28.1 C
Mumbai
Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 48

प्रो हरेराम त्रिपाठी की प्रेरक यात्रा: जिस यूनिवर्सिटी के थे छात्र, उसी के बने वीसी

जवाहर लाल नेहरू | नवप्रवाह डॉट कॉम 

प्रो.(डॉ.) हरेराम त्रिपाठी संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम हैं। वे यहीं सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र रहे, अब वे इसी विवि के वाइस चांसलर बने हैं।

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति बन चुके प्रो.(डॉ.) हरेराम त्रिपाठी संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम हैं। दिलचस्प तथ्य ये हैं कि वे यहीं स्टूडेंट रहे, अब उन्हें यहां का वीसी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कुलपति बनने से पहले वे श्री लाल बहादुर राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में सर्व दर्शन विभाग में वरिष्ठ आचार्य (प्रो.) की हैसियत से छात्रों को पढ़ाया करते थे। उनके कुलपति बनने से संस्कृत जगत में हर्ष का माहौल है। शांत स्वभाव के और पढ़ाई में शुरू से होनहार प्रो. त्रिपाठी ने गांव- चकिया, जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. त्रिपाठी के अनुपम योगदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने बुधवार 9 जून को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के 35 वें कुलपति के रूप में नियुक्त किया। कुलाधिपति के पत्र के मुताबिक, प्रो त्रिपाठी का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक होगा। गौरतलब है कि संस्कृत विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का तीन वर्षों का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चकिया ग्राम में जन्मे प्रो. त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही विद्यालय में हुई थी। उसके बाद सन् 1986 में वे आगे की पढ़ाई करने बनारस चले आए। रामाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय से उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शास्त्री (स्नातक), आचार्य (स्नातकोत्तर) व पीएचडी तक की पढ़ाई संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से किया। यहां उन्होंने न्यायशास्त्र के प्रकांड विद्वान प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में पीएचडी की डिग्री हासिल किया। उन्होंने अध्ययन काल में आठ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

प्रोफ़ेसर त्रिपाठी ने शैक्षणिक करियर की शुरुआत वर्ष 1993 से राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के जम्मू परिसर में सहायक आचार्य सर्वदर्शन विभाग से किया। वर्ष 2001 से श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में सह- आचार्य के रूप में अध्यापन का कार्य प्रारंभ किया। वर्ष 2009 में सर्वदर्शन विभाग में प्रोफेसर बने। प्रो. त्रिपाठी को वर्ष 2003 में महर्षि वादरायण राष्ट्रपति पुरस्कार, शंकर वेदांत, पाणिनी, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से विशिष्ट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार व सम्मान मिल चुका है। उन्होंने अब तक 30 से अधिक ग्रंथों का संपादन व लेखन का कार्य भी किया हैं।

प्रो. त्रिपाठी विश्वविद्यालय में विभिन्न प्राशासनिक पदों जैसे छात्रावास अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष इत्यादि दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया हैं। अध्यापन, शोध, प्राशासनिक जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने संस्कृत शिक्षा एवं भारतीय दर्शन को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश का दौरा करते रहे। वे भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR) के मानित सदस्य के रूप में 2016 से वर्तमान समय में भी कार्य कर रहें हैं।

प्रो. त्रिपाठी ICPR के गवर्निंग बाडी के सदस्य भी हैं। वे राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के बोर्ड आफ मैनेजमेंट के सदस्य 2016 से 2019 तक रहे। इसके अतिरिक्त वे सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के एकेडमिक काउंसिल के सदस्य 2019 से हैं तथा महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के प्लानिंग बोर्ड के भी सदस्य 2019 से हैं।

(लेखक युवा पत्रकार एवं स्तंभकार हैं।)

कोविड इफ़ेक्ट : उत्तर प्रदेश सरकार में हो सकता है बड़ा बदलाव, उप मुख्यमंत्रियों पर लटकी तलवार

अमित द्विवेदी  | नई दिल्ली 

नवप्रवाह डॉट कॉम 

कोविड मैनजमेंट को लेकर केंद्र सरकार ने यूपी की योगी सरकार की सराहना भले की हो, लेकिन दिल्ली में संघ और भाजपा के बीच हुई हाई लेवल मीटिंग में कुछ और बातें सामने आ रही हैं। संघ और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक के बाद अब उत्तर प्रदेश में भारी फेर-बदल की सम्भावना जताई जा रही है। ख़बर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क़रीबी और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं वर्तमान एमएलसी ए. के. शर्मा को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

इस हाई लेवल बैठक के पीछे की एक वजह उत्तर प्रदेश के ही बड़े नेताओं को नाराज़गी बताई जा रही है। प्रदेश में  कोरोना के हालात को लेकर लेकर केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कई बड़े नेता प्रधानमंत्री कार्यालय को चिट्ठी लिख चुके हैं। पूर्वांचल और वाराणसी में ए.के.शर्मा के कोविड मैनजमेंट की तारीफ़ पीएम मोदी स्वयं कर चुके है। उन्हें इसका लाभ मिलता नज़र आ रहा है। फ़िलहाल संघ और भाजपा की बैठक के बाद सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में अब भारी बदलाव देखा जा सकता है।

आरएसएस के सरसंघ कार्यवाहक, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री के बीच हुई इस अहम् बैठक में आगामी 2022 के चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। आगामी वर्ष में प्रदेश में होने वाले चुनाव की वजह से भी इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

प्रदेश में दो डिप्टी CM या तीन ?

इस बैठक के बाद भाजपा नेताओं के बीच यह भी चर्चा का विषय है कि प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री होंगे या तीन! अगर दो ही उप मुख्यमंत्री होंगे तो दिनेश शर्मा या केशव प्रसाद मौर्य में से किस का पत्ता कटेगा, यह भी सवाल ज्वलंत है। एके शर्मा को डिप्टी सी॰एम॰ बनाए जाने की ख़बर के बाद से ही प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के खेमे के लोग तनाव में नज़र आने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक़, पिछले दो दिन से उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री (भाजपा) दिल्ली में ही मौजूद हैं। ख़बर यह भी है कि उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में पाँच नए चेहरे शामिल किए जाएँगे, जबकि क़रीब सात लोगों का पत्ता भी कट जाएगा।

सरकार की छवि सुधारने की कोशिश-

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेर-बदल की एक वजह छवि सुधारने की कोशिश भी बताई जा रही है। गत दिनों कोरोना की वजह से प्रदेश में मची हाहाकर की वजह से सरकार की काफ़ी छीछालेदर हुई, जिसके चलते मंत्रियों का चेहरा बदलकर ऐसे व्यक्ति को आगे लाने की कोशिश की जा रही है, जो कोरोनाकाल में काफ़ी सक्रिय रहा और आम जनमानस का चहेता बना।

विलेन की भूमिका में नज़र आए कलेक्टर साहब, सीएम बघेल ने कहा, “छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा ये सब”

ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ | नवप्रवाह डॉट कॉम 
सूरजपुर के कलेक्टर रणवीर शर्मा को उनका तैश भारी पड़ गया। लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर ने दवाई लेने जा रहे एक युवक का पहले तो फ़ोन पटक कर तोड़ दिया, उसके बाद उसकी पिटाई भी कर दी। सोशल मीडिया पर यह मामला बेहद गरम है, जिसके चलते प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को हरकत में आना पड़ा। मुख्यमंत्री बघेल ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है।
कलेक्टर प्रवीण शर्मा के इस शर्मनाक करतूत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूं। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूं।
सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले में ट्वीट किया, “सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।”
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1396327890640281603?s=21
दरअसल शनिवार को सूरजपुर में लॉकडाउन के दौरान एक युवक पर्चा लेकर दवाई लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। इसी बीच कलेक्टर रणवीर शर्मा लॉकडाउन का जायजा ले रहे थे। इस दौरान सड़कों पर लोगों की आवाजाही देख वह गुस्साए गए। उनकी नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने अपने सुरक्षा गार्डों से उसे रोकने को कहा। जब वह युवक कलेक्टर के पास आया तो वह मोबाइल पर दवा वाला पर्चा दिखाने लगा।
कलेक्टर ने युवक को जड़ा थप्पड़-
इससे नाराज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उसे थप्पड़ जड़कर मोबाइल नीचे फेंक दिया। यही नहीं कलेक्टर ने अपने सिपाहियों से भी युवक को पिटवाया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही कलेक्टर साहब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रविवार को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को हटाने के निर्देश दे दिए।

कई आफ़तों के साथ आया है कोरोना, ब्लैक फ़ंगस के बाद अब व्हाइट फ़ंगस बना सिरदर्द

ब्यूरो रिपोर्ट 
नवप्रवाह डॉट कॉम | नई दिल्ली 
कोरोना एक साथ कई आफ़त लेकर आया है। अभी तक कोरोना की वजह से ब्लैक फ़ंगस का मामला सामने आ ही रहा है, इसी बीच व्हाइट फ़ंगस का भी मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में 55 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 से ठीक होने के बाद ‘व्हाइट फंगस’ संक्रमण का पता चला है।
कहा जा रहा है कि संभवत: इस बीमारी का प्रदेश में यह पहला मामला सामने आया है। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की ई एंड टी विभाग की प्रमुख डॉ कविता सचदेवा ने बताया कि सिर दर्द और आंखों का दर्द कम नहीं होने पर 17 मई को इस व्यक्ति का ऑपरेशन किया गया था। शुक्रवार को एक जांच में उसकी नाक में व्हाइट फंगस के संक्रमण का पता चला है।
इस मामले में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) के 650 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। यह एक खतरनाक संक्रमण है जो कि कोविड-19 के मरीजों तथा इससे ठीक हो चुके लोगों में पाया जा रहा है।
ब्लैक फ़ंगस को गत दिनों केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों को महामारी घोषित करने का निर्देश दिया था। अभी कोरोना की जंग ख़त्म हुई नहीं कि ब्लैक फ़ंगस और अब व्हाइट फ़ंगस ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है।

आलिया भट्ट कोरोना पॉज़िटिव, बंद हुई गंगूबाई की शूटिंग

अमित द्विवेदी | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 

आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, जिसके चलते उनकी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग रोक दी गई है। आलिया ने संक्रमण की जानकारी इंस्टाग्राम के एक पोस्ट के ज़रिए दी। इसके पहले एक बार और शूटिंग रुकी थी, जब फ़िल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। इस बार शूटिंग सिने एम्प्लॉईज़ के फ़ेडरेशन के आदेश पर रोकी गई है। 

फ़ेडरेशन ने आदेश दिया है कि कोई भी इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए कुछ दिन न आए। ताकि ख़तरे को टाला जा सके। फ़ेडरेशन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि किसी भी कर्मचारी में इसके लक्षण नज़र आते हैं, तो वे तत्काल जाँच कराएँ और चिकित्सकों के निर्देश का पालन करें। 

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हेलो, मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूँ। और मैंने ख़ुद को घर में क्वॉरंटीन कर लिया है। मैं चिकित्सकों के हिसाब से अपना ख़याल रख रही हूँ। आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया।” 

दिल्ली: इज़राइली दूतावास के पास हुए बम धमाके, सुरक्षा एजेंसियाँ मुस्तैद

ब्यूरो | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
दिल्ली में इज़राइल दूतावास के पास हुए धमाके से देश भर में सनसनी मच गई। दूतावास के पास हुए इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तेज़ धमाके की वजह से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जिसकी वजह से इलाक़े में अफ़रातफ़री मच गई। हालाँकि इस धमाके की पड़ताल में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है, अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आया है। 
 
दिल्ली में इज़राइल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की ज़िम्मेदारी अभी किसी भी आतंकवादी संगठन ने नहीं लिया है। इस धमाके के बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गईं हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख़्ता कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बम ब्लास्ट की वजह से तीन गाड़ियों को क्षति पहुँची है। 
 
यह ब्‍लास्‍ट दिल्‍ली में उस वक्‍त हुआ है जब यहां बीटिंग रिट्रीट का अयोजन हो रहा था। धमाका जहाँ हुआ, वह जगह बीटिंग रिट्रीट से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था। फिलहाल पूरे इलाक़े को सील कर जाचं एजेंसी इसकी छानबीन कर रही है। इस एरिया के सीसीटीवी फुटेज की तलाशी लेकर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
धमाके की वजह से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। इज़राइल का दूतावास तुग़लक रोड थाने से कुछ ही दूरी पर है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक़, इसी तरह कुछ वर्ष पूर्व भी इज़राइल दूतावास के पास ऐसा गाड़ी से बम फेंककर हमला किया गया था। 

पुणे में अवैध रूप से शराब और गांजा बेचनेवाली महिला गिरफ्तार

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

 नशीले पदार्थ और गांजा के साथ शराब की अवैध बिक्री करनेवाली एक महिला को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. उसके घर पर की गई छापेमारी में पांच लाख 33 हजार रुपए का गांजा और शराब बरामद किया गया है. अंबिका मारुति गरड़ (55, निवासी घुंडरे आली, आलंदी, खेड़, पुणे) नामक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आलंदी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम आलंदी परिसर में गश्त कर रही थी तब मुखबिर से आलंदी की घुंडरे आली में एक महिला के घर से अवैध रूप से गांजा व शराब की बिक्री शुरू रहने की जानकारी मिली थी. इसके अनुसार पुलिस की दो टीमें गठित की गई. भेष बदलकर पुलिस टीमों ने पहले महिला के घर पर गांजा व शराब रहने की तसल्ली की फिर महिला को हिरासत में लिया.

इसके बाद पुलिस टीमों ने उसके घर पर छापा मारा. तब घर से 4 लाख 3 हजार रुपये का 25 किलो 440 ग्राम गांजा, 1 लाख 12 हजार 900 रुपये नकद, 12 हजार 742 रुपए की शराब, 3500 रुपये का मोबाइल फोन बरामद किया गया. महिला के खिलाफ आलंदी पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सामाजिक सुरक्षा विभाग के पुलिस निरीक्षक विट्ठल कुबड़े, सहायक निरीक्षक नीलेश वाघमारे, डॉ अशोक डोंगरे, पुलिस कर्मचारी संदीप गवारी, दीपक सावले, अनिल महाजन, वैष्णवी गावड़े, संगीता जाधव, योगेश तिड़के की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

मध्यप्रदेश के ड्रग माफिया हुकुमचंद का अवैध मकान हुआ जमींदोज़

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. रविवार को भोपाल के इतवारा में रहने वाले कुख्‍यात मादक पदार्थ तस्कर हुकुमचंद कुचबंदिया के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. नशे के कारोबारी हुकुमचंद का इतवारा इलाके में चार मंजिल मकान अवैध रूप से बनाया गया था. जिसे प्रशासन ने जमींदोज कर दिया.
रविवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन ने इनामी बदमाश ड्रग्स माफिया हुकुमचंद कुचबंदिया के अवैध चार मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के समय भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. वर्तमान में हुकुमचंद कुचबंदिया फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने आठ हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है.

पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर 450 स्क्वेयर फीट के 4 मंजिला मकान पर कार्रवाई करते हुए इसे धराशायी कर दिया. इसकी कीमत 1 करोड़ के आसपास आंकी गई है. यहां सुबह से ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. इस इलाके में पुलिस को पहले भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते कार्रवाई के लिए पुलिस पूरे इंतजाम के साथ पहुंची. पुलिस तैनात होने के बाद प्रशासन, नगर निगम का अमला जेसीबी और अन्य मशीनरी के साथ पहुंचा और सईदिया स्कूल के पास स्थित फरार अपराधी हुकुमचंद कुचबंदिया के मकान नंबर 39 पर कार्रवाई की.

भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती से चीन खौफ में

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सम्बन्धों के बीच चीन का डर अब सामने आने लगा है. भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खबर आने के एक दिन बाद ही CCP का मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित कि,या जिसमें उसके डर को स्पष्ट देखा जा सकता है.

SCMP की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए अब नई दिल्ली के शीर्ष राजनयिकों से समझौते के लिए हरी झंडी मिल चुकी है. भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भी इस सप्ताह एक संभावित व्यापार समझौते पर बातचीत की पुष्टि भी की, जो नई दिल्ली के क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी यानि RCEP से बाहर निकलने के बाद इस कदम को उठाया गया. विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया स्थित लोवी संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को कहा, एक मुक्त व्यापार समझौते यानि एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर एक चर्चा हो रही है, क्योंकि, आप जानते हैं, हमने RCEP पर हस्ताक्षर नहीं कि,या है.

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चीन के अंदर का डर अब उसके मुखपत्र पर दिखाई देने लगा है. ग्लोबल टाइम्स ने अपने भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों के ऊपर चीन और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की महत्ता रेखांकि,त करते हुए लिखा, आर्थिक मामलों में, ऑस्ट्रेलिया का भारत के बजाय चीन के साथ अत्यधिक समन्वय है. चीन ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा निर्यात बाजार रहा है. कैनबरा और नई दिल्ली दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं के संबंध में पूरक नहीं हैं.

इतना ही नहीं ग्लोबल टाइम्स ने आगे लिखा, जब थोक वस्तुओं की बात आती है, भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों पूरक नहीं हैं, बल्कि, वे एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं. उदाहरण के लिए लौह अयस्क लें. भारत दुनिया के प्रमुख लौह अयस्क उत्पादकों में से एक है, और चीन लौह अयस्क के प्रमुख खरीदारों में से एक रहा है. वे अपने लौह अयस्क को बेचने के लिए के लिए चीन को आकर्षित करने का प्रयास करते हैं.

ग्लोबल टाइम्स ने यह भी लिखा कि, अगर दोनों देश अंततः एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं, तो भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने नुकसान की भरपाई करना करना बहुत मुश्कि,ल होगा. यही नहीं चीन को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सम्बन्धों से QUAD के और सक्षम होने का भी डर है. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि, इन दोनों देशों का बढ़ा हुआ सहयोग QUAD में कमियों को पूरा करेगा, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत एक सहयोग में शामिल है. GT ने आगे लिखा कि,, QUAD ब्लॉक में, जापान और ऑस्ट्रेलिया अमेरिका के करीबी सहयोगी हैं. वाशिंगटन और टोक्यो ने नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को बढ़ाया है. भारत-आस्ट्रेलिया के आपसी संबंध QUAD में एक कमजोर कड़ी थी परंतु अब कैनबरा और नई दिल्ली के बीच सहयोग को बढ़ाने के मौजूदा प्रयास इस कड़ी को मजबूत कर सकते हैं.

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि, दोनों देश फ्री ट्रेड डील से चीन को चेतावनी दे रहे हैं. भले ही चीन के साथ उनके संबंध खराब हो गए हों, उनके पास घाटे को कम करने के लिए अन्य व्यापारिक साझेदार हैं.

ऑस्ट्रेलिया के साथ चीन की वुल्फ़ वॉरियर कूटनीति और भारत के साथ सीमा तनाव के साथ महामारी के अभूतपूर्व प्रसार ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिर्फ रणनीतिक साझेदारी को ही मजबूत नहीं कि,या है बल्कि, व्यापारिक संबंध भी मजबूत कि,या है. रिपोर्ट के अनुसार अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत ने रफ्तार पकड़ ली है. चीन द्वारा ऑस्ट्रेलिया पर लगातार आर्थिक हमले करने पर भारत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था. हाल के महीनों में ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही चीन के साथ बड़े विवादों में रहे हैं. अब जिस तरह से दोनों देश के संबंध बढ़ रहे हैं उससे चीन का डर जायज है क्योंकि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुक्त व्यापार समझौते के बाद सबसे अधिक नुकसान चीन को होने वाला है. सिर्फ फ्री ट्रेड डील ही नहीं बल्कि, रणनीतिक रूप से भी इंडो पैसिफिक पर इन दोनों देशों का QUAD के साथ मिल कर चीन को धूल चटाने में सहयोग बढ़ेगा.

सड़क से स्कूटी से जा रही महिला पर गिरा हाइपर टेंशन वायर, बुरी तरह झुलस कर हुई मौत

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के नोगामा में स्कूटी से स्कूल जा रही एक महिला टीचर पर हाइपर टेंशन बिजली की लाइन गिर गई. इससे महिला की स्कूटी सहित जल कर मोत हो गई. हादसा शनिवार की सुबह 10 बजे हुआ. टीचर नीलम पाटीदार नदी के करीब से गुजर रही थीं. तभी ऊपर से गिरा बिजली का तार स्कूटी से आकर चिपक गया. तीव्र करंट के कारण लोगों ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की.

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने महिला के परिजन को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को कॉल किया था. करीब 20 मिनट बाद लाइट बंद की गई. घटना से आसपास के लोगों में गुस्सा है.

प्राइमरी स्कूल में टीचर मृतक बागीदोरा की रहने वाली थी. मार्च में ही उनकी नौकरी के दो साल पूरे हुए थे. उनके पति उदयपुर में नौकरी करते हैं. उनका 5 साल का एक बेटा है. नीलम की सास की मौत भी कुछ इसी तरह हुई थी. वो किसी के साथ बाइक पर जा रही थीं, तब उनके ऊपर बंदर कूद गया था. इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी.