30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 549

देवरिया शेल्टर होम में बच्चियों का शारीरिक शोषण हुआ -रीता बहुगुणा जोशी

रीता बहुगुणा जोशी
रीता बहुगुणा जोशी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

योगी सरकार की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मान लिया है कि देवरिया के मां विंध्यवासिनी शेल्टर होम में लड़कियों का शारीरिक शोषण हुआ था।

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हालांकि अभी रिपोर्ट आना बाकी है लेकिन उन्हें लगता है कि बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ है, उन्होंने कहा कि अगर लड़की ने ऐसा आरोप लगाया है तो सरकार यह मानकर चल रही है कि ऐसा हुआ होगा।

विपक्षी दलों पर इस संवेदनशील मामले पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए बहुगुणा ने कहा कि सभी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे है, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके शासनकाल में ऐसी संस्थाए खोली गई थीं‌।

मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच दल एडीजी अंजू सिंह के नेतृत्व में देवरिया गई थी, जिसने मां विध्यवासिनी शेल्टर होम में बच्चों का बयान भी दर्ज किया और साथ ही दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया 42 बच्चों का नाम था।

इस उच्चस्तरीय जांच दल से बात करने के बाद बहुगुणा ने सवाल किया है कि मान्यता खत्म होने के बाद भी पुलिस द्वारा इस संस्था में बच्चे क्यों और कैसे भेजे गए इस बात जांच होनी चाहिए।

बहुगुणा ने कहा कि डीपीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी और बाल अधिकारी की भी जांच हो रही है, मामले से संबंधित किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, बहुगुणा ने आरोप लगाया कि देवरिया के शेल्टर होम को 2010 में मान्यता मिली थी, जिसे पिछली सरकार ने बहुत सी सुविधाएं दी गई थीं।

J&K : आतंकियों के बीच जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर


एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

सेना के चार जवान आज सुबह एक मुठभेड़ में शहीद हो गए, इस मुठभेड़ में 4 आतंकवादी भी मारे गए हैं, वहीं जम्मू कश्मीर के गुरेज में एलओसी के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ करने की कोशिशों के बाद हुई मुठभेड़ में आर्मी के 3 जवान और एक मेजर शहीद हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना इकाई ने घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को एलओसी पर गोविंद नल्लाह में 36 राष्ट्रीय राइफल्स के पास चुनौती दी थी, आतंकियों की तरफ से हो रही गोलीबारी के बीच सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

आर्मी ऑफिसर के मुताबिक इस मुठभेड़ में 4 आतंकी भागने में काम्याब रहे, आतंकी पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग के बीच घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलीबारी के जरिए कवर दिया जा रहा था, जिसके तहत आतंकियों का समूह देर रात 1 बजे गुरेज के बक्तोर में एलओसी पार करने की कोशिश कर रहा था।

आतंकवादियों को चुनौती देने के बाद सैनिकों पर गोलीबारी की गई जिससे आतंकियों और सेना के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई, हालांकि, सेना ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और चार आतंकवादियों को गोली मार दी।

राहुल गांधी ने कहा, RSS की मानसिकता है कि केवल पुरुष देश चलाएं

rahul gandhi
rahul gandhi

 एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही वे संसद में महिला आरक्षण बिल लाएंगे, उन्होंने कहा कि, अगर मौजूदा सरकार महिला आरक्षण बिल लाती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी‌
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा यह है कि केवल पुरुष ही इस देश को चलाएंगे, केंद्र की मौजूदा सरकार को महिलाओं की कद्र नहीं है।
उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी रेप की घटनाओं पर कुछ नहीं बोलते हैं, पिछले चार साल में महिलाओं पर जितने अत्याचार हुए हैं, उतने पिछले 70 साल में नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आज देश में आलम यह है कि लोग बीजेपी के विधायकों से अपनी बेटियों की सुरक्षा करने को मजबूर हैं, उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन मौजूदा हालात देखकर समझ नहीं आ रहा है कि बेटियों को कैसे बचाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में महिलाओं का रेप होता है प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है, झारखंड में महिलाओं का रेप होता है, अलग-अलग प्रदेशों में होता है, एक शब्द नहीं बोलते हैं, आज पूरी दुनिया में यह कहा जा रहा है कि हिंदुस्तान महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक शब्द वह बाहर जाते हैं तो दूसरे देश के लोगों से गले मिलते हैं, लेकिन यह नहीं समझा पाते कि भारत में महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं है।

9 अगस्त को होगा राज्यसभा में उपसभापति का चुनाव

राज्यसभा
राज्यसभा

 एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज सदन को बताया कि 9 अगस्त सुबह 11 बजे उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा, इस तरह से मॉनसून सत्र के समाप्त होने से एक दिन पहले राज्यसभा के उपसभापति को चुना जाएगा।

राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन का कार्यकाल इस साल के जून के महीने में पूरा हो गया है, राज्यसभा के सभापति ने इस मॉनसून सत्र में चुनाव कराने की घोषणा की है, यह सत्र 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

उच्च सदन में बीजेपी के पास बहुमत न होने के बावजूद पार्टी विपक्ष को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है, बावजूद इसके बीजेपी राज्यसभा के इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

बीजेपी की तरफ से खबर है कि बीजेपी उपाध्यक्ष और राज्यसभा में पार्टी के नेता प्रसन्ना आचार्य को उपसभापति के लिए मैदान में उतारा जा सकता है, राज्यसभा में 245 सदस्य हैं, ऐसे में राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव जीतने के लिए 122 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी।

राज्यसभा में उपसभापति के लिए बीजू जनता दल या फिर टीएमसी अपना उम्मीदवार उतार सकती हैं, मौजूदा समय बीजेडी के पास राज्यसभा में 9 सदस्य हैं, जबकि टीएमसी के पास 13 राज्यसभा सदस्य हैं।

सूत्रों के मुताबिक टीएमसी सांसद सुखेन्दु शेखर रॉय के नाम पर मुहर लग सकती है, अध्यक्ष के पैनल के सदस्य के रूप में उनके पास अनुभव भी है, टीएमसी उम्मीदवार विपक्ष की ओर से आता है, तो बीजेडी उसका समर्थन कर सकती है।

जम्मू-कश्मीर के नागरिकता कानून मामले पर SC ने टाल दी  सुनवाई

जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर के नागरिकों को विशेष दर्जा देने वाले और राज्य के स्थाई निवासी की परिभाषा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है।

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

जम्मू कश्मीर के नागरिकों को विशेष दर्जा देने वाले और राज्य के स्थाई निवासी की परिभाषा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है।

सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा कि तीसरे जज डीवाई चंद्रचूड़ मौजूद नहीं हैं, ऐसे में मामले की सुनवाई टाली जाती है, तीन जजों की बेंच तय करेगी कि इस मामले को संविधान पीठ के पास भेजा जाए या नहींं।

वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी मामले की सुनवाई टालने का आग्रह किया था, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी है, वहीं याचिकाकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर सरकार की सुनवाई टालने की मांग का विरोध किया है, मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को स्थाई निवासी की परिभाषा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए के मामले में होने वाली इस सुनवाई के विरोध में अलगाववादियों ने दो दिन के कश्‍मीर बंद का आह्वान किया है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुनवाई टालने की मांग को लेकर भी अर्जी दायर की हुई है, राज्य सरकार ने सुनवाई टालने के पीछे प्रदेश में होने वाले पंचायत और स्थानीय चुनाव का हवाला दिया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अनुच्छेद 35ए को चुनौती देते हुए कहा गया है कि ये राज्य और राज्य के बाहर के निवासियों मे भेदभाव करता है, जम्मू-कश्मीर की लड़कियों और लड़कों में भी भेदभाव करता है।

जम्मू-कश्मीर की लड़की अगर दूसरे राज्य के पुरुष से शादी करती है तो उसके बच्चों का पैतृक संपत्ति मे हक नहीं रहता जबकि राज्य के लड़के अगर बाहर की लड़की से शादी करते हैं तो उनके बच्चों का हक ख़त्म नहीं होता।

IT कंपनियां यूपी में निवेश करेंगी 41450 करोड़ रूपए

IT कंपनियां यूपी
IT कंपनियां यूपी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक हब के रूप में पहचान मिलने जा रही है, हाल में संपन्न यूपी इंवेस्टर समिट-2018 के जरिए उत्तर प्रदेश को मिले 60000 करोड़ के निवेश में से 41450 करोड़ का निवेश आईटी सेक्टर में आया है।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में आईटी सेक्टर में यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है, यूपी के उप-मुख्यमंत्री और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रौधोगिकी मंत्री डॉ दिनेश शर्मा के मुताबिक आने वाले तीन वर्षों में प्रदेश के 1.5 लाख युवाओं को इस निवेश के जरिए नौकरी मिलने की संभावना है।

यूपी के आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश करने वाली कंपनियां रिलायंस जिओ और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर दस हजार करोड़ रुपये की लागत वाली अपनी-अपनी योजनाओं का शुभारंभ करेंगी।

वहीं वन नाइन सेवन कम्युनिकेशन लिमिटेड 3500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और टीसीएस भी 2300 करोड़ रुपये निवेश करेगी, अधिकतम निवेश नोएडा, ग्रेटर नोएडा मे होने की उम्मीद है।

लेकिन कंपनियों ने लखनऊ में बनी आईटी सिटी और और अन्य शहरों में भी दिलचस्पी दिखाई है, पिछले 3 सालों में देश में 106 कंपनियों ने निवेश किया है जिसमें 47 उत्तर प्रदेश में हैं।

बता दे कि लखनऊ में 29 जुलाई को हुए यूपी इंवेस्टर समिट-2018 के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ के 81 प्रोजेक्ट का बटन दबाकर शिलान्यास किया था।

J&K: आतंकियों को लेकर इस नेता का उमड़ा प्यार, दिया विवादित बयान

फारूख अब्दुल्ला की पार्टी के नेता ने दिया विवादित बयान

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

फारुख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने आतंकवादियों की हत्या के बाद विवादित बयान दिया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आतंकियों की हत्या से जुड़े सवाल पर बशीर अहमद वीरी ने कहा कि ये सभी कश्मीर की खातिर जान गंवा रहे हैं। कश्मीर की खातिर जो कोई भी जान गंवाएगा वह शहीद ही कहलाएगा।

बशीर अहमद वीरी ने कहा, कश्मीर मसले के लिए जितने लोगों का भी खून बहता है, वे सब शहीद हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर क्या वजह है कि घाटी के युवा अपने गरम-गरम खून का नजराना पेश कर रहे हैं, कुछ तो इसके पीछ वजह होगी।

वरिष्ठ नेता बशीर ने कहा, हम तो पहले से कहते आ रहे हैं, 1953 में जब लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बाद से जितने भी लोग मारे गए, वे सब शहीद हैं। ये जो पांच लोग मारे गए हैं, वे भी शहीद हैं, सब शहीद हैं।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना ने पिछले सप्ताह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया था और शुक्रवार शाम को सेना को किलोरा में लश्कर कमांडर के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सेना ने इसके बाद हुई मुठभेड़ में कमांडर को मार गिराया था। मुठभेड़ स्थल पर ही शनिवार सुबह फायरिंग दोबारा शुरू हो गई जिसमें चार और आतंकियों का सेना ने मार गिराया था।

मुज़फ्फरपुर काण्ड मामले में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का बड़ा बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के मुज़फ्फरपुर में 34 लड़कियों के साथ हुए रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने इसकी जांच सीबीआई को सौंपने को कहा है और सीबीआई ने अपना काम शुरू भी कर दिया है।

नितीश ने कहा कि मामले की जांच काफी तेजी से हो रही है, जो बयान दिया गया है वह सरकार का बयान था, ये कहना कि साहब चुप थे, सही नहीं है। जब बयान दिया गया है तो वह सरकार का ही बयान है।

बिहार सीएम ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि ये सिस्टम में खामी का ही नतीजा है, इसके लिए हमने बारीकी से जांच की है, पूरे सिस्टम को ही बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक-एक फाइल को देखा जा रहा है, मुख्य सचिव के स्तर पर मामले को परखा भी जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य है कि इस तरह के सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया जाए। अब गैर-सरकारी संस्था को ऐसे कामों की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, सिर्फ सरकारी संगठन को ही ये दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी और लालू की पुरानी फोटो निकाली गई और कई तरह के सवाल उठाए गए हैं। नितीश ने कहा कि उनका बैकग्राउंड पत्रकारिता का था, तब हम कैसे ये तय कर सकते थे कि कौन कैसा है।

नितीश ने इस दौरान विपक्ष के धरने प्रदर्शन पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं पर ही हंस रहे थे, क्या उन्हें चिंताएं नहीं हैं। जो लोग कैंडल मार्च निकाल रहे थे, उनमें कैसे लोग थे, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वो ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली: यमुना में डूब गये चार बच्चे, दो के शव बरामद हुए

डूब गये चार बच्चे
दिल्ली यमुना

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

दिल्ली में अलीपुर के पास यमुना नदी में चार बच्चों के डूबने की खबर है, अभी तक दो के शव नदी से निकाले जा चुके हैं और अभी दो की तलाश जारी है, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और गोताखोरों की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

डूबने वाले लड़कों में तीन लड़के हरियाणा के गांव शेरशाह और एक लड़का गांव लख्मी प्याऊ का रहने वाला है, इनमें  आदित्य (14), अंकित (13),  ललित (13) और नितिन (12) शामिल है।

अंकित और आदित्य सगे भाई हैं, अंकित का शव मिल गया है जबकि आदित्य समेत एक अन्य के शव की तालाश में गोताखोर बोट क्लब के कर्मचारी दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस के जवान जुटे हुए हैं।

उत्तराखंड समेत तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से यमुना का जलस्तर इस वक्त बढ़ा हुआ है, पिछले दिनों दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं, यमुना के जलस्तर के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाने के बाद दिल्ली के निचले इलाकों को खाली कराया जा चुका है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर राहत कैंपों में पहुंचाया गया है।

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण यमुना के जलस्तर बढ़ जाने से प्रशासन ने लोगों को नदी के पास न जाने की हिदायत दी थी, वहीं 31 जुलाई दो अलग-अलग जगहों पर दो मासूम समेत तीन लोगों की पानी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई थी‌।

GST में पेट्रोल नहीं हुआ शामिल, लेकिन BHIM App से पेमेंट पर मिलेगी टैक्‍स छूट

GST
gst

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि जीएसटी परिषद ने डिजिटल भुगतान पर मंत्रिसमूह की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान की है, मंत्रिसमूह ने परिषद को रूपे कार्ड और भीम एप के जरिए डिजिटल भुगतान पर रियायत देने की सिफारिश की है।

BHIM App से पेमेंट पर मिलेगी टैक्‍स छूट
BHIM App से पेमेंट पर मिलेगी टैक्‍स छूट

डिजिटल भुगतान पर गठित जीएसटी मंत्रिसमूह के अध्यक्ष सुशील मोदी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुई जीएसटी परिषद की 29वीं बैठक में बिहार सहित डेढ़ दर्जन राज्यों ने डिजिटल प्रोत्साहन पायलट योजना में शामिल करने पर सहमति जताई है।

सर्वाधिक रोजगार पैदा करने वाले सूक्ष्म लघु और मझौले उद्यमों को राहत देने के लिए राज्यों से प्राप्त डेढ़ सौ से ज्यादा सुझावों पर विचार के लिए मंत्रिसमूह का गठन किया गया है जिसकी अनुशंसा पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में गोवा में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में निर्णय लिए जाएंगे।

जीएसटी परिषद ने डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए गांवों में रहने वाले गरीबों व केसीसीधारक किसानों को रूपे कार्ड और भीम एप से भुगतान करने पर कर में 20 प्रतिशत की रियायत, जो अधिकतम 100 रुपये होगा।

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने हाल में कहा था कि राजस्व बढ़ने पर आने वाले समय में सीमेंट, एसी और बड़े टेलीविजन सेट पर जीएसटी दरें कम होंगीं, केवल विलासिता और अहितकर उत्पाद ही कर की सबसे ऊंची 28 प्रतिशत की दर के दायरे में रह जाएंगे।