ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com
फिर एक हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, हाथ थाम किया रोमांटिक डांस
आजम खान ने एक बार फिर से राममंदिर पर दिया विवादित बयान
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
नागिन फेम मौनी रॉय का यह हॉट अंदाज़ देखा क्या अपने ?
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com
सलमान खान ने अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का उड़ाया मजाक
#MeToo: मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर लगाया गम्भीर आरोप
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
#MeToo: मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर लगाया गम्भीर आरोप
मधुमक्खी पालन के लिए किसान कल्याण मंत्रालय महज शहद के लिए प्रमोशन नहीं कर रही – नेशनल बी बोर्ड के कार्यकारी निदेशक

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
CBI ‘रिश्वतखोरी कांड’ पर राहुल ने मोदी सरकार पर कसा तंज
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com
बिगबॉस 12 में वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट्स का नाम हुआ रिवील
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि सुरभि राणा के बाद एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। लेकिन अब खबर है कि बिग बॉस के घर में इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। मुमकिन है कि ये एंट्री सोमवार या मंगलवार के एपिसोड में दिखा दी जाए। लेकिन इन दो एंट्री से घर में पहले से मौजूद सिलेब्रिटी दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत की मुश्किल बढ़ सकती है, क्योंकि वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाले ये दोनों भी सिलेब्रिटी ही हैं, साथ ही बड़ी तादाद में इनके फैन्स हैं।
बिग बॉस के घर में जिस नई कंटेस्टेंट्स को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है उसका नाम मेघा धाडे है। मेघा धाडे उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने बिग बॉस मराठी का पहला सीजन अपने नाम किया। बिग बॉस मराठी की विजेता होने के नाते कहा जा सकता है कि मेघा घरवालों के लिए काफी बड़ा चैलेंज बन सकती हैं।
‘साथ निभाना साथिए’ धारावाहिक में रमाकांत मोदी के किरदार से मशहूर रोहित सुचांती बिग बॉस-12 में एंट्री ले सकते हैं। इसके अलावा रोहित ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’, ‘सांस बिना ससुराल’, ‘प्यार तूने क्या किया’ में भी नजर आ चुके हैं।
रोहित सुचांती और मेघा धड़े के एकसाथ घर में आते ही तहलका तो जरूर मचेगा। जहां हैंडसम रोहित सबको दीवाना करेंगे, वहीं मराठी बिग बॉस की विनर मेघा अपनी सूझ-बूझ से घरवालों पर भारी पड़ सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट: बलात्कार मामले में दाती महाराज को नहीं मिली राहत
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बलात्कार के मामले में सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए दाती महाराज को राहत नहीं मिली है, सुप्रीम कोर्ट ने आज दाती महाराज केे मामले मेें दखल देने से इनकार कर दिया है।
सर्वोच्च न्यायालय ने दाती महाराज को मामले में दिल्ली हाईकोर्ट जाने को कहा है, रेप के आरोपी दाती महाराज ने दिल्ली हाईकोर्ट के 3 अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी थी।
बता दें कि 3 अक्टूबर को पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से सीबीआई को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने सीबीआई को दोबारा जांच कर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने का भी निर्देश दिया था, हाईकोर्ट ने दाती महाराज की गिरफ्तारी न होने पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को फटकार भी लगाई थी।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेप मामले में दाती महाराज के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, दाती महाराज की बिना गिरफ्तारी के ये चार्जशीट दाखिल की गई थी।
पीड़ित युवती की शिकायत पर फतेहपुरी बेरी थाने की पुलिस ने 7 जून को दाती और उसके तीन भाइयों अशोक, अर्जुन और अनिल के खिलाफ रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि, कथित आरोपियों ने साल 2016 में यहां और राजस्थान स्थित अपने आश्रम में ‘चरण सेवा’ के नाम पर उसका यौन शोषण किया था।
दिल्ली में संकट, 400 से अधिक पेट्रोल पंप रहेंगे बंद
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट नहीं हटने के विरोध में 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल पंप आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे।
यही नहीं, खबर ये भी है कि सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली के ऑटो चालक भी हड़ताल करने वाले हैं। वहीं, टैक्सी वालों ने निजी कैब को लेकर बनाई गई नीति के खिलाफ बंद बुलाया है।
ऑल इंडिया टूर ऐंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन और संयुक्त संघर्ष समिति के इंद्रजीत सिंह ने कहा, संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा एक दिन के लिए चक्का जाम किया जाएगा। डीपीडीए ने बताया कि, दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर वैट कम नहीं किया है, इसकी वजह से हमें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों पर टैक्स कम किया गया था। केंद्र द्वारा टैक्स कम किए जाने के ऐलान के बाद कई राज्यों की सत्तासीन सरकार ने वैट की दरों को घटाया था, लेकिन दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से किसी भी तरह का वैट नहीं घटाया गया था।
पेट्रोल पंप यूनियन ने हाल ही में दिल्ली सरकार से डीजल और पेट्रोल पर वैट में कटौती की मांग की थी, उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो, 22 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों की हड़ताल की जाएगी।
















