30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 548

BRITISH एयरवेज ने भारतीय परिवार को विमान से उतारा

BRITISH एयरवेज
BRITISH एयरवेज

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

एक भारतीय परिवार ने आरोप लगाया है कि यूरोप की एक जाने-माने एयरलाइन ने उन्‍हें विमान से उतार दिया क्‍योंकि उनका 3 साल का बच्‍चा रो रहा था, प्‍लेन जब उड़ने वाला था तब बच्‍चे की मां ने उसे चुप करा लिया था लेकिन केबिन क्रू के अभद्र बर्ताव से बच्‍चा और डर गया और जोर-जोर से रोने लगा।

इसके बाद विमान टर्मिनल पर वापस लाया गया और भारतीय परिवार के व कुछ अन्‍य यात्रियों को उतार दिया, भारतीय परिवार ने एयरलाइन के इस बर्ताव की शिकायत उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से की है, यह घटना 23 जुलाई की है।

परिवार ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-बर्लिन फ्लाइट में सवार था, बच्‍चे के पिता 1984 बैच के इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज केे अफसर हैं, अभी उनकी पोस्टिंग रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍ट्री में है।

संयुक्‍त सचिव स्‍तर के अधिकारी ने एयरलाइन के इस बर्ताव को ‘रेशियल बिहेवियर’ बताया है, ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्‍ता ने कहा कि हम ऐसे दावों की गंभीरता से जांच करेंगे और किसी भी प्रकार के पक्षपात को बर्दाश्‍त नहीं करेगी।

उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु को दिए गए शिकायती पत्र में अफसर ने कहा, फ्लाइट में जब सीट बेल्‍ट बांधने की घोषणा हुई मेरी पत्‍नी ने बच्‍चे की सीट बेल्‍ट बांध दी, जो अलग सीट पर बैठा था. इससे वह परेशान हो गया और रोने लगा, मेरी पत्‍नी उसे चुप करा रही थी।

इस पर पुरुष क्रू मेंबर हमारे पास आया और चिल्‍लाने लगा, मेरे बच्‍चे को उसकी सीट पर बिठाने को कहा, इससे मेरा बच्‍चा डर गया और जोर-जोर से रोने लगा, हमारे साथ एक और भारतीय परिवार बैठा था, उन्‍होंने बच्‍चे को बिस्किट देकर चुप कराने की कोशिश की, पर वो रो रहा था।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अफसर के मुताबिक इस बीच प्‍लेन टेकऑफ की तैयारी में था, वही क्रू सदस्‍य फिर आया और मेरे बच्‍चे पर चिल्‍लाया और उसे खिड़की से बाहर फेंकने की धमकी दी, इसके बाद प्‍लेन वापस टर्मिनल की ओर मोड़ दिया गया, सुरक्षा गार्डों को बुलाया गया और हमें प्‍लेन से नीचे उतार दिया गया।

ये बड़ी कंपनी 1 हजार लोगों को देगी नौकरी

नौकरी
नौकरी


एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज लखनऊ और आसपास के इलाकों से करीब एक हजार युवाओं को रोजगार देगी, इसके लिए आगामी 10 से 12 अगस्त के बीच ‘मेगा भर्ती अभियान’ चलाया जाएगा।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अधिशासी उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी 10 से 12 अगस्त के बीच लखनऊ में मेगा भर्ती अभियान चलाएगी, इस दौरान इंजीनियरिंग तथा नॉन इंजीनियरिंग क्षेत्र की नौकरियों के लिए भर्ती की जाएगी।

भर्ती किए जाने वाले युवाओं में से 350 बिल्कुल नए योग्य अभ्यर्थियों और बाकी 650 अनुभवी अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, गुप्ता ने बताया कि कम्पनी ने पिछले साल 11वीं उत्तीर्ण 84 उम्मीदवारों का चयन किया था, उन्हें प्रशिक्षण देने के बाद अब कंपनी के पूर्णकालिक कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति दे दी गई है।

गुप्ता ने बताया कि एचसीएल लखनऊ ने अक्टूबर 2016 में अपना परिचालन शुरू किया था, दो साल से भी कम समय में ही उसने शहर के निवासियों के लिए रोजगार के 2500 से ज्यादा अवसर पैदा किए हैं, करीब 100 एकड़ क्षेत्र में फैले इसके परिसर से मूलभूत ढांचा प्रबन्धन, उत्पाद इंजीनियरिंग, बीपीओ सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

HCL के अलावा टेक्नोलॉजी क्षेत्र की एक और बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा भी अगली 3 तिमाहियों में करीब 4,000 नए ग्रेजुएट और फ्रेशर्स को नौकरी देगी. आईटी क्षेत्र की इस कंपनी का कहना है कि वह अब मांग आधारित नियुक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

ट्रिपल तलाक पर नरम पड़ी मोदी सरकार, सजा की अवधि घटा सकती है

मोदी सरकार
मोदी सरकार

 

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

केंद्र सरकार तीन तलाक और निकाह हलाला संबंधी मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2017 में कुछ संशोधन कर सकती है, जिसमें एक बार में तलाक देने वालों को तीन साल की सजा को घटाया जा सकता है।

साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार इस विधेयक को एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करना चाहती है, लेकिन विपक्ष द्वारा इस विधेयक के कुछ नियमों पर आपत्ति के चलते यह ट्रिपल तलाक बिल राज्यसभा में पिछले सत्र में अटक गया था।

पिछले सत्र में राज्यसभा में इस विधेयक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक झोंक देखने को मिली थी, जब विपक्ष की तरफ से विधेयक को त्रुटिपूर्ण बताते हुए प्रवर समिति में भेजने की मांग की गई थी।

कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में बिल में पीड़ित महिला को पति के जेल जाने के बाद गुजारा भत्ता दिए जाने का संशोधन पेश किया गया था लेकिन यह संशोधन निचले सदन में गिर गया।

वहीं सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल तलाक के खिलाफ याचिकाकर्ता भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन (बीएमएमए) नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर विधेयक में तीन साल की सजा को एक साल करने की मांग की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से पीएम मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण बिल को संसद में पारित किए जाने के लिए सहयोग की अपील की गई थी, उसके बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि कांग्रेस महिला आरक्षण ही नहीं, बल्कि तीन तलाक, हलाला और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग बिल पर भी सरकार का साथ दें।

करुणानिधि के अंतिम दर्शन के दौरान राजाजी हॉल में मची भगदड़ 

भगदड़ मच गई
राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई है

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

DMK प्रमुख करुणानिधि अब इस दुनिया में नहीं रहे, करुणानिधि ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, उनके निधन के साथ ही पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर है, डीएमके समर्थक विलाप में बेकाबू हो रहे हैं।

उनके पार्थिव शरीर को अभी चेन्नई के राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा, राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई है, भगदड़ में 40 लोग घायल हुए हैं।

चेन्नई के मशहूर मरीना बीच पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई है, DMK समर्थक बड़ी संख्या में मरीना बीच की ओर पहुंच रहे हैं, पीएम मोदी ने भी चेन्नई पहुंच करुणानिधि के अंतिम दर्शन किए।

उन्होंने वहां पहुंच कर करुणानिधि के बेटे स्टालिन और बेटी कनिमोझी से मुलाकात की, उनके अलावा भी कई नेता आज चेन्नई पहुंचे, करुणानिधि के निधन के बाद उनको दफनाने को लेकर भी विवाद हुआ।

करुणानिधि की पार्टी और उनके समर्थकों ने मांग की है कि उन्हें चेन्नई के मशहूर मरीना बीच पर दफनाया जाए और उनका समाधि स्थल भी बने, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, इसी को लेकर आज सुबह मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई भी हुई।

कठुआ कांड : मुख्य गवाह के परिवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया नोटिस

कठुआ कांड
कठुआ कांड

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के मुख्य गवाह तालिब हुसैन के परिवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तालिब हुसैन की हिरासत में कथित पिटाई के मामले को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका मानने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर चुकी है, ऐसे में हम पिटाई के आरोप पर सुनवाई करेंगे।

याचिका में कहा गया है कि कठुआ रेप केस में पीड़ित परिवार की मदद के चलते उन्हें एक झूठे रेप केस में फंसाकर, पुलिस हिरासत में उनका टॉर्चर हो रहा है, पुलिस उन्हें उठा कर लेकर गई है और उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, तालिब हुसैन के परिवार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर ताबिल की सुरक्षा और उसे सुप्रीम कोर्ट में पेश कराने की मांग की थी, तालिब के परिवार ने आरोप लगाया गया है कि उसे एक फर्जी दुष्कर्म केस में फंसाकर न्यायिक प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है।

बता दें कि सोमवार को तालिब हुसैन ने सांबा पुलिस स्टेशन के लॉकअप में दीवार से सिर मारकर खुदकुशी का प्रयास किया था, दीवार में सिर मारने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया था, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

तालिब पर आरोप है कि उसने महिला रिश्तेदार के साथ तेज धार हथियार दिखाकर जोर जबरदस्ती की. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, आरोपित दस दिन की पुलिस रिमांड पर है।

टल गया बैंक बैलेंस पर लगा ग्रहण, सुरक्षित है आपका पैसा

बैंक बैलेंस पर लगा ग्रहण
बैंक बैलेंस पर लगा ग्रहण

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

एनपीए की समस्या से जूझ से बैंकिंग सेक्टर को उबारने के लिए केन्द्र सरकार 2017 में एफआरडीआई बिल लेकर आई थी, इस बिल को केन्द्र सरकार ने वापस ले लिया है।

इस फैसले से देश में करोड़ों बैंक खाताधारकों को राहत पहुंची है, यह एफआरडीआई बिल देश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों को संकट से ऊबारने के लिए बैंकों को ऐसी शक्तियां देता जिसका सीधा असर करोड़ों बैंक खाताधारकों पर पड़ता।

केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एफआरडीआई बिल से सरकार सभी वित्तीय संस्थाओं जैसे बैंक, इंश्योरेंस कंपनी और अन्य वित्तीय संगठनों का इंसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड के तहत उचित निराकरण करना चाह रही थी।

इस बिल की जरूरत 2008 के वित्तीय संकट के बाद महसूस की गई जब कई हाई-प्रोफाइल बैंकरप्सी देखने को मिली थी, इसके बाद से केन्द्र सरकार ने जनधन योजना और नोटबंदी जैसे फैसलों से लगातार कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बैंकिंग व्यवस्था के दायरे में रहें।

इस बिल में एक रेजोल्यूशन कॉरपोरेशन बनाने की बात थी, इस कॉरपोरेशन को डिपॉजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन की जगह खड़ा किया जाता, यह रेजोल्यूशन कॉरपोरेशन वित्तीय संस्थाओं के स्वास्थ्य की निगरानी करता और उनके डूबने की स्थिति में उसे बचाने का प्रयास करता है‌।

एफआरडीआई बिल के जरिए रेजोल्यूशन कॉरपोरेशन को फेल होने वाली संस्था को उबारने के लिए (बेल इन) कदम उठाने का भी अधिकार है, जहां बेल आउट के जरिए सरकार जनता के पैसे को सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में निवेश करती है जिससे उसे उबारा जा सके वहीं बेल इन के जरिए बैंक ग्राहकों के पैसे से संकट में पड़े बैंक को उबारने का काम किया जाता है।

एफआरडीआई बिल के इसी प्रावधान के चलते आम लोगों में डर था कि यदि उनका बैंक विफल होता है तो उन्हें अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धोना पड़ सकता है, गौरतलब है कि मौजूदा प्रावधान के मुताबिक किसी बैंक के डूबने की स्थिति में ग्राहक को उसके खाते में जमा कुल रकम में महज 1 लाख रुपये की गारंटी रहती है और बाकी पैसा लौटाने के लिए बैंक बाध्य नहीं रहते।

तमिलनाडु : करुणानिधि के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

करुणानिधि के अंतिम दर्शन
करुणानिधि के अंतिम दर्शन

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम करुणानिधि का कल निधन हो गया, करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली, करुणानिधि के निधन की खबर से पूरे देशभर में शोक की लहर है।

करुणानिधि का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चेन्‍नई के राजाजी हॉल में रखा गया है, उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्‍या में लोग उमड़ रहे हैं।

पीएम मोदी द्रमुक नेता एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने और अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए करीब साढ़े दस बजे चेन्‍नई पहुंचे, इसके बाद पीएम मोदी राजाजी हॉल पहुंचे, जहां उन्‍होंने करुणानिधि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से लेकर कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री एवं अन्‍य राजनेता करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने के लिए आज चेन्‍नई पहुंचेंगे। सुबह तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री ई पलानीस्वामी और डिप्‍टी सीएम ओ पनीरसेल्‍वम ने भी डीएमके प्रमुख को श्रद्धांजलि दी।

वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत अपने दामाद धनुष के साथ राजाजी हॉल पहुंचे और उन्‍होंने करुणानिधि के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी,, करुणानिधि के सम्‍मान में राज्‍य में एक दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है।

नहीं रहे एम. करुणानिधि, तमिलनाडु में शोक की लहर

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि का आज चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में निधन हो गया। कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, हॉस्पिटल के बुलेटिन ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।
करुणानिधि की मौत की खबर सुनते हुए तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई है। करुणानिधि के जाते ही तमिलनाडु की राजनीति के एक बड़े युग का अंत हो गया है। वह पिछले 11 दिनों ने कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है, पीएम मोदी ने उनके जाने को देश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति बताई है।
चेन्नई स्थित कावेरी हॉस्पिटल के बाहर उनके समर्थकों को जमावड़ा लगा हुआ है, लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
करुणानिधि तमिलनाडु के 5 बार मुख्यमंत्री रहे और वे 60 वर्षों तक लगातार विधायक रहे। उन्होंने भारतीय राजनीति का एक ‘अजेय’ विधायक कहा जाता है, वे ‘द्रविड़ योद्धा’ और ‘कलाइग्नर’ के नाम से मशहूर थे।
उनके देहांत की खबर सुनते ही तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हॉस्पिटल और उनके निवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
राजनीति से पहले वे दक्षिण में हिंदी विरोधी आंदोलन में शामिल हुए थे और अन्नादुराई के निधन के बाद वे 1969 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वे तमिल फिल्मों में पटकथा लेखन का काम भी करते थे, उन्होंने इंदिरा गांधी के आपातकाल का विरोध किया था।

Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी कह दी Priyanka Chopra पर बड़ी बात, क्यों छोड़ी BHARAT Film 

Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी कह दी Priyanka Chopra पर बड़ी बात, क्यों छोड़ी BHARAT Film 
Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी कह दी Priyanka Chopra पर बड़ी बात, क्यों छोड़ी BHARAT Film 

सलमान खान इन दिनों काफी बिजी चल रहे है क्योंकि वो हालही में अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म लवरात्रि के ट्रेलर लॉंन्च और उसके प्रमोशन में जमकर बिजी चल रहे है। वही साथ ही साथ वो अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर भी बिजी है। 

वैसे भी फिल्म भारत अपने पहले दिन से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है लेकिन इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के आउट होने बाद इस फिल्म का हाइप और भी बढ़ गया है। 
 
बता दे की इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के आउट होने के बाद सलमान ने छुपी साधी थी लेकिन अब उन्होंने तोड़ दी अपनी चुप्पी। प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ने पर सलमान खान के क्या थी फीलिंग्स इस बात का हो गया खुलासा। 
 
दिल्ली में लवरात्रि के ट्रेलर के लांच के वक़्त सलमान ने भारत से प्रियंका के आउट होने पर कहा की जो भी खबरें आ रही थी की प्रियंका मेरे साथ काम नहीं करना चाहती, प्रियंका का अफेयर उनकी शादी, यह सब मुझे नहीं पता है। 
 
सलमान खान ने कहा की हम लोग फिल्म को लेकर बोहत ज्यादा एक्ससाइटेड थे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के होने से पूरी टीम काफी खुश थी की काफी पीरियड के बाद उनसे कोलाबोरेट होने जा रहा है। 
 
लेकिन शूटिंग के 10 पहले यह बात सामने आती है कि प्रियंका इस फिल्म को लेकर एक्ससाइटेड नहीं है, वो यह फिल्म नहीं करना चाहती है। साथ ही सलमान ने कहा की उनके सामने रीजंस काफी अलग अलग रखे गए थे। जिसके बाद कई बातें सामने आती है की प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर के साथ फिल्म साइन कर ली है। 
 
लेकिन हम पूरी टीम उनके लिए बेहद खुश है क्योंकि वो ही भारत का नाम रोशन कर ली है। साथ ही सालमन ने यह भी कहा की प्रियंका चाहे हॉलीवुड करे या फिर बॉलीवुड नाम तो हिन्दोस्तान का ही रोशन ही रहा है। इससे सलमान ने एक बार अपनी दरियादिली का साबुत दे दिया है। 
 

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से मोनोबिना सॉन्ग हुआ आउट, द‍िखा बंगाली अवतार

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से मोनोबिना सॉन्ग हुआ आउट, द‍िखा बंगाली अवतार
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से मोनोबिना सॉन्ग हुआ आउट, द‍िखा बंगाली अवतार
अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म ‘गोल्ड (Gold)’ का नया गाना रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार और मौनी रॉय ‘मोनोबीना’ सॉन्ग में खूब मस्ती कर रहे हैं, और अक्षय इस गाने में भी मौनी को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
आपको बता दे की गोल्ड का मोनो बिना सॉन्ग एक पार्टी सॉन्ग है। जिसमें अक्षय कुमार और मौनी रॉय साथ नजर आ रहे है। इस गाने में अक्षय और मौनी रेट्रो लुक में द‍िखें हैं। ‘मोनो बिना’ गाने में दोनों स्टार्स ट्रेडिशनल बंगाली अवतार में जलवे बिखेरते नजर आ रहे हैं। ये गाना बेहद ही शानदार है। इस गाने की रचना तनिष्‍क बागची ने की है। इस गाने के माध्यम से नए गायक यासिर को मौका मिल रहा है और उनका साथ मोनाली ठाकुर और साशा तिरुपति ने दिया है.
वही बता दे की के जरिए मौनी रॉय बॉलीवुड में एंट्री कर रह रही हैं। फिल्म में उन्होंने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म गोल्ड के साथ ही जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते भी रिलीज़ होगी। ये फिल्म भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए एक पुलिस वाले की अपनी तरफ़ से कार्रवाई करने की कहानी है।  इसी दिन पहले यमला पगला दीवाना भी रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब उसे 31 अगस्त को रिलीज़ किया जायेगा।