27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 486

घर संभालने के बाद लड़कियां अब चलीं इंटरनेशनल कंपनियां संभालने

लड़कियां
लड़कियां


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आजकल लड़कियों ने अपनी मेहनत के दम पर यह साबित कर दिया है कि, लड़कियां सिर्फ घर ही नहीं बड़ी-बड़ी कंपनियां और व्यवसाय भी संभाल सकती हैं, आज देश भर में लड़कियां पढ़ाई-लिखाई से लेकर काम में भी लड़कों को मात दे रही हैं।

बता दें 25 नवंबर 2018 को आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में देश भर की 84,350 छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था और छात्राओं की यह संख्या 2017 की तुलना में 20 हजार ज्यादा है।

25 नवंबर 2018 को हुए आईआईएम के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के आंकड़ो के मुताबिक पिछले छह सालों में महिला उम्मीद्वारों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

IIM के लिए होने वाले कॉमन एडमीशन टेस्ट के लिए इस बार देश भर से कुल 84,350 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 2013 में यह संख्या 56,409 थी।

CAT रजिस्ट्रेशन के डेटा में इसका खुलासा हुआ है कि साल 2017 में हुए रजिस्ट्रेशन में 50 प्रतिशत की वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान छात्राओं का ही रहा, बता दें पिछले साल की तुलना में इस बार 20 हजार अधिक छात्राओं ने CAT के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस साल सीएटी के लिए कुल 2.41 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 2017 में यह संख्या 2.29 लाख थी, 25 नवंबर को हुए CAT में कुल 84,350 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जबकि 2017 में इनकी संख्या 78,009 थी।

IIM कोलकाता के CAT संयोजक सुमंत बासू के मुताबिक, क्लास रूम में विविधता लाने के लिए IIM छात्राओं को लगातार प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है, हमें अपने संस्थान में छात्राओं की संख्या और बढ़ानी है और इससे हम बेहद खुश हैं कि लड़कियां कठिन से कठिन परिश्रम से भी पीछे नहीं हटती हैं।

बालिका गृह कांड में बिहार सरकार को SC की कड़ी फटकार

बालिका गृह कांड
बालिका गृह कांड


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाई है, सुप्रीम कोर्ट ने बालिका गृह कांड से संबंधित एफआईआर में धारा 377 (रेप) और पॉस्को एक्ट को नहीं शामिल करने पर नाराजगी जाहिर की है।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि, अगर जांच के दौरान कोर्ट को लगता है कि यह अपराध धारा 377 और पॉस्को एक्ट के तहत आता है और सरकार ने एफआईआर दर्ज नहीं किया तो कोर्ट सरकार के खिलाफ आदेश पारित करेगी।

बालिका गृह कांड पर हो रही सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिहार सरकार क्या कर रही है? बच्चों का यौनाचार हुआ है और सरकार कह रही है कि कुछ नहीं हुआ है, सरकार ऐसा कर सकती है, यह अमानवीय है।

ज्ञात हो कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को बिहार से पटियाला जेल शिफ्ट कर दिया गया है, इसके अलावा ब्रजेश ठाकुर की राजदार मघु ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया है, पूरे मामले की जांच कर रही सीबीआई ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार के लिए यह शर्मनाक है कि शेल्टर होम केस में अपराधियों के खिलाफ नरमी बरत रही है, कोर्ट ने सरकार से पूछा, ‘क्या बच्चे भारत के नागरिक नहीं हैं?’ बिहार सरकार ने शेल्टर होम के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने की अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे सुधारने के लिए कोर्ट से एक और मोहलत मांगी है।

सिद्धू पहुंचे पाकिस्‍तान, कहा- पीएम इमरान खान का कर्जदार हूं

सिद्धू पहुंचे पाकिस्‍तान,
सिद्धू पहुंचे पाकिस्‍तान,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्‍तान में 28 नवंबर को होने वाले करतारपुर कॉरीडोर के शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज पाकिस्‍तान चले गए हैं।

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की ओर से दिए गए आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल होने गए सिद्धू ने इस दौरान पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रति आभार जताया है।

उन्‍होंने पाकिस्‍तान रवाना होने से पहले अटारी-वाघा सीमा पर मीडिया से कहा, मैं पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कर्जदार हूं, साथ ही उन्‍होंने अपने को भारत सरकार का भी कर्जदार बताया।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान का न्योता रविवार को अस्वीकार कर दिया था, जबकि उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी-खुशी यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को लिखे एक पत्र में कहा कि, यह एक ऐतिहासिक अवसर है लेकिन उन्हें इसमें उपस्थित नहीं हो पाने के लिए अफसोस है, उन्होंने अपने राज्य में होने वाले आतंकी हमलों और पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या किए जाने को इसकी वजह बताया था।

इस समारोह में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी मौजूद होंगे. सिद्धू ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पत्र लिख कर शिलान्यास समारोह के लिए उनका न्योता स्वीकार कर लिया था।

उन्होंने कुरैशी को लिखा, बड़े ही सम्मान और अपार हर्ष के साथ मैं 28 नवंबर को करतारपुर साहिब में शिलान्यास समारोह में शामिल होने का आपका न्योता स्वीकार करता हूं, इस मौके पर मैं आपसे मिलने की आशा करता हूं।
 

केजरीवाल से मिलने पहुंचे शख्स के पास मिला जिंदा कारतूस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक टल गया है, सुबह कल सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे एक शख्स के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि एक शख्स सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा था, तभी उसके पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया, उस शख्स को एंट्री गेट पर ही रोक दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 10-12 लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे, इन सभी लोगों को सीएम ने मिलने का समय दिया था, ये लोग मौलवी थे और वक्फ बोर्ड से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात करने आए थे।

इमरान नाम का शख्स जो नमाज़ से पहले मस्ज़िद की साफ सफाई का काम करता है, उसके पास से चेकिंग के दौरान कारतूस बरामद हुआ है, इमरान ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसे ये कारतूस मस्ज़िद के डोनेशन बॉक्स में मिला था, जिसे उसने वॉलेट में रख लिया था और फिर रखकर भूल गया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि, अगर वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, केजरीवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने दिल्ली सचिवालय के अंदर उन पर मिर्च पाउडर फेंका था।

केजरीवाल ने सदन में कहा, अगर नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, विधानसभा की बैठक आप प्रमुख पर हमले और मतदाता सूची से नाम कथित रूप से हटाए जाने के मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई है।
 

तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर किया हमला

तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान
तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पश्चिमी अफगानिस्तान में तालिबान ने पुलिस के एक काफिले पर सोमवार को घात लगाकर हमला कर दिया, अधिकारियों ने जानकारी दी कि, 20 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

वहीं काबुल में रहने वाले अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग स्थानीय मिलीशिया कमांडर की गिरफ्तारी के विरोध में पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रांतीय परिषद के एक सदस्य दादुल्लाह कानेह के मुताबिक, पश्चिमी फराह प्रांत में रविवार की दोपहर तालिबान का हमला हुआ, इसमें प्रांत के पुलिस उप प्रमुख समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

परिषद के अन्य सदस्य अब्दुल समद सलेही ने बताया कि, पुलिस का काफिला जिले के नव नियुक्त पुलिस प्रमुख का परिचय कराने जा रहा था तभी यह हमला हुआ, कानेह ने बताया कि इस हमले में नव नियुक्त प्रमुख की भी मौत हो गई।

इस बीच, काबुल के पश्चिम में शिया प्रदर्शनकारियों ने कुछ सड़कें विरोध प्रदर्शन के दौरान जाम कर दीं, यह विरोध प्रदर्शन पश्चिमी ग़ोर प्रांत में शिया मिलीशिया का नेतृत्व करने वाले अलीपूर की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है।
 

उद्घव ठाकरे को मिला BJP की मंत्री उमा भारती का साथ

उद्धव ठाकरे ,उमा भारती
उद्धव ठाकरे ,उमा भारती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति तेज हो गयी है, 24 नवंबर को शिवसेना और 25 नवंबर को विहिप ने धर्मसभा का आयोजन किया, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में कहा था कि, भगवान राम सिर्फ बीजेपी के नहीं हैं।

उद्धव ठाकरे के इस बयान पर उमा भारती ने कहा कि, उद्धव ठाकरे के इस कोशिश के लिए हम उनकी सराहना करते हैं, राम मंदिर पर सिर्फ बीजेपी का पेटेंट नहीं है, इस दौरान उन्होंने राम मंदिर बनवाने के लिए आजम खान और ओवैसी से भी मदद का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि हां, मैं उद्धव ठाकरे के प्रयास के लिए उनकी सराहना करती हूं, भगवान राम सभी के हैं, मैं एसपी, बीएसपी, अकाली दल, ओवैसी और आजम खान से अपील करती हूं कि वे राम मंदिर के निर्माण में मदद के लिए आगे आएं।

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने कल (25 नवंबर) को बीजेपी की केंद्र सरकार को एक तरह का कुंभकर्ण बताया, राम मंदिर पर चार साल से नींद में रहने का आरोप लगाया है।

उन्होंने राम जन्मभूमि को लेकर अध्यादेश लाने पर शिवसेना के समर्थन की बात करके बीजेपी को राम मंदिर निर्माण के कानूनी विकल्पों पर विचार के लिए मजबूर करने की कोशिश की है।

उद्धव ठाकरे अपने सैकड़ों शिवसैनिकों के साथ 24 नवंबर को अयोध्या पहुंचे, उन्होंने सरकार से राम मंदिर निर्माण की तारीख बताने के लिए भी कहा है, उन्होंने 56 इंच के सीने के बजाय दिल में मंदिर के लिए मजबूती की बात करके पीएम मोदी की घेराबंदी की है।

उन्होंने कहा कि, बीजेपी हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलावाड़ न करे, बस यही बात कहने मैं यहां आया हूं, सीएम योगी को भी निशाने पर लेते हुए उद्धव ने कहा कि मैंने सीएम योगी को कई बार यह कहते सुना था कि मंदिर था, है और रहेगा, ये तो हमारी धारणा है, हमारी भावना है, लेकिन दुख इस बात है कि वो दिख नहीं रहा है।

एमपी चुनाव : 34 करोड़ के कर्जे में डूबा है यह बीजेपी प्रत्‍याशी

बीजेपी प्रत्‍याशी
बीजेपी प्रत्‍याशी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्‍य प्रदेश में 29 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्‍याशी जीत की कोशिश में लगे हैं, इसी में एक हैैं भोजपुर सीट से बीजेपी प्रत्‍‍‍याशी सुरेंद्र पटवा, वैसे तो सुरेंद्र पटवा मौजूदा शिवराज सरकार में पर्यटन व संस्‍कृति राज्‍य मंत्री हैं और साथ ही पूर्व मुख्‍यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं, लेकिन उन पर मौजूदा समय में करीब 34 करोड़ रुपये का कर्ज है।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश पटेल को 13,666 वोटों के अंतर से पटखनी देते हुए कमल खिलाया था, 2008 में मिली जीत से सबक लेते हुए कांग्रेस ने इस बार यहां सुरेंद्र पटवा के मुकाबले दिग्गज नेता सुरेश पचौरी को टिकट दिया था, लेकिन पटवा परिवार की लोकप्रियता के चलते उन्हें 20 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रत्याशियों द्वारा हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार मंत्री पटवा का खुद का कार का शोरूम है, लेकिन उनके नाम एक भी कार नहीं है, पटवा 38 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सर्वाधिक धनी प्रत्याशी हैं, लेकिन उन पर 33 करोड़ 84 लाख रुपए का कर्ज भी है, पटवा के नाम सिर्फ एक दोपहिया वाहन है, पटवा और उनकी पत्नी के पास 118 तोला सोना है, उनके पास एक भी शस्त्र नहीं है‌।

सुरेंद्र पटवा मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं, इस बार भी उनके खिलाफ कांग्रेस के सुरेश पचौरी चुनावी मैदान में हैं, रायसेन जिले की इस विधानसभा सीट की बात की जाए तो यह सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीट से वर्तमान विधायक और संस्कृति व पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा का इस क्षेत्र में काफी वर्चस्व है।

सुंदरलाल पटवा के परिवार से नाता होने के कारण पूरे पटवा परिवार का ही यहां पर खासा दबदबा है, ऐसे में कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट पर 2013 के बाद एक बार फिर सुरेश पचौरी को टिकट दिया है, जो कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के काफी कद्दावर नेता माने जाते हैं।

कर्णाटक: वीसी नहर में पलटी बस, 25 की मौत

कर्नाटक के मांड्या
कर्नाटक के मांड्या


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक के मांड्या के पास शनिवार को वीसी नहर में एक बस गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।

यात्रियों से भरी बस के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने का काम शुरू कर दिया है।

जानकारों का कहना है कि, वीसी नहर के पास से गुजरने के दौरान यात्रियों से भरी बस पर ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने कहा कि, नहर के चारों ओर एक सुरक्षात्मक बॉन्ड्री की कमी दुर्घटना का कारण हो सकती है, एएनआई पर मौजूद वीडियो और फोटो के मुताबिक, हादसे के बाद आम लोगों ने रस्सी के सहरे नहर में गिरे लोगों को निकालते नजर आए।

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांडया जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताया है, गांधी ने ट्वीट कर कहा, कर्नाटक के मांड्या में हुए दुखद बस हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ, मैं मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जीत नहीं सकते तो मोदी की मां को गाली दे रही है कांग्रेस : पीएम मोदी

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का प्रचार करने पीएम मोदी छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया है, पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी की मोदी से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं रही तो अब कांग्रेस के लोग मोदी की मां को गाली दे रहें है।

उन्‍होंने कहा, पिछले 18 साल से सीना तानकर मैं कांग्रेस को हर एक मौके पर चुनौती देकर पराजित करते हुए आया हूं और आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई है।

पीएम ने कहा, कांग्रेस पार्टी अगर सोच रही है कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच जाएगी तो वो समझ लें कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जितनी गाली मामा शिवराज को देगी उतना ही जवाब मध्य प्रदेश के उनके भांजे और भांजी देने वाले हैं, नोटों की हेराफेरी में जिन लोगों को जमानत पर घूमना पड़ रहा है वो आज तिलमिलाए घूम रहें हैं. झूठे और खोखले वादों पर विश्वास ना करें, सरकार काम करने वाली ही चुनें।

पीएम मोदी ने कहा, अच्छा होता शिवराज जी को गाली देने से पहले कांग्रेस के ‘नामदार’ ने अपने क्वात्रोची मामा को याद कर लिया होता जिसको आपके पापा ने बोफोर्स घोटाले में हिन्दुस्तान की सुरक्षा के लिए आवंटित धन को चुराने का परमिट दिया था।

फिल्म ‘2.0’ ने रिलीज से पहले ही कर ली 490 करोड़ की कमाई

फिल्म '2.0
फिल्म '2.0

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म ‘2.0’ का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रही है,लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिल्वर स्क्रीन पर आने से पहले ही इस फिल्म ने नए-नए कीर्तिमान रचने शुरु कर दिए हैं, यह बात जानकार आपको भी है हैरानी होगी कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही 490 करोड़ की कमाई कर ली है।

जानकारियों के अनुसार, यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्म है, जहां फिल्म बनने के पहले इसकी लागत 400-500 करोड़ बताई जा रही थी, वहीं इसका ट्रेलर रिलीज करते समय सुपरस्टार रजनीकांत ने इस फिल्म का बजट 550-600 करोड़ बताया था।

लेकिन चौंकानी वाली बात यह है कि इस फिल्म ने अपनी लागत की आधी से ज्यादा कमाई रिलीज के पहले ही पूरी कर ली है, पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म की प्री बुकिंग शुरु हो गई थी, जिसमें बॉक्स ऑफिस के अनुसार 120 करोड़ की बुकिंग की  (तमिल वर्जन के लिए) बात सामने आई है।

इतना ही काफी नहीं कि, इस कमाई अलावा इस फिल्म ने अपनी डिजीटल और अन्य राइट्स से भी मोटी रकम कमाई है, बॉलीवुड हंगामा के खबर के मुताबिक फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए 370 करोड़ की कमाई कर डाली है।

बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट में यह आंकड़े भी विस्तार से दिए गए हैं कि कुल लागत में से राइट्स को बेचने के बाद बचे हुए बाकी के पैसे फिल्म रिलीज के पहले सप्ताह में ही पूरे कवर हो जाएंगें।