28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 515

बसपा ने किया इनकार तो कांग्रेस ने सपा की ओर बढ़ाया हाथ

बसपा ने किया इनकार तो कांग्रेस ने सपा की ओर बढ़ाया हाथ
बसपा ने किया इनकार तो कांग्रेस ने सपा की ओर बढ़ाया हाथ
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए बीएसपी से झटका मिल गया था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी अब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है।
राज्य में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कमलनाथ ने अब सपा के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं, उन्होंने कहा, मैंने कुछ दिन पहले अखिलेश यादव से बात की थी, हम उनके साथ इस विषय में चर्चा कर रहे हैं।
हालांकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, गठबंधन बनाने और उसे कामयाबी के साथ चलाने के लिए कांग्रेस पार्टी को दरियादिली दिखानी होगी।
इससे पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाओं को यह कहते हुए खत्म कर दिया था कि कांग्रेस पार्टी को अहंकार हो गया है कि वह अकेले लड़कर चुनाव जीत सकती है और कहा था कि, कांग्रेस बीएसपी को खत्म करना चाहती है।
कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी वोटों का बंटवारा रोकना चाहती है, लेकिन बीएसपी ऐसी सीटें मांग रही थी, जो वो नहीं जीत सकती है, ऐसे में गठबंधन का मूल मकसद ही खत्म हो जाता है।

ऑफ बीट सिनेमा को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी हैं – निहारिका रायजादा

ऑफ बीट सिनेमा को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी हैं – निहारिका रायजादा
ऑफ बीट सिनेमा को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी हैं – निहारिका रायजादा

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

टोटल धमाल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस निहारिका रायजादा का मानना हैं की अब ऑफ बीट सिनेमा को कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी हैं.

मुंबई में जागरण फिल्म फेस्टिवल का 9वा संस्करण की क्लोजिंग नाईट बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. जहाँ बॉलीवुड जगत के जानेमाने चहरे, जैसे अनुराग कश्यप, सुधीर मिश्रा, एक्टर विनीत कुमार सिंह, स्वरा भास्कर, वरुण धवन, पूजा भट्ट, निहारिका रायजादा और बहुत सारे लोग नजर आये.

हमने निहारिका से पूछा की बॉलीवुड में डायरेक्टर इन दिनों अलग और कंटेंट बेस्ड फिल्मे बनाने लगे क्योंकि ऑडियंस की पसंद बदल रही हैं. इस पर एक्ट्रेस बोली, “फिल्ममेकर्स अपना बेस्ट कर रहे हैं. देखो बॉक्स-ऑफिस तो यही बता रहे ही ऑडियंस अलग तरह के सिनेमा के तैयार हैं और उसे पसंद भी कर रहे हैं. लोगो को स्त्री, मुल्क जैसे फिल्मे पसंद आ रही हैं. मैंने भी इस साल जागरण फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मे देखि हैं, और सच मनाये बहुत ही अच्छी फिल्मे बन रही हैं. ऑफ बीट को अब कमर्शियल सक्सेस मिलने लगी हैं, जो वो डीजर्व भी करती हैं”  

अपनी डेब्यू फिल्म टोटल धमाल के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस बोली, “आप मेरी फिल्म से निराश नहीं होगे. यह एक मसाला, कॉमेडी और एंटरटेनिंग फिल्म हैं. यह फिल्म मेरे लिए बहुत ही खास रही हैं, क्योंकि यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट हैं. यह फिल्म दिसम्बर में रिलीज़ होगी”

इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म “टोटल धमाल” से निहारिका डेब्यू कर रही हैं, इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और बहुत सारे कलाकार काम कर रहे हैं.

फॉक्स स्टार स्टूडियोज इस फिल्म प्रेजेंट कर रहे हैं, इसे अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठकेरिया, मार्कंड अधिकारी, आनंद पंडित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज मिल कर प्रोडूस कर रहे हैं. फिल्म दिसम्बर में रिलीज़ होगी. 

के वी आनंद और शाजी कैलास के बाद नए डायरेक्टर के साथ काम करना फ्रेश एक्सपीरियंस रहा – ऐश्वर्या देवान 

के वी आनंद और शाजी कैलास के बाद नए डायरेक्टर के साथ काम करना फ्रेश एक्सपीरियंस रहा – ऐश्वर्या देवान 
के वी आनंद और शाजी कैलास के बाद नए डायरेक्टर के साथ काम करना फ्रेश एक्सपीरियंस रहा – ऐश्वर्या देवान 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

ऐश्वर्या  देवान  बताती हैं की साउथ के डायरेक्टर्स के साथ काम करने के बाद, ‘काशी-इन सर्च ऑफ़ गंगा’, में नए डायरेक्टर के साथ काम करना एक बहुत ही फ्रेश एक्सपीरियंस रहा.

मुंबई में जागरण फिल्म फेस्टिवल का ९ वा संस्करण की क्लोजिंग नाईट बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. जहाँ बॉलीवुड जगत के जानेमाने चहरे, जैसे अनुराग कश्यप, सुधीर मिश्रा, एक्टर विनीत कुमार सिंह, स्वरा भास्कर, वरुण धवन, पूजा भट्ट, निहारिका रायजादा और ऐश्वर्या देवन नजर आये.

ऐश्वर्या ने साउथ फिल्मो में काफी काम किया हैं. उन्होंने पृथ्वीराज के साथ अपना मलयालम डेब्यू किया, और अब हिंदी फिल्मो में काम कर रही हैं.

“काशी- इन सर्च ऑफ़ गंगा” के नए डायरेक्टर के साथ अपने काम के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, ऐश्वर्या बोली, “साउथ में मैंने बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया हैं, जैसे केवी आनंद, शाजी कैलास और बहुत से लोग, और अब मैं एक बिलकुल नए डायरेक्टर और टीम के साथ काम कर रही हूँ, मेरे लिए यह एक बहुत ही फ्रेश और अच्छा एक्सपीरियंस रहा”


बता दे, काशी फिल्म में ऐश्वर्या एक जर्नालिस्ट का किरदार निभा रही हैं, इस फिल्म में “3 इडियट्स” के एक्टर शर्मन जोशी लीड रोल में हैं.

गोलमाल के एक्टर शर्मन जोशी के साथ काम करना कैसे रहा, यह पूछे  जाने पर, ऐश्वर्या बोली, “मुझे उम्मीद भी नहीं थी की मेरा डेब्यू शर्मन जोशी के अपोजिट होगा. मुझे बतोर एक्टर शर्मन काफी पसंद हैं, उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्मे दी हैं, जैसे 3 इडियट्स, रंग दे बंसती, उनके किरदार हमेशा याद रखे जायेगे.

मुझे उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला. शर्मन एक बहुत ही नेचुरल एक्टर हैं, और अपने किरदार को अच्छे से निभाते हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए काफी प्रेरणादायक अनुभव रहा”

बता दे, ऐश्वर्या एक तमिल फिल्म “अनेगन” कर चुकी हैं, जिसमे धनुष हीरो थे. और अब काशी – इन सर्च ऑफ़ गंगा में नजर आएगी.

फिल्म 26 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ होगी.

लीड एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं आशीष भारती

लीड एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं आशीष भारती
लीड एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं आशीष भारती

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

लम्बे समय से थिएटर और शोर्ट फिल्म्स में सक्रिय रहने के बाद, एक्टर आशीष भारती अब डायरेक्शन में अपने हाथ आजमाने जा रहे हैं. टैलेंटेड एक्टर अब एक थ्रिलर लव स्टोरी बना रहे हैं. इस फिल्म का टाइटल “ब्लैक रेनबो” हैं, फिल्म युआरए वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी.

बता दे, आशीष भारती इस फिल्म के साथ अपना डायरेक्शन और एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, वह फिल्म में लीड रोल करने वाले हैं.

अपनी आगामी फिल्म ब्लैक रेनबो के बारे में बात करते हुए, आशीष ने कहा, “अपने करियर के शुरुवात में ही मुझे एक्टिंग और फिल्म-मेकिंग डेब्यू करने का मौका मिल गया, यह किसी सपने के सच हो जाने जैसी फीलिंग हैं. मेरा बॉलीवुड में कोई कनेक्शन नहीं हैं, इसके चलते क्राफ्ट की हर बारीकी को समझने और पूरा करना मेरे लिए सच में बहुत ही चैलेंजिंग रहा. मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन मुझे ऑडियंस और बॉलीवुड के प्यार और सपोर्ट की जरूरत हैं”  

ब्लैक रेनबो एक टीनएज इंटरनल लव स्टोरी होगी, जिसमे थ्रिलर एलिमेंट भी डाले गए हैं. यह कहानी प्यार और रोमांस की बात करती हैं, और साथ में समाज में होने वाले भेदभाव को भी उजागर करती हैं, दोनों का मिश्रण हैं. इस फिल्म में नक्सल गतिविधियों में जुड़े लोगो के बारे में बात करती हैं और साथ में नौजवान लोगो को सही राह जीने की सलाह भी देती हैं.

आशीष की यही इच्छा हैं की वह जो कुछ भी इस फिल्म में रहे हैं, वह मील का पत्थर साबित हो, साथ में अद्वितीय और सराहनीय भी हो!

फिलहाल आशीष का पूरा ध्यान एक अच्छे कंटेंट वाली फिल्म बनाने पर हैं, जिसमे सभी टेकनीशियन और आर्टिस्ट अपने शानदार काम करे और फिल्म में बेस्ट म्यूजिक और सोंग्स भी हो.

इस साल के आखिरी में फिल्म की पूरी टीम झारखण्ड और वृन्दावन (उत्तर प्रदेश) शूटिंग के लिए जाने वाली हैं, और बाकि फिल्म की शूटिंग मुंबई में भी होगी. 

Bigboss 12 के घर में दीपक ठाकुर है सबसे चालाक कंटेस्टेंट 

Bigboss 12 के घर में दीपक ठाकुर है सबसे चालाक कंटेस्टेंट 
Bigboss 12 के घर में दीपक ठाकुर है सबसे चालाक कंटेस्टेंट 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 

बिगबॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल होते ही रहता है। बिगबॉस के घर में किसी को अगर टिकना है तो उसे बड़े चालाकी से घर में खेलना होगा। बिग बॉस 12′ के घर में उर्वशी वानी के साथ घर में कदम रखने वाले दीपक ठाकुर लोगों के बीच लगातार सुर्ख़ियों में है। इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि दीपक खुद को स्क्रीन पर दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, चाहे बात बगावत की हो या फिर बिना बात मुद्दा बनाने की, दीपक हमेशा से अपनी पूरी जान झोंक देते हैं।

आपको यकीन ना हो तो हम आपको बताते है, कि कैसे दीपक ने एक हफ्ते के अंदर अपना 2 बार मेकओवर करवा लिया। पहली बार तो दीपक ने मेकओवर के लिए श्रीसंथ की मदद ली और अब दूसरी बार नॉमिनेशन टॉस्क के दौरान उन्होंने खुद को बचाने के लिए अपने बाल कुर्बान कर दिए। जी हां, कलर्स की तरफ से जारी किए गए प्रोमो में दीपक कहते दिख रहे हैं कि हमारे यहां मुंडन किसी के मर जाने पर कराया जाता है।

बदरहाल, खुद को बचाने के चक्कर में दीपक गंजे हो गए है। और ऐसा नहीं है कि दीपक अपने बालों की कुर्बानी देने वाले पहले सदस्य हैं, बिग बॉस के इतिहास में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रह चुके है जिन्हें खेल के लिए अपने बालों की कुर्बानी देने में कोई हिचकिचाहट महसूस नहीं हुई है। बिगबॉस एक्स कंटेस्टेंट्स प्रियांक शर्मा, प्रिंस नरुला, अपूर्व अग्निहोत्री, अमन वर्मा, और आकश ददलानी ने भी इस शो में अपने बाल कुर्बान किए है।

इंटरेस्टिंग बात यह है कि नवें सीजन में प्रिंस नरुला ने ऐसा किया था और वह शो के विनर भी बने थे। ऐसे में हो सकता है कि भले ही दीपक इस शो को ना जीते लेकिन वह टॉप 5 की लिस्ट में अपना नाम आसानी से दर्ज करवा सकते है। 

दीपक ठाकूर को लेकर अपनी राय हमसे शेयर करें ?

आपके मुंह में मौजूद छाला बन सकता है कैंसर की वजह, रहें सचेत

आपके मुंह में मौजूद छाला बन सकता है कैंसर की वजह, रहें सचेत
आपके मुंह में मौजूद छाला बन सकता है कैंसर की वजह, रहें सचेत
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
आप अगर पान मसाला या जर्दा का सेवन करते हैं तो अब मुंह में होने वाले छालों को लेकर जरा सावधान हो जाइए, आपको बेहद मामूली से दिखने वाले ये छाले कैंसर की बीमारी की तरफ भी ले जा सकतेे हैंं।
पान मसाला या जर्दा खाने वाले लोगों में मुंह के कैंसर की शुरुआत इन्‍हीं छालों के जरिए ही होती है, छालों के रंग बदलने का संकेत है कि अब आपने धीरे-धीरे कैंसर की बीमारी की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है।
इन छालों की मौजूदगी के बावजूद लोगों के पास कैंसर की बीमारी से बचने का पहला और आखिरी मौका मौजूद रहता है, आखिरी मौके का फायदा उठाने के लिए उन्‍हें पान मसाला या जर्दा का सेवन छोड़ना होगा‌, पान मसाला या जर्दा छोड़ने के बाद कुछ सामान्‍य दवाओं की मदद से इन छालों को ठीक किया जा सकता है‌।
बंता दें कि, ज्‍यादातर लोग पान मसाला या जर्दा को मुंह के एक हिस्‍से में दबा कर रखते हैं, पान मसाला और जर्दा में मौजूद हानिकारक केमिकल मुंह के उस हिस्‍से को संक्रमित करना शुरू कर देतेे हैं, धीरे-धीरे मुंह के उस हिस्‍से की कोशिकाएं निष्क्रिय होना शुरू हो जाती है, कुछ समय के बाद मुंह का यह हिस्‍सा पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाता है।
सफेद छाला आने के बाद भी यदि लोग सचेत नहीं होते हैं तो उस जगह पर एक लाल रंग का पैच आना शुरू हो जाएगा, इस स्‍टेज को मेडिकल टर्म में रिथ्रोप्‍लेकिया कहते हैं, रिथ्रोप्‍लेकिया किसी भी शख्‍स के सचेत होने का आखिरी मौका है, इस स्‍टेज में यदि वह शख्‍स पान मसाला या जर्दा का सेवन छोड़ देता है तो उसका बचाव एक बार संभव है।
यदि उसके बाद भी जो लोग पान मसाला या जर्दा का सेवन नहीं छोड़ते हैं, उनके मुंह में पहले एक दाना आता है, इस दाने के फूटने से छोटा जख्‍म होगा, यही जख्‍म धीरे-धीरे अल्‍सर में तब्‍दील हो जाता है. इस जख्‍म के साथ पान मसाला और जर्दा का केमिकल तेजी से मांसपेशी, स्किन, जबड़ा सहित अन्‍य हिस्‍सों को गलाना शुरू कर देता है।

गंगा स्नान करने गई महिला के साथ बलात्कार

गंगा स्नान करने गई महिला के साथ बलात्कार
गंगा स्नान करने गई महिला के साथ बलात्कार
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
इंसानियत एक बार फिर शर्मसार होती हुई नजर आई। हाल ही में बिहार से एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। यह मामला बाढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां बेटे की लंबी उम्र के लिए जिउतिया व्रत (जीवित पुत्रिका व्रत) के दौरान गंगा में डुबकी लगा रही एक महिला के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमाया तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक 40 वर्षीय महिला जिउतिया व्रत के लिए रविवार को जब गंगा में स्नान कर रही थी, तब वहां घाट पर कोई नहीं था।
इस दौरान वहां दो लोग पहुंचे और महिला को जबरदस्ती पकड़कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने अपने मोबाइल में उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह रेप वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। हालांकि यह भी कहां जा रहा कि दूसरे युवक ने भी बाद में महिला के साथ रेप किया था।
बाढ़ के थाना प्रभारी अबरार अहमद खान ने बुधवार को बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवपूजन महतो और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब पीढ़ित ने उन दोनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि वह इस मामले की त्वरित सुनवाई कराने की कोशिश करेगी।

अब केरल में ‘डे चक्रवात’ का खतरा, अलर्ट जारी 

केरल में डे चक्रवात' का खतरा
केरल में डे चक्रवात' का खतरा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल पर अब फिर मौसम कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में 6 से 8 अक्टूबर के बीच ‘डे चक्रवात’ आ सकता है, इससे केरल समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना बढ़ गयी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में तूफान या चक्रवात आ सकता है। राज्य के 7 जिलों में 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, इस बारे में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा है कि मौसम विभाग ने श्रीलंकाई तट के करीब अरब सागर में कम दबाव वाले क्षेत्र के बारे में चेतावनी जारी की है।

चक्रवात का केंद्र लक्षद्वीप के तट के पास होगा, इसलिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने मछुआरों को 6 से 8 अक्टूबर के बाद समुद्र में नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पी विजयन ने आगे बताया कि, चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को 5 अक्टूबर तक सुरक्षित वापस लौटने की सलाह दी गई है, हमने 7 जिलों में से 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार हैं।

CJI गोगोई ने खारिज की प्रशांत भूषण की याचिका, वापस भेजे जाएंगे 7 रोहिंग्या

CJI गोगोई ने खारिज की प्रशांत भूषण की याचिका, वापस भेजे जाएंगे 7 रोहिंग्या
CJI गोगोई ने खारिज की प्रशांत भूषण की याचिका, वापस भेजे जाएंगे 7 रोहिंग्या
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
रोहिंग्या शरणार्थियों को उनके देश वापस भेजने का मुद्दा बहुत दिन से छाया हुआ है, इस विवाद के बीच आज भारत सरकार पहली बार देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को म्यांमार वापस भेज रही है।
इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच कर रही है, सुनवाई के दौरान प्रशांत भूषण ने कहा कि म्यांमार ने अभी इन सभी के उनका नागरिक होने की पुष्टि नहीं कर रही है।
सभी सातों रोहिंग्याओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है, आज सुबह करीब 7.30 बजे उन्हें इम्फाल से मणिपुर की मोरेह सीमा पर ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें म्यांमार इमिग्रेशन ऑफिस में भेजा जाएगा।
सातों रोहिंग्या असम के सिलचर में मौजूद हिरासत केन्द्र में बंद थे, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के एक अफसर के मुताबिक गुरुवार को मणिपुर की मोरेह सीमा चौकी पर 7 रोहिंग्या प्रवासियों को म्यांमार के अधिकारियों को सौंपा जाना है।
पड़ोसी देश की सरकार के गैरकानूनी प्रवासियों के पते की रखाइन राज्य में पुष्टि करने के बाद इनके म्यांमार के नागरिक होने की पुष्टि हुई है, यह पहली बार है जब रोहिंग्या प्रवासियों को भारत से म्यांमार भेज रही है।
काचार जिले के अफसरों ने बताया कि, जिन्हें वापस भेजा जा रहा है, उनमें मोहम्मद जमाल, मोहबुल खान, जमाल हुसैन, मोहम्मद युनूस, सबीर अहमद,रहीम उद्दीन और मोहम्मद सलाम शामिल हैं।
भारत सरकार ने पिछले साल संसद को बताया था कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर में पंजीकृत 14,000 से अधिक रोहिंग्या भारत में रहते हैं, हालांकि मदद प्रदान करने वाली एजेंसियों ने देश में रहने वाले रोहिंग्या लोगों की संख्या करीब 40,000 बताई है।
संयुक्त राष्ट्र रोहिंग्या समुदाय को सबसे अधिक दमित अल्पसंख्यक बताता है, मानवाधिकार समूह ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने रोहिंग्या लोगों की दुर्दशा लिए आंग सान सू चीऔर उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 633 अंक टूटा

सेंसेक्स 633 अंक गिरा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी उथल-पुथल है, आज बाजार खुलते ही इसमें भारी गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, रुपए में रिकॉर्ड गिरावट और क्रूड की कीमतों में आए उछाल से शेयर बाजार संभल नहीं पाया है।

सेंसेक्स 633 टूटकर 35,341.68 के स्तर पर आ गया है, वहीं, निफ्टी में भी 194.6 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 10,663.65 के स्तर पर लुढ़क गया, सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है, बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.25 फीसदी की कमजोरी आई है।

बैंकिंग, रियल्टी, फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली आई है, बैंक निफ्टी 1.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, हीरो मोटो, एचडीएफसी और टीसीएस 4.6-2.2 फीसदी तक टूटे हैं, हालांकि, दिग्गज शेयरों में एलएंडटी, वेदांता, हिंडाल्को, भारती इंफ्राटेल और टाटा स्टील 2.2-0.6 फीसदी तक चढ़े हैं।

कल बाजार अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, डाओ जोंस 54 अंक बढ़त के साथ 26,828 के स्तर पर बंद हुआ, नैस्डैक 26 अंक की तेजी के साथ 8,025 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स सपाट होकर 2,926 के स्तर पर बंद हुआ।

आज रुपए की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई, डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर 73.60 के स्तर पर खुला, कारोबार के कुछ ही मिनटों में रुपए में गिरावट बढ़ी और 73.76 प्रति डॉलर के स्तर तक फिसल गया, जो रुपया का अब तक का सबसे निचला स्तर है।