फिर एक हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, हाथ थाम किया रोमांटिक डांस

फिर एक हुए मलाईका अरोडा और अर्जुन कपूर, हाथ थाम किया रोमांटिक डांस
फिर एक हुए मलाईका अरोडा और अर्जुन कपूर, हाथ थाम किया रोमांटिक डांस

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com 

बॉलीवुड की सबसे सेक्सी मम्मी मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। सलमान खान के भाई अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका कथित रुप से खुद से 21 साल छोटे एक्टर को डेट कर रही हैं।
 
मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक बेहद सेक्सी डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक्टर अर्जुन कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो टीवी रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का है। जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। 
 
इस दौरान एक डांस परफॉर्मेंस के बाद शो की होस्ट भारती ने मलाइका और अर्जुन को स्टेज पर बुलाया। स्टेज पर अर्जुन और मलाइका ने एक हॉट डांस परफॉर्म किया लेकिन इसके बाद ये दोनों स्टेज से जब उतर कर आने लगे तो दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था। इसके बाद इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
 
दोनों के अफेयर की चर्चा आम है। मलाइका ने साल 2017 में करीब अपनी 20 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी और अरबाज से तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि मलाइका – अरबाज के तलाक के पीछे की वजह जहां एक तरफ अरबाज का केयरलेस व्यवहार था तो वहीं एक वजह मलाइका का अफेयर भी थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.