30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 550

अंबानी ने बेटे की शादी के लिए क्यों चुना उत्तराखण्ड का ये मंदिर?

Akash Ambani's marriage in uttarakhand

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका की ग्रैंड सगाई सेलिब्रेशन के बाद ये चर्चा तेज हो चली थी कि इस नए जोड़े की शादी कहां और कैसे होगी। अब सुनने में आया है कि आकाश और श्लोका के विवाह की कुछ रस्में पूरी होंगी।

मार्च 2018 को रुद्रप्रयाग में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित किया था, ऐसी मान्यता है कि उत्तराखंड की वादियों के बीच इस मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी‌।

मान्यता है कि भगवान शंकर ने हिमालय के मंदाकिनी क्षेत्र के त्रियुगीनारायण में माता पार्वती से विवाह किया था, इसका प्रमाण है यहां जलने वाली अग्नि की ज्योति, जो त्रेतायुग से निरंतर जल रही है। बताया जाता है कि, भगवान शिव ने माता पार्वती से इसी ज्योति के समक्ष विवाह के फेरे लिए थे, तब से अब तक यहां अनेक जोड़े विवाह बंधन में बंधते हैं, लोगों का मानना है कि यहां शादी करने से दांपत्य जीवन सुख से व्यतीत होता है।

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ ही मध्य हिमालय में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर से देश के उद्योगपति अंबानी परिवार का पुराना रिश्ता रहा है, 40 साल पहले साल 1978 में धीरू भाई अंबानी अपने दोनों बेटो के साथ त्रियुगीनारायण मंदिर में आकर भगवान का आशीर्वाद लिया था।

रुद्रप्रयाग से तकरीबन 80 किमी दूर गौरीकुंड के पास त्रियुगीनारायण मंदिर स्थित है, यहां पांच दिन पहले रिलायंस ग्रुप की चार सदस्यी टीम त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंची थी और उन्होंने मंदिर की लोकेशन के साथ-साथ यहां रहने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के बंगले की भी निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति दे रहे थे भाषण, मंच पर ही हुआ हमला

वेनेजुएला के राष्ट्रपति
वेनेजुएला के राष्ट्रपति

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के ऊपर हमला हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बच गए हैं। मादुरो कराकस में नेशनल गार्ड के 81 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे समारोह में भाषण दे रहे थे, तभी उनके पास कुछ विस्फोटक आ गिरा।

इसके बाद उन्होंने भाषण बीच में ही रोक दिया और कराकस सेना राष्ट्रपति को तुरंत वहां से सुरक्षित स्थान पर ले गई। सरकार ने कहा कि इस पूरी घटना में सात सैनिक घायल हुए हैं। मादुरो ने घटना के बाद सरकारी चैनल पर कहा, “यह हमला मेरी हत्या करने के लिए किया गया था।” उन्होंने आज मेरी हत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, एक उड़ती हुई चीज में मेरे सामने विस्फोट हो गया।

मादुरो ने इस हमले के लिए पड़ोसी देश कोलंबिया और अमेरिका के अज्ञात ‘वित्तदाताओं’ को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं उनके कई अधिकारियों ने हमले के लिए वेनेजुएला के विपक्षी खेमे को जिम्मेदार ठहराया है।

न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, जोर्ग रोड्रिगेज ने हमले का आरोप विपक्ष पर लगाया है, उन्होंने कहा कि जिस तरह मई में हुए चुनावों में विपक्ष को हार मिली थी, उसी तरह इस हमले में भी वे असफल रहे, हमारे राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।

मेनहॉल में गिरकर मरे बच्चे के परिजन को 10 लाख का मुआवजा मिले -दिल्ली हाईकोर्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

दिल्ली हाईकोर्ट ने दक्षिण दिल्ली के मिलेनियम पार्क में सड़क पर खुले मेनहॉल में गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत के मामले में आज कहा कि, मृतक की मां को 10 लाख रुपए बतौर मुआवाजा दिल्ली सरकार दे।

हाईकोर्ट ने कोर्ट के रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि चार सप्ताह के भीतर मृतक के मां को मुआवजा सरकार की ओर से दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।

यह मामला 21 दिसंबर 2015 का है जब ललिता पार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मिलेनियम पार्क में पिकनिक मनाने गए थे, वहीं एक छात्र लावांश पार्क के बाहर खुले मेनहॉल में गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी।

हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि राज्य सरकार समेत सभी संबंधित एजेंसिया राजधानी में सड़कों पर इस तरह के खुले मेनहॉल का निरीक्षण करे, कोर्ट ने यह भी कहा कि इस प्रकार के सभी जगहों पर आम लोगों के जाने पर रोक लगाई जाए।

नवंबर 2015 में हुई इस घटना पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मीडिया में आई रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए इस मामले पर सुनवाई शुरू की थी, दिल्ली में खासतौर से खुले हुए मेनहोल बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं को और बढ़ा देते हैं इसलिए कोर्ट ने खासतौर से निर्देश दिए हैं कि जिस इलाके में यह घटना होगी उस विभाग के अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सलमान खान की फिल्म भारत में एक नहीं दो नहीं बल्कि होंगी इतनी डांसर्स 

सलमान खान की फिल्म भारत में एक नहीं दो नहीं बल्कि होंगी इतनी डांसर्स 
सलमान खान की फिल्म भारत में एक नहीं दो नहीं बल्कि होंगी इतनी डांसर्स 
सलमान खान की फिल्म भारत इन दिनों काफी काफी सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म में सलमान खान 5 अलग अलग किरदार में दिखाई देंगे जिसे देखने लिए फैंन्स बेहद ही एक्ससाइटेड है। 
 
फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और डायरेक्टर अली जफर इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने हाल ही में सलमान खान की एंट्री का सीन शूट किया है। टीम ने दिशा पाटनी के साथ एक डांस नंबर भी शूट किया है।
 
वही बता दे की कोई भी फिल्म हो सलमान चाहे जो भी स्टेप कर दे वो तो सुपरहिट होनी ही होती है। लेकिन क्या आप जानते है की सलमान की फिल्म भारत में कितने डांसर्स होंगी शामिल जो थिरकेंगी भाईजान सलमान खान के साथ। 
अली अब्बास ज़फर डिरेक्टेड फिल्म के गाने से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग डिटेल भी सामने आई है जिसके मुताबिक गाने का टाइटल ‘स्लोम मोशन’ है और यह बॉलिवुड का सबसे बड़ा डांस नंबर होगा। गाने में सलमान खान कुछ खतरनाक स्टंट्स करते दिखाई देंगे। गाने का बैकड्रॉप सर्कस का होगा तो इसमें 500 बैकग्राउंड डांसर्स दिखाई देंगे। 
 
बता दें कि फिल्म भारत साउथ कोरियन फिल्म ‘ओड टु माई फादर’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म की शूटिंग पंजाब और दिल्ली के अलावा अबु धाबी और स्पेन में भी होगी। फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होगी।  

फैंन्स को एक बार फिर मिलेगा गिफ्ट, एक साथ आएंगे सलमान खान और शाहरुख़ खान 

फैंन्स को एक बार फिर मिलेगा गिफ्ट, एक साथ आएंगे सलमान खान और शाहरुख़ खान 
सलमान खान और शाहरुख़ खान के स्टारडम के बारे में क्या ही कहा जाए। उनके तो करोड़ों लाखो में फैन फोल्लोविंग है। बॉलीवुड के सुपरस्टार खांस को एक साथ देखना फैंन्स बेहद पसंद करते है। 
 
हालही में सलमान खान शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म जीरो में धमाल करते नजर आये थे।  लेकिन अब फैंन्स के लिए खुशखबरी है सलमान और शाहरुख़ फिर एक बार एक साथ आएंगे नजर। 
 
शाहरुख खान जल्द ही सलमान खान के जरिए होस्ट किए जा रहे टीवी रिऐल्टी शो में नजर आएंगे। सेट से दोनों की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लीक हुए एक विडियो में शाहरुख वाइट शर्ट और जैकेट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं सलमान ब्लैक सूट पहने हुए हैं।
 
सलमान का टीवी रियलिटी शो 10 का दम काफी सुर्ख़ियों में है।  इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर  काफी बिजी है जहाँ उनके साथ कटरीना कैफ और दिशा पटानी नजर आएँगी। 
 
तो वही शाहरुख़ खान अपनी फिल्म  शूटिंग में व्यस्त है।  इस फिल्म में वो एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएँगी। जीरो फिल्म 21st दिसंबर 2018 को रिलीज़ होगी। 

बिहार: दहेज नहीं लेने के पहले शपथ, फिर दरोगा प्रशिक्षण में एंट्री

झारखण्ड में दरोगाओं की भर्ती के पहले दहेज़ न लेने का दिलवाया जाएगा शपथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दहेज लेने की प्रथा पर अंकुश लगाने की लगातार कोशिश की जा रही है, इसलिए झारखंड सरकार ने दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए राज्य पुलिस में भर्ती होने वाले नए दरोगाओं को दहेज नहीं लेने का शपथ पत्र जमा करने को आदेश दिया है।

झारखंड पुलिस में बहाल हुए नए-नवेले दरोगा शादी में दहेज नहीं लेंगे। ट्रेनिंग के पहले सभी प्रशिक्षु दरोगा को दहेज नहीं लेने का ऐलान बकायदा घोषणा पत्र देकर करना होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रशिक्षु दरोगा को नियुक्ति पत्र बांटे, झारखंड पुलिस में इस बार 2,645 दरोगा बहाल हुए हैं। इन पुलिस अवर निरीक्षकों में 223 महिलाएं भी शामिल हैं।

सभी नए दरोगा को छह अगस्त तक दहेज नहीं लेन देने संबंधी घोषणा पत्र के साथ संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों में योगदान देने का आदेश दिया गया है। झारखंड पुलिस को पहली बार सबसे युवा दरोगा अफसरों का बैच मिला है, 2012 तक अधिकतम 40 वर्ष के अभ्यर्थी बतौर दरोगा बहाल होते थे, लेकिन उम्र सीमा घटा दी गई और इसे 30 साल कर दिया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नव नियुक्त सब इंस्पेक्टरों से कहा कि आप दरोगा बने हैं लोगों की सेवा करने के लिए, रौब दिखाने के लिए नहीं है, इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बेहतर रहेगी।

फेक न्यूज वायरल करना पड़ गया महंगा, पुलिस ने ग्रुप एडमिन को किया गिरफ्तार

WhatsApp चलाना
WhatsApp चलाना
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
वाट्सएप पर फेक न्यूज वायरल करना मध्य प्रदेश के सिंगरौली के तीन लोगों को भारी पड़ गया, पुलिस ने एक वाट्सएप ग्रुप एडिमन समेत तीन लोगों को गिरप्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सिंगरौली के कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक युवक के प्राइवेट पार्ट काटने की खबर वायरल हुई थी, वायरल खबर के मुताबिक सिंगरौली के नजदीक खातूर गांव में कुछ लोगों ने एक युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया, ये खबर इलाके में आग की तरह वायरल हो गयी‌।
आनन फानन में पुलिस की टीमें खातूर गांव और नेहरु अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां जाने पर पाया कि इस गांव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई औऱ न ही ऐसे किसी घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद सिंगरौली पुलिस की सायबर सुरक्षा समिति ने जांच शुरू की तो उस वाट्सएप ग्रुप का पता चल गया जहां सबसे पहले इस खबर को डाला गया था। इसके बाद ग्रुप एडमिन और उस ग्रुप से खबर दूसरे ग्रुप में डालने वाले 2 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पहले ही सिंगरौली में ही सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की झूठी खबर डालने के बाद फैली अफवाह के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई थी, इस खबर के वायरल होते ही पुलिस तंत्र सतर्क हो गयी है।
जिले में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने के लिए सिंगरौली पुलिस ‘ऑपरेशन यतार्थ’ भी चला रही है। जिसमें हर थाने से पुलिस की टीम स्थानीय गांवों और कस्बों में जाकर अफवाह से बचने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है।

ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ने बदल दी भारत की कहानी

जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ने बदल दी भारत की कहानी 
जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ने बदल दी भारत की कहानी 

 ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com

भारत फिल्म के लिए सलमान खान के फैंन्स के बीच जो एक्ससाइटमेंट है वो बस देखते ही बनती है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत के लिए हर कोई बेताब है। बता दे की भारत फिल्म के लिए सलमान खान जोरों शोरों में कर रहे है शूटिंग। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में आएँगी नजर। 
 
लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ की सलमान ने बदल दी भारत फिल्म की कहानी। वेल बता दे की यह फिल्म दक्षिण कोरियन फिल्म “ऑड टू माय फादर” का हिंदी रीमेक है। वेल, ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्‍म पिता-पुत्र की कहानी पर आधारित हो सकती है। 1947 भारत-पाकिस्‍तान बंटवारे के वक्‍त एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। 
 
साथ ही इस फिल्‍म में पिता-पुत्र के बीच की इमोशनल बॉन्डिंग को दिखाया जाएगा। वही मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑरिजनल फिल्‍म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। वह एक छोटे से बच्‍चे की जान बचाने के लिए आगे बढ़ता है तो उसके पैरों में गोली मार दी जाती है। 
 
लेकिन अब स्टोरी के मुताबिक फैंन्स सलमान को ऐसे देखना बिलकुल भी पसंद नहीं करेंगे। बता दे की इस फिल्म को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे है। जहाँ सलमान 5 अलग अलग करेक्टर में नजर आएंगे। फिल्म में कटरीना कैफ उनकी वाइफ तो दिशा पाटनी बहन के किरदार में दिखाई देंगी। चर्चा है कि फिल्‍म में अपने किरदार को जीवंत करने के लिए सल्‍लू मियां इन दिनों जिम में काफी पसीना बहा रहे हैं।  

मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, आज एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि इस घटना पर हम शर्मिंदा हैं, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

नीतीश बोले कि हमें अपने सिस्टम को इतना मजबूत बनाना होगा कि जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो पाए, उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

नीतीश ने कहा कि इस घटना से मुझे भी दुख हुआ है, लेकिन जबतक मैं सरकार में हूं तब तक कानून का राज होगा, उन्होंने कहा कि, पता नहीं आजकल किस तरह की मानसिकता वाले लोग हमारे समाज में हैं, उन्होंने कहा कि इस घटना में सिस्टम की खामी है।

मुजफ्फरपुर में संचालित बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला उजागर होने के बाद ही ब्रजेश ठाकुर अपने 9 अन्य साथियों समेत गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल जेल में बंद है।

मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की ओर से अप्रैल में बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी गई थी जिसमें पहली बार इस आश्रय गृह में रह रही लड़कियों से कथित दुष्कर्म की बात सामने आई थी।

विकीलीक्स ने किया खुलासा, 2006 के बिल से कांग्रेस ने की थी घुसपैठियों की मदद

सोनिया गाँधी
सोनिया गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मुद्दे पर देश में गर्म राजनीति के बीच विकीलीक्स ने एक नया खुलासा किया है, विकीलीक्स के नए खुलासे में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है।

खुलासे में कहा गया कि 2006 में जो कानून लाया गया था, उसके तहत असम में रह रहे बांग्लादेशियों को विदेशी साबित करने की जिम्मेदारी प्रशासन की थी, इसी से जुड़े IMDT कानून को 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया था।

जिसके बाद कांग्रेस ने 2006 में नए कानून को पेश किया था, विकीलीक्स ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपील की थी कि उनकी सरकार अप्रवासियों के कानून को बदलने पर विचार कर सकती है।

असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) का आंकड़ा जारी होने के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है, सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर तीखी बहस हो रही है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना साध रही है, कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार को राष्ट्रहित एवं एकता के इस मुद्दे पर जिम्मेदाराना बर्ताव करना चाहिए।