिक्षण संस्‍थान में पढ़ने बाले बच्‍चों को धर्म के नाम पर बरगला कर आतंक की पहली सीढ़ी चढ़ाई जाती है, जिसमें उसने सिर्फ मजिस्‍द में नजाम पढ़ने और धार्मिक आयोजनों में शिकरत करने को कहा जाता है। इन्‍हीं धार्मिक आयोजनों के दौरान छात्रों का ब्रेनवाश शुरू कर दिया जाता है।

ब्रेनवॉश के दौरान, छात्रों को आधुनिक शिक्षा छोड़ कर धार्मिक शिक्षा की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है, इसी तरह, आतंकी ने श्रीनगर के 14 साल के मासूम सोफी को बरगला कर कुख्‍यात आतंकी दाउद बना दिया था। आतंकियों ने सोफी की स्‍कूल छुड़वाकर धर्म का चोला पहले आतंक के स्‍कूल में दाखिल कराया था। इस स्‍कूल से उसे आतंक की दुनियां में भेजा गया था।

आइये आज जानते हैं भीगोकर बादाम खाने के फायदे

बादाम
बादाम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बादाम खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए बादाम खाएं हैं, रोजाना सुबह के समय 4 से 5 बादाम खाने से आप बीमारियों से तो दूर रहते ही हैं आपके शरीर को भी ताकत मिलती है।

बादाम दिल के रोगियों के लिए भी  बहुत कारगर है, आप बादाम को दूध के साथ या फिर भिगो कर भी खा सकते हैं, आइये जानते हैं रोजाना 4 से 5 बादाम खाने के अचूक फायदे –

तनाव को करें दूर
बादाम में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको तनाव से राहत देता है, इसके सेवन से आप खुद को फ्रेश और दिमागी रूप से फ्री महसूस करते हैं. प्रतिदिन बादाम का सेवन करने वालों को डिप्रेशन होने की आशंका भी नहीं रहती‌ है।

शुगर कंट्रोल करे
डायबिटीज रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन रामबाण का काम करता है, इसमें पाया जाने वाला वसा, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम मधुमेह रोगियों को फायदा देता है।

दिल के रोगियों के लिए कारगर
दिल के रोगियों को भी बादाम का सेवन बहुत फायदा देता है. रोजना 5 बादाम खाने से शरीर में अल्फा-1 एचडीएल लेवल बढ़ता है, अल्फा-1 एचडीएल से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

हड्डियों को मजबूती दे
बादाम को सूखा या भिगोकर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. बादाम में फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम का सेवन हड्डियों के साथ दांतों को भी मजबूती देता है।

वजन कम करे
अगर आप मोटापे से पीड़ित है तो रोजाना 4 से 5 बादाम का सेवन करने से आपकी भूख नियंत्रित रहती है, जिससे कि आप ओवर इटिंग नहीं करते. बादाम का सेवन करने से आपको फाइबर, प्रोटीन और वसा मिलती है, जिससे मोटापा कम होता है।

त्वचा में निखार
बादाम में मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण देता है और इससे त्वचा में निखार आता है, इससे आपकी त्वचा की कई समस्याएं दूर होती है और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है।