27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 488

नेताओं की खरीद-फ़रोख्त की खबर पर भड़के J&K के राज्यपाल

भड़के J&K के राज्यपाल
भड़के J&K के राज्यपाल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बड़ा बयान दिया है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि पिछले 15 दिनों से उन्हें विधायकों की खरीद फरोख्त की शिकायत मिल रही थीं, खरीद फरोख्त को खत्म करने के लिए ही उन्होंने विधानसभा को भंग करने का फैसला लिया है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्य में एक अपवित्र सा गठबंधन बन गया था, उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि राज्य में चुनाव हों और सरकार आम जनता की च्वाइस से बनें।

न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, किसी भी द्वारा सोशल मीडिया पर गठबंधन का ऐलान करने से सरकार बनती है? पीडीपी और कांग्रेस के गठबंधन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों मे एकता थी तो वह 5 महीने पहले सरकार बनाने का दावा पेश करने क्यों नहीं आए।

राज्यपाल ने कहा कि ‘अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं वाली पार्टियों’ के जरिये स्थायी सरकार नहीं बनाई जा सकती है, बता दें कि पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को राज्यपाल के पास पत्र भेजकर सरकार बनाने का दावा किया था।

जम्मू कश्मीर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा विधानसभा भंग करने के फैसले का बीजेपी ने स्वागत किया था, जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा था कि राज्यपाल के इस फैसले का बीजेपी स्वागत करती है, एक बार फिर से नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), कांग्रेस और पीडीपी ने जम्मू कश्मीर में साजिश रची थी जिसके चलते जम्मू और लद्दाख के साथ अन्याय होता।

एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी बनीं माँ, दिया बेटे को जन्म

उदिता गोस्वामी बनीं माँ
उदिता गोस्वामी बनीं माँ

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

एक समय अपनी खूबसूरती और कातिल अदाओं से सबको घायल करने वाली एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने बेटे को जन्म दिया है। वे उसी हास्पिटल में हैं, जहां नेहा धूपिया ने हाल में एक बेटी को जन्म दिया है।

उदिता गोस्वामी डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी हैं, उदिता ने बुधवार को एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे को जन्म देने के कुछ ही घंटे पहले उदिता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपने बेबी बंप के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

उदिता गोस्वामी काफी लंबे समय से बड़े परदे से गायब हैं, उन्होंने डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी की है, उदिता गोस्वामी ने फिल्म ‘पाप’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसमें उदिता आपोजिट जॉन अब्राहम ने हीरो की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म के बाद उदिता ने बॉलीवुड के सीरियल किसर माने जाने वाले इमरान हाशमी के साथ ‘अक्सर’ और ‘ज़हर’ जैसी कामयाब फिल्में दी हैं, लेकिन इन फिल्मों के बाद से ही उदिता गोस्वामी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

उदिता ने 9 साल तक ‘मर्डर 2’, ‘आशिकी 2’ जैसी फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी को डेट करने के बाद 2013 में शादी की थी, उदिता गोस्वामी और मोहित सूरी की एक बेटी भी है, अब वह दोबारा मां बनी हैं।

एमपी: सतना में छात्रों से भरी गाड़ी बस से टकराई, 7 बच्चों सहित ड्राइवर की मौत

accident in satna
accident in satna

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

मध्य प्रदेश के सतना जिले के तुरकहा बिरसिंगपुर के पास एक स्कूल वैन और बस की आपस में भीषण टक्कर हो गई है, जिससे 7 बच्चों सहित ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, तुरकहा बिरसिंगपुर के पास राजू कोच बस क्रमांक MP 17 P-0885 रीवा-चित्रकूट काफी तेज रफ्तार से जा रही थी कि अचानक ही ड्राइवर का बस पर से संतुलन खो गया और बस सामने से आ रही स्कूल मैजिक से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि स्कूल वैन सड़क से दूर जा गिरी और मैजिक के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में 7 बच्चों और मैजिक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सतना जिले के पुलिस अधिकारियों को हादसे की सूचना दी और बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर कई घायल बच्चों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना कर दिया तो वहीं मतृकों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, हादसे में 7 छात्रों की घटना स्थल में ही मौत हो गई, वहीं साथ ही ड्राइवर की भी मौत हो गई है, इसके अलावा कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

सतना सड़क हादसे में मृत बच्चों को सीएम शिवराज ने भीश्रृद्धांजली अर्पित की है, छात्रों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि, सतना सड़क हादसे की खबर से स्तब्ध हूं, मन दुखी है, हादसे में हताहत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

“चित्रकूट पहुंचे भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी को लेकर दिया ये बडा बयान”

शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा

अनुज हनुमत | Navpravah.com

गोश्वामी तुलसीदास ने अपने एक दोहे में कहा है कि – ” चित्रकूट में रमि रहे , रहिमन अवध नरेश , जा पर विपदा पड़त है सो आवत एहि देश “

cc

अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) द्वारा चित्रकूट में किसान की महारैली का आयोजन किया जा रहा है । बुन्देलखण्ड की राजनीति  में इस रैली द्वारा अपना दल के मंच के माध्यम से अधिकांश पार्टियों के बागी नेता भी शरीक होने पहुंचे हैं । महागठबन्धन का विकल्प बनने की शायद चारो तरफ होड़ मची हुई है ।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एवं आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मिलकर भाजपा पर निशाना साधा । अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) द्वारा धर्मनगरी चित्रकूट में चल रहे किसान सभा मे शिरकत करने पहुंचे हैं दोनों नेता । इस मौके पर अपना दल द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें दोनों नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा । आप नेता संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल पर हुई घटना को बताया शर्मनाक ।

उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल पर अभी तक चार दफे ऐसी घटना हुई है । इस घटना में पुलिस की भूमिका सन्दिग्ध है और इसमे विपक्ष की भूमिका । उन्होंने कहा कि सीबीआई का प्रयोग करके केंद्र सरकार द्वारा आप आदमी पार्टी के नेताओ पर कार्यावाही की रची जा रही है साजिश ।

राफेल समझौते पर उन्होंने कहा कि राफेल समझौता आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा घोटाला और पीएम मोदी ज्यादा दिन तक सच्चाई को छिपा नहीं पाएंगे ।

इसके बाद कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एकबार फिर अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना । उन्होंने कहा कि सरकार के जो मुद्दे गलत हैं मैं उसका हमेशा विरोध करूँगा और इसके लिए मुझे किसी बात की चिंता नहीं ।

शत्रुघ्न सिन्हा बोले – देश की मौजूदा सरकार सही दिशा में नही कर रही काम।  मैं सच बोलता हूं और अगर सच बोलना बगावत है तो फिर मैं बगावती ही सही ।

संवाददाता अनुज हनुमत के एक प्रश्न – अगले लोकसभा चुनावों में आप किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव ? पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा – ( अपने ही पुराने अंदाज में हँसते हुए बोले) – “खामोश” । प्रश्न को टाल गए शत्रुघ्न सिन्हा लेकिन अपने ही इस पुराने डायलाग के बहाने सबकुछ कह गए ।

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इतने बगावती तेवरों के बाद भी महागठबंधन पर कुछ भी बोले से किया परहेज । उन्होंने सीएम केजरीवाल पर हुई घटना को बताया शर्मनाक ,कहा ऐसी घटनाएं लोकतंत्र को कर रही हैं कमजोर । राम मंदिर निर्माण के प्रश्न को भी टाल गए ,कहा – हमारे तो रग रग में राम बसते हैं

अपना दल की किसान महारैली में सम्मिलित होने धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे हैं आप नेता संजय सिंह और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा । फिलहाल इस रैली में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी पहुंचना था लेकिन किसी कारणवश वो कार्यक्रम में नही पहुंचे ।

कार्यक्रम के दौरान गुलाबी गैंग कमांडर सम्पत पाल भी मौजूद रही जो मौजूदा समय मे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं । उनका मंच पर होना भी कई कयासों को दे रहा है जन्म ।

जानकारी के लिए बता दें कि अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) की इस किसान रैली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल , प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रमेश दीक्षित भी मौजूद रहे ।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे इंदौर तो विजयर्गीय ने दागा उन पर सवाल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के इंदौर आगमन पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे एक सवाल पूछा है।

विजयवर्गीय ने कहा, मैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से पूछना चाहता हूं कि वे प्रधानमंत्री बनने से पहले अच्छे अर्थशास्त्री थे, लेकिन पीएम बनने के बाद वह अपने मन से काम क्यों नहीं कर पाये।

उन्होंने कहा कि, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश की अर्थव्यवस्था नीचे से 5वें स्थान पर थी, इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो देश की अर्थव्यवस्था कुछ और थी।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, मैं मनमोहन सिंह से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पीएम रहते हुए अपनी मर्जी से फैसले क्यों नहीं लिए? क्या आप रिमोट थे, क्या आप असफल प्रधानमंत्री के साथ असफल अर्थशास्त्री भी थे।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि, पूर्व पीएम मनमोहन के सचिव कारोबारियों को लोन दिलाने के लिए बैंकों को फोन करते थे, पत्र लिखते थे, 11 लाख करोड़ का घोटाला मनमोहन सरकार में हुआ।

उन्होंने कहा कि, मनमोहन सिंह जवाब दें कि इसका जिम्मेदार कौन है, विजयवर्गीय ने कहा, मैं मनमोहन सिंह से पूछना चाहता हूं कि पीएम के पद पर रहते हुए उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर फैसले क्यों लिए? आपके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था नीचे गई है।

आदिवासियों के बीच ईसाई धर्म का प्रचार करने अंडमान पहुंचे अमेरिकी नागरिक की हत्या

अमेरिकी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है
अमेरिकी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के एक द्वीप पर एक अमेरिकी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, माना जा रहा है कि इस वारदात को एक जनजाति के लोगों ने अंजाम दिया है।

एएनआई के मुताबिक, मृतक अमेरिकी नागरिक की पहचान जॉन एलन चौ के रूप में हुई है, पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृतक चौ एक मिशनरी थे जो ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए सेंटिनलीज़ से मिलना चाहते थे। एक अखबार ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि चौ पहले भी पांच बार अंडमान-निकोबार द्वीपों का दौरा कर चुके थे, वे ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए सेंटिनली जनजातियों से मिलने की इच्छा रखते थेc

उत्तरी सेंटिनल द्वीप सेंटिनेलिस का गढ़ है, जो एक स्वदेशी जनजाति है, वो किसी भी बाहरी इंसान से संपर्क नहीं रखना चाहते हैं, वो उनके क्षेत्र में किसी की आमद को स्वीकार नहीं करते हैं।

उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है, उनके साथ कोई संपर्क या उनके निवास क्षेत्रों में प्रवेश अवैध घोषित है, सेंटिनली लोगों के वीडियो भी लेना प्रतिबंधित है, 2017 में सरकार ने स्पष्ट किया था कि सेंटिनेलियों को आदिवासी जनजाति के रूप में पहचाना जाता है।

भावुक हुए कमलनाथ, कहा, “PM मोदी का भरोसा न करना”

अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ
अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार सभाएं कीं। छिंदवाडा से अपने संबंधों का जिक्र करते हुए कमलनाथ भावुक हो उठे।

सम्बोधन के बीच-बीच में अपने समर्थन में लग रहे नारों को उन्होंने 38 सालों के संघर्ष की उपलब्धि कहा। अस्सी के दशक के साथियों और बुजुर्गों को याद करते हुए कहा कि उन्हीं लोगों की वजह से वे आज यहां तक पहुंचे हैं।

उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां (छिंदवाड़ा) आकर कई बातें कहीं थीं, लेकिन वे सारी गलत थीं, आप उन पर भरोसा नहीं कीजिएगा।

उन्होंने कहा कि आज समूचे प्रदेश की निगाहें छिंदवाड़ा पर टिकी हैं, ऐसे में मौका केवल चुनाव का नहीं, बल्कि 38 सालों के अटूट रिश्ते का है। छिंदवाडा जिले के ग्राम सांवरी में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि अब जुमलेबाज़ों की कलाकारी की राजनीति नही चलेगी।

कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की सभा के दौरान मोदी ने किसानों, युवाओं, जीएसटी और कमलनाथ की बात कही थी, अब क्या पीएम मोदी हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे? पहले मोदी सिर्फ एक नाम बता दें अपनी पार्टी के एक नेता का जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हों।

बीजेपी के कुछ नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहती है। इस पर कमलनाथ ने कहा कि, उनकी पार्टी केवल प्रोटोकॉल लागू करना चाहती है कि जो चौहान के पहले बीजेपी के दो मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान लागू था।

उन्होंने कहा, वे (बीजेपी) झूठ बोलकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, मैंने कभी नहीं कहा कि हम आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएंगे, मैंने कहा है कि हम केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक और उमा भारती और बाबूलाल गौर के समय में जो लागू था उसे लागू करेंगें।

#MeToo: आलोक नाथ पर हुआ रेप का मुकदमा दर्ज

आलोकनाथ पर बलात्कार का मुक़दमा दर्ज
आलोकनाथ पर बलात्कार का मुक़दमा दर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

#MeToo कैम्पेन के तहत अभिनेता आलोक नाथ का नाम यौन उत्तपीड़न के मामले में सबके सामने आया था, लेखिका और प्रोड्यूसर विंता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, मुंबई के एडिशनल सीपी मनोज शर्मा ने इस एफआईआर के दर्ज होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ओशीवारा पुलिस स्टेशन में आलोक नाथ के खिलाफ रेप के लिए लगनी वाली धारा सेक्शन 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि राइटर-प्रोड्यूसर विंता नन्दा ने अक्टूबर की 17 तारीख को अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने अभिनेता पर 19 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि एक्टर आलोक नाथ ने इस मामले में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (आईएफटीडीए) द्वारा उन्हें जारी किए गए नोटिस का जवाब देने से इनकार कर दिया था और नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर लिखित माफी व प्रतीकात्मक रूप से एक रुपये के मुआवजे की मांग की थी।

मुजफ्फरनगर बालिका गृह कांड : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया कोर्ट में सरेंडर

 मंजू वर्मा 
 मंजू वर्मा 

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुकीं मंजू वर्मा ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में आज बेगूसराय की स्थानीय अदालत में सरेंडर कर दिया है, हाल ही में बिहार पुलिस ने बेगूसराय स्थित उनके आवास की कुर्की-जब्ती की थी।

मंजू वर्मा बुर्के की आड़ में बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल कोर्ट पहुंची और वहां उन्होंने सरेंडर किया, कोर्ट ने उन्हें एक दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के संबंध का खुलासा हुआ था, हाल ही में चंद्रशेखर वर्मा ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

उल्‍लेखनीय है कि, बिहार के मुजफ्फरपुर में 34 बच्चियों से रेप का मामला सामने आने के बाद ब्रजेश ठाकुर से समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की नजदीकी सामने आई थी, इस खुलासे के बाद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा काफी दिनों से फरार चल रही थीं।

मंजू वर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार बिहार सरकार को फटकार लगा रहा था, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, हम आश्चर्यचकित हैं कि, एक महीने से भी अधिक समय हो गया और पुलिस पूर्व मंत्री के बारे में पता नहीं लगा पाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि, पुलिस ने हलफनामे में कहा है कि वह मंजू वर्मा को नहीं पकड़ पा रही है, जबकि वह आर्म्‍स एक्‍ट में वॉन्‍टेड है और मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम मामले में मुख्‍य आरोपी की करीबी भी है।

प्रेगनेंसी में भी खाना नहीं देता था, मारता था पति – टीवी एक्‍ट्रेस चाहत खन्ना

टीवी एक्‍ट्रेस चाहत खन्ना
टीवी एक्‍ट्रेस चाहत खन्ना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’, ‘कुमकुम’, जैसे टीवी सीरियल्‍स में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस चाहत खन्ना ने साल 2013 में बॉयफ्रेंड फरहान मिर्जा से शादी की थी, चार सालों में दो बच्‍चों की मां बन चुकी चाहत ने पिछले महीने अपने पति से तलाक की अर्जी दी है।

चाहत ने खुलासा किया है कि, कैसे उनका पति उन्‍हें मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करता था और आखिर में उनके पास घर से भागने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा था।

चाहत खन्ना ने बताया कि, इस रिश्‍ते से बाहर आना एक रात का फैसला नहीं था, बॉम्‍बे टाइम्‍स को दिए अपने इंटरव्‍यू में चाहत ने कहा, यह महज शारीरिक शोषण नहीं था, बल्कि मानसिक और फाइनेंशल दबावों से भी भरा था।

चाहत ने कहा कि, वह अचानक मेरे शो (कबूल है) के सेट पर अचानक आ जाता था और अगर मुझे मेरे किसी सीन में को-स्‍टार को गले लगाना होता था या फिर हाथ पकड़ना पड़ता था तो वह हंगामा करता था।

चाहत ने अपने इस इंटरव्‍यू में बताया कि, कैसे उसका पति प्रेग्‍नेंसी के दौरान भी उन्‍हें शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता था, उन्‍होंने बताया, फरहान हमेशा मुझपर नजर रखता था, यहां तक कि वह एक कमरे से दूसरे कमरे तक मेरे पीछे जाता था, मुझे मेरे दोनों बच्‍चों को एकसाथ बाहर ले जाने की इजाजत नहीं थी।

चाहत ने कहा, मेरी दोनों प्रेग्‍नेंसी के दौरान वह मुझसे पूछता था कि क्‍या यह बच्‍चे उसी के हैं, मेरी दूसरी डिलेवरी के चौथे दिन ही उसने मुझे घर से बाहर खींचकर निकाल दिया था, वह मुझे झगड़ों के दौरान मारता भी था।

अपनी शादी में इतनी समस्‍याओं के बाद भी चार सालों तक इसे चलाने पर चाहत ने कहा, मुझे डर था कि मुझे जज किया जाएगा क्‍योंकि मेरी पिछली शादी भी फेल हो गई थी, यह सब किसी महिला के लिए आसान नहीं होता, पर मेरे लिए सारी सीमाएं पार हो चुकी थीं, इसलिए मैंने अपने जन्‍मदिन से ठीक दो दिन पहले इस रिश्‍ते को खत्‍म करने का फैसला लिया।