27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 493

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को लताड़ा, DGP को दिया पेश होने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, कैबिनेट मंत्री है फरार और किसी को पता नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, कैबिनेट मंत्री है फरार और किसी को पता नहीं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को लताड़ लगाई और पूछा कि मंजू वर्मा की आर्म्स एक्ट में अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है? सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में डीजीपी से 26 नवंबर को पेश होकर कारण बताने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही ये भी पूछा है कि ये कैसे हो सकता है कि एक कैबिनेट मंत्री लगातार फरार चल रही हैं और किसी को नहीं पता है? जस्टिस मदन.बी.लोकुर ने सुनवाई करते हुए कहा कि, आपको मामले की गंभीरता को समझना होगा कि आखिर मंजू शर्मा कहां फरार है।

सुप्रीम ने बिहार पुलिस को लताड़ लगाते हुए ये भी कहा है कि, हम शॉक्ड हैं कि पूर्व मंत्री को पुलिस एक महीने से ट्रेस नहीं कर पा रही है, हम चाहते हैं कि पुलिस हमें बताए कि इतने महत्वपूर्ण शख्स तक आखिर पुलिस क्यों नहीं पुहंच पा रही है।

अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 27 नवंबर को करेगी, बता दें कि कुछ दिनों पहले मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया था, बेगूसराय कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने कहा था कि मंजू वर्मा पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत वारंट जारी हुआ है।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के हाथ में होता तो बीमारू राज्‍य होता – पीएम मोदी

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के हाथ में होता तो बीमारू राज्‍य होता - पीएम मोदी
छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के हाथ में होता तो बीमारू राज्‍य होता - पीएम मोदी
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज पीएम मोदी बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, उनकी यह रैली बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हो रही है।
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्‍तीसगढ़ ने बार-बार बीजेपी को आशीर्वाद दिया है, छत्‍तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं को उत्‍साह कभी कम नहीं हुआ है, यहां के कार्यकर्ताओं में जोश कभी कम नहीं हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा है कि पहले जाति, परिवार के नाम पर चुनाव लड़े गए, मेरे-तेरे का बंटवारा करके चुनाव लड़े गए, बीजेपी ने देश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है।
उन्‍होंने कहा कि विरोधियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह बीजेपी से मुकाबला कैसे करें, बीजेपी की विचारधारा विकास, विकास और विकास है, जातिवाद का जहर कितना भी लोगों में डालने की कोशिश की जाए, लेकिन लोग सब जानते हैं।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, विरोधी छत्‍तीसगढ़ की दुर्दशा का जवाब दें, विरोधियों की राजनी‍ति एक ही परिवार से शुरू होती है, उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ विरोधियों के पास रहता तो विकास न कहता।
उन्‍होंने कहा कि 4 साल में बीजेपी ने लोगों के लिए जितने घर बनाए, उसके लिए कांग्रेस को 30 साल लगते, छत्‍तीसगढ़ अगर कांग्रेस के हाथ में होता तो आज भी बीमारू राज्‍य में गिना जाता, उन्‍होंने ये भी कहा कि, जो जमानत पर बाहर घूम रहे हैं, वे ईमानदारी को सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।
छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के तहत सोमवार को 18 सीटों पर वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है. छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 1101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

नहीं रहे केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार, कैंसर की वजह से हुई मृत्यु

अनंत कुमार का अंतिम संकार आज
अनंत कुमार का अंतिम संकार आज

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बंगलुरु में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

अनंत कुमार के निधन के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के सभी नेता काफी दु:खी हैं, विपक्ष के नेताओं ने भी उनके परिवार के प्रति इस शोक की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार, कल सुबह 7 बजे तक उनका पार्थिव शरीर बेंगुलरू स्थित उनके निवास स्थान पर रहेगा। यहां से कल सुबह उनके पार्थिव शरीर को बंगलुरु स्थित बीजेपी मुख्यालय पर लाया जाएगा।

59 वर्षीय अनंत कुमार का बीती रात कैंसर की बीमारी से निधन हो गया। अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए सुबह 9 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर रखा जाएगा।

कुमार की मौत पर शौक व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि “मेरे सहकर्मी और दोस्त अनंत कुमार के निधन के बारे में सुनकर मुझे काफी दुख हुआ, वह शानदार नेता थे, जिन्होंने युवा के रूप में राजनीति में कदम रखा और अब तक अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ लोगों की सेवा में लगे थे।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ है, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।

इस विशेष प्रकार की कॉफ़ी से आप रहेंगे एकदम फिट

use green coffee to stay fit and healthy
use green coffee to stay fit and healthy

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मोटापा कई गंभीर रोगों का शिकार बनाता है। लोग अक्सर अपने मोटापे को दूर करने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाते हैं, साथ ही कई लोग तो मोटापे से निजात पाने के लिए मंहगी-मंहगी दवाइयों का सेवन भी करते हैं।

इससे आपकी सेहत पर बाद में बहुत बुरा असर पड़ता है, इसलिए अगर आप भी अपने वजन को लेकर परेशान हैं और कई तरह के उपाय अजमाकर थक गए हैं, तो इस कॉफी का सेवन आज से ही शुरू करें।

ग्रीन कॉफी में पाए जाते हैं, मिनरल्स और विटामिन्स। मिनरल्स और विटामिन से भरपूर ग्रीन कॉफी हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है, साथ ही इससे आपका वजन भी ठीक रहता है।

शुगर की मात्रा को कम करने के लिए भी आप ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते हैं, इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है, इसके अलावा ग्रीन कॉफी आपके रक्तचाप को भी नियंत्रित करती है।

ग्रीन कॉफी के बीन्स में अदिक मात्रा में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि शरीर को सभी इन्फेक्शन से दूर रखकर स्वस्थ रखता है, इसके साथ ही अगर दिन में आप कभी एक कॉफी से ज्यादा कॉफी पीते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन ग्रीन कॉफी को अधिक पीने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।

#MeToo: जब देखते ही नवाज़ुद्दीन ने मुझे बाहों में जकड़ लिया

niharika nawazuddin
niharika nawazuddin

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

#MeToo कैंपेन की लहर ने कई दिग्गजों को अपनी चपेट में ले लिया है, इस मूवमेंट के तहत महिलाओं के यौन शोषण को लेकर घिरे फिल्मी दुनिया के तमाम कलाकारों के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सामने आया है।

नवाज पर एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, निहारिका ने अपनी आपबीती को पत्रकार संध्या मेनन के ट्विटर के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

निहारिका ने अपने नोट में लिखा है, मेरी मुलाकात नवाज से फिल्म ‘मिस लवली’ के सेट पर हुई थी। एक सुबह मैं घर पर थी, नवाज रात को शूटिंग करके फ्री हुए थे, एक दिन निहारिका ने उन्हें अपने घर बुलाया। उन्होंने बताया  कि जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे कस कर पकड़ लिया, मैंने उनसे छूटने की कोशिश की, धक्का-मुक्की के बाद मैं उनकी जकड़ से छूटी।

एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने अपने नोट में नवाजुद्दीन के अलावा प्रोड्यूसर भूषण कुमार पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है, बता दें कि यह एक्ट्रेस मिस लवली, अ न्यू लव स्टोरी, अनवर का अजब किस्सा, सोहरा ब्रिगेड और अहान जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं।

बता दें अभिनेत्री तनुश्री के आरोपों के बाद #MeToo मूवमेंट की भारत में लहर सी दौड़ गई है, अब महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न का दर्द बयान कर रही हैं, इसी चलते डायरेक्टर विकास बहल,एक्टर अलोक नाथ, सिंगर कैलाश खेर, पेंटर जतिन दास, राइटर चेतन भगत समेत कई दिग्गज वालों के घेरे में आ चुके हैं।

जानिए, हरमनप्रीत कौर की तुलना पुरुष खिलाड़ियों से क्यों हो रही है?

harmanpreet kaur
harmanpreet kaur

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com

महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार शतक के साथ किया। हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड शतक के दम पर प्रोविडेंस स्टेडियम में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 34 रनों से शिकस्त दी।

इस मुकाबले में हरमनप्रीत ने महज 51 गेंदों पर 103 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए, वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

हरमनप्रीत कौर की इस शानदार पारी के दम पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं और जैसा हमेशा होता है, वैसा ही एक बार फिर हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने हरमनप्रीत कौर की तुलना पुरुष खिलाड़ियों के साथ करनी शुरू कर दी है।

महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के मुकाबले में कमजोर समझा जाता है, हरमनप्रीत कौर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था। हरमनप्रीत ने बताया था कि उनके पिता के दोस्त मुझे ओवरसीज टूर के लिए बाहर जाते वक्त अक्सर सलाह देते हैं, वह कहते हैं कि तुम बड़े शॉट खेलने के लिए क्यों अपनी ताकत जाया करती हो, जबकि तुम जानती हो कि लड़कियों के लिए गेंद को बाउंड्री पार कराना कितना मुश्किल होता है।

यह पहला मौका नहीं है, जब किसी महिला क्रिकेटर की तुलना पुरुष क्रिकेटर के साथ की जा रही है, पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति मंधाना ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद स्मृति की क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों ने जमकर तारीफ की थी।

पिछले साल महिला वर्ल्ड कप पर रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिताली राज ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का करारा जवाब देते हुए बता दिया था कि, महिला खिलाड़ियों का अपना अलग वर्चस्व है और उनकी तुलना पुरुष खिलाड़ियों से न की जाए।

चीन और अमेरिका के बीच फिर तनातनी, अमेरिका ने कही ये बातें

battle between china america
battle between china america

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीन और अमेरिका के बीच आज हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में चीन ने अमेरिका से दो टूक लहजे में कहा है कि वह दक्षिण चीन सागर में उन द्वीपों के निकट पोत तथा सैन्य विमान भेजना बंद करे, जिन्हें चीन अपना बताता है।

शीर्ष स्तर पर हुई इस बैठक को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी ज़िनपिंग के बीच इस महीने के अंत में होने वाली मुलाकात की तैयारी के तौर देखा जा रहा है।

वॉशिंगटन में दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों तथा सैन्य प्रमुखों के बीच बैठक हुई, चीन के ऐतराज के बावजूद अमेरिका ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां कहीं भी अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देंगे वह विमान भेजना, पोत भेजना और उन स्थानों तक अपनी पहुंच जारी रखेगा।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अमेरिका-चीन कूटनीति एवं सुरक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, अमेरिका चीन के साथ शीत युद्ध रोकथाम की नीति नहीं अपना रहा है, बल्कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए चीन जिम्मेदाराना और निष्पक्ष रवैया अपनाए।

गौरतलब है कि यह बैठक पिछले माह बीजिंग में होनी थी, लेकिन ताइवान को नए हथियारों की बिक्री की घोषणा होने और सितंबर में एक चीनी विध्वंसक पोत के यूएसएस डेकाटर के नजदीक आने के बाद स्थगित कर दी गई थी।

पोम्पिओ के चीनी समकक्ष यांग जाइची ने कहा, चीनी पक्ष ने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि, उसे चीन के द्वीपों और रीफ के निकट अपने पोत और सैन्य विमान भेजने बंद करना चाहिए और ऐसी कार्रवाइयां बंद करनी चाहिए जो चीनी प्राधिकार और सुरक्षा हितों को कमजोर करते हों।

छत्‍तीसगढ़: जारी हुआ बीजेपी का मैनिफेस्टो ‘अटल संकल्‍प पत्र’

बीजेपी का अटल संकल्प पत्र जारी
बीजेपी का अटल संकल्प पत्र जारी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, रमन सिंह और अन्य नेताओं ने रायपुर में संकल्प पत्र जारी किया।

इस दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए रमन सरकार की जमकर तारीफ की है। शाह ने नक्सलवाद पर नकेल कसने को रमन सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने इस दौरान कहा कि राज्‍य में पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार और उसके 15 साल, एक तरह से देश में कल्याणकारी राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण है, रमन सिंह जी ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है।

अमित शाह ने आगे कहा कि, स्किल डेवेलपमेंट के लिए अपना कानून बनाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना, किसानों को अल्पकालीन ऋण शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य भी छत्तीसगढ़ बना है। 

बीजेपी के अटल संकल्‍प पत्र जारी करने के समारोह में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सरोज पांडेय, राम विचार नेताम धरमलाल कौशिक मौजूद रहे।

टीपू सुल्तान जयंती: बीजेपी का हंगामा जारी

टीपू सुल्तान की वजह से फिर हुआ विवाद
टीपू सुल्तान की वजह से फिर हुआ विवाद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मैसूर के शासक टीपू सुल्‍तान के जयंती के समारोह पर हंगामा जारी है। बीजेपी के कार्यकर्ता जगह-जगह इस जयंती को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी के विरोध के बाद भी कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।

कर्नाटक सरकार 2016 से टीपू सुल्तान की जयंती मना रही है और बीजेपी हर बार इसका विरोध करती आई है, इस बार भी बीजेपी ने इस कार्यक्रम को बाधित करने की धमकी दी है। जिसके बाद हुबली, धारवाड़ और शिवमोग्गा सहित कर्नाटक के कई शहरों में धारा-144 लागू कर दी गई है। बता दें कि बीजेपी ने काफी समय पहले ही ये कहा था कि वो टीपू जयंती समारोह का विरोध व्यापक स्तर पर करेंगे।

बीजेपी ने शुक्रवार को भी जेडीएस और कांग्रेस सरकार से जश्न न मनाने की अपील की थी, कर्नाटक के कई इलाकों से जयंती समारोह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य कारणों से चलते मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस समारोह से खुद को अलग कर लिया है, उनकी पार्टी जेडीएस ने भी समारोह से दूरी बनाए रखी है।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, विरोध में बीजेपी और कोडाना नेशनल काउंसिल समेत कुछ अन्य पार्टियों के द्वारा मेडिकरी बंद का आह्वान किया गया है।

देर से सोकर उठने वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा!

breast cancer
breast cancer

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से यदि आप बचना चाहती हैं, तो सुबह जल्दी उठना शुरू कर दें। दरअसल एक शोध में यह बात सामने आई है कि वे महिलाएं जो सुबह जल्दी उठती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम रहता है।
 
अपने दिन की शुरुआत देर से करने वाली महिलाओं की तुलना में सुबह जल्दी उठने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम होता है। एक नए शोध में पाया गया है कि सुबह जल्दी उठने वाली महिलाओं में देरी से उठने वाली महिलाओं की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 40 फीसदी कम होता है।

ब्रिटेन के कैंसर शोध संस्थान की एक शोधकर्ता छात्र रेबेका रिचमॉड ने कहा है कि, इस अध्ययन में सुबह जल्दी उठने का ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम पर होने वाले बचावकारी प्रभाव के निष्कर्ष पूर्व के एक शोध के अनुरूप हैं, जिसमें रात्रि पाली में काम करने और रात में रोशनी में रहने को स्तन कैंसर के जोखिम कारक के रूप में रेखांकित किया गया था।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण-

-ब्रेस्ट के आकार में बदलाव
-सीने के स्किन में गड्ढे बन जाना
-निप्पल का अचानक अंदर की तरफ धंसना
-उसके आसपास घाव का न भरना

समय पर इलाज करवाने पर ब्रेस्ट कैंसर भी आम बीमारी की तरह ही ठीक हो जाती है, लेकिन देरी होने पर दिक्कत हो सकती है, इसलिए लोगों को प्रत्येक माह अपने ब्रेस्ट का परीक्षण जरूर करना चाहिए।