27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 487

आज अयोध्‍या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे, राम मंदिर के मुद्दे पर साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अयोध्‍या में आज हलचल तेज हो गई है, यहां राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर शिवसेना और विश्‍व हिंदू परिषद अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं, शिवेसना यहां ‘आर्शीवाद उत्सव’ का आयोजन कर रही है तो विहिप रविवार को धर्मसभा का आयोजन कर रही है।

साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी दोपहर में अयोध्‍या पहुंचेंगे, वह मुंबई से अयोध्‍या के लिए रवाना हो गए हैं, यहांं वह साधु-संतोंं से मुलाकात करेेंगे, सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्‍ट्र से अपने साथ चांदी की एक ईंट लेकर आ रहे हैं, जिसे वह संतों को सौंपेंगे।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज अयोध्‍या पहुंच रहे हैं, वह दोपहर दो,तीन बजे तक अयोध्‍या पहुंचेंगे और साधु-संतों के साथ मुलाकात करेंगे, साथ ही 6 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे।

इस दौरान उनके साथ उनकी पत्‍नी और बेटे आदित्य ठाकरे भी साथ रहेंगे, 25 नवंबर को वह सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे, शिवसेना के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो ट्रेनों में शिवसैनिक अयोध्‍या पहुंच चुके हैं।

वहीं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेत प्रमोद तिवारी ने कहा है कि, अयोध्या में 25 नवंबर को शिवसेना प्रमुख के आगमन से पहले वहां के माहौल को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर का मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए सभी को इंतजार करना चाहिए या फिर आपसी सहमति का रास्ता कोई निकल सके तो उस पर बात होनी चाहिए।

इसके अलावा कल अयोध्‍या में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तरफ से धर्मसभा का आयोजन किया गया है, शिवसेना प्रमुख के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्‍या की सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है, आज अयोध्‍या के सभी स्‍कूल-कॉलेज भी बंद रखे गए हैं, साथ ही बड़ी संख्‍या में सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।

राम मंदिर मामले में मुरली मनोहर जोशी ने दिया बड़ा बयान

murli manohar joshi
murli manohar joshi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विहिप के इस कार्यक्रम के लिए आरएसएस के साथ ही बीजेपी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस बीच कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है कि समाज की कई मांगें हैं। राम मंदिर भी उनमें से एक है, इसलिए समाज की इस समस्या को सुलझाने के लिए अगर अध्यादेश लाया जाए, तो इसमें कोई समस्या नहीं है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जारी साधू संतों के जमावड़े के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने फिर से मोर्चा संभल लिया है।

बता दें कि, 24 नवंबर से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई है, शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और 25 नवंबर को वीएचपी की धर्मसभा के लिए देश को कोने-कोने से लोग जुटने लगे हैं। रामनगरी अयोध्या शुक्रवार से तीन दिन संगीनों के साए में रहेगी, कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल ने सुरक्षा का घेरा कस दिया है, ड्यूटी संभाल ली है।

अगले दिन अयोध्या में उद्धव ठाकरे का लक्ष्मण किला में संत आशीर्वाद समारोह है, 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद की विराट धर्मसभा परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ा भक्तमाल परिसर में है।

25 नवंबर को विहिप की धर्मसभा मंदिर समर्थकों को जुटाने के साथ व्यवस्था में लगे लोगों की संख्या से रामभक्तों की भीड़ उमड़ने का अंदाजा लगाया जा सकता है, इसके लिए चार हजार कार्यकर्ता लगे हैं, बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के वाहन पार्किंग के लिए 13 स्टैंड का इंतजाम भी किया गया है।

चंदौली (यूपी): ट्रेन के टॉयलेट में लाश मिलने से सनसनी

ट्रेन के टॉयलेट में मिली अधेड़ की लाश
ट्रेन के टॉयलेट में मिली अधेड़ की लाश ट्रेन के टॉयलेट में मिली अधेड़ की लाश

ओ.पी. श्रीवास्तव | Navpravah.com

चंदौली | जनपद के पीडीडीयू नगर जंक्शन पर शुक्रवार को ट्रेन के टॉयलेट में बोरी में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन मालदा टाउन से दिल्ली जा रही थी, जिसके स्लीपर कोच S1 के टॉयलेट में अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ, घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोरे में लाश मिलने की सूचना प्राप्त होते ही रेलवे पुलिस मौके पर जा पहुंची। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त में लगी है।

दरअसल, रेलवे कंट्रोल से जीआरपी को सूचना मिली कि मालदा से दिल्ली को जा रही फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S1 के टॉयलेट से काफी बदबू आने की शिकायत यात्रियों द्वारा की जा रही है और उसमें शव होने की आशंका है। ट्रेन जब जंक्शन पर पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद जीआरपी के जवानों ने ट्रेन के कोच में जांच की तो टॉयलेट में बोरी में भरी अधेड़ का शव बरामद हुआ, रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आर.के. सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या तो डेड बॉडी काफी पुरानी लग रही है, शव से काफी बदबू भी आ रही थी। आशंका के तौर पर शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इजान मिर्जा-मलिक की दिखाई एक और झलक

सानिया मिर्जा.
सानिया मिर्जा.

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इजान मलिक की एक ओर तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की है, हालांकि, इस तस्वीर में भी इजान का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

 सानिया मिर्जा.

सानिया मिर्जा.

सानिया मिर्जा ने अपने गोद में इजहान को लिए मासूम-सी फोटो शेयर की है, इस फोटो में इजान कंबल में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं, कंबल पर उनका नाम लिखा है और जो कैप इजान ने पहली है वह बैटमैन वाली है।

सानिया मिर्जा ने इजान के जन्म के पांच दिन बाद एक दिल को छू लेने वाला मैसेज इंस्टाग्राम पर लिखा था, उन्होंने लिखा था- ”सिर्फ पांच दिन हुए हैं हमें इस दुनिया में आए, मुझे एक मां के रूप में और तुम्हें एक बेटे के रूप में, हम दोनों ने साथ में बाबा का क्रिकेट मैच भी देखा, यह सचमुच एक बड़ा मैच था।”

गौरतलब है कि सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर 30 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ है, शोएब ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से फैन्स के साथ इस खुशी को साझा किया था।

उन्होंने लिखा, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं एक बेटे का पिता बन गया, मेरी पत्नी हमेशा की तरह ही मजबूत हैं, अल्हुम्दुल्लाह. आपकी दुआओं के लिए हम आप सबके शुक्रगुजार हैं।

#METOO के आरोप में फंसा है ये फेमस डायरेक्टर, आज है उसका जन्मदिन

साजिद खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड में डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले साजिद खान आज फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं, साजिद आज (23 नवंबर) को अपना 48वां जन्मदिनसेलिब्रेट कर रहे हैं।

फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले साजिद खान पर पिछले दिनों #MeToo कैंपेन के तहत कई आरोप लगे हैं, साजिद ने इस मुद्दे पर बयान न देते हुए खुद को ‘हाउसफुल 4’ से अलग कर लिया है।

साजिद का बचपन काफी मुश्किल भरा रहा, जब वो 6 साल के थे तो उनके माता-पिता अलग हो गए, 14 साल की उम्र में साजिद के पिता का देहांत हो गया, साजिद की बहन फराह ने फिल्मों में कोरियोग्राफी की और परिवार को संभाला‌

इसी दौरान साजिद ने भी डांस शोज में हिस्सा लेना शुरू किया, कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान साजिद ने कहा था कि, वह 10 वीं क्लास में वो 3 बार फेल हुए थे।

डांस शोज में हिस्सा लेने वाले साजिद खान ने दूरदर्शन चैनल से अपने करियर की शुरुआत की थी, 1995 में ‘मैं भी डिटेक्टिव’ शो को होस्ट करने के बाद साजिद ने साल 1996 में म्यूजिकल काउंटडाउन शो ‘इक्के पे इक्का’ होस्ट किया जिसे बाद में ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में जगह मिली।

साजिद बॉलीवुड में 10 साल पूरे कर चुके हैं, बॉलीवुड में साजिद ने हैप्पी न्यू ईयर, हे बेबी, हाउसफुल, हाउसफुल-2, डरना जरूरी है, और हिम्मतवाला जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

तेलंगाना में निर्दलीय उम्मीदवार ने जनता में बांटी चप्पल

तेलंगाना
तेलंगाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जीजान से लग गयी हैं और अलग-अलग तरीके से जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन तेलंगाना में एक प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता को चप्पलें बांटी है।

कोरातला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी ने आज घर-घर जाकर प्रचार किया और चप्पल बांटी, चप्पल बांटते वक्त प्रत्याशी ने कहा कि, घर वह उनके वादे पर खरे न उतरें तो इन्हीं चप्पलों से उनकी पिटाई कर दें।

जगतियाल जिले के कोरातला से चुनाव लड़ रहे अकुला हनुमंत ने प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, उनके पीछे किसी पार्टी का हाथ नहीं है, वह बिना किसी पार्टी सिंबल के चुनाव का प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, अगर जनता उन्हें सत्ता पर बैठाती है तो वह अपने घोषणा पत्र में किए गए सारे वादे पूरे करेंगे, अगर वह ऐसा करने में नाकामयाब रहते हैं तो लोग चप्पलों से उनकी पिटाई करें।

तेलंगाना में एक चरण में 7 दिसंबर 2018 को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, मतगणना 11 दिसंबर को होगी, नोटिफिकेशन 12 नवंबर को जारी होगा, नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर है।

वर्तमान में यहां पर के. चंद्रशेखर राव की नेतृत्व वाली TRS (तेलंगाना राष्ट्र समिति) यहां सत्ता में थी, सीएम चंद्रशेखर राव की अनुशंसा पर 6 सितंबर 2018 को विधानसभा को भंग कर दिया गया था।

सीएम योगी ने चंदौली जिले को दिया ये ख़ास तोहफ़ा

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

ओ.पी. श्रीवास्तव| Navpravah.com

जनपद के औद्योगिक क्षेत्र नियामताबाद फेज-दो स्थित एक परिसर में गुरुवार को ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत जरी जरदोजी के लिए 13 करोड़ की लागत से बने सामान्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन हुआ। इसका लोकार्पण प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया।

मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत चंदौली जिले में निर्मित यह सुविधा केंद्र पूर्वांचल का सबसे पहला सुविधा केंद्र है। अब चंदौली सहित पूरे पूर्वांचल में जरी जरदोजी के कार्य से जुड़े हुए लोगों को यहां से कच्चा माल प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को केंद्र व राज्य सरकार कटिबद्ध है। इस योजना के तहत जनपद के बेरोजगारों को अब उनके क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। हैंडलूम व पावरलूम लगाने के लिए करीब दस हजार लोगों को जिले में ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने कहा कि सरकार की नई सोच का परिणाम है कि चंदौली जैसे पिछड़े जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूर्वांचल के प्रथम सामान्य सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। अपर आयुक्त आर के सिंह ने कहा कि कृषि के बाद लघु एवं सूक्ष्म उद्योग में बुनकरों का महत्वपूर्ण योगदान है।

केंद्र से धागों में डिजाइनिंग, कलरिंग,लेवलिंग,पैकेजिंग आदि की सुविधा मिलेगी। इससे बुनकरों व उद्यमियों को अपने उत्पाद में विशेषता व नवीनता लाने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर उमेश सिंह,गौरव मिश्रा, आर के चौधरी, देव भट्टाचार्य, राजेश डिडोलिया, रत्न सिंह,डीएस मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

पाकिस्तान के कराची में चीनी काउंसलेट पर हुआ आतंकी हमला

पाकिस्तान के कराची
पाकिस्तान के कराची

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान के कराची शहर में आज चीनी काउंसलेट पर आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, आईजी जावेद आलम ने इसकी पुष्टि की है, डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 9.30 बजे फायरिंग शुरू हुई थी।

बताया जा रहा है कि, एक आतंकी ने सुसाइड जैकेट पहनी हुई थी, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी है।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी पुलिसफोर्स और रेंजर्स भेजे गए, सुरक्षाबलों ने इमीग्रेशन डिपार्टमेंट के 12 कर्मचारियों को मुठभेड़ चलने तक एक कमरे में बंद रखा, हमले के दौरान वीजा आवेदन करने आए 6 लोग भी वहां मौजूद थे, इन्हें भी एक अलग कमरे में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था, सभी लोग सुरक्षित हैं।

पड़ोसी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले के बीच, पाकिस्तान में ईद मिलाद उन नबी के जश्न के दौरान आतंकी हमलों को रोकने के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद रखे, जिसके कारण देश के प्रमुख शहरों में बुधवार को मोबाइल फोन सेवाएं बाधित रहीं।

अधिकारियों ने कहा कि, ईद मिलाद उन नबी के मौके पर किसी हादसे से बचने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध तो रहीं लेकिन इनमें बीच बीच में तकनीकी दिक्कतें आती रहीं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास अपराधियों से होंगे मुक्त

इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों को अपराधियों से मुक्त करने के लिए कमर कस ली है, अब प्रशासन किसी भी प्रकार की लापारवाही नहीं बरतना चाहिए, इसी क्रम में आज ताराचंद छात्रावास से  50,000 हजार  के इनामी अपराधी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Allahabad University
Allahabad University

आकाश सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन और क्राइम ब्रांच ने मिलकर छात्रावास में सर्च अभियान चलाया है, यह सर्च अभियान शाम 4 बजे से 7 बजे तक चला।

आज ताराचंद छात्रावास में उन कमरों की पहचान भी की गई जिन्हें अपराधियों ने अपने कब्जे में ले रखा था।, यह कमरे हैं 6/18 ,6/ 29, 6/ 39 और 6/ 32 तथा हॉस्टल के दो स्टोर रूम में भी इन अपराधियों का कब्ज़ा था।

छात्रावास में चले छापामारी के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इन सारे कमरों के ताले तोड़े और इन कमरों से कई विस्फोटक सामग्री भी बरामद की।

पुलिस की मौजूदगी में ताराचंद छात्रावास के कमरा संख्या 6 / 29 का ताला तोड़ा गया और सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा तथा इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने उस कमरे से एक पिस्टल और दो मैगजीन की बरामदगी की।

पूरे हॉस्टल में छापामारी के दौरान तकरीबन 2 किलो  बारूद पाउडर और कुछ जिंदा बम भी बरामद किए गए हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन चार कमरों और दो स्टोर रूम को सीज कर दिया गया है।

इस अभियान में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, सुरक्षा अधिकारी, पीआरओ तथा ताराचंद हॉस्टल के सुपरिटेंडेंट मौजूद थे, विश्वविद्यालय प्रशासन के पास कई हॉस्टलों के ऐसे संदिग्ध कमरों की सूची है, जिन पर बहुत जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी।

अब रेलवे कर्मचारी करेंगे Jio नेटवर्क का इस्तेमाल

jio का नेटवर्क इस्तेमाल करेगा रेलवे
jio का नेटवर्क इस्तेमाल करेगा रेलवे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

रिलायंस जियो इन्फोकॉम नये साल एक जनवरी से दूरसंचार क्षेत्र के सबसे पसंदीदा उपभोक्ता रेलवे को सेवाएं देगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे रेलवे के फोन बिल में कम से कम 35 प्रतिशत की कमी आएगी।

अभी तक रेलवे की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल रही है, पिछले छह साल से एयरटेल रेलवे को 1.95 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन उपलब्ध करा रही है, जिसका इस्तेमाल उसके कर्मचारियों द्वारा देशभर में ‘क्लोज्ड यूजर ग्रुप’ (सीयूजी) में किया जाता है।

रेलवे बोर्ड के 20 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि, उसने रेलटेल (रेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम) भारतीय रेल के लिए नई सीयूजी योजना को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी दी है, क्योंकि मौजूदा योजना की वैधता 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त हो रही है।

आदेश में कहा गया है कि, नई सीयूजी एक जनवरी, 2019 से लागू होगी, आदेश में कंपनी द्वारा ली जाने वाली दरों का भी ब्योरा है, सीयूजी मोबाइल आपरेटरों द्वारा प्रदान की जाने वाली पूरक सेवा है।

इसमें ग्राहक समूह में शामिल किसी भी व्यक्ति को कॉल कर सकता है या कॉल ले सकता है, यह सेवा एसएमएस पर भी लागू होती है. इस योजना के तहत रिलायंस जियो 4जी-3जी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी।