रिलीज़ के एक हफ्ते के अंदर ही ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान से बोर हुए ऑडियंस
राजस्थान : मैं और सचिन पायलट दोनों लड़ेंगे चुनाव – अशोक गहलोत
राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की कश्मकश खत्म ही नहीं हो रही है, एक ओर जहां टिकट को लेकर पार्टी में असमंजस बरकरार है, वहीं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि वह और सचिन पायलट चुनाव लड़ेंगे।
AICC की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अशोक गहलोत ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है, वहीं सचिन पायलट ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए खुद के चुनाव लड़ने की बात कही है।
वहीं, इस दौरान दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल हुए, हरीश मीणा को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, मीणा का परिवार कांग्रेसी रहा है, अब हरीश मीणा ने औपचारिक रूप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
वहीं, अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह बयान दिया कि, बीजेपी सरकार जनता की भावनाओं के साथ खेलती है, राम मंदिर और देश भक्ति के नाम पर भी बीजेपी देश को भड़का रही है।
वहीं अमित शाह पर तंज करते हुए गहलोत ने कहा कि, अमित शाह 180 की बात कर रहे हैं, राम मंदिर के नाम पर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आएगी क्योंकि जनता अब समझदार हो गई है।
गहलोत ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नेताओं को कहा कि, बीजेपी की रीति नीति में विश्वास रखने वालों का कांग्रेस में स्वागत है, हमें खुशी है कि अन्य पार्टी के नेताओं का कांग्रेस में जुड़ने वाले नेताओं की लिस्ट लंबी है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी होगी इस साल की सबसे महंगी शादी ! यह रहा सबुत
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com
गूगल ने आज डूडल बनाकर किया चाचा नेहरु को याद
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में आज बाल दिवस मनाया जाता है, इस मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाकर देश के पहले पीएम को याद किया है।
सबसे खास बात ये है कि इस गूगल डूडल को मुंबई के एक छात्र ने बनाया है जो ‘डूडल 4 गूगल’ प्रतियोगिता के विजेता हैं, इस साल की थीम थी ‘आपको क्या प्रेरित करता है।’
इस प्रतियोगिता के विजेता पिंगला राहुल रहे, उन्होंने डूडल के साथ अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ अपना आकर्षण दिखाया, इस डूडल में एक बच्ची टेलिस्कोप के जरिए अंतरिक्ष में देख रही है, जहां बच्ची को तारे और सैटलाइट भी दिखाई दे रहे हैं।
14 नवंबर 1889 को ही भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था, जिन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहा जाता था, चाचा नेहरू को बच्चों से काफी प्यार था, 27 मई 1964 को नेहरू का निधन हो गया था, फिर नेहरू के जन्मदिन को याद रखने के लिए 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।
बाल दिवस दुनिया भर में सेलिब्रेट होता है, लेकिन दुनिया के अलग-अलग कोनों में इसे अलग-अलग दिन मनाया जाता है, भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।
ये रेलवे ब्रिज एफिल टॉवर को भी छोड़ेगा पीछे
भारत में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यु ऑफ यूनिटी बन चुकी है, गुजरात में सरदार पटेल की ये प्रतिका दुनिया भर में अपनी ऊंचाई के कारण चर्चा बटोर रही है।
अब भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बना रहा है, ये ब्रिज जम्मू एंड कश्मीर में चेनाब नदी पर बनाया जा रहा है, लंबे समय से इस ब्रिज को बनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब जाकर इसने आकार लेना शुरू कर दिया है।
ये दुनिया के आठ अजूबों में शामिल एफिल टावर से भी ऊंचा होगा, एफिल टावर से ये ब्रिज 35 मीटर ऊंचा होगा, इसकी कुल लंबाई 1.3 किमी होगी, कहा जा रहा है कि इस ब्रिज के बनने के बाद घाटी में तरक्की का नया रास्ता खुलेगा।
अधिकारियों के अनुसार, पुल का निर्माण कश्मीर रेल लिंक परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा है और पूरा होने पर यह इंजीनियरिंग का एक अजूबा होगा।
दुर्गम क्षेत्र में करीब 1100 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे अर्धचंद्र आकार के इस बड़े ढांचे के निर्माण में 24000 टन इस्पात का इस्तेमाल किया जाएगा, यह नदी के तल से 359 मीटर ऊंचा होगा।
केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार आज
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को आज सैकड़ों बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में तड़के निधन हो गया था।
अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे, पार्टी के प्रवक्ता एस शांताराम ने कहा, अनंत कुमार का पार्थिव शरीर बसावनगुडी स्थित उनके निवास से सुबह 9 बजे मल्लेश्वरम के पार्टी कार्यालय लाया गया। अनंत कुमार का पार्थिक शरीर तिरंगे में लिपटे शीशे की शव पेटिका में लाया गया। कुमार के पार्थिव शरीर को दस किमी तक पुलिस की सुरक्षा में लाया गया था।
अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय के मुख्य हाल में रखा गया, जहां उन्हें बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा, केएस ईश्वरप्पा, आर अशोक, केंद्रीय मंत्रियों डीवी सदानंद गौड़ा, रमेश जिगजिनागी, पार्टी के सांसद व विधानसभा सदस्यों व अन्य एकत्रित लोगों ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद दिन में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, चमाराजपेट शव दाह गृह में हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार से पहले उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी।
बता दें कि अस्पताल ने बताया था कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता का सोमवार तड़के बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था, वह पिछले कई महीनों से फेंफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे।
श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद कुमार हाल ही में यहां लौटे थे, केन्द्रीय मंत्री के अंतिम समय में उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थी।
राजस्थान: टिकट बंटवारे में सब पर भारी साबित हुई वसुंधरा राजे
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
राजस्थान चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने 131 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें से 85 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने से साफ संकेत मिलता है कि इस मामले में केवल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ही चली है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीएम वसुंधरा राजे ने केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव डाला था कि उनके द्वारा नामित ऐसे विधायकों को दोबारा मौका मिलना चाहिए जिनके दम पर बीजेपी ने 2013 में जबर्दस्त कामयाबी हासिल की थी।
बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और सीएम वसुंधरा के बीच सर्द रिश्तों के कयासों के बीच बीजेपी की तरफ से जारी लिस्ट से साफ हो गया कि शीर्ष नेतृत्व ने वसुंधरा राजे की पसंद पर ही अपनी मुहर लगाई है।
दरअसल उसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह मानी जाती है कि जब भी शीर्ष नेतृत्व या संघ से वसुंधरा के बीच मनमुटाव की खबरें आती हैं तो हमेशा इन विधायकों को वसुंधरा के साथ खड़े देखा गया है।
वसुंधरा राजे की अपने विधायकों पर पकड़ के बारे में 2012 का एक किस्सा भी याद आता है, उस वक्त विधानसभा चुनाव से पहले जब राज्य के मौजूदा गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मेवाड़ क्षेत्र में यात्रा निकालने की घोषणा की थी तो यही माना गया था कि वह संघ के समर्थन से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में खुद को प्रोजेक्ट करने की कोशिशों में हैं।
लेकिन उस वक्त वसुंधरा राजे ने इसका विरोध किया और 50 से भी अधिक समर्थक विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने की धमकी भी दी, इन सबका नतीजा यह हुआ कि कटारिया को अपनी प्रस्तावित यात्रा रद करनी पड़ी थी।
हालांकि इस साल की शुरुआत में अजमेर, अलवर लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी की हार और यहां की सभी 16 सीटों पर बीजेपी के पिछड़ने की पृष्ठभूमि में राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा है कि सीएम वसुंधरा के लिए इस बार का चुनाव बेहद कठिन साबित होने जा रहा है।
IRCTC पर मनमानी कीमत वसूले जाने का आरोप, होगी जाँच
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ई-टिकट की अधिक कीमत वसूलने के मामले में भारतीय रेल तथा उसकी इकाई आईआरसीटीसी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।
अहमदाबाद के मीत शाह और राजकोट के आनंद रणपाड़ा ने रेलवे तथा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लि. (IRCTC) के खिलाफ शिकायत की है, जिस पर आयोग ने जांच का आदेश दिया है। दोनों ने यह आरोप लगाया कि रेलवे तथा आईआरसीटीसी दोनों ही वास्तविक आधार किराया पर पहुंचने के लिये किराये को 5 के गुणक में निकटतम ऊपरी अंक में तय करते हैं।
प्रथम दृष्ट्या प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का मामला पाये जाने के बाद सीसीआई ने नौ नवंबर को अपने आदेश में जांच इकाई को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
शिकायत के अनुसार, ग्राहक पूरी तरह रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी पर निर्भर है तथा उसके बाद उसके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का कोई विकल्प नहीं है।
दोनों इकाइयों ने कहा कि टिकट के मामले में खुदरा राशि लेने और देने से लेन-देन में लगने वाला समय बढ़ेगा. ऐसे में लेन-देन में लगने वाले समय में कमी लाने तथा यात्रियों को तीव्र सेवा देने के लिये किराये को ‘राउंड आफ’ करने का फैसला भी किया गया है।
वाराणसी: पीएम मोदी ने रामनगर-हल्दिया जलमार्ग का किया उद्घाटन
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पीएम मोदी आज अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने पहुंचे। वह यहां करीब 2500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले रामनगर बंदरगाह पहुंचें, वहां उन्होंंने रामनगर-हल्दिया जलमार्ग का उद्घाटन किया।
जल मार्ग विकास परियोजना के तहत हल्दिया वाराणसी और कोलकाता को जल रास्ते से जोड़ने के लिए फेज वन का कार्य पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर परियोजना की शुरुआत की।
पीएम गंगा की सफाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगें, इसके अलावा वह यहां करीब 10 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे, पीएम मोदी के साथ आज सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक समेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहेंगे।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी अपने छह दिनी प्रवास के लिए वाराणसी में हैं, ऐसे में पीएम मोदी और भागवत की मुलाकात होने की भी संभावनाएं देखी जा रही हैं।
पीएम मोदी वाराणसी को तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें वाराणसी रिंग रोड फेज वन, बाबतपुर वाराणसी मार्ग एनएच 56 का फोर लेन चौड़ीकरण एवं निर्माण और रामनगर में बन रहे आरडब्ल्यूडी मल्टी मॉडल टर्मिनल के अलावा 260 एमएलडी के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी लोकार्पण करेंगें।
इसके अलावा प्रधानमंत्री कई बड़ी परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, माना जा रहा है कि दीपावली के बाद प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट देंगे. इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-
1. इंटरसेप्शन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क एट रामनगर-वाराणसी – 72.01 करोड़
2. वाराणसी में ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र (डीटीआई) का स्थापना कार्य – 4.45 करोड़
3. वाराणसी सर्किट हाउस में प्रथम तल पर प्रस्तावित मीटिंग हॉल के निर्माण का सुंदरीकरण का कार्य- 3.25 करोड़
4. किला कटरिया मार्ग पर आई आर क्यों पी का कार्य – 2.37 करोड़
5. पूर्व एनएच-7 पड़ाव रामनगर (टंगड़ा मोड़) मार्ग पर आईआरक्योंपी का कार्य -3.17 करोड़
6. लहरतारा बीएचयू मार्ग पर रेज्ड फुटपाथ का निर्माण एवं अन्य कार्य -20.99 करोड़
7. रामनगर (डोमरी) वाराणसी में हेलीपोर्ट का निर्माण -4.95 करोड़

















नरेन्द्र मोदी को लेकर अभिनेता रजनीकांत का आया बड़ा बयान, सुनकर रह जाएंगे दंग
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने आज पीएम मोदी का परोक्ष रूप से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 10 लोग एकजुट हो रहे हैं, तो ये साफतौर पर समझने वाली बात है कि कौन ताकतवर है।
इसी सिलसिले में जब पत्रकारों ने विपक्षी दलों के संभावित महागठबंधन के बारे में रजनीकांत से पूछा तो उन्होंने कहा, “यदि 10 आदमी किसी एक के खिलाफ हों, तो उनमें से कौन ताकतवर होगा? यदि 10 लोगों ने किसी 1 के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया हो तो उनमें से कौन ताकतवर है?
दरअसल, 2019 के चुनावी महासंग्राम के मद्देनजर सोमवार को रजनीकांत से महागठबंधन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने बयान से समीकरण और उलझा दिए, इसी संदर्भ में रजनीकांत ने सफाई दी।
उस वक्त उनसे जब पूछा गया कि बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में महागठबंधन बन रहा है और बीजेपी को खतरा बताया जा रहा है, इस पर रजनीकांत ने कहा, अगर उन पार्टियों को ऐसा लगता है कि बीजेपी उनके लिए खतरा है तो उनके लिए ऐसा होगा।
तमिलनाडु में बीजेपी अपने पैर जमाने की कोशिशें कर रही है, वहां पहले से इस बात की चर्चा होती रही है कि सियासी अखाड़े में उतरने की तैयारी कर चुके रजनीकांत, बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं।
रजनीकांत के राजनीति में उतरने से पहले ही इस बात की जोरों से चर्चा है कि वह अपनी पार्टी का गठबंधन बीजेपी और अन्नाद्रमुक के साथ कर सकते हैं, अन्नाद्रमुक के पास कोई चेहरा नहीं है, वहीं रजनीकांत के पास अभी पार्टी खड़ी करने की चुनौती है, वहीं बीजेपी के पास भी कोई बड़ा चेहरा नहीं है।