28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 513

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हुआ हमला, कांग्रेस  ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हुआ हमला, कांग्रेस  ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हुआ हमला, कांग्रेस  ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से रेप की घटना के बाद बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों सहित गैर-गुजरातियों पर हमला होने की घटना ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है।
इस मुद्दे पर जहां कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर ने आज गुजरात बंद की घोषणा कर दी है वहीं मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने पीएम नरेंद्र मोदी को ही चुनौती दे दी है, हालांकि हमला मामले में पुलिस ने अब तक 342 लोगों को गिरफ्तार किया है।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, पीएम के गृह राज्य (गुजरात) में अगर यूपी, बिहार और एमपी के लोगों को मार-मार के भगाया जाएगा तो एक दिन पीएम को भी वाराणसी जाना है, वाराणसी के लोगों ने उन्हें गले लगाया और पीएम बनाया था।
गुजरात के कई हिस्सों में गैर- गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गये।
पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने पत्रकर वार्ता में बताया कि, मुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए हैं, मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है, इन जिलों में, 42 मामलें दर्ज किये गये है और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है, उन्होंने कहा, गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है।

भारत में महागठबंधन जांचा, परखा और विफल विचार रहा – अरूण जेटली

भारत में महागठबंधन जांचा, परखा और विफल विचार रहा - अरूण जेटली
भारत में महागठबंधन जांचा, परखा और विफल विचार रहा - अरूण जेटली
केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि भारत में ‘महागठबंधन’ जांचा, परखा और विफल विचार रहा, और यदि ऐसा कोई गठबंधन फिर बनता है तो 2019 का चुनाव एक मजबूत नेता के नेतृत्व वाली स्थिर सरकार के बीच मुकाबला होगा।
उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि, यह भारत द्वारा अराजक प्रकार के गठजोड़ को परखने का समय नहीं है।
जेटली ने कहा, आपने इसे चंद्रशेखर के तहत देखा, वी पी सिंह के समय भी आंशिक रूप से इसे परखा गया, चौधरी चरण सिंह, आई के गुजराल और देवगौड़ा के समय भी इसे देखा गया, यह एक ऐसा प्रयोग है जहां नीतियों की हत्या हो जाती है।
आने वाले दिनों में होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगामी लोक सभा चुनावों के मद्देनजर जेटली की यह टिप्पणी अहमियत रखती है, उन्होंने आगे कहा कि, आप उन दलों के साथ गठबंधन नहीं कर सकते जिनके नेता स्वतंत्र राय रखने वाले हैं या वे इसलिये गठबंधन में रहना चाहते हैं जिससे आपराधिक मामले बंद हो जाएं।
उन्होंने कहा कि इतिहास ने भारत को महान अवसर उपलब्ध कराया है, भारत वैश्विक मंदी और दूसरे कारकों के बावजूद लगातार तेजी से वृद्धि कर रहा है, उन्होंने कहा, इसलिए, अभी हमें समन्वय, शासन और नीति की जरूरत है, यह समय नहीं है जब आप किसी अराजक गठबंधन को देखें।

पूजा भट्ट ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खोला अपने जिंदगी का सबसे बड़ा राज़ !

पूजा भट्ट ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खोला अपने जिंदगी का सबसे बड़ा राज़ !
पूजा भट्ट ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खोला अपने जिंदगी का सबसे बड़ा राज़ !

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

पिछले कई दिनों से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर सेलब्स के कई बयान सामने आ रहे है। लेकिन अब इस मामले में महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट एकबार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के बाद अब पूजा भट्ट ने भी अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का खुलासा किया है।
 
एक इवेंट के दौरान पूजा भट्ट ने बताया कि औरतें घर और घर के बाहर दोनों ही जगह असुरक्षित हैं। पूजा ने अपने साथ हुए एक वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार एयरपोर्ट पर उनके बगल में बैठे दोस्त ने ही गलत जगह छूने की कोशिश की थी।
 

पूजा भट्ट ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं एक शराबी के साथ रिलेशनशिप में थीं। वो मुझे मारता था.’ उन्‍होंने कई और अनुभव भी साझा किये। पूजा ने आगे बताया,’ महेश भट्ट जैसे बड़े फिल्‍मकार की बेटी होने से मेरा दुख कम नहीं हुआ। मेरे साथ वैसा ही बुरा व्‍यवहार किया गया। जब दुनिया को आप अपना सच बताते हैं तो वे आपको पागल कह देते हैं या खारिज कर देते हैं। मैं सच में भरोसा करती हूं.’

पूजा भट्ट ने 2003 में वीजे और बिजनेसमैन मनीष मखीजा से शादी की थी। हालांकि दिसंबर, 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। पूजा भट्ट 1991 में आई फिल्म सड़क के बाद अब इसके सेकंड पार्ट यानी सड़क 2 में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन उनके पिता महेश भट्ट करेंगे। फिल्म में पूजा के अलावा उनकी छोटी बहन आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी होंगे। फिल्म मार्च, 2020 में रिलीज हो सकती है।

डेट के बहाने बिगबॉस के घर से कहा गायब हो गए अनूप जलोटा ?

डेट के बहाने बिगबॉस के घर से कहा गायब हो गए अनूप जलोटा ?
डेट के बहाने बिगबॉस के घर से कहा गायब हो गए अनूप जलोटा ?

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा जिस जोड़ी की चर्चा हो रही है वो हैं अनूप जलोटा और जसलीन मथारू। इस कपल ने पहले दिन से ही टीआरपी बढ़ाने की ज़िम्मेदारी ले ली है। पहले अपने प्यार का खुलासा, फिर रिश्ता तोड़ने का ऐलान और फिर एक बार लव डेट। इन सबके बाद नए ट्विस्ट आया है। अनूप जलोटा घर से ग़ायब हो गए हैं।

अरे चौंकिए मत ! ये किस्सा आपको बताएं उससे पहले हॉट ख़बर ये है कि इस हफ़्ते बिगबॉस के घर में किसी का एविक्शन नहीं होगा यानि नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी घर से कोई बाहर नहीं जाएगा। अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के प्यार से लेकर तकरार तक हुए विवाद के बाद बिग बॉस में दोनों को एक रोमांटिक डेट पर भेजा गया। 

इस दौरान भजन सम्राट ने ‘चौदहवी का चाँद हो…’ गा कर जसलीन का दिल जीतने की और उन्हें इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपने घुटनों पर आ कर जसलीन को आई लव यू भी कहा। लेकिन इसके बाद कहानी में एक ट्विस्ट आया। 

जानकारी के मुताबिक अनूप जलोटा को उसी लव डेट से वापस बिग बॉस हाउस में नहीं भेजा जाएगा, बिगबॉस घर के बजाय उन्हें एक सीक्रेट रूम में भेज दिया गया। उस स्पेशल रूम में अनूप के लिए स्पेशल स्क्रीन है जिसके जरिये वो घर में होने वाली हर गतिविधि को देख रहे हैं।

वही घर में अनूप और जसलीन के रिश्तों को लेकर खूब चर्चा है। घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली सुरभि राणा के मुताबिक ये लव स्टोरी सिर्फ टी आर पी के लिए है। अभी सबसे ज्यादा चर्चा जसलीन और अनूप जलोटा के रिलेशनशिप को लेकर हो रही है। 

किसान जब आवाज उठाते हैं उनपर लाठियां बरसाई जाती हैं – राहुल गांधी

किसान जब आवाज उठाते हैं उनपर लाठियां बरसाई जाती हैं - राहुल गांधी
किसान जब आवाज उठाते हैं उनपर लाठियां बरसाई जाती हैं - राहुल गांधी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एमपी के मुरैना में जन आंदोलन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, किसान अपनी जमीन के लिए लड़ता और मरता है, लेकिन मोदी सरकार एक झटके में बड़े उद्योगपतियों को जमीन दे देती है।
राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी सरकार हजारों एकड़ जमीन एक झटके में उद्योगपतियों को दे देती है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों और गरीबों को जमीन का हक दिया है, लेकिन मोदी सरकार उसी जमीन अधिग्रहण बिल को संसद में रद्द करने जा रही थी, पर कांग्रेस ने जमीन अधिग्रहण बिल रद्द होने से रोका।
राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी हिंदुस्तान की आजादी के लिये अंग्रेजों से लड़े थे, मगर लक्ष्य अंग्रेजों को निकालने के बाद हिंदुस्तान के हर नागरिक को उसकी जगह, उसका हक उसको मिले, अंग्रेजों के जाने के बाद बहुत प्रगति हुई, हर व्यक्ति को एक वोट दिया गया, संविधान बनाया गया और हिंदुस्तान में हर व्यक्ति को अधिकार दिया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि, किसान जब आवाज उठाते हैं तो उनपर लाठियां बरसाई जाती हैं, उन्होंने कहा कि जब किसान अपना हक लेने के लिए दिल्ली आ रहे थे तो उन्हें पीटा गया, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार किसानों पर बेरहमी कर रही है।
राहुल गांधी ने मंच से विजय माल्या के देश छोड़ने के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि, विजय माल्या हिंदुस्तान के बैंक से 10 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया., जाने से पहले वित्त मंत्री जेटली जी संसद भवन में मिलते हैं, विजय माल्या उनसे कहता है कि मैं लंदन जा रहा हूं, वित्त मंत्री जेटली जी विजय माल्या की बात सुनते हैं, लेकिन न तो ईडी को, न तो सीबीआई को न ही पुलिस को बताते हैं।

शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो होगी सुपरहिट, यह रहा प्रूफ

शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो होगी सुपरहिट, यह रहा प्रूफशाहरुख़ खान की फिल्म जीरो होगी सुपरहिट, यह रहा प्रूफ
शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो होगी सुपरहिट, यह रहा प्रूफ

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

शाहरुख़ खान की अवेटेड फिल्म जीरो का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। काफी समय से शाहरुख़ खान का जादू उनके फैंन्स पर नहीं चला है। एक के बाद एक उनकी फिल्मों ने लगातार मायूस ही ज्यादा किया है। इस फिल्म को डायरेक्टर आनंद एल रॉय डायरेक्ट कर रहे। और उन्ह यह भरोसा है की फिल्म सुपरहिट साबित होगी। 

दरअसल हाल ही में डायरेक्टर आनंद एल राय से एक फैन ने ट्विटर पर पूछ लिया कि क्या ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ के आंकड़े को छू पाएगी? तो इस सवाल का जवाब उन्होंने दिया की अगर उन्होंने फिल्म अच्छी बनाई है तो 350 करोड़ का आंकड़ा पार करने में फिल्म कोई परेशानी नहीं होगी। 

आनंद ने कहा कि अभी वह उस जोन में हैं, जहां उन्हें अंदर से यह महसूस हो रहा है कि उन्होंने फिल्म अच्छी बनाई है। इतना ही नहीं आनंद ने यह भी कहा कि अगर उन्हें फिल्म को बनाने में मजा आया है तो दर्शकों को भी फिल्म देखने में भी उतना ही मजा आने वाला है। इस फिल्म में शाहरुख़ खान एक बौने का किरदार निभाते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 

आनंद एल राय इससे पहले ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘रांझणा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और ऐसे में उनकी बात पर यकीन करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। हमें भी पूरा यकीन है कि शाहरुख की पिछले फिल्मों के मुकाबले ‘जीरो’ धमाकेदार ही प्रदर्शन करने वाली है। 

फिल्म में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि कई अन्य स्टार कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। ‘जीरो’ 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। 

अजमेर : वोट बैंक की राजनीति वाले करते हैं हिंदू-मुस्लिम – पीएम मोदी

अजमेर : वोट बैंक की राजनीति वाले करते हैं हिंदू-मुस्लिम - पीएम मोदी
अजमेर : वोट बैंक की राजनीति वाले करते हैं हिंदू-मुस्लिम - पीएम मोदी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के समापन के अवसर पर पीएम मोदी आज अजमेर पहुंचे, इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में वसुंधरा राजे को राजस्थान की लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री बताते हुए जनता के बीच जाने की तारीफ की।
पीएम मोेदी ने कहा, मैं वही नरेंद्र मोदी हूं जो कभी हमारे सैनी जी के साथ स्कूटर पर बैठकर संगठन का काम किया करता था, देश और दुनिया के मैं भले ही प्रधानमंत्री हूं, लेकिन बीजेपी के लिए मैं एक कार्यकर्ता हूं, मुझे छोटे से बूथ पर भी बुलाया जाएगा तो मैं आऊंगा।
मोदी ने अपने संबोधन में वोट बैंक की राजनीति पर चोट करते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, एक तरफ वोट बैंक की राजनीति का खेल है, जबकि दूसरी तरफ सबका साथ सबका विकास है, इस राजनीति में जमीन-आसमान का फर्क होता है, जो वोट बैंक की राजनीति करते हैं, वो कभी हिंदू-मुस्लिम करते हैं, कभी अगले-पिछड़े का खेल करते हैं।
चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, बड़ी मुश्किल से 60 साल बाद देश ने गति पकड़ी है, अब उन्हें यहां देखने का मौका भी नहीं देना है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की राजनीति एक ही परिवार की आरती करने से हो जाती है, उनका हाईकमान एक परिवार है, लेकिन हमारा हाईकमान राजस्‍थान की जनता है।
उन्‍होंने कहा कि वोटबैंक की राजनीति करने वाले बजट भी ऐसे लोगों को दे देते हैं, जो काम नहीं करते हैं, देश इसी में बर्बाद हो जाता है, पीएम मोदी ने कहा ऐसा नहीं है कि सरकार चलाते समय कोई कमी नहीं रहती है, हम स्‍वीकार करते हैं कि कमी रहती है, लेकिन वो (कांग्रेस) मेहनत नहीं करते हैं, इसीलिए उन्‍हें झूठ का सहारा लेना पड़ता है, उन्‍हें अनापशनाप बोलना पड़ता है।
उन्‍होंने आगे ऐलान किया कि राजस्‍थान में किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी, उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज बने, रोजगार मेलों के जरिये युवाओं को रोजगार दिया गया, उन्‍होंने अंत में भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

कॉफ़ी विथ करण में पहली बार नजर आएंगे अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर 

कॉफ़ी विथ करण में पहली बार नजर आएंगे अर्जुन कपूर और जहान्वी कपूर 
कॉफ़ी विथ करण में पहली बार नजर आएंगे अर्जुन कपूर और जहान्वी कपूर 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com

करण जोहर का पॉपुलर चैट शो का 6th सीजन 21st अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। करण के इस शो पर हर बार बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलेब्स शामिल होते हैं, जिन्हें दर्शक साथ देखना चाहते हैं। करण अपने शो पर उन्ही सेलेब्स को शामिल करते हैं, जो उस वक्त सुर्खियों में छाए रहते हैं।

शो में आने वाले मेहमानों की लिस्‍ट अब धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर इस शो का 6वां सीजन ले कर आ रहे हैं, जिसके लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि सैफ और सारा के अलावा कॉफी विद करण में बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर और अभ‍िनेतजा अर्जुन कपूर भी शामिल होंगे। करण जौहर ने दोनों के साथ शूट‍िंग भी की और सेट की तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट भी की हैं। 

करण जौहर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”सिबलिंग्स के साथ कॉफी! खूब मजा आया’। करण जौहर के इस पोस्ट ने ये साफ कर दिया है कि अर्जुन कपूर औऱ जाह्नवी कपूर ने अपने रिश्ते के साथ-साथ अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों को फैंस के साथ साझा किया है।

गौरतलब है कि पहली बार अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। जाह्नवी और अर्जुन को साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस से बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए करण जौहर का शुक्रिया अदा किया है। 
 

शादी के पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया जमकर डांस 

शादी के पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया जमकर डांस 
शादी के पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया जमकर डांस 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गरम है। सबकी निगाहें बस इस बात टिकी हुई है की आखिर कब यह प्रेमी जोड़ा शादी करेगी। लेकिन आपको बता दे की शादी के पहले ही इस कपल का डांस वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल आपको बता दे की, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एनर्जेटिक एक्टर के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह एचटी द्वारा आयोजित एक इंवेट में पहुंचे। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ ऐसी जुगलबंदी देखी गई, जिसे देखने के बाद आपको दोनों के बीच की केमिस्ट्री समझ आ जाएगी। 
 
रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रियूमर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर अपनी ही फिल्म पद्मावत के गाने खल्ली बल्ली पर डांस कर रहे हैं। दीपिका इस गाने पर रणवीर सिंह को ही फॉलो करती हैं उनके जैसे स्टेप कॉपी करती हैं। और बाद मे हसंते हंसते दोनों गले मिलते हैं। दोनों का यह वीडियो काफी दिलचस्प है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘रामलीला’ और ‘पद्मावत’ फिल्म किया है और दीपिका की ‘फाइडिंग फैनी’ फिल्म में रणवीर सिंह ने कैमियो रोल किया था। रणवीर अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ और वर्ल्ड कप ’83’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं दिपिका भी अपनी फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इस जोड़ी को फैन्स द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। 

राजस्थान में 1 लाख कर्मचारी 20 दिन से हैं हड़ताल पर, सरकार का फरमान कटेगा वेतन

राजस्थान में 1 लाख कर्मचारी 20 दिन से हैं हड़ताल पर, सरकार का फरमान कटेगा वेतन
राजस्थान में 1 लाख कर्मचारी 20 दिन से हैं हड़ताल पर, सरकार का फरमान कटेगा वेतन
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ राजस्थान सरकार ने आदेश जारी किया है कि, उन्‍हें बिना काम के वेतन नहीं दिया जाएगा, राज्‍य में पिछले 20 दिनों से 122 विभागों के एक लाख से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
सरकार के कार्मिक विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि, राजस्थान सरकार के जो भी कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं उनको अनुपस्थित माना जाएगा और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लीव मानकर वेतन काटा जाएगा।
पिछले 20 दिनों से मंत्रालायिक कर्मचारियों के अलावा पंचायती राज, रोडवेज, हाउसिंग बोर्ड, पटवारी, इंजीनियर्स की हड़ताल की वजह से तमाम व्‍यवस्‍थाएं बेपटरी हो गई हैं और जनता को काफी परेशानियां पेश आ रही हैं।
कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से प्रदेश में हालात ये है कि लोगों के वेतन तक नहीं बन रहे हैं, जरूरी बिल का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।
वहीं, पंचायत राज कर्मियों को छुट्टी से गांव के कामकाज नही हो पा रहे हैं, उधर सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की मांगें मानी गई तो सरकार पर 20 हजार करोड़ का भार पड़ेगा, अगर इन हालात में इन विभागों में सातवें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू की गई है तो दूसरे विभागों के कर्मचारी भी इसके लाभ की मांग करेंगें।