28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 516

राजस्थान: पहलू खान केस के गवाहों पर दर्ज होगी FIR

राजस्थान : पहलू खान केस के गवाहों पर दर्ज होगी FIR

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पहलू खान मर्डर के गवाहों के ऊपर फायरिंग मामले में झूठा मुकदमा दर्ज कराने को लेकर अलवर पुलिस पहलू खान के बेटे और रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज करेगी।

पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पहलू खान के बेटे और रिश्तेदारों पर किसी भी तरह से कहीं भी कोई फायरिंग नहीं की गई है और झूठा मामला इन लोगों ने दर्ज कराया है।

शनिवार को इस मामले में कोर्ट में गवाही देने आ रहे पहलू खान के बेटे और रिश्तेदारों ने अलवर एसपी के पास पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था कि गवाही देने आते समय रास्ते में नेशनल हाईवे नंबर आठ पर 9 बजकर 4 मिनट पर काले रंग के एसयूवी से कुछ लोग आए और गाड़ी को ओवरटेक करके रुकवाया, फिर गालीगलौज की और बाद में उनपर फायरिंग भी की।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, अलवर एसपी ने एक टीम बनाकर नीमराना और रोड के आसपास जांच के लिए भेजा था, जहां पर सभी तरह के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

पुलिस का कहना है कि, जिस जगह पर फायरिंग होना बताया गया है, उस जगह के तमाम सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई भी काले रंग की एसयूवी उस रास्ते से गुजरता हुई नहीं दिखी, ऐसे में अलवर पुलिस पहलू खान मर्डर मामले के गवाहों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराकर देशभर में हंगामा मचाने का मुकदमा दर्ज कराएगी।

बता दें कि पहलू खान हरियाणा के नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव का रहने वाला था, 1 अप्रैल 2017 को कथित गोरक्षों ने पहलू खान की पिटाई की थी, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और 4 अप्रैल को उसने इलाज  के दौरान दम तोड़ दिया था।

Bigg Boss 12 Updates : तो इनके वजह से हुआ अनूप जलोटा-जसलीन के रिलेशनशिप का ब्रेक उप  

igg Boss 12 Updates : तो इनके वजह से हुआ अनूप जलोटा-जसलीन के रिलेशनशिप का ब्रेक उप  
igg Boss 12 Updates : तो इनके वजह से हुआ अनूप जलोटा-जसलीन के रिलेशनशिप का ब्रेक उप  

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो BIGBOSS टीआरपी के सारे रिकार्ड्स तोड़ रहा है। बिग बॉस 12 के इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली कपल है भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का ब्रेक उप। बिग बॉस के तीसरे हफ्ते की शुरुआत में नॉमिनेशन टॉस्क के दौरान जसलीन द्वारा कपड़े और मेकअप की कुर्बानी न देने पर अनूप जलोटा काफी निराश हुए। और अब इस वजह से दोनों के बीच रिलेशनशिप खत्म होने तक की भी बात सामने आ चुकी है। जसलीन  जलोटा काफी निराश है  और इस लिए उन्होंने इस रिश्ते में लगा दिया फुल स्टॉप। 
 
यह मामला टास्क खत्म होने के दूसरे दिन उठा, जब इस बारे में घरवालों ने दोबारा बात की। फिलहाल इस रिश्ते को धीरे-धीरे लोग पसंद भी करने लगे थे, लेकिन अब ऐसी सिचुएशन आ चुकी है जब अनूप जलोटा ने इस मसले को लेकर काफी गंभीर हो गये और वह अपने फैसले पर अटल है। वेल, ऐसा माना जा रहा है की अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी के बीच में कड़वाहट पैदा करने वाले घर के दो सदस्यों का बड़ा हाथ है। बिग बॉस में सोमवार को एंट्री करने वाली रोमिल और सुरभी की जोड़ी ने इन दोनों के रिश्ते में आग लगाने का काम किया है। 
 

हालांकि रोमिल ने अनूप-जसलीन के बीच मजाक में ब्रेकअप घर में खत्म करने की बात कही। जबकि अनूप जलोटा जब घरवालों के सामने जोड़ी तोड़ने की बात कही तो जहाँ सभी घरवाले शॉक थे वही सुरभी ने इस पर सहमति जताई, जिसपर घरवालों और सुरभी में काफी बहस भी हुई। इस दौरान तो खान सिस्टर्स और सुरभी की बीच झड़प भी देखने को मिली। अब देखना होगा कि अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी कितनी दूर तक जाती है या फिर ब्रेकअप की बात पर कब ब्रेक लगता है। यह देखना भी दिलचप्स होनेवाला है की बिगबॉस के घर में और कितने ट्विस्ट एंड टर्न्स आते है। 

  

जस्टिस रंजन गोगोई बने देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस रंजन गोगोई
जस्टिस रंजन गोगोई

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जस्टिस रंजन गोगोई ने आज देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रंजन गोगोई को देश के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में पीएम मोदी, पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के जज और अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। दरअसल, मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा दो अक्‍टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे और उनके उत्‍तराधिकारी के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्‍ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई तीन अक्‍टूबर को नए मुख्‍य न्‍यायाधीश का पदभार संभालने की जिम्मेदारी मिली थी।

चीफ जस्टिस बनने के बाद जस्टिस रंजन गोगोई के सामने अयोध्‍या मामले का निपटारा करना एक बड़ी चुनौती होगी, इसके अलावा लंबित मामलों का निपटारा भी जस्टिस गोगोई के लिए बड़ी चुनौती होगी।

जस्टिस गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को असम के डिब्रूगढ़ में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा डॉन वास्‍को स्‍कूल में हुई थी, इंटरमीडिएट की पढ़ाई काटेन कॉलेज गुवाहटी से हुई थी। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के सेंट स्‍टीफन कॉलेज से इतिहास में स्‍नातक की शिक्षा पूरी की थी, इसके बाद डीयू से कानून की डिग्री हासिल की थी।

46वें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की संपत्तियों पर यदि नजर डाली जाए, तो उनके पास सोने का कोई आभूषण नहीं है, उनकी पत्‍नी के पास जो सोने के आभूषण हैं, वे शादी के वक्‍त परिजनों-रिश्‍तेदारों, मित्रों से मिले थे। उनके पास कोई निजी वाहन भी नहीं है। हालांकि इसका एक बड़ा कारण यह हो सकता है कि करीब दो दशक पहले जब वह जज बने, तब से ही उनको आधिकारिक रूप से गाड़ी मुहैया कराई गई है। साथ ही स्‍टॉक मार्केट में उनका कोई निवेश भी नहीं है।

किसान आन्दोलन के बाद भी बीजेपी सरकार का गुणगान कर रहे CM योगी

योगी आदित्यनाथ
किसान आन्दोलन

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा, इस देश के अंदर विगत साढे चार वर्षों से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार कार्य कर रही है।

योगी ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों में स्पष्ट दिखाई देता है, किसानों से जुडी सभी समस्याओं का समाधान मोदी जी की सरकार ने किया है।

यूपी सीएम ने कहा, इसी प्रकार से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मनरेगा को खेती के अनुकूल बनाने, पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों को पानी देने के साथ साथ किसानों की लागत को कम करना और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए किए जो महत्वपूर्ण उपाय है यह बेहद सराहनीय प्रयास रहे है। उन्होंने कहा कि, जिस वक्त मोदी जी की सरकार आई थी इस वर्ष ही देश में गन्ना किसानों का बहुत सा गन्ना मूल्य का भुगतान बाकि था, उस समय भी सॉफ्ट लोन की व्यवस्था चीनी मिलों के लिए करके किसानों को भुगतान किया गया था।

सीएम योगी ने कहा, हम इस बात को बोल सकते है कि केंद्र हो या राज्य में किसानों के लिए जितने कार्य हुए हैं वह किसी सरकार ने नहीं किए हैं, यूपी सरकार ने ऋण माफी की योजना के तहत 86 लाख किसानों को राहत देने का कार्य किया है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि, दिल्ली जाने का अधिकार सबका है लोकतंत्र में कानून किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहा है हमें प्रतीक्षा करनी चाहिए, किसानों के हितों के लिए सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

जयपुर: 30 साल से नमाज़ के बाद सफाई के लिए निकल जाते हैं शकील अहमद

शकील अहमद
शकील अहमद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 2 अक्टूबर को की गई थी, लेकिन जयपुर में इस मिशन की शुरुआत एक शख्स द्वारा काफी वक्त पहले ही कर दी गई थी। दरअसल, 63 वर्षीय शकील अहमद पिछले 30 सालों से हर सुबह हाथ में झाढ़ू और कचरे का डिब्बा लिए सफाई के लिए निकल जाते हैं।

शकील अहमद का कहना है, उन्हें सफाई करना, सफाई से रहना अच्छा लगता है और इसमें उन्हें खुशी हासिल होती है, यह तस्वीर खुद बयां करती है कि चलते वक्त शकील अहमद को काफी तकलीफ होती है, लेकिन इसके बाद भी उनके मजबूत इरादों को कोई नहीं बदल पाया है।

सुबह की नमाज के बाद ही वह अपने स्वच्छता मिशन पर निकल पड़ते हैं, उन्होंने बताया कि वह सालों से अपने आसपास के इलाकों की सफाई का जिम्मा उठाए हुए हैं। सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद अब वह इस काम को ज्यादा वक्त दे पाते हैं। उनके परिवार को उनका इस तरह और इस उम्र में सड़कों पर सफाई करना कभी कभी अखरता है, तो शकील परिवार के सदस्यों के सोकर उठने से पहले ही सफाई के अभियान को निपटा लेते हैं।

शकील अहमद को सालों से सफाई करते हुए देखने वाले स्थानीय लोग भी उनकी मिसाल देते हैं, सफाई का कोई मजहबी चश्मा नहीं होता सफाई सोच में बसती है, साफ-सफाई करना एक अच्छी आदत है।

चार महीने में गुजरातियों ने 18,000 करोड़ रुपए के कालेधन की घोषणा की

कालेधन की घोषणा की
कालेधन की घोषणा की

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में लंबे समय से कालाधन मुद्दे पर हंगामा के बीच चौंकाने वाली खबर है, गुजरातियों ने आय घोषणा योजना (IDS) में महज चार माह में ही 18,000 करोड़ रुपए के कालाधन का खुलासा किया है।

जून 2016 से सितंबर 2016 के बीच घोषणा आरटीआई के आंकड़ों के अनसार, जून 2016 से सितंबर 2016 के दौरान कालाधन के रूप में इतनी बड़ी राशि का खुलासा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि नोटबंदी की घोषणा 8 नवंबर 2016 को हुई थी, देश में कालाधन के रूप में आय घोषणा योजना मद की कुल राशि 62,250 करोड़ रुपए है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, आयकर विभाग को इससे संबंधित जानकारी देने में करीब दो साल का समय लग गया, यह आरटीई भारतसिंह झाला ने 21 दिसंबर 2016 को दाखिल की थी।

आयकर विभाग अभी भी नेताओं, पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों की आय संबंधित जानकारी देने को लेकर चुप्पी साधे है, झाला कहते हैं कि यह जानकारी लेने में मुझे दो साल तक संघर्ष करना पड़ा था, पहली बार आवेदन पत्र ही गुम हो गया था।

सरकार किसानों की अधिकांश मांगें मानने को तैयार – केंद्रीय मंत्री

सरकार किसानों की अधिकांश मांगें मानने को तैयार - केंद्रीय मंत्री
सरकार किसानों की अधिकांश मांगें मानने को तैयार - केंद्रीय मंत्री

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

आज किसानों ने गाजियाबाद के दिल्‍ली-यूपी बॉर्डर पर दिल्‍ली में घुसने का प्रयास किया, इस दौरान उन्‍होंने पुलिस की बेरीकेडिंग तोड़ी, इसके बाद पुलिस ने किसानों को शांत करने के लिए पानी की बौछार छोड़ी।

 से किसानों के प्रतिनिधिमंडल नेे दिल्‍ली में मुलाकात की, बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि सरकार किसानों की अधिकांश मांगें मानने को तैयार है, अब केंद्रीय मंत्री शेखावत और सुरेश राणा किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पर जाएंगे।
किसानों के साथ बॉर्डर पर बैठे भाकियू के नेता राकेश टिकैत के पास गृह मंत्री राजनाथ सिंह का फोन भी आया था, इस दौरान उन्‍होंने राजनाथ सिंह से कहा कि हम लोग यहीं बैठे हैं, आगे नहीं बढ़ेंगे, बताया जा रहा था कि राजनाथ सिंह गाजीपुर बॉर्डर पर जाकर किसानों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
किसानों की ओर से कहा गया है कि, राजनाथ सिंह से इस मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी, हरिद्वार में टिकैत घाट से 23 सितंबर को शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल होते गए हैं।
बता दें कि यह यात्रा सोमवार को साहिबाबाद पहुंच गई थी, इस दौरान हजारों की संख्‍या में किसानों ने जीटी रोड जाम कर दी थी, जिलाधिकारी और एसएसपी ने करीब एक घंटे तक किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान दिल्ली जाने पर अड़े रहे।

इन छोटी-छोटी आदतों से गृहणियां रह सकेंगीं दिनभर तरोताजा

इन छोटी-छोटी आदतों से गृहणियां रह सकेंगीं दिनभर तरोताजा
इन छोटी-छोटी आदतों से गृहणियां रह सकेंगीं दिनभर तरोताजा
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
आजकल की जीवन शैली से हमारी दिनचर्या बदल गई है, वहीं, जो महिलाएं नौकरी करती हैं वह अपनी कैसे न कैसे अपनी दिनचर्या नियमित कर लेती हैं, लेकिन गृहणियां अपनी दिनचर्या पर खास ध्यान नहीं दे पाती हैं।
गृहणियां सुबह जल्दी उठ तो जाती हैं, पर सोकर उठने के कई घंटे बाद तक बिना कुछ खाए खाली पेट काम करती रहती हैं, यह स्थिति उनकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हैं।
गृहणियों को सुबह का नाश्ता समय से कर लेना चाहिए, कोशिश करें कि कोई भी अनाज से बनी चीज का नाश्ता कर लें, अधिकतर महिलाएं सोचती हैं कि यदि नाश्ता न करें, तो उनका वजन कम हो जाएगा, लेकिन ये केवल भ्रम है।
ऐसी महिलाओं को सलाह है कि वह चाय या कॉफी का सेवन कम से कम करें और कुछ ताजा नाश्ता जैसे- सूजी का चीला, दलिया, पोहा, उपमा या उबला अन्डा आदि नाश्ते में ले सकती हैं।
गृहणियों को सुबह के कामकाज करने में लंबा समय निकल जाता है, ऐसे में वह हो सके, तो एक से दो फल पूरे दिन में जरुर लें, इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा, साथ ही आपके शरीर में सोडियम व पोटेशियम की मात्रा भी संतुलित रहेगी।
गृहणियों को पूरे दिन में ढाई से तीन लीटर पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए, साथ ही यह ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है, थोड़ी-थोड़ी देर में तीन-चार घूंट पानी गिलास से पीते रहना चाहिए।

 

सरकार किसानों की अधिकांश मांगें मानने को तैयार – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज किसानों ने गाजियाबाद के दिल्‍ली-यूपी बॉर्डर पर दिल्‍ली में घुसने का प्रयास किया, इस दौरान उन्‍होंने पुलिस की बेरीकेडिंग तोड़ी, इसके बाद पुलिस ने किसानों को शांत करने के लिए पानी की बौछार छोड़ी।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह से किसानों के प्रतिनिधिमंडल नेे दिल्‍ली में मुलाकात की, बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि सरकार किसानों की अधिकांश मांगें मानने को तैयार है, अब केंद्रीय मंत्री शेखावत और सुरेश राणा किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पर जाएंगे।

किसानों के साथ बॉर्डर पर बैठे भाकियू के नेता राकेश टिकैत के पास गृह मंत्री राजनाथ सिंह का फोन भी आया था, इस दौरान उन्‍होंने राजनाथ सिंह से कहा कि हम लोग यहीं बैठे हैं, आगे नहीं बढ़ेंगे, बताया जा रहा था कि राजनाथ सिंह गाजीपुर बॉर्डर पर जाकर किसानों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

किसानों की ओर से कहा गया है कि, राजनाथ सिंह से इस मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी, हरिद्वार में टिकैत घाट से 23 सितंबर को शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल होते गए हैं।

बता दें कि यह यात्रा सोमवार को साहिबाबाद पहुंच गई थी, इस दौरान हजारों की संख्‍या में किसानों ने जीटी रोड जाम कर दी थी, जिलाधिकारी और एसएसपी ने करीब एक घंटे तक किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान दिल्ली जाने पर अड़े रहे।

दशहरा से राजनीतिक गंदगी को साफ़ करने आ रहे है नील नितिन मुकेश, रावण का अंत अब निश्चित

दशहरा से राजनीतिक गंदगी को साफ़ करने आ रहे है नील नितिन मुकेश, रावण का अंत अब निश्चित
दशहरा से राजनीतिक गंदगी को साफ़ करने आ रहे है नील नितिन मुकेश, रावण का अंत अब निश्चित

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

राजनीती में काफी गंदगी होती और क्राइम होता है ऐसा कहा जाता है जिसका असर आम जनता पर पड़ता है। इसलिए राजनीतिक गंदगी और इससे बढ़ते क्राइम को अब जड़ से मिटाने आ गए है नील नितिन मुकेश। 2007 में अपनी डेब्यू फिल्म जॉनी गद्दार से नील ने बॉलीवुड जगत में कदम रखा था। 
 
अब नील की अपकमिंग फिल्म “दशहरा ” का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़ किया गया था। इस पोस्टर में उनका लुक काफी अग्रेसिव था। जिसे देखकर फिल्म के लिए एक्ससाइटमेंट डबल हो जाती है। 
 
बात करे ट्रेलर की तो दशहरा का ट्रेलर बहुत ही जबरदस्त है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक पुलिस टीम एक गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचती है जहां चार लोग मृत पाए गए हैं। पहले देखकर यह लगता है कि इन चारों ने सुसाइड की है, लेकिन इन्वेस्टीगेशन के आगे बढ़ने पर पता चलता है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है।  
 
फिल्म दशहरा में नील एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे। इस ट्रेलर में आपको एक आइटम नंबर की झलक भी दिखाई देती है। जिससे यह क्लियर है की फिल्म एक्शन्स के साथ एंटरटेन्मेंट का भी जबरदस्त तड़का होगा। फिल्म ‘दशहरा’ में नील पहली बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे है। 
 
‘दशहरा’ अपराध और राजनीति से प्रेरित एक राजनीतिक थ्रिलर है। फिल्म एक राजनीतिक रूप से अस्थिर राज्य की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजनेता माफिया नेटवर्क, गंभीर अपराधों की एक जगह, चालाक राजनेता, दुस्साहासी अपराधियों को दिखाती है।  
 
वही आपको बता दे की नील नितिन मुकेश की फिल्म दशहरा को महज कुछ ही घंटों में 2 मिलियंस से भी ज्यादा बार देखा जा चूका है। और वही यह ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है। नील के इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंन्स के बीच फिल्म को लेकर एक्ससाइटमेंट डबल हो गई है। 
 
इस फिल्म में उनके ऑपोजिट टीना देसाई नजर आएँगी। यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। और इसे 26 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली सैफ अली खान की फिल्म ‘बाजार’ से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल सकती है।