28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 514

आज राजस्थान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

आज राजस्थान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान
Tआज राजस्थान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

आज चुनाव आयोग चार राज्‍यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम की चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है, 12.30 बजे आयोग प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा करेगी।
इन चारों राज्‍यों में इसी साल विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है, बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग तेलंगाना को लेकर भी घोषणा कर सकता है, क्योंकि वहां की विधानसभा भंग हो चुकी है।
चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर मौजूदा मुख्‍यमंत्री रमन सिंह की परीक्षा होगी, तो वहीं मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल के लिए दमखम लड़ाएंगे, मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं, मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं, जबकि राजस्‍थान में 200 विधानसभा सीटें हैं।
इससे पहले चुनाव के लिए सुरक्षा इंतजाम को चाक-चौबंद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में करीब 25,000 सुरक्षाकर्मियों की चुनाव ड्यूटी पर तैनाती का आदेश दिया गया है।
सर्वाधिक 150 कंपनियां छत्तीसगढ़ भेजी जाएंगी
50-50 नई कंपनियां मध्यप्रदेश और राजस्थान भेजी जानी हैं तथा सर्वाधिक 150 कंपनियां छत्तीसगढ़ भेजी जाएंगी, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में माओवादी हिंसा का सबसे अधिक खतरा है‌।
छत्तीसगढ़ में पहले से ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षाबल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की करीब 40 बटालियन वाम उग्रवाद की गतिविधियों से निपटने के लिए पूर्णकालिक रूप से तैनात हैं।
अधिकारी ने बताया कि, इन नई 250 कंपनियों को अन्य ड्यूटी और प्रशिक्षण से हटाकर शीघ्र ही इन राज्यों में भेजना होगा, उन्होंने कहा, इन अतरिक्त कंपनियों को इन राज्यों में 15 अक्टूबर तक भेजने और उन्हें तैनात कर देने का आदेश है।

इलाहाबाद विवि छात्र संघ चुनाव: बैकफुट पर ABVP समाजवादी छात्र सभा का कब्ज़ा

इलाहाबाद विवि छात्र संघ चुनाव: बैकफुट पर ABVP समाजवादी छात्र सभा का कब्ज़ा
इलाहाबाद विवि छात्र संघ चुनाव: बैकफुट पर ABVP समाजवादी छात्र सभा का कब्ज़ा
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को झटका लग गया है, एबीवीपी ने महामंत्री पद पर कब्जा बरकरार रखा है, लेकिन पांच प्रमुख पदों में से चार पर समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्र सभा और कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कब्जा कर लिया है।
दोनों छात्र संगठनों को दो-दो पद मिले। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए यह परिणाम बहुत उत्साहवर्धक नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा के खाते में अध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री और एनएसयूआई के खाते में उपाध्यक्ष एवं सांस्कृतिक सचिव का पद आया है, इस मतदान में 48.5 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा के उदय प्रकाश यादव विजयी घोषित किए गए हैं, उदय प्रकाश ने 3698 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के अतेंद्र सिंह को बड़े मतों के भारी अंतर से पराजित किया है।
वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अखिलेश यादव ने 2157 मत प्राप्त कर नितेश सिंह राजपूत को 315 मतों से हराया है, महामंत्री पद पर विजयी रहे एबीवीपी के शिवम सिंह (2823 मत) ने समाजवादी छात्रसभा के राहुल यादव ‘रुद्र’ को 270 मतों से हरा दिया है।
इसके अलावा स्नातक प्रतिनिधि (कला संकाय) पद के लिए अभिनव द्विवेदी, वाणिज्य संकाय के लिए विवेक कुमार यादव ‘विक्की’, विधि संकाय के लिए ज्ञानेश कुमार एवं विज्ञान संकाय के लिए प्रकाश शुक्ला और परास्नातक एवं शोध प्रतिनिधि (कला संकाय) पद के लिए मुकेश जायसवाल, वाणिज्य संकाय के लिए बृजेंद्र उपाध्याय, विधि संकाय के लिए अभिषेक कुमार मिश्र एवं विज्ञान संकाय के लिए राजीव रंजन निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

 

राहुल गांधी का दावा, लोस चुनाव में मिलेंगी भारी सीटें

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत अधिक सीटें मिलेंगीं - राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत अधिक सीटें मिलेंगीं - राहुल गांधी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगर सहयोगी दल चाहेंगे तो वह जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे, उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत अधिक सीटें मिलेंगीं।
एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित समिट में राहुल गांधी ने कहा, विपक्षी दलों के साथ बातचीत करने के बाद यह फैसला किया गया कि चुनाव में दो चरण की प्रक्रिया होगी, पहले चरण में हम मिलकर भाजपा को हराएंगे।
उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि आप किसी एक वर्ग के बारे में सोचकर देश को विकसित कर सकते हैं, समस्या यह है कि आज विभिन्न समूहों के बीच बातचीत नहीं हो रही है, छोटे-मध्यम स्तर के कारोबारियों पर ध्यान देना होगा, हमें नौकरियां पैदा करनी होंगीं।
उन्होंने कहा, जो भी किसान चाहता हैं आप उनकी हर बात को पूरी नहीं कर सकते हैं, जो भी उद्योग जगत चाहता है उनकी सारी मांग को आप पूरा नहीं कर सकते, लेकिन आपको इनके साथ संवाद करना पड़ेगा. संवाद ही समाधान निकलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि, जीएसटी पर हमारी सोच अलग थी, हम जीएसटी का सरल स्वरूप चाहते थे, जीएसटी का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं था, क्या हमारे छोटे और मझोले कारोबारी जीएसटी से खुश हैं? वे खुश नहीं हैं, वे कह रहे हैं कि इसे सरल बनाइए क्योंकि यह हमें खत्म कर रही है।
मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े करते हुए गांधी ने कहा कि, पाकिस्तान का एक अलग तरह का पड़ोसी है, उसके यहां ढांचागत दिक्कतें हैं, वहां चार-पांच केंद्र हैं और यह समझ नहीं आता कि किससे बात करनी है, पाकिस्तान हमारे यहां आतंकी गतिविधियां करवाता है, उसकी बात अलग है, लेकिन दूसरे पड़ोसियों के साथ संवाद की बहुत संभावनाएं हैं।

 

अयोध्या में राम मंदिर के लिए वीएचपी ने दी केंद्र को आंदोलन की चेतावनी

अयोध्या में राम मंदिर के लिए वीएचपी ने दी केंद्र को आंदोलन की चेतावनी
अयोध्या में राम मंदिर के लिए वीएचपी ने दी केंद्र को आंदोलन की चेतावनी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 

दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आज हुई, जो कि अब खत्म हो गई है, इस बैठक में फैसला लिया गया है कि, केंद्र में मौजूद मोदी सरकार पर अयोध्या में राम मंदिर के लिए कानून बनाने का दबाव डाला जाए।
संतों ने मांग की है कि केंद्र सरकार जल्दी ही राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाये और अगले संसद के सत्र में अध्यादेश पर क़ानून बनाये, उनका कहना है कि इसी सरकार के समय गोरक्षा का कानून बने, धारा 370 हटे, समान नागरिक संहिता का कानून बने और
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो।
इस  बैठक में कई संतो ने राम मंदिर के निर्माण पर केंद्र सरकार के रूख पर नाराज़गी जताते हुए कहा है कि, अगर केंद्र सरकार अगर कोर्ट में लंबित होने के बाद SC/ST एक्ट को संसद से क़ानून बना सकती है साथ ही ट्रिपल तलाक़ बिल पर अध्यादेश ला सकती हैं तो राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश क्यों नहीं ला सकती है।
वहीं स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि, रामजन्म भूमि इस सरकार के विमर्श से बाहर है, बीजेपी पालनपुर प्रस्ताव को याद करे, उन्होंने कहा कि राममंदिर की प्रतीक्षा करते-करते कई महापुरुष स्वर्ग सिधार गए हैं।
कई संतो ने कहा कि 1989 ने अपनी पालनपुर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  में प्रस्ताव पास किया था केंद्र में जब उनकी आयेगी तो राम मंदिर निर्माण क मार्ग प्रशस्त करेगी, संतो ने ये भी कहा पिछले बीस साल में दो बार केंद्र में बीजेपी नेतृत्व की सरकार बन चुकी हैं लेकिन अभी राम मंदिर का मामला अभी तक सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़ा हुआ है।

 

प्यार के साथ जमकर गरबा भी करवाएगी आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री  

प्यार के साथ जमकर गरबा भी करवाएगी आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री  
प्यार के साथ जमकर गरबा भी करवाएगी आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री  
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

 
स्टारकास्ट : आयुष शर्मा, वरना हुसैन
डायरेक्शन : अभिराज मीनावाला 
रेटिंग्स : 2*
 
बॉलीवुड के सिकंदर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फिल्म “लवयात्री ” से बॉलीवुड जगत में एंट्री करने जा रहे है। ‘प्यार की हमेशा जीत होती है’.. वहीं आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की लवयात्री में ये रोल गरबा अदा करता है। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी प्रमोशन किया है।
 
स्टोरी :
कहानी वडोदा में होने वाले गरबा आयोजन की है जिससे सुश्रुत (आयुष शर्मा) का बहुत लगाव है क्योंकि उसका सपना है एक गरबा अकेडमी खोलना। इसके अलावा उसे कुछ और नजर नहीं आता। एेसे में 9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि फेस्टिवल से किस प्रकार सुश्रुत की जिंदगी में मिशेल (वरीना हुसैन) की एंट्री होती है, उसका फिल्मांकन बखूबी किया गया है। फिल्म को फैमिली ड्रामा बनाने की कोशिश जरूर की गई लेकिन यह कोशिश अधूरी सी लगती है। 
 
एक्टिंग :
बात करे अगर एक्टिंग की तो आयुष की यह पहली फिल्म है और उस मुताबिक उनकी एक्टिंग अच्छी की है। आयुष के अंदर कॉन्फिडेंस तो साफ दिख रहा है। डांस भी आयुष अच्छा कर लेते हैं, लेकिन हां अभी एक्टिंग में उन्हें थोड़ा और काम करने की जरूरत है। वहीं वरीना ने भी अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। उनको देखकर आपको कैटरीना की शुरू के दिनों की फिल्मों की याद आएंगी। वैसे वरीना ने हिन्दी अच्छी बोलने की कोशिश की है। 
 
सॉन्ग्स :
फिल्म के संगीत की बात करें तो यह बहुत अच्छा है। इस फिल्म का हर सॉन्ग क़ाफी फेमस है और दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ते हैं। तनिष्क बागची द्वारा कंपोज किए गए गीत ढोलिडा और चोगड़ा काफी एनर्जेटिक हैं। गानों की कोरियोग्राफी भी शानदार है जो नए स्टेप्स को जन्म देती है।
 
डायरेक्शन :
लवरात्रि में यूं तो कुछ नया मालूम नहीं होता। अमीर लड़की-गरीब लड़का, साजिश करने वाला पिता और फिर चेंज और हार्ट..ये सब आपने पहले ही देखा है। नरेन भट्ट की राइटिंग में वो चमक नजर नहीं आती जो ऑडिएंस को जोड़े रखे। डायलॉग भी कोई खास असर नहीं छोड़ते। अभिराज मीनावाला का सपाट निर्देशन और घिसा-पिटा प्लॉट लवयात्री को फेल कर देता है।

 

आखिरी चरण पर पहुंचा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव

इलाहबाद छात्रसंघ चुनाव अंतिम चरण में
इलाहबाद छात्रसंघ चुनाव अंतिम चरण में

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव आखिरी चरण पर पहुंच गया है। आज शाम तक छात्रों की नई सरकार बन जायेगी। मतदान सुबह 7.30 बजे से शुरू है और अब अपनी समाप्ति की ओर पहुंचने वाला है।

मतदान के कुछ देर बार मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के साथ सीएमपी, ईश्वर शरण, इलाहाबाद डिग्री कालेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में भी आज चुनाव है।

अंतिम चरण में इलाहबाद छात्रसंघ चुनाव
अंतिम चरण में इलाहबाद छात्रसंघ चुनाव

पिछले कई चुनावों के नतीजों को देखते हुए छात्र-छात्राओं के सामने बेदाग छवि और उनकी लड़ाई लड़ने वाले छात्रसंघ पदाधिकारियों का चुनाव एक बड़ी चुनौती है। विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव परिणाम शुक्रवार रात 11 बजे तक आने की उम्मीद है, महाविद्यालयों में परिणाम शाम को ही आ जाएगा।

इसी के साथ छात्र राजनीति की दिशा भी तय हो जाएगी, मतदान और परिणाम आने के बाद बवाल की भी आशंका जताई जा रही है, इसलिए परिसर छावनी में तब्दील हैं, ताकि बवाल रोका जा सके।

प्रत्येक मतदाता को मूल परिचय पत्र एवं मूल शुल्क रसीद प्रस्तुत करके ही वोट डालने दिया जा रहा है, साथ ही आधार कार्ड भी देखा जा रहा है, वहीं पीठासीन अधिकारी पहले मतदाता सूची से वोटर के नाम, कक्षा, परिचय पत्र संख्या आदि का मिलान करेंगे।

मतदान अधिकारी वोटर को मतपत्र देते हुए अपने समक्ष कक्षा एवं संकाय संबंधी गोला काला कराएंगे। मतदाता मतदान करने के बाद मतपत्र को बिना मोड़े मतपेटिका में डालेंगे, मतदान अधिकारी प्रथम मतदाता को मतपेटिका खोलकर दिखाएंगे और उससे प्रमाणपत्र भरवाने के बाद मतपेटिका में ताला लगाकर सील करेंगे और सील पर भी प्रथम मतदान के हस्ताक्षर होंगे।

 

आइये जानते हैं आज किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल और डीजल
पेट्रोल और डीजल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत घटकर 81.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र ने डीजल-पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये की कमी की है और पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को भाव एक-एक रुपये प्रति लीटर कम करने और उसका बोझ खुद वहन करने के लिए कहा गया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यों से भी वैट में कटौती करते हुए कीमतों में कमी करने का सुझाव दिया, जिसके बाद 12 बीजेपी शासित राज्यों और जम्मू-कश्मीर ने 2.5 रुपये की और कमी कर दी गयी।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत घटकर 86.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.45 रुपये प्रति लीटर हो गई है, गुरुवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91.34 रुपये और डीजल की कीमत 80.10 रुपये थी।

कोलकाता में शुक्रवार, 5 अक्टूबर को पेट्रोल का रेट 83.35 रुपये/लीटर और डीजल का रेट 74.80 रुपये/लीटर हो गया है, 4 अक्टूबर को यहां पेट्रोल 85.80 रुपये/लीटर और डीजल 77.30 रुपये/लीटर मिल रहा था।

राज्य और केन्द्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार के कर्मचारियों को अक्‍टूबर 2018 में 7वें वेतन आयोग में न्‍यूनतम बेसिक पे बढ़ाने की मांग से भी बड़ा तोहफा मिलने की उम्‍मीद है। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग के बीच मौजूदा पेंशन सुधार से संबंधित ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद उत्‍तर प्रदेश के प्रांतीय संप्रेक्षक राकुश कुमार वर्मा के मुताबिक, इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी.मिश्रा की अगुवाई में कर्मचारी नेता बीते दिनों कैबिनेट सेक्रेटरी पीके सिन्‍हा से मिले थे।

कैबिनेट सेक्रेटरी ने उन्‍हें आश्‍वासन दिया कि सरकार पेंशन सुधार को लेकर गंभीर है और इस पर जल्‍द कार्रवाई करने का विचार कर रही है पेंशन सुधार ड्राफ्ट में पेंशन फंड से नकदी निकासी व अन्‍य संबंधित नियम तय किए गए हैं।

प्रांतीय संप्रेक्षक राकेश कुमार वर्मा के मुताबिक पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था अप्रैल 2004 में खत्‍म कर दी गई थी, इसके तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को सरकार पेंशन देती थी, राज्‍य सरकार ने बाद में राष्‍ट्रीय पेंशन योजना लागू कर दी लेकिन कर्मचारी इससे खुश नहीं हैं, वे पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारी नेताओं की मांग है कि जिन विभागों में पेंशन की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है, उन्‍हें यह सुविधा दी जानी चाहिए, ये विभाग ऐसे हैं जहां न नई पेंशन व्‍यवस्‍था है न ही पुरानी, कर्मचारी 30 से 40 साल नौकरी करता है लेकिन वृद्धावस्‍था में पेंशन न होने से कोई सहारा नहीं रहता है

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद ने शिवपाल को कपनी पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद ने शिवपाल को कपनी पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद ने शिवपाल को कपनी पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
उप मुख्यमंत्री मौर्या ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शिवपाल चाहें तो अपने मोर्चे का बीजेपी में विलय कर सकते हैं, उन्होंने कहा लेकिन फिलहाल बीजेपी के पास किसी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की गुंजाइश नहीं है।
आपको बता दें कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्ती के लिए अखिलेश की चाचा शिवपाल यादव ही उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनें हुए हैं, समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव ने नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया है।
शिवपाल की पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का रजिस्ट्रेशन चुनाव आयोग में भी करा दिया गया है, शिवपाल यादव के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी यह पार्टी प्रत्‍येक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दो फाड़ हो जाने के बाद राजनीतिक समीकरण बिल्कुल बदल गया है, शिवपाल यादव की पार्टी ने चुनाव आयोग से कार, मोटरसाइकिल या चक्र चुनाव चिन्ह की मांग की है, समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा के संस्थापक और अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मेरठ में दावा किया था कि उन्होंने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव को अपने मोर्चा से 2019 का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया ऐलान, 2.5 रूपए सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया ऐलान, 2.5 रूपए सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया ऐलान, 2.5 रूपए सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया कि सरकार 1.5 रुपए तक एक्साइज ड्यूटी कम करेगी, वहीं, तेल कंपनियां भी प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपए कम करेंगे।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए कई कदम उठाने गए हैं, उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर रखने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश में तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय वजहों से बढ़ रही हैं, क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसका असर भारत पर ही हो रहा है, उन्होंने कहा कि देश का खजाना मजबूत होता तो सरकार ईंधन की कीमतों पर और कंट्रोल कर सकती थीं, पर अभी 2.5 रूपए तक का फायदा लोगों को होगा।
अरुण जेटली ने कहा कि, पिछले साल जब तेल की कीमतें बढ़ रही थीं तब सरकार ने अक्टूबर के महीने में तेल से एक्साइज ड्यूटी को कम किया था, वित्त मंत्री ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी कम करने से सरकारी खजाने पर 10500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
आज सरकार के ऐलान से पहले ही पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े थे, पेट्रोल में 15 पैसे और डीजल की कीमत में 20 पैसे का इजाफा हुआ था, दाम बढ़ने से दिल्ली में पेट्रोल अब 84 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।