31 C
Mumbai
Tuesday, September 8, 2026
Home Blog Page 49

मध्यप्रदेश के ड्रग माफिया हुकुमचंद का अवैध मकान हुआ जमींदोज़

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. रविवार को भोपाल के इतवारा में रहने वाले कुख्‍यात मादक पदार्थ तस्कर हुकुमचंद कुचबंदिया के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. नशे के कारोबारी हुकुमचंद का इतवारा इलाके में चार मंजिल मकान अवैध रूप से बनाया गया था. जिसे प्रशासन ने जमींदोज कर दिया.
रविवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन ने इनामी बदमाश ड्रग्स माफिया हुकुमचंद कुचबंदिया के अवैध चार मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के समय भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. वर्तमान में हुकुमचंद कुचबंदिया फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने आठ हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है.

पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर 450 स्क्वेयर फीट के 4 मंजिला मकान पर कार्रवाई करते हुए इसे धराशायी कर दिया. इसकी कीमत 1 करोड़ के आसपास आंकी गई है. यहां सुबह से ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. इस इलाके में पुलिस को पहले भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते कार्रवाई के लिए पुलिस पूरे इंतजाम के साथ पहुंची. पुलिस तैनात होने के बाद प्रशासन, नगर निगम का अमला जेसीबी और अन्य मशीनरी के साथ पहुंचा और सईदिया स्कूल के पास स्थित फरार अपराधी हुकुमचंद कुचबंदिया के मकान नंबर 39 पर कार्रवाई की.

भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती से चीन खौफ में

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सम्बन्धों के बीच चीन का डर अब सामने आने लगा है. भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खबर आने के एक दिन बाद ही CCP का मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित कि,या जिसमें उसके डर को स्पष्ट देखा जा सकता है.

SCMP की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए अब नई दिल्ली के शीर्ष राजनयिकों से समझौते के लिए हरी झंडी मिल चुकी है. भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भी इस सप्ताह एक संभावित व्यापार समझौते पर बातचीत की पुष्टि भी की, जो नई दिल्ली के क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी यानि RCEP से बाहर निकलने के बाद इस कदम को उठाया गया. विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया स्थित लोवी संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को कहा, एक मुक्त व्यापार समझौते यानि एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर एक चर्चा हो रही है, क्योंकि, आप जानते हैं, हमने RCEP पर हस्ताक्षर नहीं कि,या है.

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चीन के अंदर का डर अब उसके मुखपत्र पर दिखाई देने लगा है. ग्लोबल टाइम्स ने अपने भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों के ऊपर चीन और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की महत्ता रेखांकि,त करते हुए लिखा, आर्थिक मामलों में, ऑस्ट्रेलिया का भारत के बजाय चीन के साथ अत्यधिक समन्वय है. चीन ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा निर्यात बाजार रहा है. कैनबरा और नई दिल्ली दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं के संबंध में पूरक नहीं हैं.

इतना ही नहीं ग्लोबल टाइम्स ने आगे लिखा, जब थोक वस्तुओं की बात आती है, भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों पूरक नहीं हैं, बल्कि, वे एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं. उदाहरण के लिए लौह अयस्क लें. भारत दुनिया के प्रमुख लौह अयस्क उत्पादकों में से एक है, और चीन लौह अयस्क के प्रमुख खरीदारों में से एक रहा है. वे अपने लौह अयस्क को बेचने के लिए के लिए चीन को आकर्षित करने का प्रयास करते हैं.

ग्लोबल टाइम्स ने यह भी लिखा कि, अगर दोनों देश अंततः एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं, तो भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने नुकसान की भरपाई करना करना बहुत मुश्कि,ल होगा. यही नहीं चीन को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सम्बन्धों से QUAD के और सक्षम होने का भी डर है. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि, इन दोनों देशों का बढ़ा हुआ सहयोग QUAD में कमियों को पूरा करेगा, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत एक सहयोग में शामिल है. GT ने आगे लिखा कि,, QUAD ब्लॉक में, जापान और ऑस्ट्रेलिया अमेरिका के करीबी सहयोगी हैं. वाशिंगटन और टोक्यो ने नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को बढ़ाया है. भारत-आस्ट्रेलिया के आपसी संबंध QUAD में एक कमजोर कड़ी थी परंतु अब कैनबरा और नई दिल्ली के बीच सहयोग को बढ़ाने के मौजूदा प्रयास इस कड़ी को मजबूत कर सकते हैं.

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि, दोनों देश फ्री ट्रेड डील से चीन को चेतावनी दे रहे हैं. भले ही चीन के साथ उनके संबंध खराब हो गए हों, उनके पास घाटे को कम करने के लिए अन्य व्यापारिक साझेदार हैं.

ऑस्ट्रेलिया के साथ चीन की वुल्फ़ वॉरियर कूटनीति और भारत के साथ सीमा तनाव के साथ महामारी के अभूतपूर्व प्रसार ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिर्फ रणनीतिक साझेदारी को ही मजबूत नहीं कि,या है बल्कि, व्यापारिक संबंध भी मजबूत कि,या है. रिपोर्ट के अनुसार अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत ने रफ्तार पकड़ ली है. चीन द्वारा ऑस्ट्रेलिया पर लगातार आर्थिक हमले करने पर भारत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था. हाल के महीनों में ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही चीन के साथ बड़े विवादों में रहे हैं. अब जिस तरह से दोनों देश के संबंध बढ़ रहे हैं उससे चीन का डर जायज है क्योंकि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुक्त व्यापार समझौते के बाद सबसे अधिक नुकसान चीन को होने वाला है. सिर्फ फ्री ट्रेड डील ही नहीं बल्कि, रणनीतिक रूप से भी इंडो पैसिफिक पर इन दोनों देशों का QUAD के साथ मिल कर चीन को धूल चटाने में सहयोग बढ़ेगा.

सड़क से स्कूटी से जा रही महिला पर गिरा हाइपर टेंशन वायर, बुरी तरह झुलस कर हुई मौत

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के नोगामा में स्कूटी से स्कूल जा रही एक महिला टीचर पर हाइपर टेंशन बिजली की लाइन गिर गई. इससे महिला की स्कूटी सहित जल कर मोत हो गई. हादसा शनिवार की सुबह 10 बजे हुआ. टीचर नीलम पाटीदार नदी के करीब से गुजर रही थीं. तभी ऊपर से गिरा बिजली का तार स्कूटी से आकर चिपक गया. तीव्र करंट के कारण लोगों ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की.

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने महिला के परिजन को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को कॉल किया था. करीब 20 मिनट बाद लाइट बंद की गई. घटना से आसपास के लोगों में गुस्सा है.

प्राइमरी स्कूल में टीचर मृतक बागीदोरा की रहने वाली थी. मार्च में ही उनकी नौकरी के दो साल पूरे हुए थे. उनके पति उदयपुर में नौकरी करते हैं. उनका 5 साल का एक बेटा है. नीलम की सास की मौत भी कुछ इसी तरह हुई थी. वो किसी के साथ बाइक पर जा रही थीं, तब उनके ऊपर बंदर कूद गया था. इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी.

बीच मझदार में पलटी जुगाड़ की नाव, 10 लोग डूबे

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

हमारे देश में आज भी लोग पैसे बचाने के लिए जुगाड़ की तकनीक पर ज्यादा भरोसा करते हैं. लेकिन हर बार जुगाड़ काम नहीं आता. कभी कभी इस जुगाड़ के फेल हो जाने से जान पर भी बन आती है. मध्यप्रदेश में कई जगहों पर नदी पार करने के लिए जुगाड़ की बनी नाव का ही इस्तेमाल किया जाता है. ये नाव कई बार बड़े हादसे का कारण भी बन जाती है. उज्जैन के बड़नगर की चामला नदी में शनिवार को ऐसी ही एक जुगाड़ की नाव पलट गई. नदी के उस पार शादी में शामिल होने जा रहे नाव पर सवार 10 लोग डूब गए. आनन फानन में नदी किनारे खेतों में काम कर रहे लोगों ने नदी में छलांग लगाकर सभी को बचा लिया. इस तरह एक बड़ा हादसा होते होते बच गया. घटना के बाद गांव वालों ने आंदोलन की चेतावनी दी है, क्योंकि इस तरह के हादसे पहले भी यहां होते रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, बड़नगर तहसील के ग्राम सारोला में चामला नदी पार करने के लिए लोगों द्वारा जुगाड़ नाव बनाई थी. इसी नाव पर सवार होकर कुछ लोग दूसरे किनारे पर बसे शंभूसिंह के घर शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. जुगाड़ की नाव कुछ ही दूर पहुंची और भार अधिक होने के चलते पलट गई. नाव पलटते ही चीख पुकार मच गई.

नाव पलटने से इसमें सवार मोहन बाई पत्नी हेमसिंह उम्र 55 वर्ष, बालक हर्ष पुत्र प्रकाश छह वर्ष, भानुप्रताप पुत्र नरेंद्र सिंह, शंकरलाल, गिरधारीलाल, राजेंद्र सिंह, लाल सिंह, सजन सिंह, टीकम सिंह व मोहित डूबने लगे. इन्हें डूबते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग नदी में कूद गए और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालाँकि एक महिला और एक बच्चे के मुंह में पानी भर गया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

घटना के बाद नदी पर पुलिया बनाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है. ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. बताया जाता है कि अधिकतर ग्रामवासियों के खेत नदी के दूसरे किनारे पर हैं. नदी के दूसरी ओर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, इसलिए ग्रामीण प्रतिदिन इस जुगाड़ की नाव से जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं. लोग यहां पुलिया बनाने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई. सवाल उठता है क्या प्रशासन यहां बड़े हादसे के इन्तजार में है?

रेप का केस वापस लेने दिया 3 बकरियां और 75 हजार का लालच, याचिका हुई खारिज

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

 गुजरात के सूरत में एक साल पहले 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 19 साल के युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए. किशोरी के गर्भवती होने पर दोनों ही परिवार में जमकर विवाद हुआ. तब 17 अक्टूबर को आरोपी युवक के खिलाफ थाने में पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.   इसी बीच,  आरोपी के परिवार ने कानूनी उम्र हो जाने पर दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव भी पीड़िता परिवार के सामने रखा. परिवार तैयार नहीं हुआ तो आरोपी के परिवार ने तीन बकरियां और 75 हजार रुपये देकर समझौता कराने की कोशिश की.

दूसरी तरफ,  पुलिस ने पीड़िता के पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था. आरोपी की जमानत को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. सुनवाई में सामने आया कि परिवार ने लड़की के परिवार को तीन बकरियां और 75 हजार रुपये देकर समझौते की कोशिश की. आरोपी पक्ष के वकील ने समझौते की बात को कोर्ट सामने बताते हुए आरोपी युवक को जमानत देने की अपील की. यह दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका ही खारिज कर दी.
कोर्ट ने कहा कि आरोपी के परिवार ने समझौता करने की कोशिश की, इसका मतलब है कि आरोपी ऐसे अपराधों का अभ्यस्त है. यह साबित करता है कि उसने लड़की का सूरत स्थित इसके पैतृक गांव से अपहरण किया था और और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे. कोर्ट ने लड़की की मां के हलफनामे का भी जिक्र किया, जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा धमकी देने की बात कही गई थी. कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो वह पीड़िता के परिवार को फिर धमकी दे सकता है, या सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है. या फिर अपराध को दोबारा अंजाम दे सकता है. ऐसा कहते हुए कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

अभिनेत्री जारा खान को धमकी देनेवाली एमबीए छात्रा पर मामला दर्ज

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

औरंगजेब और देसी कट्टे जैसी फिल्मों में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा खान को इंस्टाग्राम पर कई अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे और मौत की धमकियां भी मिल रही थीं. 6 नवंबर को जारा ने इस मामले में एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

बताया जाता है कि धमकी देने वाली हैदराबाद की एक 23 वर्षीय एमबीए की छात्रा है. ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने आईएएनएस को बताया, लड़की ने इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे और जान से मारने की भी धमकी दी. उसने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फर्जी प्रोफाइल बना रखी है. हमने इंस्टाग्राम को इसके बारे में सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने हमारी मदद की. हमने शुक्रवार को एक नोटिस भेजा है. नोटिस देने के लिए गए अधिकारी को वह सही से जवाब नहीं दे रही थी. वह आने को भी तैयार नहीं थी. अभी एक मेडिकल ट्रीटमेंट कराया जाना बाकी है, क्योंकि वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थी. वह एक सामान्य इंसान की तरह बर्ताव नहीं कर रही है.

क्रिकेट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, T-20 सीरीज पर किया कब्जा

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क
भारतीय टीम ने 3 टी-20 की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. भारत की टी-20 में यह लगातार 9वीं जीत है. वह ऐसा करने वाली वर्ल्ड की चौथी टीम बन गई है. साथ ही टीम ने ऑस्ट्रेलिया में दूसरा सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया है. सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 8 दिसंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही होगा
– 195 का मिला था टारगेट
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का टारगेट दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ओवरऑल यह दूसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है. यहां सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के ही नाम है. उसने 2016 के सिडनी टी-20 में 198 रन का टारगेट चेज किया था.
– धवन के बाद कोहली ने मोर्चा संभाला
मैच में भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 52 रन की पारी खेलते हुए टी-20 इंटरनेशनल में 11वीं फिफ्टी लगाई. इससे पहले उन्होंने लोकेश राहुल (30) के साथ 56 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की कर तेज शुरुआत दिलाई थी. धवन की कप्तान विराट कोहली (40) के साथ भी 39 रन की साझेदारी हुई. धवन-राहुल के आउट होने के बाद कोहली ने मोर्चा संभाला और हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 29 रन की पार्टनरशिप की.
– धवन के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड
शिखर धवन टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 63 मैच में 28.29 की औसत से 1641 रन बनाए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था. रैना ने 78 मैच में 29.18 की औसत से 1605 रन बनाए हैं.
– विदेशी जमीन पर भारत की लगातार 10वीं जीत
टी-20 में भारतीय टीम की विदेशी जमीन पर ये लगातार 10वीं जीत है. इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर 3 और न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20 जीते थे. वहीं, मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2 टी-20 शिकस्त दी है.

छठ पूजा के लिए छुट्टी नहीं देने पर ठेकेदार की हत्या, यूपी से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

 छठपूजा में गांव जाने के लिए छुट्टी न देने से नाराज होकर एक मजदूर ने अपने ठेकेदार को जान से मार डाला.पिंपरी चिंचवड़ से सटे हिंजवड़ी में हुई इस वारदात के आरोपी को हिंजवड़ी पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के नक्सली इलाके में तलाशी मुहिम चलाकर गिरफ्तार कर लिया है.खास बात यह है कि इस मामले में आरोपी के बारे में कोई सुराग न रहते हुए भी केवल एटीएम के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वारदात उजागर होने के आठ दिन के भीतर आरोपी को धरदबोचा है.

– अरविंद के गायब होने पर पुलिस को हुआ शक
हिंजवड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम अरविंद नैपाल चौहान उर्फ यादव (35, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) है. उसके खिलाफ गणपत सदाशिव सांगले की हत्या का मामला दर्ज है. गणपत एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है, जिसकी लाश 24 नवंबर को हिंजवड़ी के पास जांभे में उसके घर में मिली थी.उसके साथ रहनेवाले अरविंद चौहान के गायब होने से शक की सुई उसकी ओर ही घूमी.

इलाहाबाद पहुंची हिंजवड़ी पुलिस
छानबीन के दौरान पुलिस को अरविंद के उत्तर प्रदेश में जाकर छिपने की जानकारी मिली. हालांकि इसके अलावा पुलिस के पास उसकी कोई जानकारी न थी.तब पुलिस को उसके इंदापुर तालुका के लासुर्णे की एक बैंक में एकाउंट रहने की बात पता चली.इसके बाद उसके एटीएम ट्रांजेक्शन पर नजर रखे जाने लगी।हत्या की वारदात के बाद से मारुंजी, अकोला और इलाहाबाद के एटीएम से उसके कार्ड से पैसे निकाले जाने की जानकारी मिली.इसके अनुसार हिंजवड़ी पुलिस की एक टीम इलाहाबाद पहुंची.

भागने की फिराक में था आरोपी अरविंद
जब पुलिस उत्तरप्रदेश पहुंची तब अरविंद अपनी पत्नी के साथ वहां से भी भागने की तैयारी में था. हालांकि सहायक पुलिस निरीक्षक सागर काटे के नेतृत्व में कर्मचारी महेश वायबसे, बालकृष्ण शिंदे, हनुमंत कुंभार, आकाश पांढरे की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से मडियाहूं  पुलिस थाने में पकड़ लिया. यह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है. उसे गिरफ्तार कर पुणे लाया गया. इस पूरी कार्रवाई को हिंजवडी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) अजय जोगदंड, उपनिरीक्षक नंदराज गभाले, बंडू मारणे, किरण पवार, आतिक शेख, रितेश कोली, चंद्रकांत गडदे की टीम ने अंजाम दिया.

पुणे : महिला का सामाजिक बहिष्कार करनेवाले पंज पहुंचे जेल

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

जाति पंचायत द्वारा दी जानेवाली हैरतअंगेज सजा और दंड के मामलों की कड़ी में पुरोगामी पुणे में नया मामला सामने आया है. इसमें जमीन से जुड़े एक विवादित मामले में एक महिला को उसके परिवार के साथ एक साल के लिए समाज से बाहर कर दिया गया. यही नहीं इस परिवार को एक लाख नकद, 5 शराब की बोतलें, 5 बकरों की सजा भी सुनाई गई. इसकी पूर्तता न करने की सूरत में सामाजिक बहिष्कार को आगे भी कायम रखने की चेतावनी भी दी गई. इस बारे में पुणे ग्रामीण पुलिस ने 7 पंचों को गिरफ्तार किया है.

सासवड पुलिस ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई
रूढ़िवादी परंपरा और अंधश्रद्धा की आड़ में पुरोगामी पुणे शहर में यह मामला सामने आया है. इस बारे में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच को पुणे ग्रामीण पुलिस के सासवड पुलिस थाने में वर्ग किया गया है.सासवड पुलिस ने उक्त पंचायत बिठानेवाले 7 पंचों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लियाहै.उनमें सुरेश रतन बिनावत (65), नंदू अत्राम राजपतू (55) , संपत पन्नालाल बिनावत (56), मुन्ना रमेश कचरवत (57), आनंद रामचंद्र बिनावत (50), देवीदास राजू चव्हाण (52), देवानंद राजू कुंभार (51) का समावेश है. इस बारे में पुणे के धनकवडी इलाके में रहनेवाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है.

– संपत्ति को लेकर था विवाद
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला अपने परिवार के साथ धनकवडी में रहती है. उसकी मां भी उसी परिसर में रहती है.पिता की मौत के बाद दो माह से सुरेश बिनावत नामक आरोपी उसकी मां को फोन पर जाति पंचायत में उनकी संपत्ति का निपटारा करने को लेकर तकाजा कर रहा था.मगर शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया जिससे नाराज होकर सुरेश ने महिला और उसकी मां से गालीगलौज की.इसकी वजह से उनकी मां गश्त खाकर गिर गई. इसके बाद शिकायतकर्ता ने समाज के ग्रुप पर एक वॉइस मेसेज भेजकर उसकी मां को परेशान न करने की गुजारिश की. इससे गुस्साए सुरेश ने जाति पंचायत की बैठक बुलाई और शिकायतकर्ता और उसकी बहनों से माफी मांगने को कहा.

बहिष्कार की खबर वायरल किया-
जाति पंचायत की बैठक में पंचायत ने महिला और उसके परिवार को एक साल के लिए समाज से बाहर कर दिया.सामाजिक बहिष्कार के साथ ही उसे एक लाख रुपये नकद, शराब की 5 बोतलें और 5 बकरे देने की सजा भी सुनाई है.यह सब न देने की सूरत में सामाजिक बहिष्कार को आगे भी कायम रखने की चेतावनी भी दी गई. इसके साथ ही जो कोई इनकी मदद करेगा, उन्हें भी समाज से बहिष्कृत करने, उन्हें किसी भी कार्यक्रम में बुलाने पर भी प्रतिबंध लगाने का वीडियो महिला और उसके परिवार को भेजकर समाज से बाहर कर दिया. इस पर महिला ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामला सासवड़ पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया. सासवड़ पुलिस ने सातों पंचों को गिरफ्तार कर लिया है.मामले की छानबीन जारी है.

सेन्ट्रल रेलवे ने शुरू की त्योहार विशेष ट्रेनें, बुक करा लीजिए अपना टिकट

नवप्रवाह न्यूज नेटवर्क

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में चल रही कुछ त्यौहार विशेष गाड़ियों की अवधि बढ़ाई गई है एवं नई त्योहार विशेष गाड़ियां शुरू की गई है.

जिन गाड़ियों की अवधि बढ़ाई गई हैं, उनमें प्रतिदिन चलाई जा रही गाड़ी संख्या 07317 हुबली – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 30 दिसंबर तक एवं गाड़ी संख्या 07318 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -हुबली एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक चलेगी.

नई त्योहार विशेष गाड़ियों में मिरज- बेंगलुरु त्योहार विशेष गाड़ी संख्या 06589 बेंगलुरु से मिरज के लिए 7 से 16 दिसंबर तक रवाना होगी तथा त्योहार विशेष गाड़ी संख्या 06590 मिरज से बेंगलुरु के लिए 8 से 17  दिसंबर तक चलेगी. रास्ते में इस गाड़ी के स्टॉपेज अम्मासंद्रा को छोड़कर नियमित गाड़ी संख्या 16589 / 16590 कोल्हापुर -बेंगलुरु- कोल्हापुर एक्सप्रेस  के समान ही होंगे. इस गाड़ी में एक फर्स्ट एसी, एक सेकेंड एसी, एक थ्री एसी, दस स्लीपर तथा तीन द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच होंगे.

– गाड़ी संख्या 06521 यशवंतपुर – जयपुर साप्ताहिक सुविधा त्योहार विशेष एक्सप्रेस 10 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रति गुरुवार को यशवंतपुर से जयपुर के लिए रवाना होगी तथा गाड़ी संख्या 06522 जयपुर – यशवंतपुर साप्ताहिक सुविधा त्योहार विशेष एक्सप्रेस 12 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 तक प्रति शनिवार को जयपुर से यशवंतपुर के लिए चलेगी. रास्ते में इस गाड़ी के स्टॉपेज गाड़ी संख्या 82653 / 82654 जयपुर -यशवंतपुर -जयपुर सुविधा एक्सप्रेस के समान होंगे. इस गाड़ी में दो सेकेंड एसी, चार थ्री टियर एसी, दस स्लीपर तथा दो द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच होंगे.

– गाड़ी संख्या 06205 बेंगलुरु -अजमेर साप्ताहिक त्योहार विशेष एक्सप्रेस 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रति शुक्रवार को बेंगलुरु से अजमेर के लिए रवाना होगी तथा गाड़ी संख्या 06206 अजमेर -बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रति सोमवार को अजमेर से बेंगलुरु के लिए चलेगी. रास्ते में इस गाड़ी के स्टॉपेज नियमित गाड़ी संख्या  16532 /16531 बेंगलुरु -अजमेर -बेंगलुरु एक्सप्रेस के समान होंगे (कर्जत एवं लोनावला छोड़कर). इस गाड़ी में तीन सेकेंड एसी, तीन थ्री टियर एसी, दस स्लीपर तथा दो द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच होंगे.

– गाड़ी संख्या 06534 बेंगलुरु – जोधपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रति रविवार को बेंगलुरु से जोधपुर के लिए रवाना होगी तथा गाड़ी संख्या 06533 जोधपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रति बुधवार को जोधपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी. रास्ते में इस गाड़ी के स्टॉपेज नियमित गाड़ी संख्या 16534/16533 बेंगलुरु -जोधपुर -बेंगलुरु एक्सप्रेस के समान होंगे. (किर्लोस्करवाडी, लोनावला एवं लुनी को छोड़कर). इस गाड़ी में तीन सेकेंड एसी, तीन थ्री टियर एसी, दस स्लीपर तथा दो द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच होंगे.

पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर ने बताया कि, इन आरक्षित गाड़ियों में कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी. यात्रियों को बोर्डिंग यात्रा और गंतव्य पर यात्रा के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है. संबंधित विशेष ट्रेनों के हाल्ट पर विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें. यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएं.