#MeToo: मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर लगाया गम्भीर आरोप

#MeToo: मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर लगाया गम्भीर आरोप
#MeToo: मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर लगाया गम्भीर आरोप

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

#MeToo: मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर लगाया गम्भीर आरोप

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद मीनाक्षी लेखी ने #MeToo कैम्पेन को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के कई नेताओं पर रेप के आरोप हैं।
उन्होंने कहा कि, जब देश में #MeToo को लेकर अभियान चल रहा हो तो कांग्रेस पार्टी इसका मजाक नहीं बना सकती है, जब उनकी पार्टी का रिकॉर्ड इन मामलों में खुद खराब रहा हो तो। 
मीनाक्षी लेखी ने #MeToo मूवमेंट पर राहुल गांधी से सवाल पूछा कि, वह पिछले कई दिनों से बोल रहे थे कि बीजेपी और पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस मामले पर चुप्पी क्यों साधी हुई है, तो अब राहुल गांधी बताए कि आखिर वो क्यों केरल के पूर्व सीएम चांडी और सांसद केसी वेणुगोपाल पर रेप के आरोपों के बाद चुप हैं‌। 
उन्होंने कहा, राहुल गांधी पर भी 2007 के सुकन्या मामले में यौन शोषण के आरोप लगे थे, आईटी सेल पर्सन चिराग भी यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं, इसके अलावा उन्होंने कहा का भवरी कांड, तंदूर केस जैसे कई मामलों में कांग्रेस के नेताओं ने विवादित और शर्मनाक बयान भी दिए हैं।
मीनाक्षी लेखी ने कहा, केन्द्र की सरकार महिलाओं के प्रति हो रहे यौन उत्पीड़न को लेकर सख्त कमद उठा रही है, जो राज्य महिलाओं को लेकर काफी दबा-कूचला था तो वह काफी हद तक के इस चीज से बाहर आ चुका है।
मीनाक्षी लेखी ने  देश में #MeToo कैम्पेन का स्वागत करते हुए कहा, जब देश में इस तरह का महिलाओं के पक्ष में कोई मूवमेंट चल रहा हो तो राहुल गांधी को ये शोभा नहीं देता कि वह  #MeToo कैम्पेन  का मजाक बनाए और मुखौल उड़ाए, जबकि उनके पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने हैं।
मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा, केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और सांसद केसी वेणुगोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, दोनों नेताओं पर सोलर घोटाले की आरोपी सरिता एस. नायर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.